भोपाल के वन विहार में शेर और चीता का दीदार करना हुआ महंगा, चार गुना बढ़ गई फीस

Visiting lions and buffaloes in Bhopal’s Van Vihar has become expensive, now you will have to pay four times more  भोपाल। (Van Vihar National Park) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित वन विहार नेशनल पार्क में आज गुरुवार से भ्रमण महंगा हो गया है। सफारी वाहन बुकिंग में 300 की जगह अब 1000 रुपए लगेंगे। जबकि 6 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए सफारी फीस 150 रुपए निर्धारित की गई है। वहीं पैदल जाने वालों को 25 रुपए देने होंगे। इंदौर के रालामंडल अभ्यारण और मुकुंदपुर की व्हाइट टाइगर सफारी के भी दाम बढ़ गए है। वन विहार नेशनल पार्क में वन्य प्राणियों की झलक के लिए नई फीस जारी की गई है। पैदल भ्रमण प्रति व्यक्ति 25 रुपये देना होगा। अभी प्रति व्यक्ति 20 रुपए शुल्क था। इसके अलावा नई दरों में स्वयं की साइकल से 30 रुपये, उद्यान की साइकिल से 40 रुपये, दोपहिया मोटर वाहन 2 व्यक्ति 80 रुपये देना होगा। ऑटो रिक्शा चालक सहित अधिकतम 4 व्यक्ति 120 रुपये, हल्के 4 पहिया वाहन अधिकतम 5 व्यक्ति 300 रुपये, हल्के 4 पहिया वाहन 5 व्यक्ति से अधिक क्षमता वाले 500 रुपये, मिनी बस अधिकतम 20 व्यक्ति 1100 रुपये, बस 20 से अधिक व्यक्ति 2200 रुपये, गोल्फ कॉर्ट से भ्रमण (प्रवेश शुल्क के अतिरिक्त) प्रति व्यक्ति 60 रुपये लगेगा। वहीं 5 वर्ष से अधिक 12 वर्ष तक की आयु के बच्चे 40 रुपये, 5 वर्ष तक की आयु के बच्चे नि:शुल्क, पूरी गोल्फ कॉर्ट अधिकतम 6 व्यक्ति 400 रुपये और प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन से सफारी भ्रमण (प्रति ट्रिप) प्रति व्यक्ति 100 रुपये, 5 वर्ष से अधिक 12 वर्ष तक की आयु के बच्चे 30 रुपये, 5 वर्ष तक की आयु के बच्चे नि:शुल्क तथा संपूर्ण वाहन (अधिकतम छह व्यक्ति) 1000 रुपये देय होगा। recent visitors 723

मध्‍य प्रदेश में पैर पसार रही सर्दी:, रातों के साथ दिन भी हुए ठंडे, जानें आज के मौसम का हाल

Cold is spreading in Madhya Pradesh: Days have become cold along with nights, know today’s weather condition MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में गिरावट के चलते सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होने लगा है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों (Today Weather Update) में तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुँच गया है, हालांकि दिन के समय मौसम सामान्य (MP Weather Update Today) रहता है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है।आज उत्तर दिशा से चलने वाली ठंडी हवा का असर रहेगा। आइए आपको बताते हैं कि आपके शहर का मौसम कैसा रहेने वाला है। लगातार कम हो रहा तापमान (MP Weather Update Today) आपको बता दें कि तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। पिछली रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही, जिसमें प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 15 डिग्री (Today Weather Update) तक दर्ज किया गया।24 घंटे में तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान और कम होकर 11.2 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे वहां ठंड का असर और बढ़ गया है। प्रदेश में सिर्फ नरसिंहपुर ही ऐसा स्थान रहा जहां तापमान 20 डिग्री पर बना रहा।इन शहरों में इतना रहा तापमान प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी है। रीवा, मंडला और उमरिया में दिन का तापमान कम हो गया है, जबकि अमरकंटक और पचमढ़ी के साथ-साथ मंडला, रीवा और उमरिया सहित कई शहरों में रात के तापमान में भी गिरावट आई है।बैतूल और सतना में रात का तापमान 15.7 डिग्री, खजुराहो और टीकमगढ़ में 16 डिग्री, खंडवा में 17 डिग्री, गुना में 18 डिग्री और नर्मदापुरम में 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस वजह से है ऐसा मौसम (MP Weather Update Today) मध्य प्रदेश में इस समय ठंडक का असर इसलिए महसूस हो रहा है क्योंकि नवंबर की शुरुआत में आमतौर पर मौसम शुष्क रहता है और फिलहाल कोई नया सिस्टम सक्रिय नहीं है।उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही हैं, जिसके कारण पचमढ़ी, अमरकंटक, उमरिया और मंडला जैसे शहरों में (Weather Update ) रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे आ गया है, जबकि दिन में अधिकतर जगहों पर तापमान 30 डिग्री से ऊपर है।मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से नवंबर में इसी तरह का पैटर्न देखा जा रहा है। 15 नवंबर के बाद हवाओं का असर और बढ़ने की संभावना है, जिससे दिन और रात दोनों के तापमान में और गिरावट आ सकती है।भोपाल-जबलपुर में गिरा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी हवाओं के असर से ग्वालियर और चंबल संभाग सबसे ठंडा रहता है। अभी ठंड की शुरुआत है।आपको बता दें कि भोपाल-जबलपुर में (Weather Update ) तापमान 16 डिग्री, ग्वालियर में 16.3 डिग्री, उज्जैन में 16.3 डिग्री और इंदौर में 17.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। recent visitors 195

आलोक शर्मा ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा ,कहा लोगों के पास रजिस्ट्री के पैसे नहीं जमीन के रेंट धड़ाधड़ बढ़ा रहे

Alok Sharma opened a front against the government, said that people do not have money for registry, land rents are increasing rapidly. भोपाल में 243 लोकेशन पर जमीनों के भाव बढ़ाने के कलेक्टर गाइडलाइन पर लगेगी रोक? रेट बढ़ाने पर नाराज सांसद ने मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से की बड़ी मांग. भोपाल। भोपाल जिला प्रशासन द्वारा शहर में दूसरी बार कलेक्टर गाइडलाइन के तहत जमीनों के रेट बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए कलेक्टर ने बैठक कर ली है. पंजीयन विभाग ने भी जिला प्रशासन को उन क्षेत्रों की सूची सौंपा दी है, जहां जमीनों के दाम बढ़ाया जाना प्रस्तावित है. दो दिन का समय दावे-आपत्तियों के लिए दिया गया. बुधवार को आखिरी बैठक के बाद इसे लागू किया जाना था. लेकिन इससे पहले ही भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने अड़ंगा लगा दिया. भोपाल सांसद ने की वित्त मंत्री देवड़ा से मुलाकात दरअसल, बुधवार दोपहर को जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर की बैठक के बाद कलेक्टर गाइडलाइन के तहत करीब 243 लोकेशन पर जमीनों के भाव बढ़ने थे. लेकिन इससे पहले बुधवार सुबह सांसद आलोक शर्मा प्रदेश के डिप्टी सीएम और वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा से मिलने पहुंच गए. उन्होंने बिना जनप्रतिनिधियों के चर्चा किए भोपाल में कलेक्टर गाइड लाइन की दर बढ़ाने पर रोक लगाने की मांग की. आलोक शर्मा बोले – भोपाल सांसद से नहीं की चर्चा आलोक शर्मा ने बताया “उन्होंने वित्त मंत्री देवड़ा से निवदेन किया है कि शहर के विकास से संबंधित यदि कोई प्रस्ताव आता है तो पहले इसकी चर्चा जनप्रतिनिधियों से करनी चाहिए. लेकिन भोपाल में कलेक्टर गाइडलाइन के रेट बढ़ाने को लेकर भोपाल सांसद और विधायकों से चर्चा नहीं की गई. इसमें वित्त मंत्री ने भी सहमति दी है.” शर्मा का कहना है “जनता की जबावदेही हम लोगों की है. मैं भोपाल का सांसद हूं. जनता ने हमें चुनकर पहुंचाया है. भोपाल के महापौर, विधायक, मंत्री सबके साथ बैठकर भोपाल और जनता के हित में जो निर्णय होगा. उस निर्णय की ओर सरकार आगे बढ़ेगी.” लोगों के पास रजिस्ट्री और स्टांप के पैसे नहीं शर्मा ने कहा “भोपाल की 243 लोकेशन पर प्रापर्टी के रेट जो 5 से लेकर 200 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन द्वारा दिया गया है, उसमें जनप्रतिनिधियों से चर्चा नहीं हुई.” आलोक शर्मा ने कलेक्टर गाइड लाइन के तहत दूसरी बार जमीनों के रेट बढ़ाने को लेकर आपत्ति ली है. सांसद आलोक शर्मा ने कहा “भोपाल में लगातार हर साल जमीनों के रेट बढ़ते जा रहे हैं. इतने रेट बढ़ गए हैं कि लोग रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं. स्टांप शुल्क चुकाने के पैसे भी नहीं हैं. जिनके पास पैसा उतना पैसा नहीं आखिर कहां जाएं. ऐसा देश में कही नहीं है, प्रदेश के अन्य जिलों में भी नहीं है तो फिर भोपाल में इतने दाम क्यों बढ़ा रहे हो.” recent visitors 575

सीएम मोहन यादव का एक्शन प्लान : हर जिले में साइबर थाना, हर थाने में हेल्प डेस्क… फ्रॉड करने वालों की खैर नहीं

CM Mohan Yadav’s action plan: Cyber ​​police station in every district, help desk in every police station… fraudsters are in trouble मध्य प्रदेश के हर जिले में अब साइबर पुलिस स्टेशन खुलेंगे और हर थाने में हेल्प डेस्क बनेगी। अब तक यह सुविधा सिर्फ भोपाल में थी। अन्य जिलों में पुलिस थानों में साइबर ठगी की शिकायतें लिखी जाती थीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश के बाद यह फैसला लिया गया है। भोपाल ! मध्य प्रदेश में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब हर जिले में एक साइबर थाना और हर थाने में एक साइबर हेल्प डेस्क होगी।यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि इस साल जनवरी से अब तक 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हो चुकी है। अभी तक सिर्फ भोपाल में ही एक साइबर थाना था, बाकी जिलों में साइबर क्राइम के मामले क्राइम ब्रांच में दर्ज होते थे। एक साल पहले आ गया था प्रपोजल साइबर हेल्प डेस्क बनाने का प्रस्ताव तो एक साल पहले ही आ गया था, लेकिन बजट नहीं होने की वजह से इस पर काम नहीं हो पाया था। अब राज्य साइबर मुख्यालय ने इसके लिए शासन से बजट की मांग की है और उम्मीद है कि जल्द ही यह सुविधा सभी जिलों में शुरू हो जाएगी। पुलिसकर्मियों को मिलेगी ट्रेनिंग पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि साइबर हेल्प डेस्क में एक पुलिसकर्मी को साइबर क्राइम की जांच के लिए ट्रेनिंग देकर तैनात किया जाएगा। यह पुलिसकर्मी लोगों की शिकायतें सुनेगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें साइबर थाने भेजेगा। इस साल में 250 करोड़ की ठगी साइबर क्राइम के मामलों में पिछले कुछ सालों में काफी तेजी आई है। पिछले पांच सालों में साइबर क्राइम की शिकायतें पांच हजार से बढ़कर तीन लाख से ज़्यादा हो गई हैं। साइबर पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, इस साल जनवरी से अब तक 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हो चुकी है। दूसरे देशों से ठगी कर लेते हैं लोग साइबर पुलिस के मुताबिक, दूसरे देशों में बैठे लोग भी इस तरह के अपराध में शामिल हैं। साइबर थाने बनने से साइबर कानून के जानकार पुलिसकर्मी तैनात किए जा सकेंगे। इससे अपराध की घटनाओं पर कार्यवाई में तेजी आएगी। जांच से लेकर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने तक का काम समय पर और अच्छी तरह से हो सकेगा। मध्य प्रदेश में बढ़े हैं ऐसे मामले मध्य प्रदेश में साइबर अपराध के मामलों में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है, इसलिए हर जिले में एक अलग साइबर थाने की सख्त ज़रूरत है। उम्मीद है कि इससे साइबर अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और लोग साइबर ठगी से बच सकेंगे। recent visitors 221

भोपाल में लोकायुक्त की छापेमारी: नगर निगम कार्यालय में कर्मचारी 3 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Lokayukta raid in Bhopal: Municipal Corporation employee arrested red handed taking bribe of Rs 3 thousand भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) में लोकायुक्त (Lokayukta Raid) ने छापामार कार्रवाई की है। माता मंदिर स्थित नगर निगम (Municipal council) कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पेंशन प्रकरण में नाम ट्रांसफर करने के एवज में घूस मांगी थी। दरअसल, आवेदक के पिता की पिछले महीने मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उसने पेंशन विभाग में इसे मां के नाम ट्रांसफर करवाने के लिए आवेदन दिया था।काम करने के बदले में कर्मचारी दौलत कुमार घोसले ने 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद दोनों के बीच 3 हजार रुपए में सौदा तय हो गया। आवेदक ने 4 नंबर को इसकी शिकायत लोकायुक्त में कर दी। जिसके बाद प्लान बनाकर युवक को घूस के पैसे देने के लिए भेजा गया। जैसे ही उसने 3 हजार रुपए दिए, टीम ने दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। recent visitors 175

बकाया बिजली बिल भरेगी सरकार

Government will pay the outstanding electricity bill भोपाल। मध्य प्रदेश की सरकार ने नगरीय निकायों के करोड़ों रुपये के बकाया बिजली बिल चुकाने का निर्णय लिया है। आर्थिक संकट में फंसे इन निकायों की सहायता के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि का उपयोग किया जाएगा, जिससे उनकी बिजली की देनदारी चुकाई जा सकेगी। 60 करोड़ रुपये की स्वीकृति मप्र नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इस मद से 60 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसमें से सबसे अधिक 31 करोड़ रुपये पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को दिए जाएंगे, जिससे इंदौर नगर निगम के 23 करोड़ रुपये का बकाया बिल समायोजित किया जाएगा। इसके अलावा भोपाल नगर निगम के 5 करोड़, जबलपुर के 5.5 करोड़ और ग्वालियर के 2.5 करोड़ रुपये का बिल भी चुकाया जाएगा। वित्तीय स्थिति की चुनौती मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति इस कदर बिगड़ चुकी है कि वे अपने बिजली के बिल समय पर चुकाने में असमर्थ हैं। इसके पीछे मुख्य कारण है कि इन निकायों की वसूली बेहद कम है। पेयजल, स्ट्रीट लाइट आदि के लिए विद्युत वितरण कंपनियों से बिजली की आपूर्ति की जाती है, लेकिन स्थानीय निकायों द्वारा रहवासियों से शुल्क की वसूली में कमी आई है। सरकार का निर्णय इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि का उपयोग बिजली के बकाया बिलों का भुगतान करने का निर्णय लिया है। यह राशि अब मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के बजाय बिजली बिल चुकाने में खर्च की जाएगी। इससे विद्युत वितरण कंपनियों पर भी दबाव कम होगा और उनकी सेवा में भी कोई बाधा नहीं आएगी। recent visitors 183

महिलाओं को सरकार का एक और तोहफा, नौकरियों में मिलेगा 35 प्रतिशत आरक्षण

Another gift from the government to women, they will get 35 percent reservation in jobs. भोपाल। प्रदेशकी मोहन सरकार ने महिलाओं के हित में बड़ा कदम उठाया है। सिविल सेवाओं में महिलाओं के लिए अब 33 के बजाय 35 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे। मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम और लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा, बैठक के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में मानसिक आरोग्यशाला, मंदसौर में कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, वन विभाग में पीएससी से भरे जाने वाले पदों की जानकारी मांगी है। खाद के लिए 254 नए उवर्रक खरीदी केंद्र मंजूर शुक्ल ने बताया- महिलाओं को आरक्षण के अलावा कैबिनेट ने 254 नए नकद उर्वरक केंद्रों की स्वीकृति दी है। इससे खाद के लिए परेशान हो रहे किसानों को राहत मिलेगी। खासतौर पर जो डिफॉल्टर किसान हैं, उन्हें नकद खाद मिल सकेगी।सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट में तब्दील होगा सतपुड़ा थर्मल स्टेशनसारणी में सतपुड़ा थर्मल पावर स्टेशन की 410 मेगावाट की दो और 420 मेगावाट की दो यूनिट्स मिलाकर कुल 830 मेगावाट की चार यूनिट्स को डिकमीशन किया जाएगा। फिर 660 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट विकसित किया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन के लिए आयु सीमा बढ़ी फैसलों की जानकारी देते हुए शुक्ल ने बताया- मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन के लिए आयु सीमा 40 से बढ़ाकर 50 साल की गई है। कैबिनेट ने तय किया है कि केंद्र सरकार द्वारा गठित पैरा मेडिकल काउंसिल के नियम अब तक जारी नहीं किए गए हैं इसलिए एमपी पैरामेडिकल काउंसिल के नियमों को रीएस्टेट किया जाएगा ताकि एडमिशन और परीक्षाएं हो सकें। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पर्यवेक्षण समिति गठितउधर, सिंहस्थ वर्ष-2028 की तैयारियों के लिए मप्र शासन द्वारा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पर्यवेक्षण समिति गठित कर दी गई है। पर्यवेक्षण समिति सिंहस्थ के अंतर्गत मंत्रि-परिषद समिति के निर्देशों का पालन, मंत्रि-परिषद समिति के समक्ष रखे जाने समस्त नीतिगत प्रकरणों का परीक्षण कार्य तथा विभिन्न विभागों की सिंहस्थ मद कार्य योजना की समीक्षा करेगी। समिति में अपर मुख्य सचिव, गृह, उर्जा, लोक निर्माण, जल संसाधन, परिवहन, प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राजस्व, वित्त, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन, सदस्य होंगे। प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास समिति के सदस्य सचिव होंगे। recent visitors 146