Friday, July 17, 2026 12:27 am

कर्मचारी की मसीहा बनके सामने आई समाज सेवी समाज सेविका मृणालिनी सिंह सेंगर 

Social worker Mrinalini Singh Sengar came forward as the savior of the employees 

भोपाल (ब्यूरो रिपोर्ट)। राजधानी में लगातार मजदूरों के साथ अत्याचार हो रहे हैं, बात करें नगर निगम या की अस्पतालों की, हर एक जगह कर्मचारियों को निमित्त समय वेतन नहीं मिल रहा, कर्मचारी परेशान हो रहे हैं,वह अपनी को समस्याएं किसको सुनाए ना तो सरकार सुनती है ,ना अधिकारी सुनते हैं

लगातार ठेकेदार एवं सुपरवाइजर मिली भगत से कर्मचारियों के साथ अत्याचार कर रहे हैं,वही कर्मचारी की मसीहा बनके सामने आई ,समाज सेवी समाज सेविका मृणालिनी सिंह सेंगर जो कर्मचारी के हित के लिए लगातार आंदोलन करती आ रहे हैं,वहीं उन्होंने बताया कि,1250 जेपी अस्पताल में 2 महीने से कर्मचारियों का वेतन नहीं हुआ,विधवा एवं विकलांग महिला एवं पुरुषों का भी वेतन अटका हुआ,मैं उनके हित के लिए जगह-जगह भटक रही हूं

आज मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के बंगले पर भी पहुंची, और कर्मचारियों की हित के लिए बात रखी, वही मृणालिनी सिंह सेंगर का कहना है कि,मैं कर्मचारियों के हित के लिए लगातार प्रदर्शन करती रहूंगी,जब तक इन कर्मचारियों की वेतन नहीं मिलता,वही मैंने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से भी निवेदन किया है कि,जल्द से जल्द कर्मचारियों की हित के लिए सोचें,अन्यथा आगे चलकर यही कर्मचारी उग्र हो सकते हैं, और सड़कों पर आ सकते हैं

Loading spinner
Advertisement