फ्रेंच कंपनी Alcatel की भारत में दमदार वापसी, 12000 रुपये से कम में लॉन्च किए तीन तगड़े 5G फोन

मुंबई Alcatel ने भारतीय बाजार में वापसी करते हुए तीन नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है. तीनों ही फोन्स Alcatel V3 सीरीज का हिस्सा हैं और दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. कंपनी ने Alcatel V3 Classic, V3 Pro और V3 Ultra को लॉन्च किया है. V3 Ultra में स्टायलस सपोर्ट और NXTPAPER 4-in-1 जैसे फीचर दिए गए हैं. NXTPAPER पेटेंटेड टेक्नोलॉजी है, जो फोन इस्तेमाल के दौरान आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करती है. इसका इस्तेमाल करके आप स्क्रीन को अलग-अलग मोड में चेंज कर पाएंगे. आइए जानते हैं इन फोन्स की कीमत और फीचर्स. कितनी है कीमत? Alcatel V3 Classic को कंपनी ने 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. ये कीमत फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 14,999 रुपये है. ये फोन कॉज्मिक ग्रे और हॉलो वॉइट कलर में आता है. वहीं प्रो वेरिएंट को कंपनी ने माचा ग्रीन और मेटैलिक ग्रे कलर में लॉन्च किया है. प्रो वेरिएंट सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन 8GB RAM + 256GB स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत 17,999 रुपये है. Alcatel V3 Ultra की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है. ये कीमत फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 21,999 रुपये का है. Alcatel V3 सीरीज की सेल 2 जून से शुरू हो रही है. इन फोन्स को आप Flipkart से खरीद पाएंगे. वहीं इन स्मार्टफोन्स पर 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा. क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? Alcatel V3 Classic में  6.67-inch का HD+ डिस्प्ले मिलता है. फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है. फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से आप 2TB तक बढ़ा सकते हैं. हैंडसेट Android 15 OS के साथ आता है. इसमें 50MP + 0.08MP QVGA का डुअल रियर कैमरा मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 8MP का कैमरा दिया है. फोन 5200mAh की बैटरी और 10W की चार्जिंग के साथ आता है. इसमें टाइप-सी चार्जिंग और डुअल स्पीकर जैसे फीचर मिलते हैं. Alcatel V3 Pro में 6.67-inch का HD+ NXTPAPER डिस्प्ले मिलता है. फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 50MP + 5MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. हैंडसेट 5010mAh की बैटरी और 18W की चार्जिंग के साथ आता है. सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. वहीं Alcatel V3 Ultra में 6.78-inch का FHD+ NXTPAPER डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें भी आपको स्टोरेज एक्सपैंड का विकल्प मिलता है. फोन में eSIM का सपोर्ट भी दिया गया है. हैंडसेट Android 15 के साथ आता है. इसमें 108MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन 5010mAh की बैटरी और 33W की चार्जिंग सपोर्ट करता है. इसमें भी आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा.   recent visitors 70

सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, बल्कि इंदौर की आधुनिकता की ओर बढ़ती दिशा का प्रतीक भी

इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर एक नये युग में प्रवेश करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 31 मई, 2025 को भोपाल से वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा का  शुभारंभ करेंगे। यह लगभग 6 किलोमीटर का हिस्सा येलो लाइन का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है। इसमें पाँच स्टेशन गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 6 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 5 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 4 स्टेशन और सुपर कॉरिडोर 3 स्टेशन शामिल हैं। यह कॉरिडोर ट्रैफिक और प्रदूषण कम करेगा, साथ ही यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करेगा। सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, बल्कि इंदौर की आधुनिकता की ओर बढ़ती दिशा का प्रतीक भी है। इंदौर में 31.32 किलोमीटर का मेट्रो प्रोजेक्ट इंदौर में कुल 31.32 किलोमीटर लम्बाई का मेट्रो प्रोजेक्ट है। प्रोजेक्ट में 22.62 किलोमीटर एलेवेटेड एवं 8.7 किलोमीटर भूमिगत मेट्रो है। मेट्रो की येलो लाइन पर 28 स्टेशन होंगे, जो शहरी यात्रा को आसान, तेज़ और पर्यावरण के अनुकूल बनायेंगे। मेट्रो के 31.32 किलोमीटर के सम्पूर्ण प्रोजेक्ट की लागत लगभग 7 हजार 500 करोड़ रूपये है। प्रारंभिक तौर पर 6 किलोमीटर के कॉरिडोर का उद्घाटन किया जा रहा है इसकी लागत लगभग 1520 करोड़ रूपये है। यह परियोजना इंदौर को एक आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इंदौर मेट्रो की खास बातें •      वातानुकूलित, प्रदूषण रहित आधुनिक कोच •      एक ट्रेन की यात्री क्षमता : लगभग 980 यात्री •      सभी स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा •      दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल लिपि और स्पर्शनीय टाइलें •      सभी स्टेशन व डिपो पर CCTV कैमरे और अग्निशमन उपकरण •      यात्रियों की सुरक्षा के लिये आपातकालीन बटन और इंटरकॉम •      दृष्टिहीन यात्रियों के लिए ऑडियो अनाउंसमेंट प्रणाली •      मेट्रो स्टेशनों पर व्हील-चेयर, बैठने की सुविधा, शौचालय और पीने का पानी recent visitors 71

जिहादी दरिंदे मोहसिन खान पर पांचवा केस दर्ज, नाबालिग को 15 दिन तक बंधक बनाकर रखा और सामूहिक दुष्कर्म किया

 इंदौर  हिंदू युवतियों  के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी शूटिंग कोच मोहसिन के खिलाफ अन्नपूर्णा पुलिस ने पांचवां प्रकरण दर्ज किया है। मोहसिन ने नाबालिग को 15 दिन तक बंधक बनाकर रखा और भाई इमरान व दोस्त फैजान के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में एसआईटी गठित की है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म, बार-बार दुष्कर्म, धोखाधड़ी सहित 14 धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। उधर, कोर्ट ने आरोपी मोहसिन को छह दिन के रिमांड पर सौंपा है। मदद के नाम पर किया धोखा     पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिता की मौत के बाद घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिचित ने मोहसिन के सिल्वर ऑक्स कॉलोनी स्थित फ्लैट पर साफ-सफाई का काम दिलवाया। फरवरी 2020 में काम शुरू किया था। एक दिन आरोपी ने कहा कि अच्छे से रहा कर। इसी बहाने बुरी नीयत से शरीर पर हाथ लगाया। तब मेरी आयु 17 वर्ष थी। इसके बाद वह रोजाना गंदी हरकत करने लगा। कभी गोद में बैठा लेता था। मना करने पर कहता था यह काम भी करना पड़ेगा। वह नए कपड़े पहनने के लिए देता था। वह स्वयं ही कपड़े उतारता था और पहनाता था। मोहसिन ने अप्राकृतिक संबंध बनाए। लॉकडाउन में खाना बनाने के बहाने बुलाया था घर पीड़िता ने बताया मोहसिन से मिलने उसका भाई इमरान और दोस्त फैजान आया करते थे, इन्होंने ने भी मुझे बुरी नीयत से हाथ लगाया। लॉकडाउन में खाना बनाने के बहाने घर पर बुलाया। तीनों ने 15 दिन बंधक बनाकर रखा और सामूहिक दुष्कर्म किया। मोहसिन अश्लील वीडियो दिखाता था। सामूहिक दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाए थे। पहली बार एसआईटी गठित मामले में बारीकी से हर पहलुओं पर जांच करने पुलिस उपायुक्त ऋषिकेश मीणा ने एसआईटी गठित की है। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ितों के बयानों पर गंभीरता से जांच होगी। वीडियो फुटेज भी देखे जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूरे घटनाक्रम का अलग-अलग ब्योरा लिया जाएगा। आरोपी का मोबाइल जब्त किया है। मोबाइल से सारी चैटिंग डिलीट कर दी थी, जिन्हें दोबारा खोला जाएगा। मोबाइल की भी फोरेंसिक जांच होगी। बता दें कि यह पहली बार है जब लव जिहाद के मामले में विशेष जांच टीम का गठन किया है। यह टीम पीड़ितों के अलावा एकेडमी के सभी विद्यार्थियों से बात कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। खुलासा -जबरन मांस खिलाया… धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए किया मजबूर अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में लव जिहाद और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार मोहसिन खान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने मोहसिन व उसके साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। लॉकडाउन के दौरान हुई इस घटना में पीड़िता ने मोहसिन के अलावा उसके भाई इमरान और एक जिम ट्रेनर फैजान पर भी कई बार गैंगरेप करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, उसे 15 दिनों तक अन्नपूर्णा रोड स्थित सिल्वर ऑक्स कॉलोनी की एक मल्टी में बंद कर रखा गया। इस दौरान उसे भूखा-प्यासा रखा गया और बार-बार शारीरिक शोषण किया गया। मोहसिन के दोस्त इमरान और फैजान भी फ्लैट पर आते था और कई बार एक साथ, तो कभी अलग-अलग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता था। पीड़िता का कहना है कि इमरान, मोहसिन का सगा भाई है जबकि फैजान एक जिम में ट्रेनर है और समय-समय पर एकेडमी में आता-जाता रहता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने घटना के वीडियो भी बनाए और वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने को कहा। मानसिक प्रताड़ना के चलते वह लंबे समय तक किसी से कुछ नहीं कह पाई। लेकिन हाल ही में मोहसिन पर मीडिया में आ रही खबरों के बाद उसने हिम्मत जुटाई और हिन्दू संगठन की मदद से थाने पहुंची। सोमवार शाम को पीड़िता ने अन्नपूर्णा थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबरन मांस खिलाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपी उसे जबरन मांस खाने के लिए दबाव डालते थे, और इंकार करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। प्रेस से उसका हाथ जला दिया। पीड़िता के अनुसार, मोहसिन और फैजान द्वारा उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर इमरान से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता था। मोहसिन पिस्तौल दिखाकर धमकी देता था कि यदि उसने यह बात किसी को बताई, तो वह उसे और उसकी विधवा मां को जान से मार देगा। अब तक पांच मामले दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मोहसिन खान पर पहले से ही चार मामले दर्ज हैं जिनमें नाबालिग से छेड़छाड़, यौन शोषण, महिला से अभद्रता और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप शामिल हैं। ताजा शिकायत के बाद अब उस पर कुल पांच एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। चर्चित लव जिहाद मामले में आज एक और अपडेट है। पुलिस ने जिहादी दरिंदे मोहसिन खान पर पांचवा केस दर्ज कर लिया है। यह केस दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य, मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज किया है। ⁠मोहसिन के अलावा फैजान ओर उसके भाई को भी आरोपी बनाया गया है। कई बिंदुओं पर जांच शुरू     एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। मोहसिन की डिग्री के बारे में जानकारी मांगी है। रायफल एसोसिएशन को भी पत्र लिखा है। रहवासी क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों के बारे में भी नगर निगम को पत्र लिखा है। recent visitors 70

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कैबिनेट द्वारा स्वीकृत पदों पर समय-सीमा में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए

कैबिनेट द्वारा स्वीकृत पदों पर समय-सीमा में करें भर्ती : उप मुख्यमन्त्री शुक्ल यूजी पीजी सीट के लिए अधोसंरचना विकास और उपकरण खरीदी कार्य प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमन्त्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कैबिनेट द्वारा स्वीकृत पदों पर समय-सीमा में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कैबिनेट द्वारा स्वीकृत पदों पर समय-सीमा में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा स्वीकृत पदों की भर्ती में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग की वृहद समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने यूजी/पीजी सीट्स के अपग्रेडेशन से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेजों में सीट वृद्धि के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। साथ ही आवश्यक उपकरणों की खरीदी प्रक्रिया को भी निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए जिससे राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के सभी मापदंड निर्धारित समय में पूरे किए जा सकें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि नियमित फॉलो-अप कर कार्यों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने यह भी निर्देश दिए कि ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया को पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ क्रियान्वित किया जाए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने हिंदी में एमबीबीएस के लिए आवश्यक पुस्तकों की उपलब्धता मेडिकल कॉलेज में सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयुक्त स्वास्थ्य तरुण राठी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।   recent visitors 75

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई सहित ग्रामीण अध्यक्ष पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

इंदौर  मध्यप्रदेश के इंदौर में होलकर रियासतकालीन जमीन पर कब्जे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के दोनों भाई और जिला कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी सहित धमकाने की धाराओं में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया है। तेजाजी नगर पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी, नाना पटवारी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 318(4), 336, 337, 338, 339 और 340 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 6.33 एकड़ जमीन पर जबरिया कब्जा का आरोप एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि तेजाजी नगर थाने पर 75 वर्षीय बुजुर्ग नरेंद्र मेहता द्वारा शिकायत की गई थी कि उनकी 6.33 एकड़ जमीन जो उमरीखेड़ा के ग्रामीण क्षेत्र में है। उस पर जोर जबरदस्ती और धमका कर कब्जा किया गया है। शिकायत के अनुसार जांच पड़ताल कर पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और भारत पटवारी सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि यह जमीन होलकर राजघराने में रियासतकाल में खुश होकर एक अन्य व्यक्ति को दी गई थी जिसके बाद उन्होंने इस जमीन को फरियादी को भेज दिया था और उसकी लिखा पढ़ी भी की गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। नवरतनमल जैन के नाम दर्ज है जमीन यह जमीन होलकर रियासत ने फरवरी 1939 में इनाम स्वरूप नारायण पलसीकर को दी गई थी। नरेंद्र मेहता ने बताया कि उनके पिता नवरतनमल जैन ने 1950 में इस जमीन की विक्रय संधि के तहत ऋणों का निपटान करते हुए खरीदी थी और तभी से उस पर उनका अधिकार बना हुआ है। प्रदेश की राजस्व संहिता में वह इसके स्वामी हो गए। जान से मारने की धमकी दी मेहता ने बताया कि आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस भूमि पर उन्होंने एक कमरे का निर्माण भी कर लिया है और सोशल मीडिया पर जमीन बेचने का प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब वह भूमि पर जाते हैं तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर रुपए की मांग करते हैं। नरेंद्र मेहता के मुताबिक होलकर रियासत ने यह जमीन इनाम स्वरूप नारायण पलसीकर को दी थी। मेरे पिता नवरतनमल जैन ने 1950 में नियमानुसार यह जमीन खरीद ली थी और तभी से हमारे अधिकार में है। आरोपियों ने राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज बनवा लिए हैं पर राजस्व विभाग में जमीन अभी भी उनके पिता नवरतनमल जैन के नाम पर दर्ज है। उनके नाम पर पर्ची चिपकाकर सदाशिव यादव का नाम लिख दिया गया है जिसकी राजस्व अधिकारियों को भी शिकायत की है। शिकायत करने पर भी जान से मारने की धमकी पुलिस को दर्ज शिकायत में नरेंद्र मेहता ने कहा कि आरोपियों ने जमीन पर अवैध निर्माण भी कर लिया है। सोशल मीडिया पर भूखंड बेचने का प्रचार कर रहे हैं। मैं वहां जाता हूं तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए रुपए मांगते हैं। शिकायत करने पर भी जान से मारने की धमकी देते हैं। फर्जी डाक्यूमेंट बनाए मेहता ने बताया कि आरोपियों ने राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर फर्जी डाक्यूमेंट तैयार करवा लिए हैं, पर राजस्व विभाग के अभिलेखों में यह भूमि अभी भी उनके पिता नवरतनमल जैन के नाम है। राजस्व रिकॉर्ड में जैन के नाम पर पर्ची चिपकाकर सदाशिव यादव का नाम लिखा गया है। मेहता ने मामले में राजस्व अधिकारियों से भी शिकायत की है। recent visitors 66

बिल्डर ने की दुकानदारों से धोखाधड़ी, पूरा पैसे जमा कराने के बाद भी नहीं दिया पजेशन, अवैध निर्माण पर नगर निगम ने थमाया नोटिस

भोपाल पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि उनके अप्रैल में उन लोगों ने थाना निशातपुरा में शिकायती आवेदन दिया था जिसमें बिल्डर पर धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है, पुलिस ने उनके आवेदन की जाँच करते हुए कथन ले लिये हैं, लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है। राजधानी भोपाल में बन रहे एक कमर्शियल प्रोजेक्ट में दुकानें लेने वाले दुकानदार बिल्डर की धोखाधड़ी का शिकार बन गए हैं, पीड़ित दुकानदार कलेक्टर से लेकर रेरा ऑफिस, पुलिस थाने सब जगह आवेदन देकर चुके हैं लेकिन बिल्डर  के खिलाफ अब तक कोई एक्शन नहीं हुआ है, हालाँकि अवैध निर्माण की शिकायत के बाद नगर निगम ने आज एक नोटिस जरुर बिल्डर को थमाया है। भोपाल के भानपुरा में पीपुल्स यूनिवर्सिटीज के सामने नगर निगम के वार्ड 76 जोन 17 में RRV रीगल प्रोजेक्ट के नाम से एक कमर्शियल प्रोजेक्ट तैयार हो रहा है। इसमें कुछ लोगों ने व्यापार करने के उद्देश्य से दुकानें खरीदने का एग्रीमेंट किया उन्होंने सोचा कि यहाँ व्यापार कर अपने परिवार का पालन पोषण कर पाएंगे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि बिल्डर  की धोखाधड़ी का शिकार हो जायेंगे।  बिल्डर पर धोखाधड़ी के आरोप दुकानदारों के मुताबिक RRV रीगल प्रोजेक्ट को ईवोग इंफ़्रास्ट्रक्चर सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हर्षवर्धन दीक्षित और विग्नेश वेयर हाउस डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक गौरव शर्मा मिलकर बना रहे हैं, पीड़ित दुकानदारों के मुताबिक रेरा के अनुबंध के अनुसार बिल्डर को निर्माण कार्य पूरा कर नवम्बर 2023 तक दुकानों का पजेशन देना था, लेकिन बिल्डर ने पैसा तो पूरा ले लिया लेकिन अभी तक निर्माण कार्य अधूरा है और दुकानों का पजेशन भी किसी को नहीं दिया।  जीवन भर की पूंजी लगाये बैठे ग्राहक परेशान   पीड़ित लोगों का कहना है कि बिल्डर से पजेशन की बात करो तो वो धमकी देता है अपने रसूख की पावर दिखाता है, इन लोगों का कहना है कि हमने अपने जीवनभर की पूंजी लगाई है बैंक से लोन लिया है उसकी क़िस्त भरनी पद रही हैं  लेकिन लगभग डेढ़ साल ऊपर बीत जाने के बाद भी अभी ये नहीं मालूम पड़ रहा कि दुकानों का पजेशन कब मिलेगा।  अवैध निर्माण पर नगर निगम ने थमाया नोटिस दुकानदारों ने बिल्डर की धोखाधड़ी की शिकायत कलेक्टर की जन सुनवाई में भी की, पुलिस थाने में एफ आई आर के लिए आवेदन भी दिया है लेकिन कही से अभी तक कोई राहत नहीं मिली है, उधर RRV रीगल प्रोजेक्ट तैयार करने वाले लोगों ने भवन निर्माण अनुमति से अधिक निर्माण भी कर लिया जिसकी शिकायत नगर निगम में की गई जिसपर आज नगर निगम ने एक नोटिस विग्नेश वेयर हाउस डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक गौरव शर्मा को थमाया है और अवैध निर्माण तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं। RRV रीगल प्रोजेक्ट के मालिक गौरव शर्मा के विरुद्ध नगर निगम ने की कार्यवाहीं। नगर पालिक निगम अधिनियम सन 1956 के धारा 302 (1) के अन्तर्गत दिया नोटिस। विग्नेश वेयरहाउस डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर गौरव शर्मा को दिया नोटिस। RRV रीगल प्रोजेक्ट शुभ बिजनेस जोन वार्ड 76 जोन 17 पीपुल्स यूनिवर्सिटी के सामने भानपुर भोपाल में स्थित है। RRV रीगल प्रोजेक्ट में अवैध निर्माण कार्य जा रहा है। RRV रीगल प्रोजेक्ट में अवैध निर्माण को तत्काल बंद करने के लिए नगर निगम ने नोटिस भेजा। आपको बता दें कि आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट में ग्राहकों को तय  समय पर पजेशन नहीं दिया है। हर्षवर्धन दीक्षित और गौरव शर्मा एवं शशि शर्मा पर षड्यंत्र पूर्वक करोड़ों रुपए हड़पने के आरोप लगे हैं। recent visitors 63

छत्तीसगढ़ में आज भी कई जिलों में आंधी-तेज बारिश का अलर्ट, बिजली गरजने चमकने के भी आसार

रायपुर अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से अगले एक सप्ताह तक छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा कहीं कहीं स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।फिलहाल अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।आज सुबह से कई जिलों में तेज बारिश हो रही हैै। जिसके चलते नौतपा का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है। इधर मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। वहीं कहीं कहीं आकाशीय ​बिजली गिरने को लेकर लोगों को अलर्ट किया है। आज मंगलवार को रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ बौछारें पड़‌ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।संभावना है कि 10 से 15 जून के बीच कभी भी प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है।इससे पहले इसमें बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में आंधी-तूफान का सिलसिला जारी रहेगा।  जांजगीर-चांपा और रायगढ़ में जोरदार बारिश आज सुबह से बारिश के हालत बने हुए हैं। राजधानी रायपुर में सुबह 9 बजे छिटपुट बारिश हुई है। इधर 11 बजते ही जांजगीर चांपा में जोरदार बारिश की खबर आई। इसके बाद रायगढ़ में भी मौसम मेहरबान हो गया और तेज बारिश से उमस भरी गर्मी की छुट्टी हो गई। बारिश के चलते कई जगह जल भराव की स्थिति होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुर्ग में भी बारिश का दौर तेज मानसून की आमद के पहले दुर्ग जिले में हल्की से मध्यम बारिश का दौर तेज हो गया है। सोमवार को भी दुर्ग जिले में सुबह करीब 10 मिनट बारिश हुई। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान शनिवार को जो 32 डिग्री पर आ गया था, उसमें बढ़त आ गई और पारा सोमवार को 35.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि पारा अभी भी औसत से 7.5 डिग्री की गिरावट पर बना हुआ है, लेकिन उमस से परेशानी बढ़ा दी है। उधर, रात का न्यूनतम तापमान भी औसत से 7.5 डिग्री की गिरावट पर 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। फिलहाल, प्रदेश में सर्वाधिक गर्म जिला 36.9 डिग्री के साथ बिलासपुर है, जबकि दूसरा गर्म जिला दुर्ग है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, अगले एक हफ्ते तक छत्तीसगढ़ के अनेक स्थान पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भी बारिश का क्रम अभी जारी रहना संभावित है। न्यूनतम तापमान में दुर्ग प्रदेश में सबसे ठंडा है। अगले पांच दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां     दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। ऊपरी हवा की द्रोणिका अब मराठवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों पर निम्न दवाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से उत्तरी तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा होते हुए उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.3 किमी ऊपर ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकती है।     मराठवाड़ा और उसके आसपास के इलाकों में एक कम दवाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके साथ जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण मध्य-श्रोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है, जो दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। 27 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तरी इलाकों में एक कम दवाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी। recent visitors 65