भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अर्जुनराम मेघवाल आज उज्जैन में विक्रमोत्सव-2025 में शामिल होंगे। उज्जैन में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तर पर ब्रह्मध्वज स्थापना एवं सम्राट विक्रमादित्य पर केन्द्रित नाट्य प्रस्तुति होगी। साथ ही वीर भारत संग्रहालय का भूमि-पूजन, रूद्र सागर में लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ और सम्राट विक्रमादित्य हैरिटेज होटल का लोकार्पण भी किया जायेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा कार्यक्रम में विक्रम पंचाग-2082 का विमोचन किया जाएगा। साथ ही सार्वभौम सम्राट विक्रमादित्य पद्मश्री डॉ. भगवतीलाल राजपुरोहित, शिप्रा लोक संस्कृति का कैलेण्डर, लोक कथाओं का कीर्तिपुरुष विक्रमादित्य डॉ. पूरन सहगल, कालकाचार्य कथा की परंपरा- विनोद कुमार सुनार, जल स्रोत एवं जल संवर्धन डॉ. प्रभा श्रीनिवासुलु, मंदिरों की छाया में बसे शहर डॉ. आभा सेन, भारत विक्रम श्रीराम तिवारी, राजेश्वर त्रिवेदी, प्रवीण पाटोद, दत्तात्रेय गीता, अवधूत गीता, भृगु गीता, उज्जैन का रंगों से भरा इतिहास, महर्षि पतंजलि का जन्म स्थान भोपाल, नर्मदापुरम में स्वाधीनता संग्राम, रायसेन जिले में स्वाधीनता संग्राम पुस्तकों का भी विमोचन भी होगा।
कार्यक्रम में ड्रोन-शो की प्रस्तुति दी जाएगी। तत्पश्चात सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुश्री श्रेया घोषाल के द्वारा सांगीतिक प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में नववर्ष चैत्र प्रतिपदा की संध्या पर भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा कार्यक्रम में पुस्तक रचनाकार विद्वानों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही अवंती गौरव सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









