राहुल गांधी, केजरीवाल,CJP को BJP की चेतावनी, “विदेशी ताकत की दम पर भारत को अस्थिर करने के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे”

BJP warns Rahul Gandhi, Kejriwal, and CJP: “Plans to destabilize India with the backing of foreign forces will never succeed.” नितिन नबीन ने कहा आज नए भारत की तस्वीर और इसके निर्माण में प्रधानमंत्री मोदी जिस प्रकार से जुटे हैं और देश की 140 करोड़ जनता का जो विश्वास उन्हें मिल रहा है, हम भारत की जनता को स्पष्ट रूप से यह विश्वास दिलाते हैं कि हम देश के विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राहुल गांधी, CJP और अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला किया है, उन्होंने इन सभी पर भारत को अस्थिर करने के गंभीर आरोप लगाये हैं, नितिन नबीन ने एक वीडियो सन्देश में चेतावनी दी कि जिन विदेशी ताकतों के बल पर आप अपनी बिकाऊ राजनीति कर रहे हैं और उनके गठजोड़ से भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, आपके वे नापाक इरादे कभी पूरे नहीं होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेता आंदोलन कर रहे हैं तीन दिन पहले राहुल गांधी के नेतृत्व में जंतर मंदर पर फिर दिल्ली की अलग अलग जगह प्रदर्शन किये गए और आज CJP ने अपन पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन का प्रयास किया जिसे पुलिस ने विफल कर दिया, BNSS की धारा 163 प्रभावी होने के चलते जंतर मंतर पहुँचने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं, दिल्ली की जनता की सुरक्षा का हवाला देते हुए 40 से अधिक मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं , हालात काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात है, उधर दिल्ली के हालात पर भारतीय जनता पार्टी ने आन्दोलनकारियों पर निशाना साधा है। recent visitors 35

एमपी: केन-बेतवा परियोजना से 60 लाख पेड़ों की कटाई का दावा, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट; जानें कब अगली सुनवाई?

MP: Claim of 60 lakh trees being felled for Ken-Betwa project; High Court seeks report; find out when the next hearing is. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तवजबलपुर । केन-बेतवा लिंक परियोजना के पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों को लेकर दायर जनहित याचिका पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (सीईसी) की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। याचिका में दावा किया गया है कि परियोजना के कारण पन्ना टाइगर रिजर्व का आधे से अधिक हिस्सा डूब क्षेत्र में आ सकता है और करीब 60 लाख पेड़ों की कटाई हो सकती है। मुख्य न्यायाधीश अल्पेश यशवंत कोगजे और न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने केंद्र सरकार से सीईसी की रिपोर्ट में सामने आई कथित अनियमितताओं और परियोजना से संबंधित सुप्रीम कोर्ट में लंबित कार्यवाही की स्थिति भी स्पष्ट करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी। जबलपुर के अधिवक्ता अरिहंत तिवारी की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि परियोजना से पन्ना टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र, बाघों सहित अन्य वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और उनके विचरण गलियारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। याचिका में केन घड़ियाल अभयारण्य पर संभावित असर का मुद्दा उठाते हुए स्वतंत्र और वैज्ञानिक आकलन की जरूरत बताई गई है। याचिका में वर्ष 2017 की पर्यावरण प्रभाव आकलन रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए गए हैं। इसमें रिपोर्ट में तथ्यात्मक त्रुटियों का आरोप लगाते हुए स्वतंत्र जल वैज्ञानिक अध्ययन की जरूरत बताई गई है। वन कटाई से बुंदेलखंड के पर्यावरण और स्थानीय जलवायु पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों की ओर भी अदालत का ध्यान दिलाया गया है। इसके अलावा, याचिका में छतरपुर जिले में परियोजना के विरोध में आदिवासियों और किसानों के आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर प्रशासनिक दबाव डालने के आरोप लगाए गए हैं। याचिकाकर्ता ने राशन-पानी की आपूर्ति और ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित किए जाने के दावे भी किए हैं। इन आरोपों पर अदालत का अंतिम निष्कर्ष आना बाकी है। केन-बेतवा लिंक परियोजना का उद्देश्य केन नदी का जल बेतवा नदी बेसिन तक पहुंचाकर बुंदेलखंड के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में सिंचाई और पेयजल की सुविधा बढ़ाना है। याचिका में परियोजना के संभावित लाभों के साथ उसके पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों का व्यापक मूल्यांकन करने की मांग की गई है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता अधिवक्ता अरिहंत तिवारी ने स्वयं पक्ष रखा। recent visitors 22

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास हिरासत में; फ्लाइट के अंदर घुसी पुलिस

Abhijit Dipke, Ashutosh Ranka, and Sourav Das taken into custody; police entered the flight. मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं- अभिजीत दिपकेदिल्ली पुलिस के जवान उस विमान में दाखिल हुए जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली आ रहे थे। यह फ्लाइट कुछ ही मिनट पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी है। अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा कि मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं; मुझे गिरफ्तार कीजिए। दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा “नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।” अभिजीत-आशुतोष और सौरव हिरासत मेंदिल्ली में विरोध प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को हिरासत में लिए गया है। सीजेपी ने खुद एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए यह जानकारी दी। तीनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी फ्लाइट के अंदर से हिरासत में लिया गया। संजय सिंह का आरोप- एक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए पूरे देश को छावनी बना दियाआम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति की सुरक्षा के नाम पर पूरे देश को छावनी में बदल दिया गया है। संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली को बंद कर दिया गया है और राजधानी आने वाली ट्रेनों को भी रोका जा रहा है। उन्होंने मौजूदा हालात की तुलना आपातकाल से करते हुए कहा कि स्थिति उससे भी ज्यादा खराब नजर आ रही है। संजय सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। आप सांसद ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई की आशंका के बावजूद वे विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। recent visitors 28

जबलपुर: पंडाल पीछे करने को कहने पर विवाद, कांग्रेस नेता जतिन राज सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज

Jabalpur: Controversy erupts over being asked to move the pandal back; case filed against Congress leader Jatin Raj and two others एसबीआई चौक पर देर रात हंगामे का आरोप; थाना विजयनगर के निरीक्षक की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एसबीआई चौक के पास देर रात विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12:40 बजे पूछताछ के दौरान कथित तौर पर गाली-गलौज, अभद्रता और धमकी देने का मामला सामने आया। इस मामले में कांग्रेस नेता जतिन राज और रामेश्वर गिरी के खिलाफ थाना विजयनगर में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, थाना विजयनगर के निरीक्षक धीरज कुमार राज एसबीआई चौक के पास कुछ व्यक्तियों से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि जतिन राज ने उनके साथ गाली-गलौज की। वहीं, रामेश्वर गिरी पर निरीक्षक का मोबाइल फोन ले लेने का आरोप है। शिकायत के अनुसार, दोनों व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से अभद्रता और धमकी भी दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग स्टाफ को मौके पर बुलाया गया। पुलिस के अनुसार, स्टाफ के पहुंचने के बाद भी विवाद और धमकी दिए जाने की बात सामने आई। इसके बाद थाना विजयनगर में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अपराध क्रमांक 472/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 296(बी), 115(2), 351(3) और 3(5) में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी पुलिस की ओर से दिए गए घटनाक्रम और आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा आरोपियों का पक्ष उपलब्ध नहीं है। स्थान: एसबीआई चौक, विजयनगर, जबलपुरघटना का समय: 9 अक्टूबर 2026, रात लगभग 12:40 बजेप्रकरण: थाना विजयनगर, अपराध क्रमांक 472/2026 recent visitors 31

शहर कांग्रेस के युवा अध्यक्ष अजय सोलंकी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया।

The birthday of city Congress youth president Ajay Solanki was celebrated with great joy. सोलंकी निवास पर पहुंचे कांग्रेसजन, वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, केक काटकर दी बधाई। हरिप्रसाद गोहे  आमला। शहर कांग्रेस के जुझारू, लोकप्रिय एवं मिलनसार युवा अध्यक्ष अजय तोर सिंह सोलंकी का जन्मदिन सोमवार को सोलंकी निवास पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उनके प्रियजन, नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी, नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। पूर्व पार्षद विजय अतुलकर ने बताया कि पूरी टीम ने सोलंकी निवास पहुंचकर चाचा तोर सिंह सोलंकी एवं चाची जी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अजय सिंह सोलंकी से केक कटवाया। पुष्पहारों से स्वागत कर सभी ने अज्जू भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे भी पहुंचीं। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर मिठाई खिलाकर बधाई दी। अजय सोलंकी ने माता-पिता सहित सभी बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और युवा साथियों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने का प्रण लिया। इस अवसर पर तोर सिंह सोलंकी, नीरज सोनी, साबिर शाह, विजय अतुलकर, जसपाल ठाकुर, कमलेश माकोड़े, प्रमोद सेठिया, अनिल उईके, सनी भुमरकर, राकेश सोने, छोटू बेले, विजय सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व मित्र उपस्थित थे। recent visitors 87

पीर मंजिल मार्ग पर भारी वाहनों से हाहाकार, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

Chaos due to heavy vehicles on Peer Manzil road, memorandum submitted to SDM. हरिप्रसाद गोहे आमला। आमला के मुख्य पीर मंजिल मार्ग पर प्रतिदिन भारी वाहनों का बेरोकटोक आवागमन हो रहा है। यह मार्ग मुख्य रहवासी और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ा है, जहां दिनभर धूल, शोर और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही है तथा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। पंखा से पीर मंजिल तक सड़क जर्जर हो चुकी है। इसको लेकर कांग्रेस नेत्री सीमा अतुलकर, कांग्रेस नेता छन्नू बेले ने एसडीएम आमला को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि पीर मंजिल मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर उनका रूट तोरणवाड़ा सब-स्टेशन बायपास की ओर डायवर्ट किया जाए और ओवरलोड डंपरों पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए। चर्चा के दौरान कांग्रेस नेत्री सीमा अतुलकर ने बताया कि क्षेत्र में जो माननीयों के ओवरलोड डंपर चल रहे हैं उन पर प्रतिबंध लगाया जाए। वहीं कांग्रेस नेता छन्नू बेले ने कहा कि पीर मंजिल रोड व्यावसायिक क्षेत्र होने से यहां दिनभर आवाजाही रहती है, ऐसे में संचालित ओवरलोड डंपरों की आवाजाही पर रोक लगाई जानी चाहिए एवं डंपरों पर त्वरित कार्यवाही की जानी चाहिए। recent visitors 87

इनमोसा का 71वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।

The 71st Foundation Day of INMOSA was celebrated with great enthusiasm. माइनिंग सुपरवाइजर कंपनी की रीढ़, सुरक्षा प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए – वक्ताओं ने कहा। हरिप्रसाद गोहे आमला/पाथाखेड़ा/सारनी । इंडियन नेशनल माइनिंग ओवरमैन, सरदार, शॉटफायरर एसोसिएशन (इनमोसा) का 71वां स्थापना दिवस मंगलवार को वेकोलि क्षेत्रीय इनमोसा भवन, पाथाखेड़ा में गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी) अच्युत घटक ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं कंपनी में एक जिम्मेदार सिपाही के रूप में कार्य किया है। वर्ष 1989 से 2019 तक पाथाखेड़ा क्षेत्र में सेवा के दौरान उन्होंने वरिष्ठ माइनिंग सुपरवाइजरों के सहायक के रूप में कार्य कर खदान संचालन की बारीकियां सीखीं। घटक ने कहा कि माइनिंग सुपरवाइजर एक लीडर की तरह होता है, जिसके खान के भीतर हमेशा आंख, नाक और कान खुले रहने चाहिए। लीडर की असली पहचान उसकी निर्णय लेने की क्षमता है। उन्होंने छतरपुर-1 खदान में हुई दुर्घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बेहतर नेतृत्व और संवाद से ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उत्पादन से पहले सुरक्षा – वेकोलि निदेशक वेकोलि के निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना डॉ. अंजनी कुमार ने कहा कि उत्पादन, उत्पादकता और सुरक्षा पर निरंतर संवाद होना चाहिए। प्रथम प्राथमिकता हमेशा सुरक्षा होनी चाहिए, सुरक्षा सुनिश्चित होगी तो उत्पादन स्वतः होगा। पाथाखेड़ा क्षेत्र के महाप्रबंधक जी.पी. खन्ना एवं जे.के. गुप्ता ने कहा कि माइनिंग कंपनी में माइनिंग सुपरवाइजर रीढ़ की हड्डी (बैकबोन) की तरह होता है, जिसके बिना खदान का संचालन संभव नहीं। अनुभव से ही दुर्घटना रोकी जा सकती है इनमोसा के केंद्रीय महासचिव पी.एन. मिश्रा ने समस्त सीआईएल के माइनिंग सुपरवाइजरों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्व के सुपरवाइजरों के अनुभव और तजुर्बे से सीखना आज भी जरूरी है। नई पीढ़ी को डिग्री के साथ-साथ जमीनी अनुभव पर भी ध्यान देना होगा, अन्यथा अनुभव के अभाव में दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी। ये रहे उपस्थित कार्यक्रम की जानकारी इनमोसा वेकोलि के उप-महासचिव गोकुल प्रसाद गोहे ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में शाहिद अख्तर, आर.के. पटैया, ललित राठौर, रमेश अमरूते, अनिल चौरसिया, उमेश चौकीकर, शाबीर अली, असलम बेग, रज्जू गोहे, धर्मपाल चंचल, नियाज अहमद, अमित ऐरलू, अभिषेक मिश्रा, अंसूल साहू, प्रदीप कुमार, गुरुदत्त शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। recent visitors 72