BU की प्रशासनिक अव्यवस्थाओं पर ABVP का विरोध,अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र,वीसी के इस्तीफे की मांग

ABVP protests against administrative mismanagement at BU; students stage an indefinite sit-in and demand the VC’s resignation. भोपाल। ABVP protests against administrative बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (बीयू) में व्याप्त प्रशासनिक और अकादमिक अव्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुरुवार से विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। परिषद ने कुलपति के इस्तीफे और विश्वविद्यालय में धारा-52 लागू कर शासन से सीधे हस्तक्षेप की मांग की है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों की समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई। परीक्षा परिणामों में देरी से छात्रों में नाराजगी ABVP protests against administrative एबीवीपी का आरोप है कि एमबीए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर सहित कई स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम महीनों से लंबित हैं। पुनर्मूल्यांकन के नतीजे भी लंबे समय से घोषित नहीं किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों का शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। परिषद का कहना है कि विश्वविद्यालय का अकादमिक कैलेंडर पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। पीएचडी प्रवेश और भर्ती प्रक्रिया भी प्रभावित ABVP protests against administrative विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाया कि लंबे समय से पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया गया है। वहीं शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी लंबित है। परिषद का कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण छात्रों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रावास और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल ABVP protests against administrative एबीवीपी ने छात्रावासों की बदहाल स्थिति, परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और नर्सिंग कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर भी नाराजगी जताई है। परिषद का कहना है कि छात्रों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। विश्वविद्यालय की संबद्धता प्रक्रिया, टेंडरों, गोपनीय प्रिंटिंग कार्यों और अन्य प्रशासनिक फैसलों में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया है। एबीवीपी का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था से छात्र, शिक्षक, कर्मचारी और संबद्ध महाविद्यालय सभी प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें – नर्मदा से राष्ट्रीय उद्यानों तक, मध्य प्रदेश की कहानी जो हर भारतीय को जाननी चाहिए कुलपति के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन एबीवीपी ने स्पष्ट किया है कि जब तक कुलपति इस्तीफा नहीं देते और छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। परिषद ने कहा कि विश्वविद्यालय में जवाबदेही तय किए बिना हालात नहीं सुधरेंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

धर्मेन्द्रसिंह राजपूत अभाविप मध्यभारत प्रांत के प्रांत अध्यक्ष एवं प्रांत मंत्री के रूप में केतन चतुर्वेदी पुनःनिर्वाचित

धर्मेन्द्रसिंह राजपूत अभाविप मध्यभारत प्रांत के प्रांत अध्यक्ष एवं प्रांत मंत्री के रूप में केतन चतुर्वेदी पुनःनिर्वाचित

Dharmendra Singh Rajput re-elected as State President and Ketan Chaturvedi as State Minister of ABVP Madhya Bharat Province भोपाल। धर्मेन्द्रसिंह राजपूत (भोपाल) देश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मध्यभारत प्रांत के प्रांत अध्यक्ष और केतन चतुर्वेदी (बैतूल) प्रांत मंत्री के रूप में सत्र 2025-26 हेतु पुनः निर्वाचित हुए हैं। यह घोषणा आज अभाविप मध्यभारत प्रांत कार्यालय, भोपाल से की गई। अभाविप के प्रांत कार्यालय के निर्वाचन अधिकारी डॉ. दीपक पालीवाल ने बताया कि दोनों पदों का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा एवं दोनों पदाधिकारी 14 से 16 दिसम्बर 2025 को डबरा में आयोजित अभाविप के 58वे प्रांत अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। धर्मेन्द्रसिंह राजपूत युनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (आरजीपीवी) भोपाल में मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में सहायक प्राध्यापक पद पर कार्यरत हैं। आपके विभिन्न शोध पत्र प्रकाशित हुये हैं एवं सन् 2009 से आप विद्यार्थी परिषद में सक्रिय कार्यकर्ता है, विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुये उज्जैन नगर उपाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, जिला प्रमुख, विभाग प्रमुख, प्रांत उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, मध्यभारत प्रांत उपाध्यक्ष जैसे विभिन्न दायित्वों का आपने निर्वहन किया है। सत्र 2022-23 में आप प्रथम बार प्रांत अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे, सत्र 2023- 24 और 2024-25 में भी आपने प्रांत अध्यक्ष का दायित्व संभाला। इस वर्ष नवीन सत्र 2025-26 के लिए भी आप प्रांत अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए है। केतन चतुर्वेदी की शिक्षा ग्वालियर के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय से बी-कॉम तक हुई है। विद्यार्थी परिषद से संपर्क वर्ष 2016 से है एवं वर्ष 2021 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं। पूर्व में ग्वालियर महानगर में भाग मंत्री, जीवाजी विश्वविद्यालय संयोजक, ग्वालियर महानगर सहमंत्री, भोपाल महानगर सहमंत्री एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता के नाते नर्मदापुरम जिला संगठन मंत्री, भोपाल महानगर सह संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया है। वर्ष 2023-24 में अभाविप के मध्यभारत प्रांत के सहमंत्री भी रहे हैं। वर्तमान में वे नर्मदापुरम विभाग के विभाग संगठन मंत्री है। उनका केन्द्र बैतूल हैं। विभिन्न छात्र आंदोलन का आपने प्रभावी नेतृत्व किया है। प्रांत मीडिया संयोजक शिवम जाट ने बताया कि सत्र 2024-25 में प्रथम बार प्रांत मंत्री निर्वाचित हुए। इस वर्ष सत्र 2025–26 के लिए आप पुनः अभाविप मध्यभारत के प्रांत मंत्री निर्वाचित हुए हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67

ABVP कुकृत्य करने वालों का संगठन है, बीजेपी दलित और आदिवासी विरोधी : उमंग सिंघार

ABVP is an organization of evildoers, BJP is anti-Dalit and tribal: Umang Singhar भोपाल। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा पर हमला करते हुए उसे दलित और आदिवासी विरोधी बताया है। उन्होंने इंदौर में ABVP के छात्रों के द्वारा हॉस्टल में घुसकर आदिवासी और दलित छात्रों के साथ अभद्रता को लेकर बीजेपी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को आड़े हाथों लिया है। नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा अपने पाले हुए सड़क छाप गुंडों के जरिए दलित और आदिवासी विरोधी एजेंडा की प्रतिपूर्ति करती है। ये ABVP छात्रों का नहीं कुकृत्य करने वालों का संगठन है, जिसे भाजपा अपनी अगली पीढ़ी के लिए तैयार कर रही है। उमंग सिंघार ने ABVP संगठन पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग आदिवासी और दलित छात्रों को अपना निशाना बनाते रहते हैं। दो दिन पहले भाजपा की नई पीढ़ी ABVP के “गुंडे” इंदौर में आदिवासी और दलित छात्रों को उनके होस्टल कैम्पस में जाकर गालियां दी और होस्टल पर पत्थर फेंके। कानून को मजाक समझने वालों पर मौन यादव कार्रवाई करेंगे या दलित और आदिवासी अत्याचारों पर भी “मौन” रहेंगे? सिंघार ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जी इस मामले पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दें। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 148