मध्यप्रदेश में सीजन का पहल मावठ, ओले भी गिरेंगे: 23 से 28 दिसंबर के बीच बदला रहेगा मौसम; भोपाल सहित कई जिलें भी भीगेंगे ।

Madhya Pradesh will witness the first drizzle of the season, hail will also fall: Weather will remain changed between 23 and 28 December; Many districts including Bhopal will also get wet. भोपाल । मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने 23 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश में सीजन का पहला मावठा गिरने का अनुमान जताया है। बारिश के साथ कुछ हिस्सों में ओले भी गिरेंगे। बदले मौसम का असर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में दिखाई देगा। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर हो सकता है। इस कारण उत्तर-पश्चिमी हवाएं आएंगी, जो अरब सागर से नमी लाएंगी। बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं भी आएंगी। इस कारण प्रदेश में बादल छाने के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना भी है। दिसंबर में बारिश का रहता है ट्रेंड प्रदेश में दिसंबर में बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहेगा। इस वजह से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी और हो जाएगी, लेकिन सिस्टम के गुजरने के बाद सर्दी फिर से तेज हो जाएगी। अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम 23 दिसंबर: मुरैना, भिंड, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल और बुरहानपुर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, ग्वालियर, मुरैना और भिंड में कोहरा रहेगा। 24 दिसंबर: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 25 दिसंबर: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में कोहरा रहेगा। 26 दिसंबर: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, सागर, दमोह, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, खरगोन, बड़वानी, धार, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। recent visitors 375

पहली सिख प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

First Sikh Premier League cricket tournament launched भोपाल ! राजधानी स्थित शाहपुरा रन आउट मैदान पर पहली बार,सिख क्रिकेट लीग 2024 का आयोजन किया गया ! जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा उपस्थित हुई ! अरदास कर के टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया ! वहीं बीजेपी प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया ! टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और आप सी भाईचारे को बढ़ावा देना है ! उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए समिति को बधाई दी वहीं सचिव ने हमें बताया कि ! इस टूर्नामेंट में आठ टीमों ने भाग लिया है,ये टूर्नामेंट दो दिन तक चलेगा ! विजेताओं एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे recent visitors 223

वन मेले में हर्बल उत्पाद से तैयार औषधियों का बोलबाला

भोपाल ! अंतरराष्ट्रीय वन मेले 2024 की शुरुआत हो चुकी हैं ! मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं लोगों ने जड़ी बूटियों के अलावा हर्बल उत्पाद से तैयार औषधियों की खरीदी कर रहे हैं ! मेले में न केवल भोपाल बल्कि आस-पास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं ! मेले मे लेमन ग्रास जंगली अदरक,एलोवेरा और आंवला,एवं अन्य वनोपज से बने ! उत्पादों औषधीय गुण जानने एवं खरीदने में काफी रुचि ले रहे है ! वही हम आपको बतादे की वन मेले में ज्योतिष्मती पंडाल में छिन्दवाड़ा जिले से वैध प्रीतम डोंगरे अपनी अनोखी जड़ी बूटियों के साथ उपस्थित हुए हैं ! वहीं वैध प्रीतम डोंगरे ने हमें बताया कि हमारे पास अचूक लेप एवं अचूक तेल उपलब्ध है ! जो सिर दर्द,माइग्रेशन,सर्दी,खांसी के लिए काफी उपयोगी है ! हमारे पास कैसी भी बवासीर की बीमारी का इलाज के साथ साथ मसे काटने की दवा भी उपलब्ध है ! recent visitors 101

कैसा भी दर्द का इलाज़ नेचुरोपैथी ट्रीटमेंट से

भोपाल ! उम्र बढ़ने के कारण जोड़ो में दर्द होना आम समस्या हैं! अक्सर हाथों,पैरों, कूल्हे, घुटनों और बैकबोन में भी जोड़ों का दर्द होता है,इसके कारण हड्डियां स्टिफ हो जाती हैं ! दर्द के कारण कभी-कभी जलन जैसी समस्याएं भी महसूस होती हैं ! उम्र बढ़ने के कारण बोन डेंसिटी कम होने लगती है ! इससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं,वहीं हम आपको बतादे की राजधानी स्थित साकेत नगर 127 नाइन A सागर पब्लिक स्कूल के पीछे नेचुरोपैथी ट्रीटमेंट अपनी सेवाएं दे रहा हैं ! सेन्टर में हाथों,पैरों, कूल्हे, घुटनों और बैकबोन में भी जोड़ों का दर्द का इलाज नेचुरोपैथी के द्वारा किया जा रहा हैं ! वहीं संचालक कोमल सिंह ने हमें बताया कि घुटने,कमर गर्दन एवं जोड़ो का दर्द का इलाज़ मालिश के द्वारा किया जाता हैं ! हम लोग मरीजों का इलाज करने के लिए प्राकृतिक प्रदार्थों,जड़ी-बूटियों,पौधे,फल, पत्तियों,बीज और तेल आदि का उपयोग करते हैं ! अगर दर्द से जूझ रहे हैं,तो सेन्टर में आ कर रोगों से निजात पाए recent visitors 106

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में NSUI ने उठाई दलित समाज से कुलगुरु बनाने की मांग

भोपाल। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में दलित समाज से कुलगुरु बनाने की मांग की है। वर्तमान में देश व प्रदेश में भीमराव आंबेडकर जी के ऊपर काफी सियासत गरमाई हुई है। ऐसे में कांग्रेस के छात्र संगठन के द्वारा विश्वविद्यालय में दलित समाज से कुलगुरु बनाने की मांग को दरकिनार नहीं किया जा सकता। NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने वीडियो जारी कर कहा कि वर्तमान में देश व प्रदेश में भाजपा सरकार दलितों व बाबा साहब का अपमान कर रही है। देश के सबसे बड़े पत्रकारिता के विश्वविद्यालय में लगातार दलित छात्रों व दलित शिक्षकों का अपमान किया जा रहा है। इस कठिन समय में दलित समाज के साथ कांग्रेस और एनएसयूआई सदैव खड़ी रहेगी। हमारी मांग है कि इस भेदभाव को दूर करने के लिए विश्वविद्यालय में दलित समाज से आने वाले योग्य व्यक्तित्व को कुलगुरु बनाया जाना चाहिए जिससे सामाजिक एकता का उदाहरण स्थापित हो सके। शुक्रवार को NSUI के प्रदेश सह सचिव अमन पठान ने देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के प्रभारी तनय शर्मा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम पत्र भी लिखा है। प्रदेश सह सचिव अमन पठान ने कहा, सरकार लगातार पिछड़ों का अपमान करती आई है ऐसे में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी के सम्मान में दलित समाज से कुलगुरु बनाना एक महत्वपूर्ण कदम होगा। हमें उम्मीद है कि उपराष्ट्रपति महोदय एवं मुख्यमंत्री महोदय हमारी जायज मांग पर ध्यान देंगे और बाबा साहब के सम्मान में उचित निर्णय लेंगे। विश्वविद्यालय NSUI प्रभारी तनय शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा कि संविधान के शिल्पकार बाबा साहब आंबेडकर ने सर्व समाज को समानता दिलाने के उद्देश्य से संविधान को गढ़ा था। ऐसे में शैक्षणिक क्षेत्र में दलित समाज का नेतृत्व होना जरूरी है। यह निर्णय हमारे विश्वविद्यालय में सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया जा सकेगा। recent visitors 185

मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ की मीटिंग सम्पन्न

भोपाल ! मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ शाखा नगर निगम भोपाल साबिर खान जी की उपस्थिति में नगर निगम अध्यक्ष इरफान अल्ताफ जी की अध्यक्षता मैं दिनांक 19/12/2024/को कमला पार्क स्थित संघ कार्यालय पर मीटिंग रखी गई जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया संघ द्वारा तीन महापूर्व नगर निगम आयुक्त को जो मांगो का ज्ञापन दिया गया था उस पर भी चर्चा की गई और प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर निगम अध्यक्ष द्वारा निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया गया इस बैठक में जोन 10 का अध्यक्ष एजाज खान एवं जोन 11 अध्यक्ष हामिद खान को बनाया गया बैठक में उपस्थित पदाधिकारी वरिष्ठ सरपरस्त जफर भाई अब्बू जी वरिष्ठ सलाहकार हसीब अंसारी जी सीवेज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एस के वर्मा जी कोषअध्यक्ष मोहम्मद बिलाल वरिष्ठ सच्चे भाई विनोद चौहान जी नगर निगम प्रभारी जावेद भाई वरिष्ठ अजीज भाई एवं हेवी मशीनरी अध्यक्ष जल कार्य विभाग के अध्यक्ष सभी जोन के अध्यक्ष सफाई मित्रों के अध्यक्ष एवं सारे पदाधिकारी मौजूद रहे हाल ही में नवदुनिया अखबार में जो कमिश्नर महोदय द्वारा किया गया है कि जो डीजल के भरोसे हैं वह नौकरी छोड़ दें जैसे शब्दों के ऊपर कर्मचारियों ने रोष प्रकट कर इसकी घोर निंदा की गई तथा आईएसबीटी मुख्यालय घेरने का निर्णय लिया गया सलमान खानअध्यक्षहेवी मशीनरी recent visitors 371

वन मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे

भोपाल ! अंतरराष्ट्रीय वन मेले 2024 की शुरुआत हो चुकी हैं,मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं,लोगों ने जड़ी बूटियों के अलावा हर्बल उत्पाद से तैयार औषधियों की खरीदी कर रहे हैं ! मेले में न केवल भोपाल बल्कि आस-पास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं,वहीं हम आपको बतादे की,इस बार वन मेले में ऐसे हर्बल उत्पाद से तैयार औषधि आई हैं,जो घरों में काम आती है,जैसे घरों में ज्यादा मच्छर,छिपकली,कॉकरोच एवं चूहों से परेशान है,तो उनके लिए स्प्रे उपलब्ध है वहीं संचालक अरुण पाटिल ने हमें बताया कि हमारे स्टॉल पर आदित्य हर्बल देशी जड़ी बुटी से निर्मित आयुर्वेदिक पोटली उपलब्ध है,जो जोड़ो के दर्द,कमर के दर्द,घुटनों के दर्द ,पीठ के दर्द,सर के दर्द,हड्डीयों के दर्द,एवं नसों के दर्द से राहत देता हैं recent visitors 154