उद्योगपति एलन मस्क से प्रभावित भोपाल की मृणालिनी सेंगर 

Bhopal’s Mrinalini Sengar influenced by industrialist Elon Musk सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। बीएचईएल के कर्मचारी मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्षरत समाजसेवी मृणालिनी सेंगर अमेरिका की उद्योगपति एलन मस्क से काफी प्रभावित है। वे एलन मस्क को अपना रोल मॉडल बताती है। दरअसल एलॉन मुस्क ने पिछले दिनों पूरी दुनिया को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का वादा किया है। वे इसी बात से ही सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। मुझे अगर एलन मस्क से मिलने का सौभाग्य मिला तो मैं उनको मध्य प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार की पूरी हकीकत बताऊंगी। यहां के अधिकारी हर काम को उलझा के रखते हैं ताकि उनकी जेब गर्म हो सके। इसके पीछे उनकी यही मंशा रहती है कि उनका हित हो। श्रीमती सेंगर का मानना है कि भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव देश और प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प बार-बार दोहरा रहे हैं, लेकिन कुर्सी पर वर्षो से कुंडली मारकर बैठे अधिकारी उनकी बात को नहीं मानते हैं। अधिकारियों की कार्यप्रणाली से समाज का हर निचला तबका परेशान है। recent visitors 100

थाना पिपलानी पुलिस द्वारा अवैध गैस करोबारी पर की कार्यवाही

Action on illegal gas business by Piplani police station सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विगत दिवस अवैध गैस करोबारी पर कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देश के पालन में पुलिस उपायुक्त डाँ0 संजय अग्रवाल जोन-2, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महावीर सिंह मुजाल्दे, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त दीपक नायक गोविन्दपुरा के मार्गदर्शन में अवैध गैस करोबारी की तलाश हेतु थाना पिपलानी मे निरीक्षक अनुराग लाल, उनि संतोष रघुवंशी व उनकी टीम गठित की गई । कार्यवाही का विवरण-दिनांक 26.12.2024 को चौकी आनंद नगर क्षेत्र मे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गुप्ता कालोनी में दिनेश परमार नाम का व्यक्ति अपने घर पर अवैध रूप से गैस सिलेण्डर रख रिफलिंग का काम कर रहा है, कि सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर गैस सिलेंडर रिफिलिंग करने वाला व्यक्ति को पकडा, जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दिनेश परमार पिता गोरीलाल परमार उम्र 48 वर्ष निवासी म.न.25 गुप्ता कालोनी आनंदनगर थाना पिपलानी भोपाल का होना बताया, जिससे घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे गैस सिलेंडर मे रिफलिंग करने हेतु वैध लाइसेंस माँगा गया, जो नही होना बताया, जो आरोपी द्वारा ज्वलनशील पदार्थ को उपेक्षापूर्ण कार्य कर गैस सिलेंडर को अबैध रूप से छोटे सिलेंडर मे रिफलिंग कर मानव जीवन को संकट्टापन्न होकर अधिक मूल्य पर बेचने का कार्य करते पाया गया । सबब आरोपी का कृत्य धारा 3/7 ई सी एक्ट का पाया जाने से मौके पर आरोपी दिनेश परमार पिता गोरीलाल परमार उम्र 48 वर्ष निवासी म.न.25 गुप्ता कालोनी आनंदनगर थाना पिपलानी भोपाल के घर से इँण्डेन, एचपी, भारत कंपनी के कुल 20 सिलेंडर कुल किमती करीबन 50000/- रुपये जिसमें से कुछ सिलेण्डर भरे हुये तथा कुछ अधभरे हैं तथा रिफिलिंग करने का नोजल जप्त किया गया है । जप्त सामग्री का विवरण- कुल 20 सिलेंडर जिसमें 04 सिलेंडर भारत कंपनी के तथा 10 सिलेंडर इण्डेन कंपनी के तथा 06 छोटे सिलेण्डर किमती 50000/- रुपये नाम पता आरोपी- 1.दिनेश परमार पिता गोरी लाल परमार उम्र 48 वर्ष निवासी म.न.25 गुप्ता कालोनी आनंदनगर थाना पिपलानी भोपाल सराहनीय भूमिका- 2 .निरी. अनुराग लाल 2.उनि संतोष रघुवंशी 3. कार्य.प्रआर 2607 हरि कृष्ण बैरागी 4.आर 4614 नरोत्तम गुर्जर 5.आर 2070 आशीष recent visitors 88

क्रिसमस की खुशियों में झूम उठा शहर

The city rejoiced in the joy of Christmas सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! राजधानी में क्रिसमस बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया,रोशनी से जगमगाते शहर के गिरजाघरों से कैंडल रैलियां निकाली गई ! तो वहीं कैरोल गीत गूंजते रहे ! देर रात तक क्रिसमस पर्व को मनाया गया ! इस दौरान बालक यीशु का जन्म हुआ ! वैसे ही शहर के गिरजाघरों में मैरी क्रिसमस की स्वरलहरियों गूंज उठी ! लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी केक काटकर खुशियां मनाई ! बच्चों को उपहार बांटे गए गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की गई ! सेंट जॉन्स चर्च के फादर अनिल मार्टिन ने बताया कि,बालक यीशु के जन्मोत्सव के साथ ही,क्रिसमस की शुरुआत हो गई ! शहर के गिरजाघरों में देर रात से प्रार्थनाएं शुरू हुई ! वही फादर अनिल मार्टिन ने बताया कि,प्रभु यीशु का जन्म प्रेम शांति आनंद के लिए हुआ था ! मैं आप सबको आशीर्वाद देता हूं की शहर में हमारे प्रदेश में एवं देश में अमन चैन शांति और खुशहाली हो ! प्रभु यीशु मसीह का जन्म इसलिए हुआ था ! कि लोगों को पापों से मुक्ति और उनकी बुराइयों से छुटकारा मिल सके ! recent visitors 108

श्रीमद् भागवत हरि कथा में भक्ति का रसपान कराएंगे कथावाचक मनोज अवस्थी 

Narrator Manoj Awasthi will immerse you in devotion in Shrimad Bhagwat Hari Katha  सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। श्रीमद् भागवत हरि कथा भेल के बरखेड़ा ई सेक्टर रामलीला मैदान में बुधवार 25 दिसंबर से शुरू हो गई है। कथावाचक मनोज अवस्थी महाराज अपने श्री मुख से प्रतिदिन कथा का श्रवण कराएंगे। कथा प्रारंभ से पूर्व बरखेड़ा हनुमान मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई, जो नेहरू नगर मार्केट से होते हुए बरखेड़ा ई सेक्टर के रामलीला मैदान पर संपन्न हुई।  कथा आयोजक और श्रम श्री संस्था के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने बताया कि पिछले दो दशकों से बरखेड़ा इस सेक्टर में कथा का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी कथा का आयोजन प्रारंभ हो गया है। जो 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक प्रसंग मैं चलचित्रों का भी चित्रण किया जाएगा। क्षेत्र के श्रद्धालुओं से मेरा आग्रह है कि वह बड़ी संख्या में हर दिन कथा का रसपान करें और अपने जीवन को धन्य बनाएं। वहीं संस्था के मीडिया प्रभारी व पूर्व पार्षद महेश मालवीय ने बताया कि इस साप्ताहिक धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन विविध प्रकार के कथा प्रसंगों का आयोजन होगा। इस दौरान कथा के मुख्य अजमान अवधेश पटेल एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुशीला पटेल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। recent visitors 123

आर्य समाज का 63वां वार्षिकोत्सव यज्ञ एवं वेदोपदेश समारोह आयोजित 

Arya Samaj’s 63rd annual festival Yagya and Vedopadesh ceremony organized सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। राजधानी स्थित पिपलानी में आर्य समाज भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स के द्वारा,63वां वार्षिक उत्सव यज्ञ एवं वेदोपदेश समारोह का आयोजन किया गया,इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस के रूप में मनाया,कार्यक्रम में कई आयोजन के साथ साथ युवाओं के द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया,वहीं आर्य समाज के प्रमुख प्रधान अतुल वर्मा ने हमें बताया कि, महर्षि देव दयानंद के कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आर्य समाज की स्थापना 4 मार्च 1962 बोधोत्सव के पर्व पर की गई थी,इसी उपलक्ष्य में यह आयोजन प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित किया गया,कार्यक्रम में हमारे आर्य समाज के संत महात्माओं ने समाज की जन जागृति के लिए अपने विचार रखे,समारोह में मुख्य रूप से समाज के कोषाध्यक्ष फूलचंद गर्ग,मंत्री विवेक वाधवा,स्वामी ऋत स्पति परिव्राजक नर्मदापुरम,आचार्य योगेंद्र यौगिक नर्मदा पुरम,सेवक जगवानी,डॉक्टर वेदपाल आर्य मेरठ,अमृता आर्या दिल्ली,पंडित मधुलक,प्रकाश आर्य,विजय अग्रवाल,दिनेश अग्रवाल,सूर्य प्रकाश आर्य,वेदप्रकाश शर्मा,जानकी मोहन जोहरी,धर्मेंद्र कौशल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे recent visitors 285

थंबनेल ‌- समाजवादी युवजन सभा ने प्रदेश में किया संगठन का विस्तार 

Thumbnail- Samajwadi Yuva Sabha expanded its organization in the state सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। मध्य प्रदेश में समाजवादी युवजन  ने संगठन का विस्तार किया है । पार्टी ने पांच जिला अध्यक्ष सहित कुल 55 पदाधिकारीयों को प्रदेश में संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है । संगठन को लेकर सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर यदुवेंद्र यादव ने बयान देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव की सरकार को 1 साल पूरा हो गया है लेकिन मध्य प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है । ं महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहा हैं । प्रदेश की स्थिति दयनीय है ‌। इन सभी मुद्दों को लेकर उनकी पार्टी सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की रणनीति तैयार कर रही है ।  बाइट ‌- इंजी यदुवेंद्र यादव , प्रदेशअध्यक्ष  स्लग ‌- समाजवादी युवजन सभा ने किया संगठन विस्तार  5 जिला अध्यक्ष सहित 55 पदाधिकारी की नियुक्ति  सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति कर रहे तैयार recent visitors 231

साकेत गुरूद्वारा में शहादत दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन 22 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक

Special program organized on Martyrdom Day at Saket Gurudwara from 22 December to 29 December सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। राजधानी स्थित साकेत नगर गुरूद्वारा में शहादत दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है,गुरूद्वारा में शहादत दिवस पर विशेष कार्यक्रम 22 दिसम्बर से प्रारंभ हो कर 29 दिसम्बर तक चलेगा । वहीं प्रमुख सेवादार हरदीप सिंह ने हमें बताया कि,4 साहिबजादों और माता गुजरी जी का बलिदान सिख समाज के लिए गर्व की बात है,10 लाख सैनिकों के सामने चमकौर के मैदान में हुए,युद्ध के दौरान बारी-बारी से उनका बलिदान किया गया । इनकी शहादत की याद में गुरुद्वारा साहिब में विशेष सफर-ए-शहादत समागम चल रहा हैं,जिसमें प्रतिदिन रात 8 बजे से 9:30 तक कीर्तन एवं अरदास की जा रही हैं,वहीं उन्होंने ने बताया कि,गुरुद्वारा साहिब में प्रतिदिन लंगर की सेवा होती हैं,जिसमें हजारों लोगों को चाय एवं भोजन कराया जाता हैं,अब तक गुरुद्वारा साहिब में हम लोग ने बीस लाख लोगों से अधिक को भोजन करा चुके हैं,एवं समय समय पर कंबल और जरूरत का सामान भी वितरित करते हैं  वही लंगर कर चुके लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि,हम लोग इलाज़ के लिए एम्स हॉस्पिटल में आए हुए हैं,बाहर का भोजन काफी महंगा पड़ता हैं,इसलिए हम प्रतिदिन गुरुद्वारे में भोजन करते हैं,गुरुद्वारे की सेवा से हम लोग बहुत खुश हैं,यहां का भोजन स्वादिष्ट और घर जैसा है,चलिए जानते हैं लंगर में आए लोगों ने क्या कहा,,,,, recent visitors 175