प्रदेश में खोले जाएंगे 11 केन्द्रीय विद्यालय; CM मोहन यादव ने जताया PM मोदी का आभार

भोपाल ! मध्य प्रदेश की केंद्र सरकार की तरफ से 11 केन्द्रीय विद्यालयों की बड़ी सौगात मिली है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आर्थिक मामलों की मंत्रि-मंडलीय समिति ने बीते दिन एक बैठक में देश भर में 85 नए केन्द्रीय विद्यालय (KV) स्थापना को स्वीकृति दे दी है। इन 85 नए केन्द्रीय विद्यालय में से 11 विद्यालय मध्य प्रदेश में स्थापित होंगे। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से मिली इस सौगात के साथ मध्य प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र को नई ऊंचाई मिलेगी। केंद्र सरकार से मिले 11 केन्द्रीय विद्यालयों को मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के अशोक नगर, उज्जैन के नागदा जिला, सतना के मैहर, बालाघाट के तिरोड़ी, सिवनी के बरघाट, निवाड़ी जिले के निवाड़ी क्षेत्र, छतरपुर के खजुराहो, कटनी के झिनझारी, मुरैना के सबलगढ़, राजगढ़ के नरसिंहगढ़ और भोपाल के सेन्ट्रल अकादमी पुलिस अकादमी कान्हासैया क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे। इन सभी केन्द्रीय विद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अनुसार पीएमश्री स्कूल के रूप में नामित किया गया है। ये स्कूल एनईपी-2020 के इम्प्लीमेंटेशन को अंडरलाइन करता है। साथ ही बाकी के लिए आदर्श स्कूल के रूप में काम करता है। केन्द्रीय विद्यालय अपने क्वालिटी टीचिंग, इनोवेटिव टीचिंग मेथेड और अपडेट इंफ्रास्ट्रक्चर की उन स्कूलों में से एक है, जिसकी सबसे ज्यादा मांग है। हर साल केन्द्रीय विद्यालय के कक्षा 1 में प्रवेश के लिए अप्लाए वाले छात्रों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। CBSE की तरफ से आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में केन्द्रीय विद्यालयों के छात्रों का प्रदर्शन हमेशा अच्छी रहता है। recent visitors 117

अजाक्स कार्यालय पर बाबा साहब अंबेडकर की पुण्यतिथि एवं महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया

भोपाल ! राजधानी स्थित अजाक्स कार्यालय सेकण्ड स्टॉप पर बाबा साहब अंबेडकर की पुण्यतिथि एवं महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें मुख रूप से मध्य प्रदेश अजाक्स के प्रांतीय सचिव इंजीनियर एम सी अहिरवार उपस्थित हुए,वहीं कार्यकम की शुरुआत बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा में फुल अर्पित करके की गई,कार्यालय में बच्चों को रेलवे,बैंकिंग,पटवारी,एवं एम पी पी एस सी की कोचिंग निःशुल्क कराई जाती हैं, वहीं इंजीनियर एम सी अहिरवार ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि,भारतीय संविधान के निर्माता,समाज सुधारक,बुद्धिजीवी और चिंतक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जो देश को दिया है,उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है,बाबा साहब ने सामाजिक भेदभाव और छूआ-छूत के विरूद्ध अभियान चलाया,और सबके लिए समान अधिकार,स्वतंत्रता और व्यवहार की वकालत की,बाबा साहब का देश की उन्नति के लिए दिया गया, अतुलनीय योगदान हमेशा याद रहेगा,वहीं सभी बच्चों को बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया recent visitors 115

प्रदेश में नए कॉलेज नहीं खुलेंगे, सरकार ने सुनवाई के दौरान कोर्ट से कही ये बात

जबलपुर ! मप्र हाईकोर्ट में प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े की सुनवाई चल रही है. शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया कि सत्र 2024-25 में एक भी नया नर्सिंग कॉलेज नहीं खोला जाएगा, सिर्फ पुराने और सीबीआई जांच में पात्र पाए गए कॉलेजों को मान्यता दी जाएगी. जस्टिस संजय द्विवेदी व जस्टिस एके पालीवाल की युगलपीठ ने नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश देते हुए अगली अगली सुनवाई 12 दिसंबर को निर्धारित की है. गौरतलब है कि लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल की ओर से नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े को लेकर याचिका दायर की गई थी. इसमें प्रदेश में फर्जी नर्सिंग कॉलेज संचालित किए जाने का मामला उठाया गया था. याचिका की सुनवाई के दौरान द विजन एजुकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी छतरपुर ने भी हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मध्यप्रदेश सरकार के उस निर्णय को चुनौती दी, जिसमें इस सत्र में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता के लिए सिर्फ पुराने कॉलेजों के रिन्यूल के लिए पोर्टल खोला गया. याचिका में कहा गया कि नियम अनुसार मान्यता प्राप्त करने नए व पुराने संचालित सभी कॉलेजों को बराबर अवसर मिलना चाहिए. सरकार की ओर से कहा गया, ” क्योंकि नर्सिंग कॉलेजों का मामला दो साल से हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग में सीबीआई जांच में है, इस कारण इस साल केवल मान्यता नवीनीकरण हेतु पोर्टल खोला गया है. सीबीआई जांच में पात्र पाए गए कालेजों को नवीनीकरण की मान्यता दी जाएगी. वहीं याचिकाकर्ता विशाल बघेल ने शासन के उस निर्णय को चुनौती दी जिसमें नर्सिंग घोटाले की अनियमितता में लिप्त एक इंस्पेक्टर अनीता चांद को ही नर्सिंग काउंसिल का रजिस्ट्रार बना दिया गया. हाईकोर्ट ने प्रकरण में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं. अगल सुनवाई 12 दिसंबर को होगी. recent visitors 142

मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक संघ शाखा नगर निगम भोपाल में मशीनरी मीटिंग

भोपाल ! हेवी मशीनरी की मीटिंग रखी गई इसमें उपस्थित प्रांत अध्यक्ष साबिर खान साहब एवं नगर निगम भोपाल अध्यक्ष इरफान अल्ताफ साहब समस्त नगर निगम हेवी मशीनरी जेसीबी डंपर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सलमान खान सर परहस्त जफर भाई अब्बू जी एवं हमारे वरिष्ठ शहादत भाई सच्चे भाई अजीज भाई नगर निगम प्रभारी जावेद भाई नगर निगम मैकेनिक ताहिर भाई संघ के कोषाध्यक्ष बिलाल भाई जल कार्य विभाग के अध्यक्ष अदनान भाई मौजूद रहे इस मीटिंग में सैकड़ो की तादात में सभी हेवी मशीनरी के वाहन चालक मौजूद रहे वाहन चालकों को इस मीटिंग में प्रांत अध्यक्ष साबिर खान ने सभी फर्जी संगठनों से कर्मचारियों को दूर रहने को कहा एवं कर्मचारियों के गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई इस मीटिंग मैं नगर निगम अध्यक्ष इरफान हमने बताया किसी का कोई फार्म ना भरे आपके साथ धोखा हो सकता है आपकी आईडी फोटो का गलत उपयोग हो सकता है इसलिए किसी को भी अपनी आईडी ना दें और फर्जी संगठनों से दूर रहे मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संगठन एक मजबूत संगठन और आपके लिए हमेशा खड़ा है और खड़ा रहेगा इस मीटिंग में असीम अली जोन 10 का अध्यक्ष बनाया गया एवं जोन 2 में मोहम्मद जफर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया, एवं हेवी मशीनरी की कार्यकारी घटित की गई जिसमें उपाध्यक्ष मोहम्मद शोएबसचिव फैजान अली संगठन सचिव समीर अली नियुक्त किए गएसलमान खानअध्यक्षसमस्त हेवी मशीनरी जे सी बी डंपर प्रकोष्ठ recent visitors 101

सपा प्रदेश कार्यालय पर श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की 85 वीं जयंती मनाई

भोपाल। समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरतीपुत्र मुलायम सिंह की 85 वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर यह संकल्प लिया की श्रद्धेय नेता जी की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे इस अवसर पर उनके चित्र पर सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन भी किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मनोज यादव ने कहा कि माननीय नेताजी ने समाज के सभी वर्गों जैसे दलित, पिछड़ा एवं महिलाओं को साथ लाने की बात की तथा महिलाओं को भी समाज में बराबर का अधिकार दिया जाए एवं उनके द्वारा सेना के क्षेत्र में भी दिया गया योगदान अतुल्यनीय है इस अवसर अंबेडकर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल पहलवान के नेतृत्व में बसपा के सैकङो कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। जयंती के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, डॉ. सुनीलम पूर्व विधायक, राजेंद्र यादव प्रमुख महासचिव, हरगोविंद चौकसे प्रदेश उपाध्यक्ष, उमेश पटेरिया कार्यालय प्रभारी, रतनलाल बाथम, आर एन पटेल, बाबूलाल पहलवान, रितिक यादव, अभिजीत यादव, भगवान सिंह यादव, प्रकाश नरवरे, संजय यादव, जगदीश जी कुशवाह, आराधना भार्गव, हरीश यादव, अतिबल यादव, शैलेंद्र यादव, नीलेश यादव, शिवराज सिंह तोमर, संजय शर्मा, रुकनेश राज, गंगाराम अहिरवार, मोहिनी अहिरवार, बलिराम भगत एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। recent visitors 237

सीटू के राष्ट्रीय महासचिव तपन सेन की सभा भेक्टू सीटू यूनियन कार्यालय में आयोजित हुई

भोपाल ! राजधानी स्थित भेल भेक्टू सीटू यूनियन कार्यालय में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया,विशेष सभा में सीटू के राष्ट्रीय महासचिव तपन सेन उपस्थित हुए,वहीं सभा को संबोधित करते हुए कहा कि,भेल कारखाने के अस्तित्व के लिए आने वाली चुनौतियों,एवं पब्लिक सेक्टर की विरोधी नीतियों के कारण, बीएचईएल के कर्मचारियों,सोसायटी श्रमिकों,ठेका श्रमिकों के अधिकारों पर हो रहे,कुठाराघात पर संघर्ष की योजना बनाने के लिए,भेल की समस्त इकाईयों एवं सीटू यूनियन के प्रतिनिधियों को कहा,वहीं भेल सीटू के महासचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि,सीटू के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद कामरेड तपन सेन ने कर्मचारियों को आने वाले संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा,वहीं भेल इकाई हरिद्वार,हैदराबाद,तिरुमयम,झाँसी, विशाखापत्तनम,त्रिचलापल्ली समेत भेल की विभिन्न इकाईयों की सीटू यूनियन के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हुए,बैठक में कर्मचारियों की नई भर्ती शुरू करने,भत्तों को बढ़ाने,ठेका श्रमिकों का वेतन केंद्रीय स्तर पर किए जाने को लेकर भी चर्चा हुई recent visitors 140

थाना अयोध्यानगर पुलिस द्वारा शातिर महिला नकबजन को गिरफ्तार कर किया चोरी का सामान जप्त

आरोपिया से मंदीर से चुराये अष्टधातु के पौराणिक जलधारी सहित लगभग 60 हजार रुपये का का मशरूका किया बरामदआरोपियां है आदतन चोर और नशे की आदी जो करती है मंदीरो के पौराणिक एंटीक सामग्री चोरी, जिसे अच्छे दामो पर बेचकर करती है अपने नशे के शौक को पुरा। आरोपिया करती है दिन में रैकी तथा रात में देती है वारदात को अंजाम भोपाल ! नगरीय क्षेत्र मे अपराधो की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकडं हेतु पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र एवं अति.पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो के पालन मे पुलिस उपायुक्त जोन 2 संजय अग्रवाल तथा अति.पुलिस उपायुक्त महावीर सिंह मुजाल्दे एवं सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग अक्षय चौधरी के मार्ग दर्शन मे थाना अयोध्यानगर पुलिस ने शातिर महिला नकबजन को गिरफ्तार कर चोरी हुआ पौराणिक तथा एंटीक अष्ठधातु के जलधारी सहित लगभग 60 हजार कीमती मशरूका बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना अयोध्यानगर व्दारा थाना प्रभारी की अगुवाई में गठित टीम व्दारा अपराध क्र. 484/24 धारा 305 बीएनएस में आरोपी से चोरी का मशरूका बरामद किया गया ।घटना का विवरण- दिनांक 28/11/2024 को फरियादी रोहित राजपूत पिता मुकेश राजपूत उम्र 24 साल नि.247 दुर्गा चौक नरेला शंकरी अयोध्यानगर भोपाल ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 27/11/2024 को रात्रि मे शिवमंदिर, दुर्गा चौक नरेला शंकरी अयोध्यानगर से पौराणिक तथा एंटीक अष्ठ धातू के जलधारी सहित लगभग 60 हजार कीमती समान अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। उक्त पर अपराध क्र. 484/24 धारा 305 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया था।कार्यवाही – वरिष्ठ अधिकारियो के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में प्र.आऱ.3178 बृजेश सिंह हमराह प्र.आऱ.2928 धर्मेन्द्र गुर्जर प्र.आर.540 आशीष भार्गव आऱ.3514 राजेश अन्नौटिया आर.3523 जितेन्द्र उच्चारिया म.प्र.आर.1706 रोशनी जैन म.आऱ.502 अपर्णा कटारे तथा आर. आकास भास्कर (तकनीकी सेल) की टीम ने तकनीकि एवं अतकनीकि साक्ष्यों एवं आसूचना तंत्रो की मदद से आरोपिया लक्ष्मी यादव निवासी शिव नगर मस्जिद के पास भानपुर छोलामंदिर को चोरी का सामान लिये 84 एकड़ झुग्गी के पास दबोचा जिसने पुछताछ में उक्त घटना करना स्वीकार कर चोरी किया मसरुका बरामद कराया। आरोपी लक्ष्मी यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भोपाल पेश किया गया । बरामद माल का विवरण – पौराणिक तथा एंटीक अष्ठ धातू के जलधारी सहित लगभग 60 हजार रुपये कीमती सामग्री।आरोपिया – लक्ष्मी यादव पति राजा उर्फ राजेश यादव उम्र 35 साल नि. बाल बिहार कालोनी आनंद नगर पिपलानी भोपाल हाल नि.शिव नगर मस्जिद के पास भानपुर छोलामंदिर भोपाल सराहनीय कार्य – थाना प्रभारी महेश लिल्हारे प्र.आऱ.3178 बृजेश सिंह हमराह प्र.आऱ.2928 धर्मेन्द्र गुर्जर प्र.आर.540 आशीष भार्गव आऱ.3514 राजेश अन्नौटिया आर.3523 जितेन्द्र उच्चारिया म.प्र.आर.1706 रोशनी जैन म.आऱ.502 अपर्णा कटारे तथा आर. 1302 आकाश भास्कर (तकनीकि सेल) की सराहनीय भूमिका रही । recent visitors 122