ठंड में छोटे बच्चों को गोद में लेकर कुक्कुट विकास निगम के संविदाकर्मियों की हड़ताल जारी

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! कुकुट विकास निगम के संविदा कर्मचारियों ने अपने हक और अधिकारों के लिए मुख्यालय के सामने धरना दिया,इनमें कई महिलाएं भी छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर धरने पर बैठी हैं,तीन दिनों से चल रही, इस हड़ताल में कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजन भी शामिल हुए, वहीं संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि ,संचालक मंडल द्वारा पारित वेतन के प्रस्ताव पर 6 महीने में भी अमल नहीं हुआ, कर्मचारियों ने मानव श्रंखला बनाकर मुख्यमंत्री से अपील की,ताकि 19 जुलाई 2023 को हुई,संचालक मंडल की बैठक में लिए गए निर्णय को जल्द लागू किया जाए,बैठक में कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान वेतन और भत्ते देने का फैसला किया गया था, लेकिन छह महीने बाद भी आदेश जारी नहीं हुआ,जिसके चलते समस्त कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजन हड़ताल पर बैठे हैं recent visitors 125

विदाई / सम्मान समारोह के आयोजन से शासन प्रशासन में संस्कार, संस्कृति और परम्परा का समावेश अजाक्स

Inclusion of rituals, culture and tradition in the administration by organizing farewell / felicitation ceremony Ajax सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल । मंत्रालय अजाक्स इकाई के अध्यक्ष घनश्याम भकोरिया ने बताया कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले की जयंती के शुभ अवसर दिनाक 03 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे वल्लभ भवन के सामने स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में मंत्रालय सेवा से वर्ष 2024 में (31 जनवरी से 31 दिसम्बर, 2024 तक) सेवानिवृत्त हुए सभी वर्गों के अधिकारी एवं कर्मचारियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। माता सावित्री बाई फुले और बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर देश भक्ती गीत और मध्यप्रदेश गायन से कार्यक्रम की सुआत की गई। इस अवसर पर माता सावित्री बाई फुल द्वारा भारत की महिलाओं के लिए किये गये सघर्ष  योगदान व समाजहित में समर्पित जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री  जगदीश देवडा थे। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को बधाई एवं शुभकानाए दी और दीर्घ आयु स्वास्थ्य जीवन की कामना की। साथ ही कहा आप  शासन की सेवा से सेवानिवृत्त हुए है। हमारे लिए आप सदा महत्वपूर्ण रहेंगे आपको जब भी कोई परेशानी हो बिना संकोच के मुझे बताये हर समय मदद आपकी की जावेगी। उन्होंने कहा मंत्रालय अजाक्स शाखा के अध्यक्ष घनश्याम भकोरिया एवं जे.एन कांसोटिया जी और उनकी टीम द्वारा जो सभी वर्गा का प्रत्येक वर्ष विदाई समरोह का आयोजन विगत 05 वर्षों से किया जा रहा है वह अत्यंत सराहनी कार्य है। सामाजिक दायित्व के निर्वहन के साथ समरसता व भाईचारा और वरिष्ठो के प्रति सम्मान की प्रतीक है। वर्ष 2024 में  कुल 84 शासकीय सेवक सेवानिवृत्त हुए है। सभी का  उपमुख्यमंत्री एवं कांसोटिया द्वारा साल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। पूरे समय कार्यक्रम में उपस्थित रहें । मध्यप्रदेश अजाक्स क प्रांतीय अध्यक्ष जेएन. कांसोटिया, वरिष्ठ (आईएएस) महानिदेश आर. सी. व्ही. पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल द्वारा  सभी शासकीय सेवको को शुभकामनाये दी अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने और अपने अनुभव का उपयोग युवाओ के लिए करने का अग्रह किया।  अजाक्स की मंत्रालय इकाई के अध्यक्ष भकोरिया ने कहा अजाक्स द्वारा वर्ष में एक बार सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को आमांत्रेत कर, एक साथ विदाई समारोह के आयोजन द्वारा उनका सम्मान किया जाना वरिष्ठों के प्रति सम्मान के साथ शासन प्रशासन में संस्कार, संस्कृति और एक नई परम्परा की पहल माध्यप्रदेश अजाक्स द्वारा की जा रही है, इससे वरिष्ठों के प्रति सम्मान और आपसी समन्वय की भावना जागृत होगी और शासकीय कार्य का सम्पादन सहजता सरलता होगी । सुभाष वर्मा ने मंत्रालय के शासकीय सेवकों की लंबित मांगें मान. उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखी पदोन्नति, चौथा समयमान वेतनमान  आदि और अजाक्स मंत्रालयीन  शाखा द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना की। इस अवसर पर गौतम पाटिल, ए आर सिंह, एन पी प्रजापति, कमल मेहरा,  विमला हिरकने एस सी ओसले, विनोद बट्टी, संजय राठौर, आबिद खान, प्रहलाद नरवारे, हरिमोहन अहिरवार, घनश्याम  इनवाती, हरिशंकर अहिरवार, सच्चिदानंद धुर्वे, प्रतीक मेहरा, रामजीलाल कोली, बसंत मेश्राम, नरेश धौलपुरिया recent visitors 159

विदाई / सम्मान समारोह के आयोजन से शासन प्रशासन में संस्कार, संस्कृति और परम्परा का समावेश अजाक्स

Inclusion of rituals, culture and tradition in the administration by organizing farewell / felicitation ceremony Ajax सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल । मंत्रालय अजाक्स इकाई के अध्यक्ष घनश्याम भकोरिया ने बताया कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले की जयंती के शुभ अवसर दिनाक 03 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे वल्लभ भवन के सामने स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में मंत्रालय सेवा से वर्ष 2024 में (31 जनवरी से 31 दिसम्बर, 2024 तक) सेवानिवृत्त हुए सभी वर्गों के अधिकारी एवं कर्मचारियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। माता सावित्री बाई फुले और बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर देश भक्ती गीत और मध्यप्रदेश गायन से कार्यक्रम की सुआत की गई। इस अवसर पर माता सावित्री बाई फुल द्वारा भारत की महिलाओं के लिए किये गये सघर्ष  योगदान व समाजहित में समर्पित जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री  जगदीश देवडा थे। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को बधाई एवं शुभकानाए दी और दीर्घ आयु स्वास्थ्य जीवन की कामना की। साथ ही कहा आप  शासन की सेवा से सेवानिवृत्त हुए है। हमारे लिए आप सदा महत्वपूर्ण रहेंगे आपको जब भी कोई परेशानी हो बिना संकोच के मुझे बताये हर समय मदद आपकी की जावेगी। उन्होंने कहा मंत्रालय अजाक्स शाखा के अध्यक्ष घनश्याम भकोरिया एवं जे.एन कांसोटिया जी और उनकी टीम द्वारा जो सभी वर्गा का प्रत्येक वर्ष विदाई समरोह का आयोजन विगत 05 वर्षों से किया जा रहा है वह अत्यंत सराहनी कार्य है। सामाजिक दायित्व के निर्वहन के साथ समरसता व भाईचारा और वरिष्ठो के प्रति सम्मान की प्रतीक है। वर्ष 2024 में  कुल 84 शासकीय सेवक सेवानिवृत्त हुए है। सभी का  उपमुख्यमंत्री एवं कांसोटिया द्वारा साल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। पूरे समय कार्यक्रम में उपस्थित रहें । मध्यप्रदेश अजाक्स क प्रांतीय अध्यक्ष जेएन. कांसोटिया, वरिष्ठ (आईएएस) महानिदेश आर. सी. व्ही. पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल द्वारा  सभी शासकीय सेवको को शुभकामनाये दी अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने और अपने अनुभव का उपयोग युवाओ के लिए करने का अग्रह किया।  अजाक्स की मंत्रालय इकाई के अध्यक्ष भकोरिया ने कहा अजाक्स द्वारा वर्ष में एक बार सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को आमांत्रेत कर, एक साथ विदाई समारोह के आयोजन द्वारा उनका सम्मान किया जाना वरिष्ठों के प्रति सम्मान के साथ शासन प्रशासन में संस्कार, संस्कृति और एक नई परम्परा की पहल माध्यप्रदेश अजाक्स द्वारा की जा रही है, इससे वरिष्ठों के प्रति सम्मान और आपसी समन्वय की भावना जागृत होगी और शासकीय कार्य का सम्पादन सहजता सरलता होगी । सुभाष वर्मा ने मंत्रालय के शासकीय सेवकों की लंबित मांगें मान. उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखी पदोन्नति, चौथा समयमान वेतनमान  आदि और अजाक्स मंत्रालयीन  शाखा द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना की। इस अवसर पर गौतम पाटिल, ए आर सिंह, एन पी प्रजापति, कमल मेहरा,  विमला हिरकने एस सी ओसले, विनोद बट्टी, संजय राठौर, आबिद खान, प्रहलाद नरवारे, हरिमोहन अहिरवार, घनश्याम  इनवाती, हरिशंकर अहिरवार, सच्चिदानंद धुर्वे, प्रतीक मेहरा, रामजीलाल कोली, बसंत मेश्राम, नरेश धौलपुरिया recent visitors 455

जो नहीं देख पाए दुनिया उन्हें लुई ब्रेल ने दिखाई राह, सरकार उनकी कर रही अनदेखी

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल। वैज्ञानिक लुई ब्रेल ने दुनिया नहीं देखने वालों के लिए बड़ी खोज की थी, जिसकी वजह से ही दिव्यांगजन बड़ी से बड़ी सरकारी सेवा कर देश के लिए अपना योगदान दे पा रहे हैं। यह बात 2 जनवरी 2025 को निशक्तजन कल्याण धारा समिति से जुड़े सदस्य दिव्यांग डॉ गोविन्द यादव ने ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल को याद करते हुए कही। उन्होंने बताया कि पिछले 5 वर्षों से समिति के माध्यम से लुई ब्रेल की जयंती मना रहे हैं। इसका उदेश्य यह है कि लुई ब्रेल को लोग जाने। क्योंकि बहुत से लोगों को इनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लुई ने ब्रेल लिपि की खोज की और इसी लिपि से बिलाइंड दिव्यांगजन शिक्षा ग्रहण कर पा रहे हैं। डॉ यादव ने कहा 5 जनवरी को राजधानी भोपाल के पोलिटेक्निक कॉलेज चौराहा स्थित हिंदी भवन में लुई ब्रेल की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम होगा। इसमें प्रदेशभर से दिव्यांजन समेत बड़ी संख्या में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल होंगे। नेहरू नगर कोटरा स्थित समर्थनम ऑफ़ द दिसहेबल संस्था के प्लेसमेंट अधिकारी अंकित शुक्ला ने बताया कि हमारी संस्था का मुख्य उदेश्य बिलाइंड बच्चों को शिक्षित कर उन्हें रोजगार पाने लायक और रोजगार दिलाने के लिए उन्हें आगे लाना है, ताकि वे भी समाज की मुख्य धारा में आ सकें। संस्था का मुख्यालय बेंगलोर में है। जिसके देशभर में 15 सेंटर संचालित हैं। recent visitors 194

अगले तीन महीने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, प्रशासन एक्शन मोड में

भोपाल। मध्यप्रदेश में अगले तीन महीने तक अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दौर चलेगा। गृह विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनवरी से मार्च के बीच प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपराधियों पर शिकंजा कसा जाए। आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई तेज की जाएगी और गंभीर मामलों में कलेक्टर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा, सभी जिलों के एसपी कलेक्टर को नियमित रूप से अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपेंगे। प्रदेश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में है। आगामी तीन महीने में गुंडों और बदमाशों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाएगी। सरकार की इस सख्ती से कानून-व्यवस्था के मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। recent visitors 277

भोपाल आबकारी विभाग की नये वर्ष के दौरान अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही

सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल ! आज दिनाँक 31.12.2024 को कलेक्टर जिला भोपाल कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त आबकारी जिला भोपाल दीपम रायचुरा के मार्गदर्शन में भोपाल आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी आर.जी. भदौरिया के नेतृत्व में आबकारी टीम भोपाल द्वारा नये वर्ष के दौरान विशेष अभियान चलाया जाकर नीलबड, रातीबड़, सीहोर रोड़, गॉधीनगर, करोंद क्षेत्रों में अवैध मदिरा के उत्पादन, संग्रहण, विकय एवं परिवहन तथा होटल/रेस्टोरेंट / ढाबों पर ग्राहकों के द्वारा अवैध तरीके से मदिरा उपभोग करने वालों एवं मदिरा का उपभोग कराने वाले होटल/रेस्टोरेंट/ ढाबों यथा-हाउस ऑफ वेल्यू, एस.एन. क्लासिको, उड़ता पंजाब रेस्टोरेंटों के संचालकों के विरूद्ध म०प्र० आबकारी अधिनियम, 1915 की धाराओं के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि हाल ही में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तस्कर धनसिंह रघुवंशी, तेजसिंह यादव, अनिल अहिरवार, हेमवती बाई, अमन चंडालिया, आशिफ खाँ, जितेन्द्र गुर्जर, विक्की सरदार को अवैध शराब तस्करी के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। निम्न अवैध शराब तस्करों पर विभाग द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही हैं: 1. गोल्डन, 2. मनोज 3. सुरेश पर आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब तस्करी/विकय के पूर्व में प्रकरण पंजीबद्ध है। सहायक आबकारी आयुक्त, दीपम् रायचुरा के द्वारा बताया गया कि आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, जिससे शराब तस्करों में हड़कंप एवं अफरा-तफरी का माहौल है। recent visitors 118

मलयाली चैरिटेबल सोसायटी, भोपाल: एक समाजसेवा की मिसाल

सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल ! मलयाली चैरिटेबल सोसायटी, भोपाल मध्य प्रदेश शासन के तहत पंजीकृत एक चैरिटेबल सोसाइटी है, जिसमें सभी धर्म के सदस्यों द्वारा संचालित है, जो हमारे आसपास रहने वाले पीड़ित लोगों की भलाई एवं समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था द्वारा निम्नलिखित सेवाएं एवं सहायता प्रदान करती है:- 1. कैंसर रोगियों / गरीबों को चिकित्सा एवं वित्तीय सहायता, 2. गरीब परिवार के छात्रों की शिक्षा में सहायता 3. श्रवण एवं मूक बाधितों एवं दिव्यांग जनों की सहायता, 4. कृत्रिम पैर/अंग-भुजा आदि निःशुल्क प्रदान करना, 5. गरीब परिवारों को उनकी अविवाहित पुत्री के विवाह के लिए सहायता, संस्था द्वारा हर शनिवार को नियमित रूप एम्स अस्पताल में करीब 600-650 लोगों को भोजन वितरित किया जाता है। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि संस्था भविष्य में भी अपने इस समाज सेवा के कार्य को जारी रखेगी तथा और ज्यादा बेहतर तरीके से कार्य कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंचायेगी एवं अपने कार्यक्षेत्र की परिधि का विस्तार करेगी। recent visitors 115