6th Lodhi Lodha Lodh Family Holi Milan Celebration organized
भोपाल (सुशील दामले) ! राजधानी स्थित नाइन मसाला में छठवां लोधी लोधा लोध पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

जिसमें मुख्य रूप से मध्यप्रदेश शासन के मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी उपस्थित हुए,समाज के लोग के साथ गुलाल से होली खेली और सभी को होली की शुभकामनाएं दी

वहीं भोपाल जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा लोधी ने हमें बताया कि,प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमने पारिवारिक होली मिलन का आयोजन किया

इस बार हमने विशेष रूप से फूलों एवं भगवा रंग के गुलाल के साथ भगवा होली खेली,वहीं कार्यकम में 200 परिवारों लगभग 500 लोगों ने हिस्सा लिया,साथ ही बच्चों के लिए अनेकों गेम्स व मिकी माउस एवं महिलाओं के लिए भी कई रंगा रंग कार्यक्रम आयोजित किए गए
recent visitors 116