MY SECRET NEWS

Saturday, April 18, 2026 12:45 am

नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की महिलाओं को एक और सौगात देने जा रही हैं। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर, दिल्ली सरकार दो महत्वपूर्ण वादे पूरे करने वाली है। पहले वादा महिला समृद्धि योजना का है, और दूसरा 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना है।

500 रुपए में गैस सिलेंडर
8 मार्च से महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो जाएगी, जिससे दिल्ली की महिलाओं को इससे जुड़ी कई सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके अलावा, इसी दिन से गरीब महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेंगे। हालांकि, इस योजना के तहत 500 रुपए की सब्सिडी बाद में सीधे महिलाओं के खाते में वापस कर दी जाएगी।

संकल्प पत्र में किया था वादा
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया था कि होली और दिवाली पर दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। यही नहीं, गरीब परिवारों को 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर देने और महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने का भी वादा किया गया था।

महिला दिवस पर होगी योजनाओं की शुरुआत
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल की और दिल्ली में सरकार बनाई। अब रेखा गुप्ता की सरकार इन योजनाओं को लागू करने की दिशा में काम कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला दिवस के मौके पर इन दोनों योजनाओं की शुरुआत होगी, जिसका फायदा दिल्ली की महिलाओं को होगा। गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेंगे और होली-दिवाली पर मुफ्त मिलेंगे।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0