MY SECRET NEWS

Saturday, June 13, 2026 09:45
ब्रेकिंग न्यूज

Kshatriya Pawar Samaj gave the message of social unity

  • सादगी से मनाया स्नेह सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित

सुशील दामले विशेष संवाददाता

भोपाल। क्षत्रिय पवार समाज का वार्षिक स्नेह सम्मेलन सर्जन पर्व-2 का आयोजन आदमपुर छावनी स्थित संगठन के कार्यालय परिसर में हुआ। संगठन के संरक्षक का निधन होने के कारण इस बार पूरा कार्यक्रम सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया।

कार्यक्रम में भोपाल के अलावा इंदौर, धार, महू, बैतूल, होशंगाबाद, सीहोर, रायसेन, विदिशा समेत प्रदेश के सभी जिलों से हजारों की संख्या में समाज बन्धुओं ने शामिल होकर सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैयालाल पवार ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी रावत रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर सभी ने दीप प्रज्वलन के बाद झंडा वंदन भी किया।

क्षत्रिय पवार समाज के अध्यक्ष कन्हैयालाल पवार ने कहा कि इस बार कार्यक्रम के सभी सांस्कृतिक आयोजन निरस्त किए गए। क्योंकि समाज के संरक्षक का आकस्मिक निधन हो गया है। इसलिए यह कार्यक्रम सादगी पूर्ण तरीके से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकजुट और आपसी भाईचारा बनाने का है। आयोजन के माध्यम से ही हमारी आने वाली पीढ़ी समाज के संस्कारों का वर्णन करती है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0