( अमिताभ पाण्डेय )
सारंगपुर।
श्री गौड़ ब्राह्मण समाज नगर इकाई सारंगपुर द्वारा देशरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की समारोह पूर्वक जयंती मनाई गई । शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल बिहारी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोहर लाल शर्मा रहे।

विशेष अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष प्रेम शंकर पांडेय , उमाशंकर पांडेय ,नारायण प्रसाद जोशी ,रमेश चंद्र जोशी, प्रभु दयाल शर्मा , हरिओम तिवारी उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती और भारत रत्न पंडित मदनमोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण उपरांत दीप प्रज्वलित कर हुआ ।
इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए एकता बहुत जरूरी है। समाज के लिए
सेवा , त्याग, समर्पण की भावना से काम करने पर समाज और उससे जुड़े सभी लोग सशक्त होते हैं। हम एक-दूसरे का सहयोग करते हुए आसानी से प्रगति कर सकते हैं।
अपने विचार व्यक्त करते हुए अतिथियों ने कहा कि महामना के जीवन चरित्र को अपनाकर , उनसे प्रेरणा लेकर समाज का हर व्यक्ति स्वयं को श्रेष्ठ बना सकता है।
समारोह के दौरान मां सरस्वती की वंदना कुमारी दृष्टि ज्योति ने सुमधुर वाणी में प्रस्तुत की । कार्यक्रम का संचालन मोहनलाल जोशी ने किया ।
आभार प्रदर्शन लक्ष्मी चन्द शर्मा ने किया।।
समारोह में में कैलाश चन्द्र जोशी , विष्णु प्रसाद तिवारी, बाबू लाल शर्मा,शिवप्रसाद जोशी ,सिद्धनाथ शर्मा ,सिद्धेश्वर शर्मा ,महेश शर्मा दिनेश पाठक, प्रेम शर्मा,संतोष पाण्डेय, प्रमोद शर्मा अनिल पांडेय, संतोष शर्मा, अजय शर्मा अतुल जोशी अशोक पाण्डेय, अशोक शर्मा, राकेश पाण्डेय अनिल शुक्ल, मोहन जोशी, जय प्रकाश जोशी , रवि जोशी, अंशुल जोशी संदीप शर्मा, संजय त्रिवेदी, के साथ ही महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।