भोपाल
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव भूतपूर्व सैनिकों की रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेना का जवान कागज से रिटायर्ड होता है, सेवा से नहीं होता है। वहीं उन्होंने कहा कि हमारे साथ अन्य और देश आजाद हुए, लेकिन भारत आज खड़ा है, बाकी का लोकतंत्र खतरे में हैं।
आज रविवार को भोपाल के 3ईएमई सेंटर में भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया। जहां युद्ध कला और सांस्कृतिक धरोहरों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम सीएम डॉ मोहन यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारा गौरव है। मध्यप्रदेश की धरती से कई वीर सपूत हुए। आज के कार्यक्रम में वीरता के कई रंग दिखाई दिए। जीत का कोई आधार बनता है वो भूतपूर्व सैनिक ही है। हमारी संस्कृति में आने जाने का क्रम है, लेकिन देश के हर व्यक्ति का जीवन आप धन्य बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत माता की रक्षा में सैनिक डटे रहते हैं। हमारे साथ अन्य और देश आजाद हुए, लेकिन भारत आज खड़ा है, बाकी का लोकतंत्र खतरे में हैं। वहीं सीएम डॉ यादव ने कहा कि सेना से कोई भी कागज से रिटायर्ड होता है, सेवा से नहीं होता। आपको बता दें कि पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं और वीरांगनाओं के सम्मान में पूर्व सैनिकों की रैली का आयोजन किया गया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।