अनूपपुर
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर उर रहमान को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बम्हनी (पुलिस चौकी फुनगा थाना भालूमाडा) क्षेत्र में एक विक्षिप्त महिला बेसहारा भटकती देखी गई है, जिन्होंने तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली टी. आई.अरविंद जैन को महिला को रेस्क्यू कर सहारा दिए जाने हेतु आदेशित किया।
थाना कोतवाली से महिला सहायक उप निरीक्षक हुरननिशा एवं आरक्षक कपिल सोलंकी के द्वारा ग्राम बम्हनी और उसके बाद ग्राम छिल्पा में तलाश कर भटकती हुई बेसहारा महिला को रेस्क्यू किया जाकर सुरक्षित थाना कोतवाली लाया गया एवं भोजन पानी आदि व्यवस्था के उपरांत महिला को वन स्टाफ केंद्र अनूपपुर में दाखिल कराया गया है। महिला जिसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है, ठीक ढंग से अपना नाम पता नहीं बता पा रही है। कोतवाली पुलिस पुलिस द्वारा उक्त अज्ञात महिला के नाम पता जानने के प्रयास किए जा रहें हैँ। कोतवाली टी.आई.अरविंद जैन द्वारा अपील की गई है कि उक्त महिला के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर थाना कोतवाली को सूचित करें जिससे महिला को उसके परिजनों तक पहुंचा जा सके।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











