9वें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव के प्रसार-प्रचार के लिए पोस्टर विमोचन

Poster released for promotion of 9th International Buddhist Festival भोपाल। “दी बुद्धभूमि धम्मदूत संघ” के तत्वावधान में 5 जनवरी को दोपहर 03 बजे बुद्धभूमि महाविहार मॉनेस्ट्री, चूनाभट्टी कोलार रोड भोपाल में ‘9वें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव’ की तैयारियों और प्रचार-प्रसार के लिए पैम्फलेट (पोस्टर) का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो (मुख्य संयोजक) और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी द्वारा भगवान बुद्ध और डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया गया। भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो ने उपस्थित सभी उपासक-उपासिकाओं को त्रिशरण पंचशील प्रदान किया। भगवान बुद्ध के विचारों को हर वर्ग तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है महोत्सव : सूर्यवंशी कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भगवान बुद्ध के महान विचारों और आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस महोत्सव को शांति, करुणा, अहिंसा, मैत्री और सत्य के मूल्यों को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। साथ ही उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। वैश्विक स्तर पर बौद्ध महोत्सव की पहचान को मजबूत करना : भंते शाक्यपुत्र आशीर्वचन देते हुए भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो (मुख्य संयोजक) ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को समाज के सभी वर्गों तक पहुँचाना, इसे वैश्विक स्तर पर बौद्ध महोत्सव की पहचान को मजबूत करना और शांति, करुणा व मैत्री के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दिलाना है। महोत्सव की तैयारियों और उद्देश्यों पर विचार-विमर्श बैठक में बुद्धभूमि महाविहार उपासक संघ एवं मैत्रीय बुद्ध महाविहार उपासिका संघ के पदाधिकारियों ने महोत्सव की तैयारियों और उद्देश्यों पर विचार-विमर्श किया। इस महोत्सव में थाईलैंड, श्रीलंका, वियतनाम, म्यांमार, लाओस, और कंबोडिया सहित कई देशों के बौद्ध धर्मगुरु भाग लेंगे। कार्यक्रम के अंत में भंते राहुलपुत्र ने सभी अतिथियों, उपासकों, उपासिकाओं और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश गोलाइत, वंदना मुलताईकर, रामप्रसाद सिलोरिया, सुनीता शेजवाल, सुशीला गजभिये, रवींद्र बांगरे, धनंजय जाँभूलकर, संदीप वकोड़े, पी जे पूसे, बीडी अहिरवार, डॉ विक्रम चौधरी, सोनू बरसाकर आदि शेकड़ों उपासक- उपासिका विशेष रूप से उपस्थित थे। recent visitors 128

युवा शिक्षित व संगठित होकर कार्य करें तो प्रगति होगी : किशन सूर्यवंशी 

If the youth work in an educated and organized manner, there will be progress: Kishan Suryavanshi  भोपाल। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा है कि युवा शिक्षित और संगठित होकर कार्य करें और समाज एवं देश का नाम रोशन करें। अध्यक्ष सूर्यवंशी ने बसोर वंशकार समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में व्यक्त किए। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने रविवार को हिन्दी भवन में प्रगतिशील कर्मयोगी बसोर समाज विकास संगठन द्वारा आयोजित बसोर वंशकार समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।  निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के आयोजन पर आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही समाज द्वारा इस प्रकार के आयोजन एवं इसमें युवक-युवती द्वारा प्रदर्शित आत्म विश्वास अन्य समाजों को भी दिशा देने का कार्य करेगा। सूर्यवंशी ने भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेड़कर के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा पर जोर दिया है और समाज को शिक्षित, संगठित व संघर्षशील रहने का मंत्र दिया है।  सूर्यवंशी ने बाबा साहब के आदर्शों का अनुसरण करने का आव्हान भी किया। सूर्यवंशी ने परिचय सम्मेलन के सहभागी युवक-युवतियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी का सम्मान भी किया गया। सम्मेलन में पार्षद शिवलाल मकोरिया, प्रगतिशील कर्मयोगी बसोर समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा प्रसाद बम्हन के अलावा अशोक सैनी, राकेश कुकरेजा, मेवालाल कनर्जी सहित बड़ी संख्या में समाज संगठन के पदाधिकारी एवं स्व जातीय बंधु व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। recent visitors 129

नव वर्ष सभी समाजबन्धुओं और देशवासियों के लिए मंगलमय हो

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल। भोजपुरी एकता मंच घोड़ा पछाड़ डेम के अध्यक्ष और संतोष टायर इंटरप्राइजेज ट्रांसपोर्ट नगर के ऑनर संतोष कुशवाहा की ओर से सभी सामाजिक बन्धुओं और देशवासियों को नव वर्ष 2025 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि नव वर्ष आप सभी के लिए मंगलमय हो। बता दें, समाजसेवी संतोष कुशवाहा पिछले 15 वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय है। वे हर वर्ष छठ पूजा का कार्यक्रम भी बड़े पैमाने पर हर्षोल्लास के साथ करते हैं। यही वजह है कि उनकी भोजपुरी समाज में अच्छी खासी ख्याति है। समाज में जब भी कोई कार्यक्रम होते हैं, तो उसमें इनका विशेष योगदान रहता है। भोजपुरी समाज बन्धुओं से आग्रह है कि हम सभी एकता के सूत्र में हमेशा बंधे रहे और आपसी भाईचारा को बनाए रखें। मेरी सभी सामाजिक बंधुओ से अपील है कि बच्चों को भी संस्कारित बनाएं, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी भी संस्कारों को भूले नहीं। recent visitors 185

क्षत्रीय पवार समाज ने सामाजिक एकता का दिया संदेश

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल। क्षत्रिय पवार समाज का वार्षिक स्नेह सम्मेलन सर्जन पर्व-2 का आयोजन आदमपुर छावनी स्थित संगठन के कार्यालय परिसर में हुआ। संगठन के संरक्षक का निधन होने के कारण इस बार पूरा कार्यक्रम सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में भोपाल के अलावा इंदौर, धार, महू, बैतूल, होशंगाबाद, सीहोर, रायसेन, विदिशा समेत प्रदेश के सभी जिलों से हजारों की संख्या में समाज बन्धुओं ने शामिल होकर सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैयालाल पवार ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी रावत रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर सभी ने दीप प्रज्वलन के बाद झंडा वंदन भी किया। क्षत्रिय पवार समाज के अध्यक्ष कन्हैयालाल पवार ने कहा कि इस बार कार्यक्रम के सभी सांस्कृतिक आयोजन निरस्त किए गए। क्योंकि समाज के संरक्षक का आकस्मिक निधन हो गया है। इसलिए यह कार्यक्रम सादगी पूर्ण तरीके से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकजुट और आपसी भाईचारा बनाने का है। आयोजन के माध्यम से ही हमारी आने वाली पीढ़ी समाज के संस्कारों का वर्णन करती है। recent visitors 204

धम्मदीप शिक्षा और समाज कल्याण समिति ने उत्कृष्ट कार्य के लिए संतोष योगी का सम्मान

Dhammadeep Education and Social Welfare Committee honored Santosh Yogi for his excellent work सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। शिक्षा और सामाजिक कार्यों के लिए अग्रणी धम्मदीप शिक्षा और समाज कल्याण समिति ने शनिवार को राजधानी भोपाल के पत्रकार संतोष योगी को सम्मानित किया। 9 मसाला में आयोजित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सुमेध वाघमारे ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संतोष योगी को फूल मालाओं और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वाघमारे ने बताया कि हमारी समिति विगत 4 वर्षों से शिक्षा और समाज के क्षेत्र में कार्य कर रही है। समिति का उद्देश्य सभी को शिक्षा मिलना है। इस अवसर पर दीपक राजपूत, अफजल खान, सुशील दामले, दीपाली सोनवणे, रवि आदि उपस्थिति थे। recent visitors 251

अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी 

Protests against Amit Shah continue  सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। आज 4 जनवरी 2025 को अमित शाह के विरोध में नारेबाजी करते हुए दशहरा मैदान चौराहा कोलार रोड भोपाल पर भारी संख्या में महिलाओं पुरूषों और नवयुवती नवयुवकों ने शपथ लिया कि जब तक संविधान निर्माता बोधिसत्व डॉ बाबा साहब अम्बेडकर के अपमान का बदला लेने अमित शाह इस्तीफा देंगे नहीं देता है यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा. सभी साथियों को बहुत बहुत साधुवाद. कल दिनांक 5/01/2025 रविवार को बोर्ड ऑफिस के समीप डॉ बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा के पास दोपहर 12.30बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. सभी साथी मकानों से बाहर निकल सड़क पर आ कर एतिहासिक आंदोलन के सहभागी बनें recent visitors 360

अम्बेडकर पार्क में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा का आयोजन 

Musical Shrimad Bhagwat Katha Gyan Ganga organized in Ambedkar Park  सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। राजधानी स्थित अम्बेडकर पार्क तुलसी नगर  सेकेण्ड स्टॉप पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा का आयोजन हो रहा है,कथा प्रतिदिन दोपहर 12:00 से 3:00 तक चल रही हैं, कथा का वाचन आचार्य डॉक्टर अरविन्द पचौरी श्री मुख से भब्य संगीतमयी कथा का वर्णन कर रहे हैं,कथा का आयोजन शिक्षक वरिष्ठता बहाली मंच,मध्य प्रदेश शिक्षक संघ,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ,एवं प्रांतीय शिक्षक संघ के द्वारा आयोजन किया जा रहा हैं, कथा करवाने का उद्देश्य यह है कि,दिवंगत शिक्षकों की आत्मशाति एवं आश्रितों को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, ग्रेच्युटी,पेंशन की पात्रता प्रदान हो सके recent visitors 467