रीगल अवधपुरी स्थित रीगल होम्स रखरखाव समिति का चुनाव संपन्न

Regal Avadhpuri based Regal Homes Maintenance Committee election concluded भोपाल (सुशील दामले) ! आज दिनांक 20 मार्च को रीगल अवधपुरी स्थित रीगल होम्स रखरखाव समिति का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें सत्यमेव जयते पैनल ने एक तरफा जीत करते हुए विकास परिवर्तन पैनल को 11-0 से हराया सत्यमेव जयते पैनल के नरेश सिंह जादौन ने बताया की रीगल होम्स रखरखाव समिति के चुनाव आज शांतिपूर्वक संपन्न हुई जिसमें सत्यमेव जयते पैनल के सामान्य वर्ग के सभी आठ उम्मीदवार महिला वर्ग के दो उम्मीदवार और अनुसूचित जाति वर्ग के एक उम्मीदवार विजयी हुए इस प्रकार संचालक मंडल के सभी 11 पदों पर सत्यमेव जयते पैनल के प्रत्याशियों में कब्जा किया चुनाव परिणाम इस प्रकार हैकेपी बकोड़े 59अजय थापक 58नरेश सिंह जादौन 54विनोद सिंह 53आर आर परस्ते 51नितिन गुप्ता 49रामशरण चौहान 46राम सिंह भालेराव 45अनारक्षित महिला वर्ग मेंदीपा कल्याणे 53अंजू गुप्ता 50तथा आरक्षित वर्ग मेंबीडी अहिरवार 55 विजयी घोषित हुएसत्यमेव जयते पैनल के सभी उम्मीदवारों ने अपने किए गए वादों पूरा करने का संकल्प लिया एवं सलिल चतुर्वेदी पंकज चौहान सौरभ चतुर्वेदी संजय सत्तानी सुदेश कल्याणे अशोक सचदेवा राम भागवत महेश यादव एच एन शूरमा जी सहित कॉलोनी वासियों का रैली के साथ आभार प्रकट किया । recent visitors 89

6 वाँ लोधी लोधा लोध पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन

6th Lodhi Lodha Lodh Family Holi Milan Celebration organized भोपाल (सुशील दामले) ! राजधानी स्थित नाइन मसाला में छठवां लोधी लोधा लोध पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से मध्यप्रदेश शासन के मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी उपस्थित हुए,समाज के लोग के साथ गुलाल से होली खेली और सभी को होली की शुभकामनाएं दी वहीं भोपाल जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा लोधी ने हमें बताया कि,प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमने पारिवारिक होली मिलन का आयोजन किया इस बार हमने विशेष रूप से फूलों एवं भगवा रंग के गुलाल के साथ भगवा होली खेली,वहीं कार्यकम में 200 परिवारों लगभग 500 लोगों ने हिस्सा लिया,साथ ही बच्चों के लिए अनेकों गेम्स व मिकी माउस एवं महिलाओं के लिए भी कई रंगा रंग कार्यक्रम आयोजित किए गए recent visitors 129

भोपाल के जयप्रकाश चिकित्सालय में वेतन घोटाला: ठेकेदार और सुपरवाइजर की मिलीभगत से कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन

Salary scam in Bhopal’s Jaiprakash Hospital: Employees are not getting salary due to collusion between contractor and supervisor भोपाल (ब्यूरो रिपोर्ट)। जयप्रकाश चिकित्सालय में कर्मचारियों की वेतन में हो रही कालाबाजारी,ठेकेदार एवं सुपरवाइजर की मिली भगत से कर्मचारियों का दो महीने से वेतन नहीं मिल रहा जब कर्मचारियों की मांगों को लेकर,समाज सेविका मृणालिनी सेंगर जयप्रकाश चिकित्सालय पहुंची,और ठेकेदार से सवाल जवाब किया तो,सुपरवाइजर शिव प्रसाद त्रिपाठी का कहना है कि,सरकार हमें पैसे नहीं दे रही तो,हम कहां से पैसे दें,वहीं आपको बता दें कि,लगभग इस अस्पताल के अंदर 200 कर्मचारी हैं जिनकी दो से तीन माह तक की सैलरी नहीं मिली है,वही इस अस्पताल में विधवा महिला कर्मचारी है, जिसकी 7 माह से वेतन ही नहीं मिला,जिसकी शिकायत उन्होंने कई जगह की है, लेकिन इसके बावजूद भी समस्या का निराकरण नहीं हो सका,सिविल सर्जन राकेश श्रीवास्तव का कहना है कि,मैं इस मामले में कुछ नहीं कह सकता,जबकि पूरा आरोप उन पर ही लग रहा है एक कर्मचारी ने सीएम हेल्प लाइन में शिकायत की,तो उस पर दबाव बनाकर शिकायत को वापस करवा दी गई recent visitors 95

भारतीय मजदूर संघ की 158वीं अखिल भारतीय कार्यसमिति बैठक 10-12 फरवरी 2025 गुवाहाटी, असम में पारित प्रस्ताव

Resolutions passed in the 158th All India Working Committee Meeting of Bharatiya Mazdoor Sangh 10-12 February 2025 Guwahati, Assam भोपाल (सुशील दामले) ! भारत सरकार द्वारा 1 फरवरी 2025 को प्रस्तुत बजट में जहां आयकर सीमा बढ़ाकर कर्मचारी जगत को राहत दी गयी है। वही डेयरी उद्योग, मत्सय उद्योग, गिग वर्कर एवम् लघु उद्योगों को भी राहत प्रदान की है। वरिष्ठ नागरिकों को भी टी०डी०एस द्वारा राहत देकर उनका सम्मान किया गया है। कैंसर जैसी बीमारी की दवा पर आयात शुल्क में छूट देकर राहत दी गई है, वही स्टार्टअप चमड़ा उद्योग ढांचागत विनिर्माण के माध्यम से रोजगार सृजन की दिशा का महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है जिसका यह कार्य समिति स्वागत करती है। किन्तु माननीय वित्त मंत्री महोदय को 6 जनवरी 2025 को बजट पूर्व बैठक में भारतीय मजदूर संघ द्वारा दिये गये सुझावों पर अपेक्षा के अनुरूप पूरी तरह कार्यवाही नहीं की गई। कार्यसमिति यह अनुभव करती है कि प्रस्तुत बजट से EPS 95 के 75 लाख से अधिक पेंशनर्स को केई राहत नहीं दी गई, जिससे उनमें घोर निराशा व्याप्त है क्योंकि इस मंहगाई के युग में 1000 रूपये से जीवन निर्वाह करना कल्पनातीत है। स्कीम वर्कर जैसे आंगनवाड़ी, आशा, मिड डे मील के साथ-साथ असंगठित जैसे बीड़ी, प्लांटेशन, चाय बागान मजदूर, कृषि मजदूर एवम् खनन मजदूरों की भी उपेक्षा की गई है। सरकार ने प्रस्तुत बजअ में वर्ष 2030 तक Assets Monetization के माध्यम से 10 लाख करोड़ रूपये जुटाने का लक्ष्य तय किया है। वहीं जीवन बीमा निगम में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति देकर सार्वजनिक सम्पत्ति की बिकी का मार्ग खोलकर जले पर नमक छिड़का है और सरकार का यह कदम आत्मर्निभर भारत की अवधारण पर चोट है। अतः भारतीय मजदूर संघ की 158वीं कार्यसमिति भारत सरकार से यह मांग करती है किः- अतः भारतीय मजदूर संघ की यह कार्यसमिति अपने सभी कार्यकर्ताओं को आवाहन करती है कि उपरोक्त के सम्बन्ध में 1 मार्च से 10 मार्च तक व्यापक जन-जागरण किया जाये। कार्यसमिति सरकार को चेतावनी देती है कि बजट में उपरोक्त के सम्बन्ध में संशोधन कर पारित किया जाये अन्यथा दिनांक 18 मार्च 2025 को जिला स्तर धरना प्रदर्शन कर उपायुक्त महोदय के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा। प्रस्तावकअशोक कुमार शुक्ला अनुमोदकपी.उन्नी कृष्णन recent visitors 90

ओबीसी महासभा जिला कार्यकारिणी भोपाल के द्वारा कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

OBC Mahasabha District Executive Bhopal submitted a memorandum to the Chief Minister through the Collector भोपाल (सुशील दामले) ! राजधानी स्थित कलेक्टर कार्यालय में ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने,प्रदर्शन कर कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय,एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा वही ओबीसी महासभा के अध्यक्ष ने हमें बताया कि,मध्यप्रदेश मैं तत्काल 27% आरक्षण लागू किया जाए,13% होल्ड हटाकर अबिलंब पिछड़ा वर्ग के चयनित विद्यार्थियों को जॉइनिंग दी जाए,देश मैं जाति जनगणना सरकार करवाये,तथा जनगणना उपरांत देश के अंदर संख्या के अनुपात मैं हिस्सेदारी दी जाये प्राइवेट सेक्टर मैं आरक्षण लागू किया जाये,किसानों कि फसलों के दाम बढ़ाये जाएं, जब किसानों कि फसलें खेत में रहती,तब फसलों के दाम ज्यादा होते हैं,जैसे ही किसानों की फसल घर आती हैं,लगभग 25% दाम कम कर दिए जाते हैं,और कर्ज मैं दबे हुए किसानों को मजबूरी में अपनी फसल कम रेट में बेचनी पड़ती हैं,और ऐसी अनेकों मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा recent visitors 104

भोपाल में पहली बार आयोजित होगी सिन्धी मैराथन, पंकज आडवाणी हरि झंडी देकर करेंगे रवाना

Sindhi Marathon will be organized for the first time in Bhopal, Pankaj Advani will flag it off भोपाल (सुशील दामले)। सिंधी मेला समिति द्वारा रविवार दिनांक 23 मार्च 2025 को शहीद हेमू कालानी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सुबह 6:00 बजे सिंधी समाज के युवाओं के लिए सिन्धी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस सिन्धी मैराथन के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए सिंधी मेला समिति द्वारा मंगलवार को एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रमुख रूप से सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी, महासचिव नरेश तलरेजा, इस मैराथन कार्यक्रम के संयोजक कपिल भाटिया सह- संयोजक राम आसुदानी एवं दीपक राजानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पत्रकारो को संबोधित करते हुए मनीष दरयानी ने बताया कि भोपाल में पहली बार “सिन्धी मैराथन” का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा, इसके अलावा इस सिन्धी मैराथन में विशेष अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खेल हस्ती, पद्मश्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित श्री पंकज आडवाणी को आमंत्रित किया गया है। सिन्धी मैराथन के संयोजक भाटिया ने बताया कि यह मैराथन लालघाटी स्थित सनसिटी गार्डन से सुबह 6 बजे स्टार्ट होगी, यह मैराथन 2.5 किमी 5 किमी की श्रेणियों में आयोजित होगी। 2.5 किमी सनसिटी से नीना पैलेस यू टर्न लालघाटी होते हुए वापस सनसिटी पहुँचेगी, एवं 5 किमी वाली सनसिटी से नीना पैलेस यू टर्न लालघाटी चौराहा होते हूए वी.आई.पी रोड होते हुये इंपीरियल सेब्रे होते हुये वापस सनसिटी पहुँचेगी। सभी प्रतिभागियों को इस मैराथन के लिए टीशर्ट भी उपलब्ध करवाई जायेगी। सिंधी मेला समिति द्वारा समाज से सभी वर्गों से अपील की कि इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो। भोपाल के सिन्धी युवा जैसे दीपक राजानी, कमलेश चांदवानी, कविता चांदवानी, पूजा भाटिया, सागर, मनोज नागरानी, किरन बत्रा , संतोष लालचंदानी, करण भागचंदानी आदि आगे बढ़कर न सिर्फ मैराथन में हिस्सा लेंगे बल्कि इस आयोजन के लिए व्यवस्थाओं में समिति को अपनी सेवाएं भी प्रदान कर रहें हैं। सिन्धी मेला समिति के सभी साथी इस आयोजन का हिस्सा बनकर पूरे समाज में फिजिकल फिटनेस के प्रति जागरूकता का सन्देश देंगे recent visitors 120

थाना अयोध्यानगर जोन -2 पुलिस की मोबाइल लुटेरो पर बडी कार्यवाही, 08 मोबाइल एवं 01 मोटरसायकल सहित 02 बदमाशो को किया गिरफ्तार

Ayodhyanagar Zone-2 police station took major action against mobile robbers, arrested 02 miscreants along with 08 mobiles and 01 motorcycle भोपाल (सुशील दामले) ! आरोपियों से दिनांक 26.02.2025 को अयोध्यानगर तथा शहर के विभिन्न जगहों से छिने कुल 08 मोबाइल बरामद । बरामद माल का विवरण –मोबाइल – शिक्षाः- 05वीं ।व्यवसायः- पुताई का काम करता हैं । आपराधिक रिकार्डः- आरोपी 2. शाबान पिता मोह.शमीम आयु 19 साल निवासी झुग्गी न. 1506 अर्जुन नगर मैदा मिल के सामने थाना एम.पी.नगर भोपाल शिक्षा- अनपढ ।व्यवसाय- मजदूरी करता है। आपराधिक रिकार्ड- सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी महेश लिल्हारे, उनि विजय सिंह कर्चुली, सउनि संजय चौबे, सउनि मनोज सिंह कछवाह, सउनि अनिल साहू, प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर 3178 बृजेश सिंह, प्रआर 2233 रूपेश सिंह जादौन, प्रआर 2638 सुदीप राजपूत, आर 3523 जितेन्द्र उच्चारिया, आर 2115 मनोज जाट, आर 198 दीपक आचार्य तथा आर. आकाश भास्कर (डी.सी.पी. ऑफिस जोन-02 तकनीकी शाखा) की सराहनीय भूमिका रही । recent visitors 101