देहरादून.
पुलिस व आबकारी टीम ने कैंट स्थित गाजियावाला एक निजी आवास पर दबिश देकर युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। यहां अवैध रूप से हाउस पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि गाजियावाला के निजी आवास पर हाउस पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए गोपनीय रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह व पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार के निर्देश पर सीओ सदर के नेतृत्व में देहरादून शहर के थाना प्रभारियों व एसओजी प्रभारी के साथ रेड टीम बनाकर आबकारी विभाग को शामिल करते हुए संयुक्त रूप से रेड की गई। रेड के दौरान गाजियावाला कैंट क्षेत्र के एक निजी आवास पर 40 लड़के व 17 लड़कियां अवैध रूप से पार्टी आयोजित करते हुए पाए गए। भवन में भारी मात्रा में इंपॉर्टेंट शराब की खाली बोतल व शराब बरामद हुई।
मौके पर रेड टीम ने पूछताछ की। भवन स्वामी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है व पार्टी में सम्मिलित 40 लड़कों और 17 लड़कियों से पूछताछ कर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जा रही है। भवन स्वामी की पहचान रजनी निवासी गाजियावाला कैंट के रूप में हुई है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








