भोपाल में दो समुदायों के बीच झड़प-पथराव, लहराई गईं तलवारें… भारी पुलिस बल तैनात

Clash between two communities in Bhopal, stone pelting, swords waved… heavy police force deployed भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। मामला जहांगीराबाद की पुरानी गल्ला मंडी का है। जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले दो लोगों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें अब दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पत्थर बरसाए गए। एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें लोग लाठियों और तलवारों के साथ नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे और हालात काबू में किए। अभी स्थिति सामान्य है और भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर विवाद की जड़ में क्या है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय ने बताया कि दो दिन पहले दोनों पक्षों के युवकों के बीच मारपीट हुई थी। उसका बदला लेने के लिए मंगलवार सुबह एक पक्ष ने एकजुट होकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। recent visitors 221

मध्य प्रदेश में कांग्रेस निकालेगी ‘मैं भी हूं आंबेडकर’ पदयात्रा… शेड्यूल जारी कर बताई पूरी प्लानिंग

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर टिप्पणी किए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ‘मैं भी हूं आंबेडकर’ पदयात्रा निकालेगी। यह 25 से 29 दिसंबर तक चलेगी। पांच चरणों में होने वाली इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे सहित सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रत्येक जिले में यात्रा के समापन पर जनसभा भी होगी। recent visitors 325

महाराजा संग्रामशाह विकास समिति मध्य प्रदेश के द्वारा 11वाँ पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न हुआ

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! राजधानी स्थित धनवन्तरी पार्क हबीबगंज बी एच ई एल में महाराजा संग्रामशाह विकास समिति मध्य प्रदेश के द्वारा,11वाँ पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न हुआ ! इस मिलन समारोह में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित हुए,कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी का शॉल श्री फल देकर सम्मान किया गया ! समिति के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने अपने विचारों से परिवारों को संबोधित किया,वहीं हम आपको बतादे की,इस पारिवारिक मिलन समारोह में भेल में कार्यरत के परिवार इकट्ठा हुए,बच्चों के द्वारा अनेक कार्यक्रम किए गए,जैसे दौड़, क्रिकेट एवं तंबोला आदि खेल खेले गए,वहीं महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया ! दौड़ मैं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,वही समाज के अध्यक्ष संतू लाल धुर्वे एवं सचिव विशाल सिंह मरावी ने हमें बताया कि,हम लोग प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम का आयोजन करते हैं ! ताकि समाज के संपूर्ण परिवार इकट्ठा हो सकें,जिससे हम समाज को कैसे एकजुट रख सकें,समाज में आने वाली दिक्कत हो पर परामर्श कर के आज की नई पीढ़ी को समाज के बारे में विस्तार से बता सके ! वहीं कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष संतू लाल धुर्वे, उपाध्यक्ष बृजमोहन मरावी ,संरक्षक राजभान सिंह मरकाम, सचिव विशाल सिंह मरावी, वेलफेयर अध्यक्ष बिशन सिंह मरावी, कोषाध्यक्ष मंगल सिंह धुर्वे एवं समस्त पदाधिकारी फुली फरिश्ते, सुरेश परस्ते, जगदीश मसराम, राममिलन कुशराम परसों महिंद्रा एवं समस्त परिजन उपस्थित रहे recent visitors 261

महालक्ष्मी समूह का 17वां वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह भव्य रूप से संपन्न

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! रविवार दिनांक 22 दिसंबर 2024 को महालक्ष्मी समूह का 17 वां वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न हुआ संरक्षक नरेश सिंह जादौन ने बताया कि महालक्ष्मी समूह में भेल भोपाल के 130 परिवार शामिल है और आज के कार्यक्रम में 400 सदस्यों ने सहभागिता की । आज के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रविंद्र साहू झूमरवाला जी पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदपुरा विधानसभा ,मोनू सक्सेना सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल, श्री प्रवीण सक्सेना जी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल, श्री नीरज सिंह पार्षद वार्ड 56 , और योगेंद्र नाथ कौशल वरिष्ठ समाजसेवी शामिल हुए इस कार्यक्रम में समूह के 150 प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया । महालक्ष्मी समूह के संरक्षक कैलाश मालवीय ने बताया की इस परिवारिक समारोह में भेल परिवार के सदस्य सुनील भट्ट जी को सम्मानित किया गया सुनील भट्ट जी का नाम तीन बार लिम्का वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में शामिल है उनके पास 125 देशों की माचिस का कलेक्शन है इनके साथ पांड्या जी को भी सम्मानित किया गया जिनके पास नोटों का यूनिक कलेक्शन है और उनका नाम पांच बार लिम्का रिकार्ड बुक में दर्ज है भेल परिवार के सदस्य प्रदीप ओरिया जी को समूह के द्वारा सम्मानित किया गया इन्होंने कन्याकुमारी से भोपाल और भोपाल से लेकर लद्दाख तक की यात्रा साइकिल से पूरी की है महालक्ष्मी समूह के अध्यक्ष नारायण बरखानिया जी ने बताया कि आज विभिन्न समूह में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिनके विजेताओं को सम्मानित किया गया है आगे वाले समय में समूह का और अधिक विस्तार किया जाएगा कार्यक्रम का संचालन विनय सिंह जी ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी के सदस्य मनीष सराठे महेंद्र राय ओमप्रकाश प्रसाद मनोरंजन मुर्मू रघुनाथ बेसरा धर्मेंद्र सिंह सोलंकी , राकेश कुमार कोल , आशीष पवार, भूपेंद्र सिंह, नीलेश खरबड़कर, रमेश कुमार वर्मा, अनिल राव , राजेश वर्मन , सुरेश कुमार जगत का सहयोग प्राप्त हुआ। recent visitors 214

अंतरराष्ट्रीय वन मेला में वैद्य संतोष आनंद जयसवाल दे रहे अपनी सेवाएं

Vaidya Santosh Anand Jaiswal is providing his services in the International Forest Fair सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल । 10वां अंतरराष्ट्रीय वन मेला चल रहा है,लाल परेड ग्राउंड पर जड़ी-बूटी और जंगल से मिलने वाले अन्य उत्पाद के इसमें स्टॉल लगे हैं । करीब 50 वैद्य नि:शुल्क उपचार कर रहे हैं,वही इस मेले में वैद्य संतोष आनंद जयसवाल अपनी सेवाएं दे रहे हैं,कैसी भी पुरानी बीमारी का इलाज वैद्य संतोष आनंद जायसवाल के पास है, जो नाड़ी देखकर इलाज करते हैं,वैद्य संतोष आनंद जायसवाल ने हमें बताया कि,लकवा,साइटिका,मिर्गी,दमा,टीवी,हार्ट ब्लॉकेज,जैसी बीमारियों का इलाज जड़ी बूटी द्वारा कर रहे हैं,वहीं उन्होंने बताया कि,वह 2007 से वन मेले में सेवाएं दे रहे है,अगर कोई पेशेंट किसी भी बीमारी से 10 या 20 साल से पीड़ित है,तो एक एक बार उनके पास उपचार ले लिए ज़रूर आए,उन्होंने बताया कि, वह भोपाल में हर माह 15 से 19 तारीख तक उपलब्ध रहते है recent visitors 201

भोपाल में खुला देश का पहला टैरो रीडिंग कैफे

Country’s first tarot reading cafe opened in Bhopal सुशील दामले विशेष संवाददाता  भोपाल। राजधानी स्थित त्रिलंगा मेन रोड में देश का पहला टैरो रीडिंग कैफे फूल्स फॉरच्यून खुल गया है वहीं हम आपको बतादे की,इस कैफे में डिलीशियस फूड के साथ टैरो कार्ड रीडिंग भी की जाती है कैफे की खास बात यह है कि,कैफे का इंटीरियर व डेकोरेशन टैरो थीम पर है,जो दोपहर 1 से रात 11 बजे तक खुला रहता है,वहीं संचालक प्रियांश रघुवंशी ने हमें बताया कि,हमारे कैफे में 120 से ज्यादा इंडियन और कॉन्टिनेंटल डिशेज सर्व की जाती हैं,कैफे में 500 के बिल पर फ्री टैरो रीडिंग सेशन मिलता है,जिसमें ग्राहक 3 सवाल पूछ सकते है,वहीं 45 मिनट के टैरो कार्ड सेशन के लिए 700 रुपए लगते हैं recent visitors 139

श्री अखंड ज्योति जन कल्याण समिति, के द्वारा वस्त्र दान शिविर आयोजित किया

Clothes donation camp organized by Shri Akhand Jyoti Jan Kalyan Samiti भोपाल ! श्री अखंड ज्योति जन कल्याण समिति के द्वारा विगत कई वर्षों से वस्त्र दान शिविर का आयोजन करते आ रहे है ! जिसमें कड़कड़ाती ठंड से बचाव के लिए फुटपाथ पर निवास करने वाले गरीब तबके के परिवारों सहित भिकारी एवं मोहताजों को गर्म व ऊनी कपड़े वितरण किए जाते हैं ! उसी कड़ी में आज अवधपुरी चौराहे पर वस्त्र दान शिविर लगाया गया ! जहां पर नगरवासी एवं मित्रों ने अपने घरों से बिना इस्तेमाल वाले कपड़ों को बढ़-चढ़कर दान किया,जिसमें गर्म कपड़ों में रजाई ग‌द्दे,जैकेट,पेंट एवं शर्ट आदि समान को दान किया गया ! वही समिति के अध्यक्ष अंकित मेश्राम ने बताया कि अभी तक समिति द्वारा चार लाख से ज्यादा वक्त एकत्रित कर दान किए जा चुके हैं ! समिति द्वारा प्रत्येक दीपावली पर झुग्गी बस्ती में जाकर छोटे बच्चों को बम,पटाखे मिठाई,फल एवं रंगोली वितरित कर दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है ! समिति के द्वारा गर्मियों में विद्यासागर कॉलेज के पास प्याऊ भी लगाया जाता है ! वही उन्होंने कहा कि,कलेक्शन के बाद हम समय अनुसार गरीबों को यह कपड़े वितरण करते हैं,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोविंदपुरा विधायक एवं राज्य मंत्री कृष्णा गौर उपस्थित हुई ! और इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए संस्था को प्रेरित किया ! recent visitors 152