Monday, July 6, 2026 10:15 pm

पशुपतिनाथ मंदिर में अभिषेक पूजा-अर्चना एवं भंडारे का आयोजन

Abhishek puja and feast organized at Pashupatinath temple

भोपाल (सुशील दामले)। पशुपतिनाथ नेपाली समाज के द्वारा 47वा:महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया,महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गंगाजली कलश यात्रा का आयोजन किया गया था

जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए,वहीं महाशिवरात्रि के पावन पर्व में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री कृष्णा गौर

खेल एवं युवा कल्याण सहकारिता मंत्री कैलाश विश्वास सारंग उपस्थित हुए,वही पशुपतिनाथ नेपाली समाज के अध्यक्ष लोकमणि धिमिरे शर्मा ने हमें बताया कि

विगत कई वर्षों से हम लोग यह आयोजन करते आ रहे हैं,जिसमें समाज के द्वारा कई वरिष्ठ अतिथियों का सम्मान किया गया

मंदिर प्रांगण में नेपाली समाज के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जहां दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही,मंदिर में सुबह भगवान का रूद्राभिषेक,अभिषेक सहित विशेष पूजा अर्चना की गई,इसके बाद दोपहर से भंडारे की शुरुआत हुई,जो देर शाम तक चलता रहा,इस दौरान कागज के दोने,पत्तल और गिलास का इस्तेमाल किया गया

Loading spinner
Advertisement