कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारी: विधानसभा क्षेत्रों में जमीनी ताकत परखेगी पार्टी, 30 दिन में बनेगी रिपोर्ट

Congress steps up election preparations: Party to assess grassroots strength in assembly constituencies; report to be prepared within 30 days. मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी ने प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के प्रभारियों को अगले 30 दिन में अपने क्षेत्र के संगठन की पूरी स्थिति जानने का लक्ष्य दिया है। इस दौरान प्रभारी बूथ से लेकर ब्लॉक और पंचायत स्तर तक पहुंचकर पता करेंगे कि पार्टी का संगठन कहां सक्रिय है और कहां कामकाज केवल कागजों तक सीमित है। इस प्रक्रिया के जरिए कांग्रेस स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, नेताओं के बीच तालमेल और संगठन की कमजोरियों का आकलन करेगी। पार्टी ने विधानसभा प्रभारियों की जिम्मेदारियां तय करते हुए स्पष्ट किया है कि उनकी भूमिका केवल बैठकें करने या पदाधिकारियों से जानकारी लेने तक सीमित नहीं रहेगी। उन्हें जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करना होगा। एक महीने की पड़ताल के बाद प्रभारियों को संगठन की मौजूदा स्थिति, सामने आई समस्याओं और सुधार के लिए जरूरी कदमों की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को सौंपनी होगी। बूथों पर पहुंचकर देखेंगे कितनी सक्रिय है कांग्रेसविधानसभा प्रभारियों को यह पता करना होगा कि बूथ समितियां वास्तव में काम कर रही हैं या सिर्फ गठन तक सीमित हैं। इसके लिए वे ब्लॉक, मंडल, पंचायत और वार्ड स्तर के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। पार्टी के कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की भागीदारी और स्थानीय स्तर पर संगठन की गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई जाएगी। इस समीक्षा में यह भी सामने लाने की कोशिश होगी कि किन क्षेत्रों में संगठन मजबूत है और कहां उसे सक्रिय करने की जरूरत है। प्रदेश नेतृत्व को इससे विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की वास्तविक स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी नाराज और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं से भी होगा संवादकांग्रेस ने प्रभारियों को वरिष्ठ नेताओं, पुराने पदाधिकारियों, युवा और महिला कार्यकर्ताओं के साथ किसान, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग तथा छात्र और युवा संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं से भी बात करने के निर्देश दिए हैं। लंबे समय से निष्क्रिय या नाराज कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानना भी इस जिम्मेदारी का हिस्सा है। पार्टी यह समझना चाहती है कि स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी में कमी की वजह क्या है और संगठन में कहां सुधार की जरूरत है। सामने आने वाली समस्याओं को जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी के माध्यम से संबंधित नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। गुटबाजी पर नजर, जिला अध्यक्षों के अधिकारों में नहीं करेंगे दखलविधानसभा प्रभारियों को नेताओं के बीच मतभेद, पदाधिकारियों के विवाद और संगठन में तालमेल की कमी की जानकारी भी जुटानी होगी। हालांकि, उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे जिला अध्यक्षों के समानांतर संगठन नहीं चलाएंगे। उनकी जिम्मेदारी समस्याओं की पहचान करने, संबंधित नेतृत्व से समन्वय बनाने और समाधान का फॉलो-अप करने की होगी। इस व्यवस्था के जरिए पार्टी संगठन की आंतरिक समस्याओं की जानकारी जुटाना चाहती है, लेकिन जिला संगठन की मौजूदा जिम्मेदारियों को भी बनाए रखना चाहती है। जनता के मुद्दों और राजनीतिक माहौल की भी लेंगे जानकारीप्रभारियों को अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के प्रमुख मुद्दों और राजनीतिक परिस्थितियों को समझने की जिम्मेदारी भी दी गई है। उन्हें पता करना होगा कि सरकार को लेकर स्थानीय लोगों की धारणा कैसी है, युवाओं और महिलाओं के प्रमुख सवाल क्या हैं और किसान-मजदूरों से जुड़े कौन से मुद्दे क्षेत्र में महत्वपूर्ण हैं। विपक्षी दलों की गतिविधियों पर भी नजर रखनी होगी। इसके साथ प्रदेश कांग्रेस की ओर से घोषित आंदोलन, जनसभाएं, पदयात्राएं और जनसंवाद कार्यक्रम बूथ स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी विधानसभा प्रभारियों की होगी। पार्टी चाहती है कि प्रदेश स्तर के कार्यक्रम स्थानीय इकाइयों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी के साथ जमीन पर दिखाई दें। recent visitors 17

केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य तीन लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई भोपाल की कार्रवाई

Kendriya Vidyalaya Principal arrested while accepting a bribe of ₹3 lakh; action taken by CBI Bhopal. केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इटारसी में सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी), भोपाल ने कार्रवाई करते हुए विद्यालय की प्राचार्य श्रद्धा पाठक को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में विद्यालय के एक अन्य कर्मचारी की भूमिका भी सामने आई है। प्राचार्य श्रद्धा पाठक पर एक फर्म के बकाया बिलों का भुगतान कराने के एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई की टीम ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच की और कार्रवाई को अंजाम दिया। बिल पास कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोपमिली जानकारी के अनुसार, भोपाल की एक फर्म को केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में रेनोवेश्पन का काम मिला था। आरोप है कि केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य ने फर्म से तीन लाख रुपए की अनुसचित राशि की मांग की थी, जिस फर्म को स्कूल में नवीनीकरण का काम मिला था। इस फर्म को सरकारी ई-मार्केटप्लेस के माध्यम से जारी वर्क ऑर्डर के तहत काम करना था। आरोप है कि काम के बकाया बिलों का भुगतान जारी करने के बदले भी रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाईशिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने पहले आरोपों का सत्यापन किया। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। प्राचार्य को तीन लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद जांच एजेंसी ने आरोपियों के इटारसी और आगरा स्थित आवासीय व कार्यालय परिसरों में तलाशी ली। इस दौरान संपत्ति से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं। recent visitors 25

बालाघाट में मासूमों की मौत पर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा

Deaths of innocents in Balaghat raise questions about the healthcare system; Umang Singhar targets the government. भोपाल। मध्यप्रदेश के बालाघाट में बच्चों की मौत को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।सिंघार के मुताबिक, केंद्र सरकार की जांच रिपोर्ट में जिला सर्विलांस यूनिट में कर्मचारियों की कमी, सरकारी प्रयोगशाला का अभाव, माइक्रोबायोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने और प्रभावित गांव में एक साल से ASHA कार्यकर्ता नहीं होने जैसी कमियां सामने आई हैं।उन्होंने सवाल उठाया कि जब बीमारी की समय पर पहचान और इलाज के लिए जरूरी व्यवस्थाएं ही अधूरी थीं, तो बच्चों की जान बचाने के लिए प्रभावी कदम कैसे उठाए जाते? उन्होंने भाजपा सरकार से स्वास्थ्य सेवाओं में कमियों की जवाबदेही तय करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।सिंघार ने सवाल किया कि आखिर कब तक स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों का खामियाजा मासूमों को भुगतना पड़ेगा और सरकार जिम्मेदारी तय करेगी? recent visitors 31

कालीमठ गरबा महोत्सव का पहले दिन हुआ शुभारंभ, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष आयोजन

Kalimath Garba Festival begins on its first day, with special events for women and children. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। कालीमठ आश्रम, मदन महल में आयोजित कालीमठ गरबा महोत्सव का गुरुवार, 8 अक्टूबर को पहले दिन शुभारंभ हुआ। नवरात्रि के उत्सवी माहौल में आयोजित इस महोत्सव में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम रखे गए हैं। आयोजन का उद्देश्य गरबा के माध्यम से भक्ति, संस्कृति और पारंपरिक नृत्य को बढ़ावा देना है। आयोजन के तहत 8 से 11 अक्टूबर तक चार दिवसीय गरबा वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। इसमें प्रतिभागियों के लिए शाम 4 से 5 बजे और शाम 5 से 6 बजे तक दो बैच निर्धारित किए गए हैं। वर्कशॉप के बाद सोमवार, 12 अक्टूबर को शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक ग्रैंड फिनाले गरबा नाइट का आयोजन होगा। महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रवेश शुल्क भी निर्धारित किया गया है। पोस्टर के अनुसार, सिंगल एंट्री ₹250, कपल एंट्री ₹400, ग्रुप एंट्री ₹500 और बच्चों के लिए ₹150 शुल्क रखा गया है। आयोजन स्थल कालीमठ आश्रम, मदन महल बताया गया है। गरबा महोत्सव के माध्यम से प्रतिभागियों को पारंपरिक नृत्य सीखने और सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने महिलाओं, बच्चों और गरबा प्रेमियों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम की जानकारी एवं संपर्क: 8602333227, 77228 77333, 9039722343 और 9329991777। स्थान: कालीमठ आश्रम, मदन महल। recent visitors 22

राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में आमला कांग्रेस का प्रदर्शन।

राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में आमला कांग्रेस का प्रदर्शन। Amla Congress protest against the misbehavior with Rahul Gandhi and opposition leaders. शहर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, निकाली शवयात्रा और किया पुतला दहन। हरिप्रसाद गोहे  आमला। शहर कांग्रेस कमेटी आमला द्वारा गुरुवार को काला दिवस मनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। दोपहर 3:30 बजे बस स्टैंड स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरना शुरू किया गया। बाद में कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला लेकर जनपद चौक पहुंचे, शवयात्रा निकाली और पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस से हल्की झूमा-झटकी हुई। नपा की दमकल ने आग पर काबू पाया। अंत में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की गई। इस दौरान प्रमुख रूप से अजयसिंह सोलंकी, नीरज सोनी, नरेंद्र यादव, जितेंद्र शर्मा, मदन साहू, नासिर खान, रमेश दामले, विजय अतुलकर, छन्नू बेले, विजय पारदी, नवीन सोनेकर, रेखा कनोजिया, रेखा भारखे, ऋषि खातरकर, शैलेंद्र खातरकर, वीरेंद्र बर्थे, राजेश सुरे, प्रमोद सेठिया, राकेश सोने, दीपक बेले, दिलीप ढोमने, विजय बछले, विजय सोलंकी, हरिप्रसाद गोहे, रमजान खान, डब्बू तायवाड़े, कन्हैया साहू, लल्लू यादव, भूरू ठाकुर, भरत रावत, रमेश प्रजापति, जीतेश वाईकर, संजय सोनपुरे, भूपेंद्र बेले, सोनू वरवड़े, शिवम आकोले, ओमी शेषकर, चंचलेश, नितिन सातनकर, कमलेश माकोड़े, सादाब खान, लाला साहू सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। recent visitors 26

जबलपुर जिले में 48 हजार में 43,200 बच्चों को लगे टीके, अब 4,800 पर फोकस

In Jabalpur district, 43,200 out of 48,000 children have been vaccinated; focus now shifts to the remaining 4,800. विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तवजबलपुर। जबलपुर जिले में बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए चल रहा नियमित टीकाकरण अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस वर्ष शून्य से पांच साल तक के 48 हजार बच्चों को टीकाकरण के दायरे में रखा था, जिनमें से 43,200 यानी 90 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण पूरा हो चुका है। अब शेष 4,800 बच्चों तक पहुंचने के लिए स्वास्थ्य अमला घर-घर जाकर अभियान तेज कर रहा है। खास फोकस शून्य से दो साल की उम्र के बच्चों पर है, क्योंकि इस आयु वर्ग में 12 तरह की गंभीर बीमारियों से बचाव के टीके लगाए जाते हैं। नियमित टीकाकरण के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पतालों में टीकाकरण जारी है। दूरदराज के गांवों में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की मदद से छूटे बच्चों को ट्रैक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्लम, संवेदनशील क्षेत्रों को ट्रैक कर लगातार लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। विभिन्न टीमों को अलग अलग ब्लाक में बांटकर यह कार्य किया जा रहा है। जिसमें चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ व आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। साथ ही पालकों को जागरूक करने का भी प्रयास है। आंकड़ों में टीकाकरणजिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनोद गुप्ता के अनुसार, जिले में इस वर्ष 48,000 से अधिक बच्चों को टीकाकरण के लक्ष्य में रखा गया है। इसमें से अब तक 43,200 बच्चों का टीकाकरण पूरा हो चुका है, जो कुल लक्ष्य का 90 प्रतिशत है। टीकाकरण में ज्यादा जोर शून्य से दो साल के बच्चों पर है, क्योंकि इस उम्र में 12 तरह की गंभीर बीमारियों से बचाव के टीके लगाए जाते हैं। इस साल आठ फीसदी की बढ़ोतरीपिछले साल की तुलना में इस साल टीकाकरण में आठ फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 2024-25 में 88 इस साल टीकाकरण में आठ फीसदी की बढ़ोतरी कवरेज था, जो अब बढ़कर 90 इस साल टीकाकरण में आठ फीसदी की बढ़ोतरी हो गया है। शहरी क्षेत्र में 93 इस साल टीकाकरण में आठ फीसदी की बढ़ोतरी और ग्रामीण क्षेत्र में 88 इस साल टीकाकरण में आठ फीसदी की बढ़ोतरी टीकाकरण हो चुका है। सबसे कम कवरेज पनागर और मझौली ब्लाक में है, जहां विभाग विशेष ध्यान दे रहा है। recent visitors 33

33वें वर्ष में श्री श्री दुर्गाउत्सव समिति यादव कॉलोनी की अनूठी प्रस्तुति

A unique presentation by the Shri Shri Durga Utsav Samiti, Yadav Colony, in its 33rd year. विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तवजबलपुर। श्री श्री दुर्गाउत्सव समिति, यादव कॉलोनी द्वारा इस वर्ष नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गोत्सव का आयोजन भव्य एवं आकर्षक रूप में किया जा रहा है। समिति अपने 33वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस वर्ष श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों के लिए समिति द्वारा विशेष झांकी “जिन्नातों की दुनिया – The Mysterious World” प्रस्तुत की जा रही है। “जहाँ हर कदम पर छुपा है एक रहस्य…” की थीम पर आधारित यह झांकी रहस्य, रोमांच और कल्पनाओं की अनूठी दुनिया का अनुभव कराएगी। झांकी में आकर्षक साज-सज्जा, विशेष प्रकाश व्यवस्था एवं विभिन्न कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से एक रहस्यमयी संसार को जीवंत रूप देने का प्रयास किया गया है। समिति का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ शहरवासियों को मनोरंजन एवं रचनात्मकता से भरपूर अनुभव प्रदान करना है। समिति के अध्यक्ष रंजीत पटेल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए कुछ नया और आकर्षक प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। इस वर्ष “जिन्नातों की दुनिया” की थीम को विशेष रूप से तैयार किया गया है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। उन्होंने शहरवासियों से नवरात्रि के दौरान परिवार सहित पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन एवं भव्य झांकी का आनंद लेने की अपील की। श्री श्री दुर्गाउत्सव समिति यादव कॉलोनी द्वारा नवरात्रि पर्व को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। recent visitors 47