सेंंचुरियन
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की रोमांचक टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह एक हाई स्कोरिंग मैच रहा, जिसमें अफ्रीका ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया। इस हार के साथ ही पाकिस्तान ने यह टी20 सीरीज भी हरा दी है। पहला मैच 11 रन से हारने के बाद पाकिस्तान ने दूसरा मैच भी गंवा दिया। दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए। आइये, जानते हैं कि मैच में क्या-क्या हुआ।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने दूसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में पाकिस्तान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 206 रन बना डाले। ओनर साईम अयुब 171 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 98 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 5 छक्के उड़ाए। बाबर आजम ने 31 तो इरफान खान ने 30 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए दय्यान गालीम और ओटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट झटके।
रीजा हैंड्रिक्स के शतक से अफ्रीका ने चेज किया 207 रन का लक्ष्य
207 रन के टारगेट का पीछा करते हुए रयान रिकेल्टन दूसरे ओवर में ही आउट हो गए। लेकिन उनके जोड़ीदार रीजा हैंड्रिक्स ने पाकिस्तान की जमकर पिटाई की और शतक ही ठोक डाला। हैंड्रिक्स ने 54 बॉल में अपनी सेंचुरी पूरी की। रीजा ने 185 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंद में 117 रन जड़ दिए। उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के और 7 चौके लगाए। इसके अलावा रासी वैन डर डुसेन ने भी 66 रन की नाबाद पारी खेली। इस तरह मेजबान टीम ने 19.3 ओवर में 207 रन का टारगेट 7 विकेट रहते चेज कर लिया। पाकिस्तान के लिए 2 विकेट जहांदाद खान ने लिए।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









