राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद का अधिवेशन: दलित वंचित अधिकारों और रणनीतियों पर चर्चा

Session of National Scheduled Caste Tribe Development Council: Discussion on Dalit deprived rights and strategies सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली द्वारा भोपाल के मानस भवन में अधिवेशन किया गया जिसमें सभी समाज के नागरिक गण उपस्थित रहे जिनका स्वागत सत्कार करते हुए सभी को संबोधित किया जिसमें ऑल ओवर इंडिया से लोग सम्मिलित हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया द्वारा तुम बताया गया कि यह अधिवेशन इसलिए रखा गया है ताकि जो दलित शोषित वंचित लोगों पर अन्याय हो रहे हैं उनपर चिंता जताते हुए कहा कि आज इस अधिवेशन से आगे की रणनीति तय की जाएगी जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी ही हिस्सेदारी का नारा देते हुए उन पार्टियों पर भी तंजिका सा जो आए दिन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं उनको भी यह याद रखना चाहिए बाबा साहब के द्वारा लिखे गए संविधान के अनुसार ही आज आप और हम सभी अच्छे पदों पर बैठे हुए हैं recent visitors 142

राष्ट्रीय पंचायत संघ को समाजसेविका मृणालिनी सेंगर ने दिया समर्थन

Social worker Mrinalini Sengar supported the National Panchayat Union  सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। विगत 25 दिसंबर से राजधानी भोपाल के तुलसी नगर स्थित अंबेडकर मैदान में राष्ट्रीय पंचायत संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में सरपंच भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। अब तक सरकार का कोई भी नुमाइंदा उनकी समस्या और मांगों को जानने नहीं पहुंचा। इससे उनका गुस्सा और बढ़ता जा रहा है। इधर भोपाल की वरिष्ठ समाजसेविका मृणालिनी सेंगर भी सरपंचों के समर्थन में मैदान में आ गई है। उन्होंने 28 दिसंबर को तुलसी नगर अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे सरपंचो काे समर्थन दिया और सरकार पर जमकर हमला बोला। उनके समर्थन से अब सरपंचो की और ताकत बढ़ गई है।  यह सरकार गूंगी और बहरी : श्रीमति सेंगर  उन्होंने कहा कि यह सरकार गूंगी और बहरी है, जिसे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे प्रदेश भर के सरपंच की व्यथा सुनाई नहीं देती है। यह बड़ी विडंबना है कि सरकार की सभी योजनाओं को निचले स्तर पर अमली जामा पहुंचाने वाले सरपंच आज अपने अधिकारों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं और सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। जबकि सरकार के मुखिया को याद होना चाहिए कि सरकार बनाने में सरपंचों का सबसे बड़ा हाथ होता है। वह सीधे जनता से जुड़े हुए होते हैं। जनता के जो छोटे काम होते हैं, वह सरपंचों के माध्यम से ही होते हैं। गांव की जनता भोली भाली होती है, वह हर काम के लिए भोपाल तक नहीं जा सकती है। राष्ट्रीय सरपंच संघ की बैनर तले बैठे सरपंचों की भूख हड़ताल को मैं पूरा समर्थन करती हूं और उनके साथ हर स्तर पर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हूं। recent visitors 126

पीड़‍िता बोली- ‘मेरी सुनवाई नहीं हो रही’, भोपाल में आरबीआई ऑफिसर पर रेप का केस

भोपाल। भारतीय रिजर्व बैंक के भोपाल मुख्यालय में तैनात एक सहायक प्रबंधक पर उसकी पूर्व सहकर्मी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस कार्रवाई की जगह पीड़िता को ही थाने का चक्कर लगवा रही है। पीड़िता का आरोप है कि वह जब भी अपने केस की प्रगति जानने थाने जाती है वहां की थाना प्रभारी बात को घुमा देती हैं। अभी उन्होंने कहा है कि आरोपित का ट्रांसफर मुंबई हो गया और उच्च अधिकारी उन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। ऐसे में कार्रवाई अटकी हुई है। पीड़िता का दावा है कि आरोपित अब भी भोपाल कार्यालय में ही है। वह परिवार के साथ शहर में ही रह रहा है। पीड़िता के मुताबिक उसने वर्ष 2013 में आरबीआई में नौकरी शुरू की थी। शुरुआत में उसकी पोस्टिंग मुंबई में थी। इसी दौरान मूल रूप से महाराष्ट्र के बुलढाणा निवासी आरोपित भी वहां नियुक्त हुआ था। कुछ समय बाद दोनों का भोपाल ट्रांसफर हो गया था और दोनों यहां एक ही कैंपस में रहते थे। 2017 में आरोपित ने पीड़िता को बताया कि उसके घर में पार्टी है और सभी दोस्त आएंगे। नशीला पदार्थ मिलाकर किया रेप जब पीड़िता वहां पहुंची तो सिर्फ आरोपित ही मौजूद था। उसने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। वह बेहोश हो गई तो उसका फायदा उठाकर उसने दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसका वीडियो भी बना लिया था और उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इससे वह काफी डरी हुई थी। वर्ष 2021 में उसने पुलिस को इसकी शिकायत की। तीन साल तक लगातार महिला थाना के चक्कर काटने के बावजूद पीड़िता की सुनवाई नहीं हुई थी। महिला अपनी फरियाद लेकर पुलिस आयुक्त के पास पहुंची तो उनके निर्देश पर इस साल 28 नवंबर को मामला दर्ज हुआ। महिला के खिलाफ चोरी की एफआईआर कर चुका है आरोपित बताया जा रहा है कि आरोपित ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला पर चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी। यह रिपोर्ट 2019 में दर्ज हुई थी। इसी आधार पर आरबीआई ने महिला को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। मामला न्यायालय में लंबित है। दूसरे राज्य में गिरफ्तारी की मांग आती है तो अनुमति दी जाती है पीड़‍िता की शिकायत पर एफआईआर तो दर्ज हो गई है। मेरे संज्ञान में यह नहीं है कि महिला थाने ने दूसरे राज्य में गिरफ्तारी के लिए कोई अनुमति मांगी है। इसको चेक करा लेंगे। अगर किसी थाने से ऐसी मांग आती है तो अनुमति दी जाती है। – हरिनारायणचारी मिश्र, पुलिस आयुक्त, भोपाल recent visitors 82

मध्यप्रदेश के कईं जिलों में अलर्ट; भोपाल-इंदौर, उज्जैन में आधी रात तेज बारिश: 1 जनवरी से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Alert in many districts of Madhya Pradesh; Heavy rain in Bhopal-Indore, Ujjain at midnight: Severe cold will start from January 1 भोपाल । मध्यप्रदेश में ओले-बारिश का दौर शुरू हो गया है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में देर रात को गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। शुक्रवार को रतलाम, मंदसौर, बैतूल, आलीराजपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा समेत 12 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट है। जबकि 40 से 50 Km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत 25 जिलों में हल्की बारिश, बादल छाए रहेंगे। उज्जैन में तेज बारिश के बीच महाकाल लोक की बिजली चली गई। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया- प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। वहीं, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवा नमी लेकर आ रही है। जिसकी वजह से प्रदेश में ओले और बारिश का दौर शुरू हो गया है। अगले 24 घंटे भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 1 जनवरी से तेज सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा। अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम 28 दिसंबर: उमरिया, डिंडौरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल और पांढुर्णा में ओले-बारिश का दौर बना रहेगा। यहां 30 से 40 Km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। वहीं, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, दतिया, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह और निवाड़ी में हल्की बारिश, बादल और तेज हवा चलने का अलर्ट है। 29 दिसंबर: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। 30 दिसंबर: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोहरा छाया रहेगा। 31 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड सिस्टम के गुजरने के बाद प्रदेश में कोहरे और ठंड का असर बढ़ जाएगा। यानी, नए साल पर लोगों को कड़ाके की ठंड के दौर से गुजरना पड़ सकता है। इसके बाद पूरे एक महीने तक कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। recent visitors 327

ऋषि कुटीर कॉलोनी में खाटू श्याम मंदिरों में एकादशी के मौके पर विशेष श्रृंगार किया गया

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! एकादशी का पर्व गुरुवार को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया,इस मौके पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और पूजा अर्चना की,वहीं हम आपको बतादे की,राजधानी स्थित ऋषि कुटीर कॉलोनी में खाटू श्याम मंदिर में भी एकादशी के मौके पर विशेष श्रृंगार किया गया,फूलों से साज सजजा की गई और विभिन्न सामग्रियों का भोग लगाए गए,मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली,खाटू श्याम मंदिर में रात्रि तक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही, वहीं देर रात्रि तक महिलाओं ने भजन कीर्तन किया,एवं महा आरती कर दीप प्रज्वलित की गई,वही मंदिर के पुजारी ने हमें बताया कि,हाल ही में मंदिर की स्थापना कर खाटू श्याम बाबा को स्थापित किया गया, मंदिर में हर महीने की एकादशी को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं,वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल,उपाध्यक्ष अमरीश पटेल,सचिव वीरेन्द्र रत्नावत्त,कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता,सदस्य शुभम ठाकुर एवं अन्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे recent visitors 137

28 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय सरपंच संघ भूख हड़ताल की राह पर

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल। विकास की सबसे निचले स्तर की स्थानीय इकाई ग्राम पंचायत के सरपंच इन दोनों सरकार से सीधे मुख़ातिव होने की तैयारी कर रहे हैं। इससे सरपंच और सरकार के बीच में टकराव की स्थिति बन सकती है। सरपंचों का कहना है कि हम लंबे समय से सरकार और विभाग के मंत्री की आपसी खींचतान के कारण ग्राम पंचायत के विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं। 28 सूत्रीय मांगो को लेकर 27 दिसंबर को प्रदेश भर से बड़ी संख्या में सरपंच राजधानी भोपाल के अंबेडकर मैदान में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह तोमर, कमलेश पटेल सरपंच संघ जिलाध्यक्ष बड़वानी, सिवेंद्र सिंह सरपंच संघ जिलाध्यक्ष शहडोल, सोहन कन्नौज सरपंच संघ जिलाध्यक्ष धार समेत कई सरपंचों ने पंचायत में व्याप्त समस्याओं की पीड़ा सार्वजनिक रूप से सुनाई। उनका कहना है कि कई बार ज्ञापनों के माध्यम से सरकार से आग्रह कर चुके हैं, उसके बाद भी सरकार का ध्यान पंचायतों की ओर नहीं है। इससे अब उनका गुस्सा सरकार के खिलाफ और बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। राष्ट्रीय सरपंच संघ के अध्यक्ष राजवीर सिंह तोमर का कहना है कि पंचायत संघ की 28 सूत्रीय मांगे हैं जिनको हम सरकार के ध्यान में बार-बार लाए हैं, उसके बाद भी हमारी मांगों की ओर सरकार का रवैया लचर दिखाई नहीं दे रहा है। जनपद और जिला पंचायत स्तर पर सरपंचों के साथ जमकर कमीशन बाजी का खेल चल रहा है। जनपद सीईओ 20 से 40 परसेंट तक कमीशन लेता है उसी का ही भुगतान होता है बाकी सरपंच जो इमानदारी से काम करते हैं उनका भुगतान पेंडिंग में पड़ा रहता है। सरपंच एक प्रकार से कठपुतली बनकर रह गया है। वह सरकार और आम पब्लिक दोनों की गालियां ही सुन रहा है। राष्ट्रीय सरपंच संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि सरकार ने यदि हमारी मांगों पर जल्दी ही विचार नहीं किया तो हम पंचायत में तालाबंदी करेंगे। recent visitors 291

ईडी की कार्रवाई: पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा पर शिकंजा कसता

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों में पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में उनके ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जयपुरिया स्कूल क्षेत्र स्थित उनके ऑफिस और अन्य ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में पुलिस बल की बड़ी तैनाती देखी गई। गुरुवार को सौरभ शर्मा के वकील द्वारा जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हालांकि, विशेष अदालत ने उन्हें कोई राहत नहीं दी और उनकी याचिका खारिज कर दी। इससे सौरभ की परेशानियां और बढ़ गई हैं। ईडी ने छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी बरामद करने का दावा किया है। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सौरभ शर्मा और उनके सहयोगी चेतन गौर के खिलाफ पहले से मामला दर्ज है। इसके अलावा, लोकायुक्त द्वारा इस केस में पांच अन्य व्यक्तियों को समन भी जारी किए गए हैं। यह मामला 19 दिसंबर की रात भोपाल के मेंडोरा जंगल में एक इनोवा क्रिस्टा कार से शुरू हुआ था। उस कार से 52 किलोग्राम सोना और 10 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे। लोकायुक्त ने जांच करते हुए सौरभ शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसके बाद आयकर विभाग ने भी सौरभ के घर और ऑफिस सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। इन छापों में नकद राशि और सोने-चांदी की ईंटें जब्त की गईं। सौरभ शर्मा और उनके सहयोगी चेतन गौर पर भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति को छिपाने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। ईडी ने जांच तेज कर दी है, और इस कार्रवाई के बाद मामले में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। ईडी की इस कार्रवाई ने भोपाल और अन्य शहरों में हड़कंप मचा दिया है। जांच के दौरान बरामद दस्तावेजों और नकदी से जुड़े मामलों में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है, और जांच एजेंसियां इसे पूरी सख्ती से अंजाम तक पहुंचाने में जुटी हैं। recent visitors 171