शांति और सुरक्षा पर मंथन, पुलिस-प्रशासन ने नागरिकों से मांगा सहयोग

पुलिस चौकी बिलासपुर में प्रभारी सत्यदेव यादव के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।  बैठक के माध्यम से होलिका दहन के लिए हरे-भरे पेड़ नहीं काटने,जबरन चंदा वसूली नहीं करने,बिजली के खंबो के नीचे,पेट्रोल पंपों के आसपास, रिहायशी मकानों के आसपास तथा सड़क के आसपास होली नहीं जलाने की अपील की गई। साउंड बॉक्स का उपयोग मंद ध्वनि से अनुविभागीय दंडाधिकारी की अनुमति के उपरांत किया जाएगा। डीजे लाउडस्पीकर पर पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा। होलिका दहन के बाद बचे मलबे की सफाई ग्राम पंचायत के द्वारा कराई जाएगी। शांति समिति के सदस्यों ने नगर वासियों से यह भी अपील की है कि सभी लोग मिलजुल कर होली का त्योहार मनाए रासायनिक रंगों का उपयोग नहीं करें बल्कि प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें बच्चों द्वारा रंग डालने पर विवाद की स्थिति पैदा नहीं करें। बैठक में पुलिस चौकी बिलासपुर के प्रभारी सत्यदेव यादव ग्राम पंचायत बिलासपुर के सरपंच ज्ञानचंद सोनी ग्राम पंचायत बसाढ़ी सरपंच पति रामपाल सिंह,विजय सोनी,ललन सेन,अनिल मिश्रा,अशोक सिंह रविकांत गौतम, राजा द्विवेदी मीडिया से नारायण त्रिपाठी उपस्थित रहे।   recent visitors 32

महामुकाबले की शुरुआत: टॉस भारत के नाम, कैरेबियाई टीम को मिला बैटिंग न्योता

कलकत्ता  भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड. दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें पहुंच चुकी हैं और अब अंतिम स्थान के लिए भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने हैं। ईडन गार्डन्स में होने वाले इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, उसके सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। वेस्टइंडीज और भारत ने सुपर-8 में एक-एक मुकाबले जीते हैं, जबकि दोनों टीमों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ IND vs WI Live Score: भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह   recent visitors 31

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले के ग्राम जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री प्रीतम लोधी की माताजी स्व. श्रीमती भागवती बाई के निधन पर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत स्व. भागवती जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की। इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, श्री जयप्रकाश राजौरिया, श्री प्रेमसिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। विधायक श्री प्रीतम लोधी की माताजी श्रीमती भागवती बाई का गत 26 फरवरी को लगभग 100 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया था।   recent visitors 30

थाना राजेन्द्रग्राम में शांति समिति की बैठक होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

छबिलाल/राजेन्द्रग्राम आगामी होली पर्व के मद्देनज़र थाना राजेन्द्रग्राम परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना रहा। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रकाशचंद कोल ने की। इस अवसर पर एसआई अनुराग अवस्थी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है, कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, विवाद अथवा हुड़दंग की स्थिति उत्पन्न न होने दें तथा आपसी समन्वय एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सरपंच भंवर सिंह (गिरारी), उपसरपंच किरगी, ओमप्रकाश (भमरहा), सचिव कुमार चंद्रवंशी (करौंदी), अभिनंदन प्रसाद, रामनरेश, व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधि तथा पत्रकारगण उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 02 मार्च 2026 की रात्रि 11:30 बजे से 03 मार्च 2026 (धुरेड़ी) की सायं 05:00 बजे तक जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त अवधि में जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें, एफ.एल.-3 (होटल बार) एवं देशी मद्य भंडार पूर्णतः बंद रहेंगे। मदिरा के क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आबकारी एवं पुलिस विभाग को अवैध मदिरा के संग्रहण, निर्माण एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। अंततः नागरिकों से अपील की गई कि वे शांति, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए होली पर्व को गरिमापूर्ण ढंग से मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें। recent visitors 30

रफ्तार का कहर: बोलेरो पलटने से तीन की मौके पर मौत, कई घायल

बाराबंकी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रविवार को दिन में बड़ा हादसा हो गया। यहां पर तेज रफ्तार बेलोरो टायर फटने के कारण पलट गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायलों में पांच की हालत गंभीर है। बाराबंकी के त्रिवेदीगंज पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो वाहन का पिछला टायर अचानक फट गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोलेरो में सभी अयोध्या के एक ही गांव के निवासी लखनऊ के मोहनलाल गंज में आयोजित सत्संग से लौट रहे थे। लखनऊ की सीएचसी गोसाईगंज पहुंचाये गए घायलों में तीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आठ लोगों का उपचार चल रहा है। अयोध्या के इनायत नगर सुक्खा पुरवा निवासी अजीत कुमार, इनायत नगर के ही देवीपुर निवासी वंश बहादुर यादव, इनकी पत्नी निर्मला, राज कुमार, श्याम कली पत्नी करमचंद, बाबू राम, रेखा पत्नी रंग बहादुर, शांति पत्नी बलिराम, इंद्र पति, पांडेय पुरवा निवासी सियालाल, पराना पत्नी सियालाल सवार थे। लोनी कटरा पुलिस ने बताया कि यह सभी लखनऊ के मोहन लालगंज में आयोजित सत्संग में गए थे। सभी रविवार दोपहर बोलेरो वाहन से वापस अयोध्या लौट रहे थे। बोलेरो अजीत कुमार चला रहे थे। लोनीकटरा के नेरा कबूलपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर करीब करीब दो बजे बोलेरो का पिछला बांया टायर अचानक फट गया, जिससे अजीत का वाहन से संतुलन खो गया और वाहन कई पलथे खाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने आनन-फानन सभी घायलों को लखनऊ के सीएचसी गोसाईगंज भेजा। लोनीकटरा थाना प्रभारी अभय मौर्य ने बताया कि लोनीकटरा में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि अन्य का इलाज रहा है, जिनकी हालत ठीक बताई जा रही है।   recent visitors 38

होर्मुज में तनाव चरम पर: हमले की चपेट में टैंकर, क्रू में 15 हिंदुस्तानी

नई दिल्ली अमेरिका और इजरायल के हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत से बौखलाया ईरान बदला लेने के लिए पूरी ताकत के साथ जवाबी कार्रवाई कर रहा है। ताजा घटनाक्रम में ईरान ने ओमान के तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक तेल टैंकर पर हमला किया है। पलाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर पर ओमान के मुसंदम पेनिनसुला के पास हमला हुआ। यह हमला देश के दुकम पोर्ट पर ड्रोन हमलों के बाद हुआ। ओमान के मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर (MSC) ने बताया कि हमले में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। 15 भारतीय क्रू मेंबर थे सवार होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया भर में तेल शिपिंग के लिए एक रणनीतिक रास्ता है, जिसे दुनिया का सबसे संवेदनशील समुद्री चोकपॉइंट बताया गया है। ओमान एमएससी के अनुसार, तेल टैंकर, स्काईलाइट और 20 लोगों के क्रू के साथ चल रहा था, जिसमें 15 भारतीय और पांच ईरानी नागरिक शामिल थे। मुसंदम में खासाब पोर्ट से पांच नॉटिकल मील दूर हुए हमले के बाद क्रू को निकाल लिया गया। एमएससी ने क्या कहा? एमएससी ने एक पोस्ट में कहा, "मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर ने बताया है कि रिपब्लिक ऑफ (पलाऊ) के झंडे वाले तेल टैंकर (SKYLIGHT) को मुसंदम गवर्नरेट में खासाब पोर्ट से 5 नॉटिकल मील उत्तर में टारगेट किया गया था और टैंकर के सभी क्रू मेंबर्स, जिनमें 15 भारतीय और 5 ईरानी नागरिक मिलाकर 20 लोग शामिल थे, उनको निकाल लिया गया है।" यह पहली बार है जब ओमान में या उसके आस-पास किसी टारगेट पर हमला हुआ है। यूएस-इजराइल के मिले-जुले हमलों के जवाब में ईरान की कार्रवाई के बाद खाड़ी देश एक नए युद्ध में उलझ गए हैं। recent visitors 37

शादी के कुछ दिन बाद मौत, अस्पताल के बाहर हंगामा—देखते रहे लोग, वायरल हुआ वीडियो

 दमोह शहर के जिला अस्पताल परिसर में शनिवार देर रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गेट के बाहर ही मारपीट शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, शहर के जबलपुर नाका स्थित कुचबंदिया मोहल्ले में शनिवार शाम नवविवाहिता राजनंदनी (पति राज उर्फ बच्चू कुचबंदिया) ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष के लोग विदिशा से दमोह पहुंचे। अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दहेज और मारपीट के गंभीर आरोप मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शराब पीकर विवाद करने, मारपीट और दहेज मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए। आरोप-प्रत्यारोप के बीच माहौल गरमा गया और देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। जिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने ही दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो आज रविवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस की कार्रवाई और जांच सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। नवविवाहिता की मौत के कारणों और लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 30