पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन

 Organizing a meeting of Pensioners Welfare Association  भोपाल (सुशील दामले)। राजधानी स्थित गोविंदपुरा आई टी आई में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक का आयोजन किया,जिसमें भेल और गोविंदपुरा क्षेत्र के समस्त पेंशनर्स एकत्रित हो कर अपनी अपनी बात रखी वहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष पी एन उपाध्याय ने हमें बताया कि,हम लोगों ने शासन से मांग की थी,परन्तु कई वर्षों से पेंशनर्स को शासन ने अपेक्षित रखा है,उनके संबंध में शीघ्र निर्णय लिया जाए हम लोगों ने महिला दिवस पर प्रशासन से अपेक्षा की थी कि,हमारे पेंशनर्स की मृत्यु के बाद उनकी अविवाहित विधवा,तलाकशुदा पुत्री के परिवार को पेंशन दी जाए जैसा कि प्रावधान है परंतु शासन ने अभी तक इसको निलंबित रखा है,इस संबंध में आज जो मुख्य सचिव है उस समय अपर मुख्य सचिव हुआ करते थे,उनकी अध्यक्षता में बैठक हुई थी,जिसमें इस बात पर सहमति बनी थी कि पेंशनर्स की विधवा तलाकशुदा पत्नी के  परिवारों को पेंशन का लाभ दिया जायेगा,इसके बाद सिंगल कमेटी बनी,कमेटी को रिपोर्ट प्रस्तुत करें तीन वर्ष हो गए,परंतु आज तक कोई निर्णय नहीं लिया गया recent visitors 109

मध्यप्रदेश आज़ाद समाज पार्टी ने महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

Madhya Pradesh Azad Samaj Party submitted a memorandum to His Excellency the Governor भोपाल (सुशील दामले)। राजधानी स्थित शाहजहानी पार्क में मध्यप्रदेश आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम युवा मोर्चा ने महासभा का आयोजन किया, जिसमें सभी संभाग अध्यक्ष,सभी जिले के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी पहुंचे,वहीं आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष ने हमें बताया कि वर्तमान में नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद और भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह पर मथुरा और ओडिशा में गाड़ियों पर पथराव हुआ, तथा दोनों राष्ट्रीय अध्यक्षों पर जानलेवा हमला किया गया,देशभर में दलित,पिछड़ा, आदिवासी एवं अल्पसंख्यक समाज पर हो रहे अत्याचारों, हमलों, हत्याओं, बलात्कारों एवं जातिगत भेदभाव की घटनाओं के विरोध में हमने महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सोपान था शाहजहानी पार्क में एकत्रित होकर, राज्यपाल भवन की ओर रैली के रूप में प्रस्थान किया, लेकिन रास्ते में ही पुलिस के द्वारा बैरिकेट्स लगाकर रोका गया,जिसमें कार्यकर्ता और पुलिस के बीच तीखी नोंक झोंक हुई recent visitors 120

राजधानी में भूमाफिया सक्रिय: टीरिंटरी कालेज ने किसान के साथ किया ज़मीनी घोटाला 

Land mafia active in the capital: Tertiary College did land scam with farmer  भोपाल। राजधानी भोपाल में भूमाफियाओं का मामला सामने आया अभय राजन सक्सेना ने आरोप लगाया है कि 2006 और 2007 में 10 एकड़ 50 डिसमिल जमीन टीरिंटरी कॉलेज को बेची गई थी लेकिन राजस्व निरीक्षक के द्वारा 11 एकड़ 90 डेसिमल जमीन नशे में बताई जा रही है इसकी शिकायत उन्होंने एसडीम कलेक्टर कमिश्नर को दी गई लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी कई बार कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका जो जमीन नक्शे में बताई जा रही है वह जमीन उनके पुत्र के नाम पर है और जब इस जमीन का विक्रय किया गया था उस समय उनका पुत्र नाबालिक था तो सबसे बड़ा सवाल यह कहा कि नाबालिक बच्चा कैसे जमीन विक्रय कर सकता है राजस्व विभाग की मिलीभगत से राजधानी भोपाल के अंदर भू माफिया सक्रिय हैं शिकायत के बावजूद भी देखा जाता है कि इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती इसको लेकर पीड़ित जगह-जगह आवेदन देकर अपनी समस्या का निराकरण के लिए भटक रहा है recent visitors 79

एमपी विधानसभा का बजट सत्र, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

MP Budget 2025 live updates मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो गई है। सबसे पहले सदन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल का अभिभाषण हुआ। 12 मार्च का मध्य प्रदेश सरकार राज्य का बजट पेश करेगी। 24 मार्च तक चलने वाले विधानसभा के सत्र में कुल 9 बैठकें होंगी। वहीं, इस बार कांग्रेस सदन में जमकर हंगामा करने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत आज विधानसभा के पहले दिन किसान कांग्रेस ने विधानसभा घेराव करके कर दी है। देखें सत्र के पहले दिन के पल-पल का अपडेट..। https://twitter.com/JansamparkMP/status/1898973445364252673 MP Budget 2025 live updates : कांग्रेस के विधानसभा घेराव के मुद्दें मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अभिभाषण दिया। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए संकल्पित है। किसानों को सस्ती दरों पर बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए उन्हें मात्र 5 रुपए में स्थाई बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा, युवाओं के समग्र सामाजिक विकास और महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक उन्नति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। https://twitter.com/MPVidhanSabha/status/1898985548154339672 हरदा से कांग्रेस विधायक रामकिशोर दोगने सिर पर काली टोपी लगाकर विधानसभा पहुंचे। उनके हाथ में एक तख्ती भी थी, जिसपर लिखा है ‘विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाई जाए’। पत्रिका से खास बातचीत के दौरान कांग्रेस विधायक ने कहा कि, सरकार जनता के मुद्दों पर जवाब देने से बचना चाहती है। इसलिए सदन की कार्यवाही इतनी कम अवधि की रखी गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष से लिखित मांग कर चुके हैं। इसपर उन्हें आश्वासन तो दिया गया, पर अबतक सदन की कार्यवाही की अवधि नहीं बढ़ाई गई। यही कारण है कि हमें कार्यवाही में शामिल होने के बजाए, बाहर विरोध करना पड़ रहा है। Read more: https://mysecretnews.com/gwalior-city-residents-protested-against-handing-over-gwalior-fort-to-private-hands/ recent visitors 116

भोपाल में भीषण गर्मी में गन्ने की चरखी वाले वाले हो रहे हैं परेशान

Sugarcane growers are facing problems due to the scorching heat in Bhopal भोपाल (सुशील दामले) ! राजधानी में गर्मी अपने चरम पर है, तपती धूप से राहत पाने के लिए लोग गन्ने के जूस का रुख कर रहे हैं,लेकिन भोपाल नगर निगम ने अब तक गन्ने की चरखी लगाने की अनुमति नहीं दी है,इस वजह से गन्ना व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है वहीं गन्ना व्यापारियों का कहना है कि,मार्च का आधा महीना बीत चुका है,लेकिन नगर निगम अब तक कोई स्पष्ट निर्णय नहीं ले सका है, नगर निगम के कर्मचारी बिना अनुमति की चरखियों को ज़ब्त कर रहे हैं,जिससे छोटे व्यापारियों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है,बीजेपी सरकार रोजगार देने की बात करती है लेकिन नगर निगम रोजगार छीन रहा है,गन्ने की चरखी लगाने के लिए निगम शुल्क लेकर परमिशन देता है,और उसके आधार पर एम पी बी के द्वारा कनेक्शन दिया जाता है,मगर इस बार अब तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, अभी तक महापौर मालती राय ने भी इस पर संज्ञान नहीं लिया,जिससे गन्ना व्यापारियों की परेशानी और बढ़ गई है थोक गन्ना व्यापारी भी नुकसान झेल रहे हैं,क्योंकि बिना बिक्री के गन्ना सूखकर खराब हो रहा है,व्यापारियों का कहना है कि,अगर जल्द ही अनुमति नहीं मिली,तो उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा,ऐसे में नगर निगम की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं,आखिर चरखी वालों को अनुमति देने में देरी क्यों हो रही है recent visitors 96

पिंक साड़ी और स्पोर्ट्स शूज़ में शिखर शिक्षा समिति द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

International Women’s Day celebrated by Shikhar Shiksha Samiti in pink saree and sports shoes भोपाल (सुशील दामले)। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिखर शिक्षा समिति भोपाल द्वारा महिलाओं के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया , कार्यक्रम का संचालन समिति की अध्यक्ष श्रीमती रानी शर्मा द्वारा किया गया, कार्यक्रम संयोजन में समिति की सदस्य अंकिता चंद्रवंशी , श्रीमती अनुराधा गुप्ता एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित का कार्यक्रम में विशेष  सहयोग रहा । कार्यक्रम में  महिलाओं की फिटनेस को बढ़ावा देते हुए खो-खो प्रतियोगिता चेयर रेस प्रतियोगिता एवं अन्य खेल का आयोजन किया गया जिसमे ड्रेस कोड इस प्रतियोगिता की विशेषता रही जिसमें सभी महिलाओं द्वारा रंग गुलाबी रंग की भारतीय पारंपरिक साड़ी और स्पोर्ट्स शूज़ पहने गये। सभी महिलाओं ने खेल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अंत में विजेता टीम को समिति द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया एवं विशेष रूप से सशक्त नारी सम्मान और मातृ शक्ति अवार्ड से महिलाओं को सम्मानित किया गया । recent visitors 97

प्रभात चौराहे में फिर लगा एक पोस्टर बना चर्चा का विषय

A poster put up at Prabhat Chowk once again became a topic of discussion भोपाल (सुशील दामले)! एक पोस्टर पिछले दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है,यह पोस्टर प्रभात चौराहे में लगा हुआ है जहां मिली-जुली हिंदू मुस्लिम आबादी रहती है पोस्टर लगाने का उद्देश्य राजधानी मे एकता भाईचारा बना रहे,जिसमे सभी धर्म के लोग त्यौहार मिलकर मनाये, हिन्दू,मुस्लिम,सिख,ईसाई सब मिलकर सभी से सामान ख़रीदे और होली ईद मिलकर मनाये वही समाजसेवी मोहम्मद शावर ने बताया कि,कुछ लोग शहर की फ़िज़ा को ख़राब करने की कोशिश कर रहे है,सोशल मिडिया पर भी भड़काऊ सन्देश प्रसारित कर रहे है,हमारा काम सांप्रदायिक त्यौहारों को बनाए रखना है,जो लोग इस तरह के भड़काऊ पोस्टर बैनर लगा रहे हैं,या सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित कर रहे है,ऐसे लोगो पर कार्यवाही होनी चाहिए, recent visitors 197