भोपाल में पहली बार आयोजित होगी सिन्धी मैराथन, पंकज आडवाणी हरि झंडी देकर करेंगे रवाना

Sindhi Marathon will be organized for the first time in Bhopal, Pankaj Advani will flag it off भोपाल (सुशील दामले)। सिंधी मेला समिति द्वारा रविवार दिनांक 23 मार्च 2025 को शहीद हेमू कालानी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सुबह 6:00 बजे सिंधी समाज के युवाओं के लिए सिन्धी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस सिन्धी मैराथन के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए सिंधी मेला समिति द्वारा मंगलवार को एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रमुख रूप से सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी, महासचिव नरेश तलरेजा, इस मैराथन कार्यक्रम के संयोजक कपिल भाटिया सह- संयोजक राम आसुदानी एवं दीपक राजानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पत्रकारो को संबोधित करते हुए मनीष दरयानी ने बताया कि भोपाल में पहली बार “सिन्धी मैराथन” का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा, इसके अलावा इस सिन्धी मैराथन में विशेष अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खेल हस्ती, पद्मश्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित श्री पंकज आडवाणी को आमंत्रित किया गया है। सिन्धी मैराथन के संयोजक भाटिया ने बताया कि यह मैराथन लालघाटी स्थित सनसिटी गार्डन से सुबह 6 बजे स्टार्ट होगी, यह मैराथन 2.5 किमी 5 किमी की श्रेणियों में आयोजित होगी। 2.5 किमी सनसिटी से नीना पैलेस यू टर्न लालघाटी होते हुए वापस सनसिटी पहुँचेगी, एवं 5 किमी वाली सनसिटी से नीना पैलेस यू टर्न लालघाटी चौराहा होते हूए वी.आई.पी रोड होते हुये इंपीरियल सेब्रे होते हुये वापस सनसिटी पहुँचेगी। सभी प्रतिभागियों को इस मैराथन के लिए टीशर्ट भी उपलब्ध करवाई जायेगी। सिंधी मेला समिति द्वारा समाज से सभी वर्गों से अपील की कि इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो। भोपाल के सिन्धी युवा जैसे दीपक राजानी, कमलेश चांदवानी, कविता चांदवानी, पूजा भाटिया, सागर, मनोज नागरानी, किरन बत्रा , संतोष लालचंदानी, करण भागचंदानी आदि आगे बढ़कर न सिर्फ मैराथन में हिस्सा लेंगे बल्कि इस आयोजन के लिए व्यवस्थाओं में समिति को अपनी सेवाएं भी प्रदान कर रहें हैं। सिन्धी मेला समिति के सभी साथी इस आयोजन का हिस्सा बनकर पूरे समाज में फिजिकल फिटनेस के प्रति जागरूकता का सन्देश देंगे recent visitors 123

थाना अयोध्यानगर जोन -2 पुलिस की मोबाइल लुटेरो पर बडी कार्यवाही, 08 मोबाइल एवं 01 मोटरसायकल सहित 02 बदमाशो को किया गिरफ्तार

Ayodhyanagar Zone-2 police station took major action against mobile robbers, arrested 02 miscreants along with 08 mobiles and 01 motorcycle भोपाल (सुशील दामले) ! आरोपियों से दिनांक 26.02.2025 को अयोध्यानगर तथा शहर के विभिन्न जगहों से छिने कुल 08 मोबाइल बरामद । बरामद माल का विवरण –मोबाइल – शिक्षाः- 05वीं ।व्यवसायः- पुताई का काम करता हैं । आपराधिक रिकार्डः- आरोपी 2. शाबान पिता मोह.शमीम आयु 19 साल निवासी झुग्गी न. 1506 अर्जुन नगर मैदा मिल के सामने थाना एम.पी.नगर भोपाल शिक्षा- अनपढ ।व्यवसाय- मजदूरी करता है। आपराधिक रिकार्ड- सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी महेश लिल्हारे, उनि विजय सिंह कर्चुली, सउनि संजय चौबे, सउनि मनोज सिंह कछवाह, सउनि अनिल साहू, प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर 3178 बृजेश सिंह, प्रआर 2233 रूपेश सिंह जादौन, प्रआर 2638 सुदीप राजपूत, आर 3523 जितेन्द्र उच्चारिया, आर 2115 मनोज जाट, आर 198 दीपक आचार्य तथा आर. आकाश भास्कर (डी.सी.पी. ऑफिस जोन-02 तकनीकी शाखा) की सराहनीय भूमिका रही । recent visitors 105

MP में औद्योगिक विकास और निवेशकों को बढ़ावा देने, नगरों के सुव्यवस्थित विकास के लिए दो मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र बनाने की कवायद शुरू

भोपाल  मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेशकों को बढ़ावा देने के साथ-साथ नगरों के सुव्यवस्थित विकास के लिए दो मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पहला मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र इंदौर-उज्जैन-देवास और धार को मिलाकर और दूसरा मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र भोपाल-सीहोर, रायसेन-विदिशा-ब्यावरा (राजगढ़) को मिलाकर विकसित किया जाएगा।  केंद्र के विजन के मुताबिक राज्य के प्रमुख संभाग मुख्यालय ग्वालियर, सागर, रीवा, जबलपुर, नर्मदापुरम और शहडोल को रीजनल इकोनॉमिक ग्रोथ हब के रूप में विकसित करने की तैयारी है। सरकार का यह प्रयास अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ रोजगार, व्यापार और निवेश के नये अवसरों को भी बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। सुविधाओं में होगा सुधार जानकारी के तहत इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी में इंदौर का 100 प्रतिशत क्षेत्र शामिल किया जाएगा, जबकि उज्जैन का 44 प्रतिशत धार और नागदा का भी कुछ हिस्सा इसमें जोड़ा जाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक और शहरी विकास को संगठित तरीके से आगे बढ़ाना है, जिससे आधारभूत सुविधाओं में सुधार हो और निवेशकों को आकर्षित किया जा सके।   बनेंगी पांच नई तहसीलें, सभी 8 तहसीलों के होंगे अपने भवन भोपाल वासियों को जमीन से लेकर राजस्व के मामले को निपटाने के लिए अब दूर नहीं जाना होगा। जिला पुनर्गठन के प्रशासनिक प्रस्ताव पर शासन जल्द ही अंतिम मुहर लगाएगा। जिला प्रशासन द्वारा भेजे प्रस्ताव में शासन की ओर से मांगी गई आपत्तियों पर एसडीएम और तहसीलदार को 15 दिन में जवाब देना है। नीति के तहत भोपाल में पांच नई तहसीलों का गठन होगा। मौजूदा तीन तहसीलों के साथ पांच नई तहसीलों(Five New Tehsil) के साथ फिर कुल संख्या आठ हो जाएगी। इससे लोगों को अपने आवास क्षेत्र में ही तहसील कार्यालय में कार्य करवाना आसान हो जाएगा। 10 बदलाव प्रस्तावित ● मौजूदा उपनगर ही नई तहसील बनेंगे। बैरागढ़, कोलार, भेल गोविंदपुरा, पुराना शहर व नया शहर, नर्मदापुरम रोड की नई तहसील होंगी। ● नई तहसीलें दूरी व क्षेत्रफल के अनुसार अलग से नजूल क्षेत्र तय करेंगे। ● शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का नक्शा अलग किया जाएगा। ● जिला-तहसील क्षेत्रों को नगर निगम के वार्ड से भी जोड़ा जाएगा। ● तहसील व नजूल में तहसील अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या बढ़ेगी। ● शहरी क्षेत्र की तहसीलों में आबादी चार लाख के भीतर तय की जाएगी। इसलिए जरूरी पुनर्गठन अभी जिले में कोलार, हुजूर व बैरसिया तहसील हैं। आठ नजूल क्षेत्र हैं। इनके एसडीएम है। कोलार, बैरसिया को छोडकऱ बाकी में तहसील(Five New Tehsil) कार्यालय अन्य क्षेत्रों में हैं। एमपी नगर नजूल कोलार तहसील में है तो बैरागढ़, हुजूर, ओल्ड सिटी नजूल पुराने शहर में कलेक्ट्रेट में है। गोविंदपुरा भी पुराने शहर के कलेक्टे्रट में है। हुजूर तहसील में शहर व ग्रामीण का 70 फीसदी क्षेत्र है जिससे काम कठिन होता है। जिले के पुनर्गठन की प्रक्रिया की जा रही है। लोगों की सुविधा की दृष्टि से बेहतर योजना तय की जा रही है। इससे सबको लाभ होगा। – कौशलेंद्र विक्रमसिंह, कलेक्टर recent visitors 45

सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित होली मिलन एवं पारिवारिक पिकनिक का आयोजन

Holi Milan and Family Picnic organized by Sindhi Mela Samiti  भोपाल (सुशील दामले)। सिंधी मेला समिति द्वारा रतिबड स्थित नक्षत्र रिसोर्ट में होली मिलन समारोह एवं पारिवारिक पिकनिक का आयोजन किया गया।इस मौके पर सिंधी समाज के सभी लोगों ने जमकर फूलो की होली खेली, समारोह में उपस्थित सभी लोगों को सिंधी मिठाई (गिहर) से मुह मीठा करवाया इस आयोजन को लेकर सभी लोगों में काफ़ी उत्साह देखा गया। साथ ही पारिवारिक वातावरण में लोगों ने पिकनिक का भी भरपूर आनंद लिया। इस दौरान महिलाओं के लिए चम्मच रेस, तंबोला, फन क्विज़, चेयर रेस, पुल पार्टी, डांस म्यूजिक, इत्यादि गेम्स खेले गये, सभी लोगों ने इस पल को खूब एंज्याय किया एवं इस पल की यादो को अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया गया साथ ही लज़ीज व्यंजन का भी लोगों ने भरपूर लुफ्त उठाया। इस अवसर पर सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि सिंधी मेला परिवार की और से आयोजन आयोजित किया गया है इस पारिवारिक होली मिलन समारोह में उज्जैन के सर्वोत्तम नृत्य अकादमी के कलाकार द्वारा माथुरा के गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का समाबांध दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक भगवानदास सबनानी, नरेश तलरेजा, के. एल. दलवानी, प्रदीप आर्त्तवानी,महेश बजाज, दीपक राजानी, नरेश गिदवानी, रवि आनंद, पंडित रवि शर्मा, ठाकुर पंजवानी, पिकनिक संयोजक सुनील किंगरानी, हरीश मेंघानी महिला संयोजक सिया आसुदानी, सीमा सबनानी. दिव्या दरयानी, पूजा भाटिया, भावना जगवानी, सुनील मंगवानी, चंदन डुलानी, कपिल भाटिया, राम आसुदानी, मोहित शेवानी, हरकिशन निहालानी, सहित समाज के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित हुए थे। सिन्धी मेला समिति भोपाल की नई पहल, सिन्धी मैराथान,  समाज के हर आयु वर्ग को फिजिकल फिटनेस की ओर आकर्षित करने हेतु सिंधी मेला समिति द्वारा शहीद हेमू कालानी जी के जन्म दिवस रविवार 23 मार्च 2025 को सुबह 06 बजे भोपाल में पहली बार सिन्धी मैराथन आयोजित की जा रही है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पद्मश्री, पद्मभूषण प्राप्त पंकज आडवाणी भाग ले रहे है। recent visitors 121

भोपाल एम्‍स कैंसर मरीजों की देखभाल करेगा AI, पूछेगा- क्‍या आपको दर्द हो रहा है, खाने में समस्‍या तो नहीं!

AI will take care of cancer patients in Bhopal AIIMS, will ask- are you in pain, are you having problem in eating! भोपाल। एम्स भोपाल को कैंसर मरीजों की जीवन गुणवत्ता सुधारने के लिए एक बड़ी उपलब्धि मिली है। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने डिजिटल आन्कोलाजी (कैंसर देखभाल) के लिए एम्स भोपाल को 20 लाख रुपये का अनुसंधान अनुदान प्रदान किया है। यह शोध आईआईटी इंदौर के नवाचार केंद्र के सहयोग से किया जाएगा। ऐसे होगा मरीजों की जिंदगी पर असर इस परियोजना के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से कैंसर मरीजों के इलाज के बाद उनकी जीवन गुणवत्ता (क्वालिटी आफ लाइफ) पर शोध किया जाएगा। एआई पूछेगा यह सवाल इसके लिए एक डिजिटल प्लेटफार्म विकसित किया जाएगा, जो मरीजों से उनके स्वास्थ्य और समस्याओं के बारे में सवाल पूछेगा, जैसे – क्या आपको दर्द हो रहा है? खाने-पीने में दिक्कत तो नहीं? आपको सबसे ज्यादा तकलीफ किस चीज से हो रही है? मरीजों से मिले इन जवाबों का विश्लेषण करके डॉक्टर उनके लिए बेहतर उपचार योजना बना सकेंगे। डिजिटल हेल्थ में बड़ी पहल इस परियोजना से कैंसर मरीजों की शारीरिक और मानसिक सेहत, सामाजिक जुड़ाव और इलाज के प्रभावों का मूल्यांकन किया जाएगा। भारत में अभी तक ऐसा कोई डिजिटल टूल नहीं था जो कैंसर मरीजों की जीवन गुणवत्ता को माप सके। यह शोध इस कमी को पूरा करेगा और कैंसर मरीजों को बेहतर देखभाल और व्यक्तिगत उपचार समाधान देगा। recent visitors 97

संतुलित,व्यापक और देश के समग्र विकास पर केंद्रित है मध्यप्रदेश का बजट – डा.राजीव जैन

Madhya Pradesh’s budget is balanced, comprehensive and focused on the overall development of the country – Dr. Rajiv Jain भोपाल (सुशील दामले) | मध्यप्रदेश के बजट 2025-26 में विभिन्न क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जैसे कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, महिला सशक्तिकरण, औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे, और रोजगार सृजन। यह बजट संतुलित और व्यापक है, जो देश के समग्र विकास पर केंद्रित है¹।शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रावधान कृषि क्षेत्र में प्रावधान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा यह बजट मध्यप्रदेश के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो देश के समग्र विकास पर केंद्रित है। डा.राजीव जैनसंयोजक एवं प्रवक्ताब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन इंडिया एमपी चैप्टर भोपाल। recent visitors 121

लाडली बहनों से लेकर किसानों को एमपी के बजट में क्या मिला? पढ़ें बड़ी बातें

From Laadli sisters to farmers, what did they get in MP’s budget? Read the important points MP Budget 2025 News: मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में मोहन यादव सरकार का बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने 2025-26 के लिए राज्य का 4,21,032 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. बजट में महिलाओं, किसानों और युवाओं को लेकर घोषणाएं की गई हैं. अहम बात यह है कि मध्य प्रदेश सरकार ने किसी नए टैक्स की घोषणा नहीं की है. यह सीएम मोहन यादव सरकार का दूसरा बजट है. बजट के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा की दर्शक दीर्घा में बैठकर बजट भाषण सुनते देखे. मध्य प्रदेश बजट 2025 हाइलाइट्स लाड़ली बहनों को अटल पेंशन योजना से जोड़ेंगे.लाड़ली बहना योजना के लिए 18679 करोड़श्री कृष्ण पाथेय के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधानराम वन पथ गमन के लिए 30 करोड़ रुपये का प्रावधानप्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना का लाभआगामी 5 वर्षों में उद्योगों को 30,000 करोड़ रुपये इंसेंटिवखाद्यान्न योजना के लिए 7,132 करोड़ रुपये का प्रावधानश्रम विभाग के लिए 1,808 करोड़ रुपये का प्रावधानआकांक्षा योजना के लिए 20.52 करोड़ रुपये का प्रावधानजनजातीय वर्ग के लिए प्रमुख योजनाएं 23,000 प्राथमिक स्कूल, 6,800 माध्यमिक स्कूल, 1,100 हाई स्कूल.900 उच्चतर माध्यमिक स्कूल, 1,078 आश्रम, 1032 सीनियर छात्रावास.कुपोषण मुक्ति आहार अनुदान – 2.20 लाख महिलाओं को 1,500 रुपयेअनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के लिए 25 करोड़ रुपयेपिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 1,086 करोड़ रुपयेगरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लिए विशेष बीमा योजनारोजगार व औद्योगिक विकास प्रदेश में 39 नए औद्योगिक क्षेत्र – 3 लाख से अधिक नौकरियांप्रसूति, विवाह और अंत्येष्टि सहायता के लिए 3,917 करोड़ रुपयेविशेष पिछड़ी जातियों के लिए 53,000 से अधिक आवास, 22 नए छात्रावास.विकास के दीर्घकालिक लक्ष्य वर्ष 2047 तक सकल घरेलू उत्पाद 250 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्यवार्षिक आय 22.33 लाख रुपये तक बढ़ाने की योजना2024 की तुलना में बजट में 15% वृद्धिसकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर देश में सबसे अधिक – 22 वर्षों में 17 गुना वृद्धिकिसान और कृषि नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल एंड रुपया 183 करोड़ रुपये का प्रावधान.कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत बिल में दी जा रही राहत जारी रहेगी. इसके लिए 19000 करोड़ रुपये का प्रावधानप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 2 करोड़ 42 लाख प्रकरणों में रुपए 2955 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है.इसमें 2025-26 में 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान.किसान प्रोत्साहन योजना के लिए 5230 करोड़ रुपयेप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 2 हजार करोड़ रुपयेधान उपार्जन बोनस के लिए 850 करोड़ रुपये recent visitors 161