LPG सिलेंडर का दाम 1 जनवरी से बदल रहा! जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा भारी

LPG GAS CYLINDER PRICE 2025 नए साल के मौके पर आपकी रसोई के बजट को या तो झटका लग सकता है या फिर बड़ी राहत भी मिल सकती है. दरअसल, हर महीने की एक तारीख को गैस कंपनियां एलपीजी के दामों का रिव्यू कर उन्हें घटाने बढ़ाने का फैसला लेती हैं. लंबे समय से कंपनियों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में परिवर्तन नहीं किया गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि 1 जनवरी 2025 को LPG गैस के दामों में बदलाव हो सकता है. 2025 में कितने बढ़ सकते हैं घरेलू LPG सिलेंडर के दाम? नए साल की पहली तारीख को घरेलू LPG सिलेंडर के दाम घटेंगे या बढ़ेंगे, ये फैसला तो 1 जनवरी 2025 को ही होगा, लेकिन अगर कीमतें बढ़ती हैं तो इसमें आमतौर पर 50 से 100 रु का अंतर किया जाता है. बात करें पिछले जनवरी 2023 औरक जनवरी 2024 की तो नव वर्ष की पहली तारीखों को घरेलू गैस सिलेंडर समेत सभी गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था. ऐसे में माना जा रहा है कि इस वर्ष घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई जा सकती हैं. 2024 में कितनी बढ़ी-घटीं एलपीजी की कीमतें? मार्च 2024 में घरेलू गैस सिलेंडर में और जुलाई 2024 में कर्मशियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी. इसके बाद अगस्त, सितंबर और नवंबर 2024 में कर्मशियल एलपीजी की कीमतों को बढ़ाया गया. वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम मार्च 2024 से ही स्थिर बने हुए हैं. मध्यप्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में 31 दिसंबर 2024 को 14.2kg वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 808 रु 50 पैसे हैं. मध्यप्रदेश में सिलेंडर का ये रेट मार्च 2024 से ही स्थिर हैं. यानी लगभग 9 महीनों से घरेलू गैस सिलेंडर के दामों ये बदलाव नहीं हुआ है. इससे पहले इसमें बदलाव मार्च 2024 में हुआ था, जब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रु की कटौती की गई थी. मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में घरेलू व कमर्शियल सिलेंडर के दाम शहर कीमतें (घरेलू सिलेंडर) कीमतें (कमर्शियल सिलेंडर) भोपाल 808 रु 50 पैसे 1824 रु जबलपुर 809 रु.50 पैसे 2036 रु 50 पैसे इंदौर 831 रु 1926 रु ग्वालियर 886 रु 2047 रु 50 पैसे recent visitors 313

नमो नमो मोर्चा भारत के तत्वाधान में परिचय बैठक एवं संगठन विस्तार को लेकर बैठक संपन्न हुई।

सुशील दामले विशेष संवाददाता मध्यप्रदेश स्तर पर नमो नमो मोर्चा भारत के तत्वाधान में मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिलों में संगठन विस्तार एवं पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक आज दिनांक 29/ 12/ 2024 को होटल नाइन मसाला (भोपाल हाट) भोपाल में बैठक रखी गई। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार , गुलाब सिंह गोल्हानी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री जे.पी. साहू, राष्ट्रीय संरक्षक तेली पुरुषोत्तम गुप्ता अधिवक्ता, भोपाल के वरिष्ठ समाजसेवी जे.एल.गुप्ता, किशोर कुमार लहरपुरे, साहू तैलिक साहू राठौर महासभा समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्येन्द्र साहू, योगेश साहू व्यापारी प्रकोष्ठ एम् पी नगर, अशोक कुमार साहू ग्वालियर रमेश कुमार साहू डबरा नेप्र माँ भारती के प्रतिमा पे माल्यार्पण सहित दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभ्राम्भ किया, एवं कार्यक्रम में पधारे हुये अतिथियों का पुष्प हार पाह्नाकर भव्य स्वागत साम्मान किया गया, बैठक में मंच का सफल संचालन जिला महामन्त्री गणेशराम साहू के द्वारा किया गया, इस बैठक में प्रदेश, संभाग, जिला एवं वार्ड के प्रभारी की नियुक्ति पत्र रास्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार एवं प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह गोल्हानी के द्वारा दिया गया, उपरोक्त सभी लोगों की उपस्थिति गुलाब सिंह गोल्हानी ने नमो नमो मोर्चा के उद्देश्यों को साँझा किया तथा संगठन विस्तार करते हुए हमें निम्नलिखित एजेंडा के माध्यम से नमो नमो मोर्चा को संचालित किया जाना है जिसमें मोर्चा के उद्देश्य नमो नमो मोर्चा भारत के बारे में जानें समझें और जुडें। वंदे मातरम…“राष्ट्र प्रथम” एक कदम राष्ट्र निर्माण की ओर राष्ट्र प्रथम विचारधारा से प्रेरित देश का सबसे बडा़ राष्ट्रीय सामाजिक संगठन नमो नमो मोर्चा भारत” के बारे में जानिए यह संगठन उद्देश्य क्या हैं,नमो नमो मोर्चा भारत एक अखंड राष्ट्र निर्माण की राष्ट्र प्रथम, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विचारधारा के साथ सन 2018 से क्रियाशील संकल्प, बद्ध संगठन, 26 अक्टूबर 2020 में हमारे देश के उर्जावान प्रधानमंत्री के बडे भाई आदरणीय सोमाभाई मोदीजी के करकमलों द्वारा वडनगर गुजरात में संवैधानिक रूप से स्थापित हुआ। नमो नमो मोर्चा भारत संगठन का नामकरण भारत के सबसे विश्वसनीय एवं वृहद हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमन्त्री आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी के राष्ट्र प्रथम विचारधारा पर आधारित है। हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री के अनुसार किसी भी देश की प्रगति में सबसे बड़ा योगदान युवा और महिला शक्ति का होता है। इन्हीं विचारों से ओतप्रोत हमारे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनुसार नमो नमो मोर्चा का उद्घघोष हमारे देश की समुचित असंगठित युवा, महिला, किसान, श्रमिक, व्यापार, नौकरदार, व, छात्रशक्ति को राष्ट्रहित के लिए संगठित करना ताकि हमारा भारत वर्ष अपने प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त होकर बलशाली बनें। नमो नमो मोर्चा भारत का विस्तार तेजी से सभी प्रदेश में हो रहा है। वर्ष 2020 में 15 लाख से ज्यादा सदस्य संख्या वाले इस संगठन ने वर्ष 2025 तक 1 करोड़ सदस्य संख्या का लक्ष्य सामने रखा गया है।संगठन के उद्देशो को देखकर युवा और महिलाएं काफी संख्या में जुड रहे हैं। राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, तहसील, शहर, मंडल, प्रभाग, गई है, वार्ड और गावं तक संगठन की कार्यकारिणी की संरचना करते हुए बनाई जा रही है। संगठन के सारे सदस्य और पदाधिकारी हमेशा सामाजिक, राष्ट्रीय और सांस्कृतिक कार्यक्रम का एकजूट होकर करते हुए अपनें दायित्व को निभा रहे हैं। संगठन का मिशन, राष्ट्र की असंगठीत युवा, महिला और पुरुष शक्ति को संगठित करते हुए हमारी सनातन संस्कृति, सिद्धांत, और संविधान, के द्वारा दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना, भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाना और योजना का लाभ देना है, Read More: सेहत के लिए खतरा! क्या पैकेट बंद खाना वाकई सेहतमंद है? नई रिसर्च ने उठाए सवालhttps://mysecretnews.com/food-why-packaged-food-items-under-question-items-included-in-research/ बैठक को सफल बनाने में नमो नमो मोर्चा भोपाल के समस्त प्रदेश, जिला एवं वार्ड के प्रभारियो के अथक प्रयासों से सम्प्पन हुआ जिसमे भोला नाथ साह (प्रदेश उपाध्यक्ष), संतोष राज मुख्य प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी), रवि साहू (मुख्य प्रदेश मीडिया प्रभारी), श्रीराम साहू (प्रदेश मिडिया प्रभारी), विनोद कुमार गुप्ता (संभागीय संरक्षक उज्जैन), मुकेश साहू (प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी), जगदीश साहू भोपाल संभागीय अध्यक्ष, गणेशराम साहू (भोपाल जिला महामंत्री, विमल साहू भोपाल संभागीय प्रभारी), अमित गुप्ता नगर (सोशल मीडिया महामंत्री प्रभारी, योगेश शंकवार (नगर सोशल मीडिया संगठन मंत्री), अनिल जोगी (भोपाल नगर सोशल मीडिया संगठन), संतोष साहू तिलंगा (भोपाल जिला संगठन मंत्री) दयाराम यादव भोपाल जिला कार्यकारी अध्यक्ष, कृष्णा माली वार्ड 60 प्रभारी, शंभु सिंह नामदेव वार्ड 60 प्रभारी, कृष्णा मेहरा वार्ड-56 नगर प्रभारी, रोहित नामदेव वार्ड प्रभारी, शंभूदयाल साहू वार्ड 82 प्रभारी, आयुष साहू जहांगीराबाद, जनेश्वर साहू जिला कार्यकरी अध्यक्ष सेमरा, राजेश साहू शिक्षक, राजकुमार साहू पप्पू वार्ड प्रभारी आई टी सेमरा मुकेश साहू नगर संगठन मंत्री कोलार, कमलेश शर्मा वार्ड 25 प्रभारी आई टी, मनोज नामदेव शिव नगर, ,अनुज चौरसिया, पारस साहू, सूरज शिंदे, दुर्गेश मेहरा वार्ड 25- प्रभारी, देवेंद्र पाल वार्ड 55 आई टी प्रभारी,सोनू धनवाते, रूपेश परमार जिला कार्यकारी अध्यक्ष आई टी, अजय परमार, जिला महामंत्री आई टी, निहाल सिंह चौहान, बालकिशन नामदेव, बाबूलाल सोनी जिला अधिवक्ता प्रकोष्ठ अध्यक्ष, रिंकू साहू, प्रवीण मिश्रा , रमेशचंद साहू पूर्व पार्षद, अशोक साहू, दशरथ सिंह, अभिषेक साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष, नितिन तेजपाल, मनोज गुर्जर,विमल साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष, रोहित साहू वार्ड 85 अध्यक्ष आई टी., आदित्य साहू वार्ड 54 आई टी प्रभारी, संतोष साहू नगर संगठन मंत्री, कोलर ट्रांसपोर्ट नगर, संजय साहू कंट्रोल वार्ड प्रभारी आई टी सहित प्रदेश एवं जिला के समस्त्त पधाधिकारी एवं सदस्य उपस्तिथ रहे, बैठक में भोजन की व्यवस्था रखी गई थी, कार्यकर्म का आभार दयाराम यादव जी के द्वारा किया, रास्ट्रीय अध्यक्ष , रास्ट्रीय सरक्षक,,प्रदेश अध्यक्ष , प्रदेश संगठन महामंत्री ने सभी आयोजन समिति को सफल आयोजन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये दी । recent visitors 326

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली के द्वारा मानस भवन में अधिवेशन सम्पन्न

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली के द्वारा मानस भवन में अधिवेशन सम्पन्न हुआ,जिसमें सभी समाज के नागरिक गण उपस्थित रहे ,जिनका स्वागत सत्कार करते हुए सभी को संबोधित किया,जिसमें पूरे देश एवं प्रदेश के लोग सम्मिलित हुए,वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया ने बताया कि,अधिवेशन इसलिए रखा गया है ताकि जो,दलित शोषित वंचित लोगों पर अन्याय हो रहे हैं,उन पर चिंता जताते हुए कहा कि,आज इस अधिवेशन से आगे की रणनीति तय की जाएगी,वही राजगढ़ से आए अखिल भारतीय भलाई समाज के जिला अध्यक्ष हेमराज मालवीय ने बताया कि,हम सब एस टी,एस सी वालों पर जो अत्याचार हो रहे हैं बीजेपी की सरकार हमारी सुनती ही नहीं,चाहे कही भी चले जाओ,यह अंधी गूंगी बहरी सरकार,हम लोगों पर हो रहे अत्याचारों पर कोई ध्यान नहीं है recent visitors 328

रंगकृति हास्य नाट्य समारोह 30 दिसंबर से शुरू

भोपाल। रंगकृति नाट्य संस्था समिति संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग के आगामी 30 दिसंबर से शहीद भवन में प्रारंभ हो रहा है। इस अवसर पर पत्रकारिता , रंगमंच व समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर पर रंगकृति सम्मान भी किया जाएगा। संस्था की सचिव नीता रवि चौधरी ने बताया कि प्रथम दिन नाटक – इंस्पेक्टर शेर सिंह ‘शेरू’ का मंचन होगा। मूल लेखन – टॉम स्टॉपर्डहिंदी रूपांतरण एवं निर्देशन अर्शिन खान का रहेगा। दूसरे दिन वसीम खान निर्देशन में गुलदस्ता का मंचन किया जाएगा। साथ पत्रकारिता के लिये विश्वदीप नाग , फोटो जर्नलिज्म के लिये रविंद्रर सिंह तथा रंगमंच के लिए वसीम खान का रंगकृति सम्मान किया जाएगा। recent visitors 149

भारत भूमि करुणा की भूमि है यहां सभी में कल्याण की भावना है : कथावाचक मनोज अवस्थी

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल। भेल के बरखेड़ा सेक्टर में चल रही श्री हरि कथा के चौथे दिवस में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक मनोज अवस्थी ने प्रहलाद और हिना कश्यप का प्रसंग श्रवण कराया। उन्होंने कहा भारत भूमि करुणा की भूमि है, यहां सभी लोग एक – दूसरे के प्रति करुणा का भाव रखते हैं। इस दौरान कथावाचक मनोज अवस्थी द्वारा सुनाए गए भक्ति पूर्ण भजनों पर श्रद्धालुओं ने मंत्र मुक्त होकर नृत्य भी किया। कर्म श्री संस्था के अध्यक्ष पंडित रामबाबू शर्मा, मीडिया प्रभारी महेश मालवीय और कथावाचक मनोज अवस्थी महाराज के ज्येष्ठ पुत्र केशवानंद अवस्थी ने सयुंक्त रूप से बताया कि कथावाचक मनोज अवस्थी के मुखारविंद से प्रतिदिन सनातनी गंगा की धार बह रही है, जिसमें बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। कथा के चौथे दिन विधायक भगवान दास सबनानी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। कथा का समापन 31 दिसंबर को महाप्रसादी के साथ होगा। recent visitors 185

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद का अधिवेशन: दलित वंचित अधिकारों और रणनीतियों पर चर्चा

Session of National Scheduled Caste Tribe Development Council: Discussion on Dalit deprived rights and strategies सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली द्वारा भोपाल के मानस भवन में अधिवेशन किया गया जिसमें सभी समाज के नागरिक गण उपस्थित रहे जिनका स्वागत सत्कार करते हुए सभी को संबोधित किया जिसमें ऑल ओवर इंडिया से लोग सम्मिलित हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया द्वारा तुम बताया गया कि यह अधिवेशन इसलिए रखा गया है ताकि जो दलित शोषित वंचित लोगों पर अन्याय हो रहे हैं उनपर चिंता जताते हुए कहा कि आज इस अधिवेशन से आगे की रणनीति तय की जाएगी जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी ही हिस्सेदारी का नारा देते हुए उन पार्टियों पर भी तंजिका सा जो आए दिन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं उनको भी यह याद रखना चाहिए बाबा साहब के द्वारा लिखे गए संविधान के अनुसार ही आज आप और हम सभी अच्छे पदों पर बैठे हुए हैं recent visitors 137

राष्ट्रीय पंचायत संघ को समाजसेविका मृणालिनी सेंगर ने दिया समर्थन

Social worker Mrinalini Sengar supported the National Panchayat Union  सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। विगत 25 दिसंबर से राजधानी भोपाल के तुलसी नगर स्थित अंबेडकर मैदान में राष्ट्रीय पंचायत संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में सरपंच भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। अब तक सरकार का कोई भी नुमाइंदा उनकी समस्या और मांगों को जानने नहीं पहुंचा। इससे उनका गुस्सा और बढ़ता जा रहा है। इधर भोपाल की वरिष्ठ समाजसेविका मृणालिनी सेंगर भी सरपंचों के समर्थन में मैदान में आ गई है। उन्होंने 28 दिसंबर को तुलसी नगर अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे सरपंचो काे समर्थन दिया और सरकार पर जमकर हमला बोला। उनके समर्थन से अब सरपंचो की और ताकत बढ़ गई है।  यह सरकार गूंगी और बहरी : श्रीमति सेंगर  उन्होंने कहा कि यह सरकार गूंगी और बहरी है, जिसे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे प्रदेश भर के सरपंच की व्यथा सुनाई नहीं देती है। यह बड़ी विडंबना है कि सरकार की सभी योजनाओं को निचले स्तर पर अमली जामा पहुंचाने वाले सरपंच आज अपने अधिकारों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं और सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। जबकि सरकार के मुखिया को याद होना चाहिए कि सरकार बनाने में सरपंचों का सबसे बड़ा हाथ होता है। वह सीधे जनता से जुड़े हुए होते हैं। जनता के जो छोटे काम होते हैं, वह सरपंचों के माध्यम से ही होते हैं। गांव की जनता भोली भाली होती है, वह हर काम के लिए भोपाल तक नहीं जा सकती है। राष्ट्रीय सरपंच संघ की बैनर तले बैठे सरपंचों की भूख हड़ताल को मैं पूरा समर्थन करती हूं और उनके साथ हर स्तर पर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हूं। recent visitors 121