शहर के पर्यावरण को लेकर फिर लामबंद हुए पर्यावरण विद् और सामाजिक कार्यकर्ता

Environmentalists and social workers once again mobilized for the city’s environment बैठक में मुख्य मुद्दा रहा बड़े तालाब का कैचमेंट एरिया और प्रोफेसर कॉलोनी में स्थापित कलेक्ट्रेट ऑफिस सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल । आज भोपाल के इंडियन कॉफी हाउस में पर्यावरण विद और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भोपाल शहर में चल रही पर्यावरण के विरुद्ध होने वाली अनेक गतिविधियां जिसमें विकास नहीं विनाश नजर आता है उनमें मुख्य रूप में कैचमेंट एरिया में हो रहे निर्माण और प्रोफ़ेसर कॉलोनी में स्थापित कलेक्ट्रेट ऑफिस को रोकने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया  जिसमें आने वाले दिनों में एक रूपरेखा तैयार कर आंदोलन किया जाएगा । सर्वप्रथम चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी जिसके अंतर्गत एक आवेदन प्रपत्र तैयार कर विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और पीएमओ ऑफिस दिल्ली तक इसे भेजा जाएगा। सभी पर्यावरणविद जन ने एक दूसरे को नए वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं।आज शामिल होने वाले लोगों में पूर्व मंत्री दीपक जोशी, पार्षद मोहम्मद सरवर,डा.राजीव जैन, त्रिभुवन मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव,रशीद नूर खान, प्रभाष जेटली, धीरेन्द्र, हर्षवर्धन तिवारी, प्रेमशंकर सिंह,के आर पठान और अभय राजन सक्सेना रहे। डा.राजीव जैन सदस्य साउथ वेस्टर्न बायपास मूवमेंट समिति भोपाल। recent visitors 222

कमलनाथ को एमपी कांग्रेस में नहीं मिल रहा ‘भाव’? पूर्व सीएम ने खबरों पर तोड़ी चुप्पी

भोपाल ! मध्य प्रदेश में कांग्रेस की अंदरूनी कलह की खबरों के बीच, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को पार्टी में किसी भी मतभेद से इनकार किया। कमलनाथ ने कहा कि सभी नेता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने और मोहन यादव सरकार को चुनौती देने के लिए काम कर रहे हैं। यह बयान उन खबरों के बीच आया है जिनमें कहा गया था कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सहित कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में उपेक्षित होने पर नाराजगी जताई थी। यह नाराजगी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में आयोजित होने वाले कांग्रेस के एक बड़े कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई वर्चुअल मीटिंग के दौरान सामने आई थी। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, कमलनाथ ने कहा था कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी उनसे किसी भी कार्यक्रम के बारे में सलाह नहीं ले रहे हैं। दिग्विजय सिंह समेत कुछ अन्य नेताओं ने भी कमलनाथ की बात का समर्थन किया था। कमलनाथ ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि सभी कांग्रेसी पार्टी को मजबूत करने और प्रदेश की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एकजुट हैं। विवाद का कोई सवाल ही नहीं है। पार्टी की राज्य राजनीतिक मामलों की समिति की हालिया बैठक को लेकर मीडिया में नाराजगी की अटकलें निराधार हैं। कमलनाथ का यह स्पष्टीकरण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान के एक दिन बाद आया है। पटवारी ने भी इन खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि सभी फैसले पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करके लिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह खुद कमलनाथ से मुलाकात करेंगे। हाल ही में, MPCC ने पार्टी के मीडिया पैनलिस्टों और प्रवक्ताओं की एक सूची जारी की थी। लेकिन, मीडिया को जारी करने के कुछ ही घंटों बाद यह सूची वापस ले ली गई। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी के बाद सूची वापस ली गई। नवंबर 2023 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद, कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इस बदलाव के बाद से ही पार्टी में अंदरूनी कलह की खबरें आती रही हैं। recent visitors 305

मध्य प्रदेश की सड़कों पर रात में होगा दिन जैसा उजाला, मोहन सरकार का जबरदस्त प्लान

MP SOLAR POWER PLANT भोपाल ! मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में अब रोशनी या कहें लाइट के लिए परंपरागत साधनों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा. सरकार इसके विकल्प के तौर पर सौर ऊर्जा का उपयोग करने जा रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट से लेकर अन्य सार्वजनिक कार्यालयों में उपयोग होने वाली बिजली के लिए सोलर पैनल लगाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए सभी जिलों में गांवों को चिन्हित किया जा रहा है. मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि अगले 4 साल में सौर ऊर्जा का उत्पादन 30 हजार मेगावाट से अधिक किया जा सके. सस्ती बिजली मिलेगी, टेंडर किया जारी ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर पैनल लगाने का काम ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को सौंपा गया है. सौर ऊर्जा से बनने वाली बिजली परंपरागत साधनों से उत्पन्न बिजली से सस्ती होगी. ग्रामीण यांत्रिकी विभाग ने ग्राम पंचायतों में सोलर प्लांट लगाए जाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है. गौरतलब है कि केंद्र सरकार पीएम सूर्य घर योजना के तहत सब्सिडी भी उपलब्ध करा रही है. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सोलर प्लांट लगाए जाने का लक्ष्य दिया है. इसके तहत तीनों बिजली कंपनियां अपने कार्यक्षेत्र में सोलर प्लांट लगाने का काम रही हैं. इसके साथ ही अब पंचायत स्तर पर भी सोलर प्लांट लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अब तक 400 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट प्रमुख सचिव ग्रामीण यांत्रिकी नीरज मंडलोई ने बताया कि “तीनों बिजली कंपनियों के कार्यक्षेत्र में 400 मेगावाट से ज्यादा बिजली उत्पादन क्षमता के सोलर प्लांट लग चुके हैं. इससे बिजली का उत्पादन भी मध्य प्रदेश में बढ़ गया है. सोलर से पैदा होने वाली सस्ती बिजली की क्षमता लगातार बढ़ रही है. दरअसल, प्रदेश में बिजली की डिमांड 18 हजार मेगावाट को क्रास कर चुकी है. इसको देखते हुए बिजली उत्पादन भी बढ़ाया जा रहा है. अगले तीन से चार साल में प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता को 30 हजार मेगावाट से ऊपर करने का लक्ष्य है.” पहले चरण में भोपाल की इन पंचायतों में लगेंगे सोलर प्लांट नीरज मंडलोई के मुताबिक “ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा अभी भोपाल जिले की चार ग्राम पंचायतों के लिए टेंडर जारी किए गए हैं. इन पंचायतों में 4 से 5 महीने में 15 किलोवाट के सोलर प्लांट स्थापित हो जाएंगे. इन सोलर प्लांट से एक महीने में 1800 से 2000 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा. गांव-गांव तक सस्ती बिजली पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है. अभी ग्राम पंचायत मुगालिया छाप, नजीराबाद, गुनगा, ललरिया और धमर्रा ग्राम पंचायत में 15 किलोवाट के रूपटाप सोलर पावर प्लांट लगाए जाने के टेंडर जारी हुए हैं.” सोलर पैनल लगाने पर मिल रही सब्सिडी बता दें कि तीन किलोवाट के सोलर प्लांट पर सब्सिडी पीएम सूर्य घर योजना के तहत एक किलोवाट सोलर पर 30 हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपए और तीन किलोवाट या उससे ऊपर के सोलर संयंत्र स्थापना पर 78 हजार रुपए की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही है. यह सब्सिडी पहले से ज्यादा है. इस योजना के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सब्सिडी देना शुरू कर दिया है. पहले एक किलोवाट के सोलर पैनल पर 14 हजार 588 रुपए की सब्सिडी दी जा रही थी. जबकि जनवरी 24 में बढ़ाकर 18 हजार रुपए प्रति किलोवाट कर दी गई थी. recent visitors 221

मध्य प्रदेश वासियों को सर्दी से राहत नहीं, आज से 2-3° गिरेगा तापमान: ग्वालियर-चंबल और रीवा में दो दिन घना कोहरा; 12 जनवरी से हल्की बारिश

No relief from cold for Madhya Pradesh residents, temperature will fall by 2-3° from today भोपाल। मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर फिर शुरू होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 7 जनवरी से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। शीतलहर भी चल सकती है। 2 दिन तक ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में घना कोहरा रहेगा। 12 जनवरी से कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं मध्यप्रदेश में आ रही हैं। सोमवार को 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 204 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चलती रहीं। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी, जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। इस सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम उत्तरी हवा का असर तेज होने से दिन-रात के तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर-पश्चिम भारत में 10 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होगा। इसके असर से 12 जनवरी से बूंदाबांदी हो सकती है। अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम 7 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी और सिंगरौली में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। 8 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी और सिंगरौली में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। 9 जनवरी: प्रदेश में कोहरा छाने का अनुमान नहीं है। ठंड का असर बढ़ा रहेगा। recent visitors 347

मध्यप्रदेश में 12 जनवरी से हल्की बारिश: कल से ठंड का असर फिर बढ़ेगा

Light rain in Madhya Pradesh from January 12: Effect of cold will increase again from tomorrow भोपाल। मध्यप्रदेश में जनवरी महीने में मावठा यानी, बारिश होने का ट्रेंड है। पिछले 10 में से 8 साल मावठा गिरा है। ऐसा ही मौसम इस बार भी रहेगा। मौसम विभाग ने 12 जनवरी से प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसा उत्तर-पश्चिम भारत में 10 जनवरी को एक्टिव होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से हो सकता है। इससे पहले प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर मंगलवार से शुरू होगा। दिन-रात के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया- अभी उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी है। इस वजह से बर्फीली हवा प्रदेश में आने लगेगी। जिसकी रफ्तार तेज होगी। यह ठंड का असर बढ़ाएगी। दिन-रात दोनों के ही तापमान में गिरावट होगी। इधर, शीतलहर के चलते ग्वालियर और मुरैना में 8वीं क्लास तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, भिंड में स्कूलों का समय बदला है। बर्फ पिघलने पर और गिरेगा पारा जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। रविवार को 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चलती रहीं। इस कारण ठंड का असर है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम 6 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नीमच और मंदसौर में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। 7 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, सिंगरौली, नीमच, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और मंदसौर में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। 8 जनवरी: प्रदेश में कोहरा छाने का अनुमान नहीं है। ठंड का असर बढ़ा रहेगा। recent visitors 264

9वें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव के प्रसार-प्रचार के लिए पोस्टर विमोचन

Poster released for promotion of 9th International Buddhist Festival भोपाल। “दी बुद्धभूमि धम्मदूत संघ” के तत्वावधान में 5 जनवरी को दोपहर 03 बजे बुद्धभूमि महाविहार मॉनेस्ट्री, चूनाभट्टी कोलार रोड भोपाल में ‘9वें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव’ की तैयारियों और प्रचार-प्रसार के लिए पैम्फलेट (पोस्टर) का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो (मुख्य संयोजक) और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी द्वारा भगवान बुद्ध और डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया गया। भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो ने उपस्थित सभी उपासक-उपासिकाओं को त्रिशरण पंचशील प्रदान किया। भगवान बुद्ध के विचारों को हर वर्ग तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है महोत्सव : सूर्यवंशी कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भगवान बुद्ध के महान विचारों और आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस महोत्सव को शांति, करुणा, अहिंसा, मैत्री और सत्य के मूल्यों को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। साथ ही उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। वैश्विक स्तर पर बौद्ध महोत्सव की पहचान को मजबूत करना : भंते शाक्यपुत्र आशीर्वचन देते हुए भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो (मुख्य संयोजक) ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को समाज के सभी वर्गों तक पहुँचाना, इसे वैश्विक स्तर पर बौद्ध महोत्सव की पहचान को मजबूत करना और शांति, करुणा व मैत्री के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दिलाना है। महोत्सव की तैयारियों और उद्देश्यों पर विचार-विमर्श बैठक में बुद्धभूमि महाविहार उपासक संघ एवं मैत्रीय बुद्ध महाविहार उपासिका संघ के पदाधिकारियों ने महोत्सव की तैयारियों और उद्देश्यों पर विचार-विमर्श किया। इस महोत्सव में थाईलैंड, श्रीलंका, वियतनाम, म्यांमार, लाओस, और कंबोडिया सहित कई देशों के बौद्ध धर्मगुरु भाग लेंगे। कार्यक्रम के अंत में भंते राहुलपुत्र ने सभी अतिथियों, उपासकों, उपासिकाओं और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश गोलाइत, वंदना मुलताईकर, रामप्रसाद सिलोरिया, सुनीता शेजवाल, सुशीला गजभिये, रवींद्र बांगरे, धनंजय जाँभूलकर, संदीप वकोड़े, पी जे पूसे, बीडी अहिरवार, डॉ विक्रम चौधरी, सोनू बरसाकर आदि शेकड़ों उपासक- उपासिका विशेष रूप से उपस्थित थे। recent visitors 123

युवा शिक्षित व संगठित होकर कार्य करें तो प्रगति होगी : किशन सूर्यवंशी 

If the youth work in an educated and organized manner, there will be progress: Kishan Suryavanshi  भोपाल। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा है कि युवा शिक्षित और संगठित होकर कार्य करें और समाज एवं देश का नाम रोशन करें। अध्यक्ष सूर्यवंशी ने बसोर वंशकार समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में व्यक्त किए। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने रविवार को हिन्दी भवन में प्रगतिशील कर्मयोगी बसोर समाज विकास संगठन द्वारा आयोजित बसोर वंशकार समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।  निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के आयोजन पर आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही समाज द्वारा इस प्रकार के आयोजन एवं इसमें युवक-युवती द्वारा प्रदर्शित आत्म विश्वास अन्य समाजों को भी दिशा देने का कार्य करेगा। सूर्यवंशी ने भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेड़कर के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा पर जोर दिया है और समाज को शिक्षित, संगठित व संघर्षशील रहने का मंत्र दिया है।  सूर्यवंशी ने बाबा साहब के आदर्शों का अनुसरण करने का आव्हान भी किया। सूर्यवंशी ने परिचय सम्मेलन के सहभागी युवक-युवतियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी का सम्मान भी किया गया। सम्मेलन में पार्षद शिवलाल मकोरिया, प्रगतिशील कर्मयोगी बसोर समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा प्रसाद बम्हन के अलावा अशोक सैनी, राकेश कुकरेजा, मेवालाल कनर्जी सहित बड़ी संख्या में समाज संगठन के पदाधिकारी एवं स्व जातीय बंधु व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। recent visitors 125