सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता की कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Cabinet meeting chaired by CM Dr. Mohan Yadav today, many important proposals will be discussed मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्ताव पर चर्चा होगी। बैठक में नई लोक परिवहन नीति के प्रस्ताव पर भी विचार हो सकता है। किसानों को दूध खरीदी पर प्रोत्साहन देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही, जनजातीय देवलोक के जीर्णोद्धार को लेकर प्रस्ताव और नगर एवं ग्राम निवेश की धारा 66 में बदलाव का प्रस्ताव भी आ सकता है। विशेष क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों को लेकर कुछ मैदानी अड़चनों को दूर करने के लिए प्रमुख नियमों में बदलाव की चर्चा की जाएगी, ताकि इन क्षेत्रों का तेजी से विकास हो सके। इसके अलावा बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) से प्राप्त निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और मौजूदा उद्योगों को सहयोग प्रदान करने के उपायों पर भी विचार किया जाएगा। साथ ही बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों और राज्य के बजट पर विस्तृत चर्चा की संभावना है। प्रदेश का द्वितीय अनुपूरक बजट लगभग चार से पांच हजार करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है। इसके अलावा, विभिन्न विभागों द्वारा विधानसभा में पेश किए जाने वाले विधेयकों पर भी मंथन किया जाएगा। recent visitors 108

भोपाल कलेक्टर ने हाईकोर्ट के आदेश का नहीं किया पालन: हाईकोर्ट ने कहा- याचिका पर 10 दिन में जवाब दें, नहीं तो व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हों

Bhopal Collector did not follow the order of the High Court: High Court said- respond to the petition in 10 days, otherwise appear in person जबलपुर ! भोपाल कलेक्टर ने रेरा से जुड़े मामले में समय पर आरआरसी का निष्पादन नहीं किया, जिसके चलते मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि अगर 10 दिनों में यह कार्य पूरा नहीं होता है तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होकर जवाब देना होगा। यह दूसरी बार है जब भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई, जिस पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है।जस्टिस ए.के. सिंह की अदालत में भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की अगली सुनवाई अब 12 मार्च को होगी। दो अलग-अलग मामलों में अवमानना याचिकाएं दरअसल, एक बिल्डर के खिलाफ दो लोगों ने भोपाल कलेक्टर को शिकायत दी थी, जो रेरा से संबंधित थी। इस मामले में रेरा ने 2020 में भोपाल कलेक्टर को आदेश दिया था कि वह आरआरसी (राजस्व वसूली प्रमाण पत्र) के तहत इस केस का जल्द से जल्द निष्पादन करें, लेकिन कलेक्टर ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस देरी के चलते शिकायतकर्ता अरविंद वर्मा ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की थी, जिस पर हाईकोर्ट ने भोपाल कलेक्टर को 60 दिनों में आरआरसी निष्पादित करने का निर्देश दिया था, लेकिन उन्होंने फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसी तरह, भोपाल निवासी भानु प्रताप ने भी बिल्डर के खिलाफ रेरा में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें भोपाल कलेक्टर को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था, परंतु यहां भी कोई कदम नहीं उठाया गया। कलेक्टर ने की कोर्ट की अवमानना याचिकाकर्ता के अधिवक्ता कपिल दुग्गल ने बताया कि बिल्डर हिमांशु इन्फ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज करवाई गई थीं। अरविंद वर्मा और भानु प्रताप ने शिकायत में बताया कि बिल्डर के पास उनका लगभग 50 लाख रुपये फंसा हुआ है। रेरा ने इस शिकायत पर भोपाल कलेक्टर को आरआरसी के माध्यम से निष्पादन करने का आदेश दिया था। जब आदेश का पालन नहीं हुआ, तो दोनों याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने कलेक्टर को समय पर मामला निपटाने का आदेश दिया था, लेकिन उन्होंने इसका पालन नहीं किया। कोर्ट ने दिया 10 दिन का समय जब कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बिल्डर के खिलाफ समय पर कोई कार्रवाई नहीं की, तो दोनों याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर दी। पहली याचिका भानु प्रताप सिंह की थी, जिस पर 25 फरवरी को सुनवाई हुई। इसमें पाया गया कि भोपाल कलेक्टर ने कोर्ट के समक्ष अनुपालन रिपोर्ट पेश नहीं की थी, जिससे नाराज होकर हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया और 12 मार्च को उपस्थित होने का आदेश दिया।दूसरी याचिका अरविंद वर्मा की थी, जिसमें हाईकोर्ट ने भोपाल कलेक्टर को 10 दिन के भीतर मामले का निपटारा करने का निर्देश दिया है। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होना पड़ेगा। recent visitors 105

सगा सग्गुम आदिम सामाजिक संस्था भोपाल म प्र (इंडिया) का साधारण त्रिवार्षिक सभा सम्पन्न हुई।

The general triennial meeting of Saga Sagguum Primitive Social Organization Bhopal MP (India) was concluded. भोपाल (सुशील दामले) ! (नि प्र) सगा सग्गुम आदिम सामाजिक संस्था भोपाल म प्र (इंडिया) का साधारण त्रिवार्षिक सभा का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के नियमावली के अनुसार संस्था के परम्परानुसार विधिवत गोंगों भुमका तिरु. हेमसिंह वरकड़े जी द्वारा किया गया ततपश्चात समस्त कार्यो पर चर्चा व आगामी क्रियाकलापों की के बारे में विधिवत संस्था अध्यक्ष द्वारा बताया गया । सभा का संचालन संस्था सचिव ने किया वहीं विगत वर्षों के संस्था के नियमावली अनुसार हुए कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन सभी के समक्ष रखा गया है। उपस्थित संरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्य, साधारण सदस्य व संयोजन समितियों के पदाधिकारीगणों की उपस्थिति रही । निर्वाचन अधिकारी के निर्देश व संरक्षण मे प्रबंध कार्यकारिणी का विधिवत निर्वाचन किया गया जिसमें अध्यक्ष- ति. अजीतसिंह तेकाम जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- ति .महासिंह धुर्वे जी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष- ति. डुमारी सिंह धुर्वे जी, सचिव- ति. फूलसिंह मरावी जी, सहसचिव- ति. द्रुपसिंह उइके जी , कोषाध्यक्ष- ति. राजीव कुमार कुड़ापे जी, सदस्य क्रमशः 1-ति.सम्मलसिंह मरकाम, 2- ति. तेनसिंह आर्मो, 3- ति. ईश्वरी मर्सकोले, 4- ति.बीरबल धुर्वे, प्रबंधकार्यकारिणी निर्वाचन पदाधिकारी ति.डी .एस . उइके जी की कार्यकुशलता व निर्देशन से विधिवत संस्था पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। जिला मण्डला से कुडोपानी- संयोजन समिति व गढ़ भोपाल जिला संयोजन समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष तिरु. जगदीश मसराम जी और सचिव तिरु.राजकुमार इड़पाची जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष तिरु.एच् .एल. तेकाम कनिष्ठ उपाध्यक्ष तिरु.दुर्गसिंह मरावी जी सह – सचिव विनोद उइके जी कोषाध्यक्ष तिरु. हेमसिंह उइके जी एंव सदस्य यशवंत कुरवेती जी बी.एल.वयाम जी, रामप्रसाद उइके जी , राजेश आर्मो जी निर्वाचित हुए निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से सभी पदाधिकारीगणों को शपथ ग्रहण कराया गया – कि गोंड समुदाय के रीति-रिवाज संस्कृति, साहित्यिक, दार्शनिक, वैधानिक, धार्मिक पहचान, भाषिक, ऐतिहासिक तथ्यों के संरक्षण व आर्थिक पहलुओं की सुदृढ़ता, संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता ली गयी। सभा की अध्यक्षता ति. महेश प्रसाद धुर्वे जी द्वारा निर्वहन किया गया वहीं आभार प्रदर्शन – ति. राजकुमार इड़पाची जी द्वारा किया गया। वहीं उपस्थित सभी सदस्यों व पदाधिकारीगणों द्वारा संकल्प भी लिया गया कि- नियमावली अनुसार कार्यो का सतत संचालन किया जावेगा। recent visitors 156

मानव संग्रहालय, वन विहार में आने-जाने के समय में बदलाव : चित्रांकन कार्यशाला होगी, शोधार्थी समागम का आखिरी दिन; जानिए शहर में कहां-क्या खास

Change in visiting time of Manav Sangrahalaya, Van Vihar भोपाल। हम आपको बता रहे हैं भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा। सुविधाएं जो आपसे जुड़ी हैं मानव संग्रहालय के समय में परिवर्तन इंडिगो की भोपाल-जबलपुर फ्लाइट शुरू 5 से 7 मार्च तक वन विहार में एंट्री देरी से BMHRC में अब फोन से मिलेगा अपॉइंटमेंट recent visitors 102

विरासत-ए-भोपाल मंच के द्वारा स्व डॉक्टर अज़ीज़ कुरैशी को श्रृद्धांजलि दी गई 

Tribute was paid to late Dr. Aziz Qureshi by Virasat-e-Bhopal Manch  भोपाल (सुशील दामले)। विरासत-ए-भोपाल मंच के द्वारा आज गांधी भवन में,आज स्वर्गीय पूर्व राज्यपाल डॉक्टर अज़ीज़ कुरैशी की स्मृति में श्रृद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से अक्स मेयर दीप चंद यादव,रिटायर्ड डीजीपी मोहम्मद वजीर अंसारी,एडवोकेट सैयद साजिद अली,सीनियर एडवोकेट राजेंद्र कोठारी,एडवोकेट एवं कांग्रेस नेता अरुण श्रीवास्तव उपस्थित हुए कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय डॉक्टर पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ कुरैशी की तस्वीर में पुष्प माला से श्रद्धांजलि दी गई,वहीं विरासत-ए-भोपाल मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहसिन अली ने डॉक्टर अज़ीज़ कुरैशी की कुछ यादों को साझा करते हुए कहा कि, में उनका ड्राफ्टिंग का कार्य किया करता था, आखिरी वक्त के अंदर एक लेटर में ड्राफ्ट कर रहा था,तो उन्होंने कहा था कि,मैं किसी पार्टी का मजदूर या किसी पार्टी का गुलाम नहीं हूं,में अगर किसी का गुलाम हूँ तो,वह इस देश का गुलाम हूँ,मैं अगर किसी गुलाम की आवाज हूं,तो किसी गरीब,मजदूर, किसान,और बेसहारा आवाम की आवाज हूँ,और उनका गुलाम हूँ,यह बात मुझे बहुत प्रेरित करती है कि,उनकी जीवन और उनके आदर्शों से में कुछ सीख सकूं recent visitors 82

नवाचार और अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक: MANIT भोपाल और एक्सप्रेस ई कनेक्ट का महत्वपूर्ण समझौता

Express E Connect and MANIT Bhopal sign MoU for collaboration in innovation and research भोपाल ! नवाचार और अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक्सप्रेस ई कनेक्ट और मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) भोपाल ने एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी स्वास्थ्य, कृषि, जैव-ऊर्जा, नैनो टेक्नोलॉजी और सूक्ष्मजीवों जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखती है। इस समझौते पर एक्सप्रेस ई कनेक्ट के संस्थापक उदित नारायण और MANIT भोपाल के डीन (संस्थागत विकास एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध) डॉ. एस. पी. एस. राजपूत* ने हस्ताक्षर किए। यह सहयोग उन प्रमुख चुनौतियों का समाधान खोजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिनका सामना उद्योग और समाज दोनों कर रहे हैं। छात्रों की पहल से शुरू हुआ ऐतिहासिक सहयोग यह ऐतिहासिक साझेदारी BSBE विभाग की छात्रा शिवालिका दुबे की पहल पर संभव हो पाई, जिन्हें MANIT की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कृशाली पांडे का मार्गदर्शन प्राप्त था। यह पहल तब साकार हुई जब एक्सप्रेस ई कनेक्ट के संस्थापक उदित नारायण, LCB फर्टिलाइज़र्स के CEO अक्षय श्रीवास्तव और CMO मुकेश सिंह ने MANIT का औद्योगिक दौरा किया। सस्टेनेबिलिटी और तकनीकी नवाचार को मिलेगा नया आयाम एक्सप्रेस ई कनेक्ट पहले से ही IIT कानपुर से संबद्ध LCB फर्टिलाइज़र्स* के साथ सस्टेनेबिलिटी और उन्नत तकनीकी समाधान विकसित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। अब, इस नए समझौते के साथ, एक्सप्रेस ई कनेक्ट और MANIT भोपाल संयुक्त रूप से अग्रणी अनुसंधान और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देंगे, जिससे उद्योग और समाज दोनों को व्यापक लाभ मिलेगा। प्रभावशाली नेतृत्व और अनुसंधान में उत्कृष्टता का संगम उदित नारायण, जो मध्य प्रदेश के उद्योग और नवाचार क्षेत्र में एक प्रमुख हस्ती हैं, लगातार सरकारी और निजी संगठनों के साथ मिलकर तकनीकी उन्नति और सतत विकास को गति दे रहे हैं। वहीं, MANIT भोपाल, जो कि एक प्रतिष्ठित केंद्रीय संस्थान है, अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। यह साझेदारी क्यों महत्वपूर्ण है? यह सहयोग अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने की ओर अग्रसर है, जिससे न केवल उद्योगों को बल्कि समाज को भी दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। recent visitors 146

पशुपतिनाथ मंदिर में अभिषेक पूजा-अर्चना एवं भंडारे का आयोजन

Abhishek puja and feast organized at Pashupatinath temple भोपाल (सुशील दामले)। पशुपतिनाथ नेपाली समाज के द्वारा 47वा:महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया,महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गंगाजली कलश यात्रा का आयोजन किया गया था जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए,वहीं महाशिवरात्रि के पावन पर्व में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री कृष्णा गौर खेल एवं युवा कल्याण सहकारिता मंत्री कैलाश विश्वास सारंग उपस्थित हुए,वही पशुपतिनाथ नेपाली समाज के अध्यक्ष लोकमणि धिमिरे शर्मा ने हमें बताया कि विगत कई वर्षों से हम लोग यह आयोजन करते आ रहे हैं,जिसमें समाज के द्वारा कई वरिष्ठ अतिथियों का सम्मान किया गया मंदिर प्रांगण में नेपाली समाज के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जहां दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही,मंदिर में सुबह भगवान का रूद्राभिषेक,अभिषेक सहित विशेष पूजा अर्चना की गई,इसके बाद दोपहर से भंडारे की शुरुआत हुई,जो देर शाम तक चलता रहा,इस दौरान कागज के दोने,पत्तल और गिलास का इस्तेमाल किया गया recent visitors 104