बाल विवाह कराने या सहयोग करने वालों को होगी जेल , बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन की कड़ी पहल

Those who organize or support child marriage will be jailed, administration’s strictness to stop child marriage on Devuthani Ekadashi भोपाल ! प्रदेश सरकार ने आगामी देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए कड़ी तैयारी शुरू कर दी है। इस दिन होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में बाल विवाह के मामलों को रोकने के लिए प्रशासन ने विशेष कदम उठाए हैं। सामूहिक विवाह आयोजकों से यह शपथ पत्र लिया जाएगा कि उनके कार्यक्रमों में किसी भी रूप में बाल विवाह नहीं होगा। प्रशासन ने इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया है और बाल विवाह करने या इसे प्रोत्साहित करने वालों को दो साल तक की सजा का प्रावधान किया है। इसके साथ ही, प्रशासन ने एक जाँच व्यवस्था बनाई है, जिसमें 10 विशेष टीमें तैनात की जाएंगी, जो सामूहिक विवाह कार्यक्रमों पर निगरानी रखेंगी। इन टीमों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कहीं भी बाल विवाह ना हो और सभी विवाह नियमों के तहत ही संपन्न हों।साथ ही, प्रशासन ने आयोजन से जुड़े सभी विभिन्न सेक्टरों को भी निर्देशित किया है। प्रिंटिंग प्रेस, हलवाई, कैटरिंग सेवाएं, बैंड, घोड़ी वाले और ट्रांसपोर्ट सेवा के संचालकों को भी बाल विवाह को रोकने में सहयोग देने के लिए कहा गया है। धर्मगुरु और समाज के प्रमुखों से भी यह उम्मीद की जा रही है कि वे इस अभियान में प्रशासन का साथ देंगे और समाज में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगे। इस कदम से प्रशासन का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह की कुरीति को समाप्त करना है और इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना है।सभी की सक्रिय भागीदारी से उम्मीद की जा रही है कि देवउठनी एकादशी पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम सुरक्षित और कानूनी रूप से सही तरीके से संपन्न होंगे, जिससे प्रदेश में बाल विवाह की घटनाओं में कमी आएगी। यहां करें शिकायतबाल विवाह की सूचना चाइल्ड लाइन के दूरभाष नंबर 1098 पर दे सकते हैं। इसके अलावा एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दे सकते हैं। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। recent visitors 131

सेंट्रल ग्रुप की शाखा का कोलार में हुआ शुभारंभ

Central Group branch inaugurated in Kolar भोपाल ! सेंट्रल ग्रुप की शाखा अब कोलार क्षेत्र में भी जिसके अंतर्गत हेल्थ केयर सेक्टर फार्मास्यूटिकल सेक्टर, एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सेक्टर स्पोर्ट्स सेक्टर, इंश्योरेंस सेक्टर एवं फूड प्रोसेसिंग सेक्टर जैसे विभिन्न सेक्टर शामिल हैं सेंट्रल ग्रुप के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नितिन वर्मा ने बताया कि इस ग्रुप के माध्यम से मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सेंट्रल ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर नि:शुल्क दवाइयां, खून की जांच एवं हार्ट की जांच जैसे ई सी जी आदि सुविधाएं प्रदान कराई जाएगी एवं मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चों को नि:शुल्क ट्रेनिंग के माध्यम से रोजगार की ओर जोड़ने में सरकार की मदद सेंट्रल ग्रुप द्वारा कराई जाएगी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जो सपना है, आत्मनिर्भर भारत उसे साकार करने में सेंट्रल ग्रुप पूर्ण रूप से तैयारी कर चुका है अधिक जानकारी देते हुए डॉ. वर्मा ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में अपनी शाखा का सेंट्रल ग्रुप जल्दी शुभारंभ करेगा भोपाल के मंदाकिनी सोसायटी कोलार क्षेत्र में सेंट्रल ग्रुप ने अपनी सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है recent visitors 150

श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण जन्म महोत्सव मनाया गया 

Krishna Janma Mahotsav celebrated on the fourth day of Shrimad Bhagwat Katha सुशील दामले (विशेष संवाददाता)  भोपाल । श्रीमद् भागवत कथा ब्रम्हचित्र समाज कल्याण संस्थान के द्वारा आयोजन किया जा रहा हैं,वहीं श्री कृष्ण नंद महोत्सव में मुख्य अतिथि ब्यावर से पधारी भागवत प्रवक्ता आशा दीदी एवं उनके सहयोगी का समिति के द्वारा माल्यार्पण कर एवं दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया, वहीं हम आपको बतादे की,सवाई माधोपुर से पधारे आचार्य पंडित श्री कैलाश चंद्र तेहरिया ने चतुर्थ दिवस की कथा का वाचन करते हुए, गजेंद्र मोक्ष,समुद्र मंथन,वामन अवतार,राम जन्म,सीताराम विवाह एवं कृष्ण जन्म की कथा का वर्णन किया,गजेंद्र मोक्ष की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि,यह जीव इस संसार में गजेंद्र के रूप में आता है,और काम, क्रोध, मद,लोभ इत्यादि जो विकार है,वह सब ग्राह के रूप में इस जीव को जकड़े हुए हैं,और यह संघर्ष निरंतर चलता ही रहता है,जो प्रभु की भक्ति में लीन रहता है,वह इन ग्राह रूपी विकारों से बचकर अपने जीवन को धन्य बनाता है,एवं अंत में मोक्ष प्राप्त कर लेता है, इस अवसर पर वामन अवतार राम लक्ष्मण सीता की सजीव झांकी बनाई गई,परीक्षित के रूप में मुख्य यजमान मोहन सिंह सरसिया ने सपत्नी ने वामन भगवान एवं सीताराम,लक्ष्मण की झांकी का पूजन किया,कथा के अंत में कृष्ण जन्म के पश्चात कृष्ण नंद महोत्सव मनाया गया,इस अवसर पर बधाइयां गाई गई, और श्रोताओं के द्वारा जमकर ठुमके लगाए गए recent visitors 171

मध्य प्रदेश नर्सिंग कॉलेज घोटाला: सीबीआई जांच में 500 कॉलेजों के संचालन योग्य न होने का खुलासा

Madhya Pradesh Nursing College Scam: CBI investigation reveals that 500 colleges are not fit for operation. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर हुई CBI जांच में खुलासा हुआ है कि सूबे में चल रहे 700 में से 500 नर्सिंग कॉलेज संचालन योग्य ही नहीं है। ग्वालियर कोर्ट में चल रहे मामे भी जबलपुर हाईकोर्ट ट्रांसफर होंगे। मध्य प्रदेश में संचालित बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेजेस के घोटाले के मामलों में चल रही सीबीआई जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। नर्सिंग कॉलेजों को लेकर सीबीआई द्वारा की जा रही जांच में पता चला है कि प्रदेशभर में चल रहे 700 नर्सिंग कॉलेजेस में से 500 कॉलेज संचालन योग्य ही नहीं हैं। आपको बता दें कि, इसके पहले हुई सीबीआई जांच में सामने आया था कि, प्रदेश में संचालित सभी कॉलेजों में से महज 169 नर्सिंग कॉलेज ही योग्य थे। हालांकि, हाईकोर्ट ने सीबीआई द्वारा कराई उस जांच को एक बार फिर से बारीकी के साथ जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच में 73 कॉलेज ही योग्य माने गए है। ग्वालियर बेंच से भी जबलपुर ट्रांसफर होंगे केस नर्सिंग कॉलेजेस से संबंधित चल रहे मामले ग्वालियर बेंच से भी जबलपुर हाईकोर्ट ही ट्रांसफर किए जाएंगे। जिन नर्सिंग कॉलेजों की सीबीआई जांच पर सवाल उठे हैं, उनमें एक और नया खुलासा हुआ है। जिन कॉलेजों में नर्सिंग काउंसिल की तरफ से पत्र भेजा गया है, उसमें से 8 डिफिशिएंट की सूची में हैं, जबकि 8 अनसूटेबल कैटेगरी में आ रहे हैं। नर्सिंग काउंसिल ने सभी 66 अनसूटेबल पाए गए नर्सिंग कॉलेज की सभी सत्रों और पाठ्यक्रमों की मान्यता निरस्त कर दिया है। recent visitors 172

खाद संकट और नर्सिंग कॉलेज मुद्दे पर जीतू पटवारी ने मोहन सरकार को घेरा

Jitu Patwari cornered Mohan government on fertilizer crisis and nursing college issue भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस बीजेपी सरकार पर हमलावर हो गई है। खाद संकट और नर्सिंग कॉलेज मामले को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। प्रदेश में किसानों को हो रहे खाद संकट पर पटवारी ने कहा कि बुधनी जो केंद्रीय कृषि मंत्री का क्षेत्र है वहां भी लोगों को खाद की परेशानी हो रही है। बीजेपी के लोग बार-बार खाद की समस्या न होने की बात करते हैं, जबकि स्थितियां सबके सामने है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि बीजेपी के नेता बताएं रवि और खरीफ के लिए कितना खाद चाहिए था, सरकार ने कितनी मांग की है और उसके एवज में कितनी आपूर्ति हुई है। यदि बुधनी में पर्याप्त खाद किसानों को मिला होगा तो पिछली बार एक लाख आठ हजार से बीजेपी जीती थी, इस बार 1 लाख 9000 से चुनाव जीतना चाहिए। नर्सिंग कॉलेज मामले पर भी साधा निशाना पीसीसी चीफ ने नर्सिंग कॉलेज मामले पर भी सरकार पर हमला बोला है। जीतू पटवारी ने कहा कि लंबी जांच के बाद यह स्थिति स्पष्ट हो गई है कि प्रदेश में केवल 200 कॉलेज ही ऐसे हैं, जो नियमों की पूर्ति करते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग लगातार भ्रष्टाचार की बात उठा रहे थे, वह सच साबित हुई। ऐसे में अब जिन लोगों ने इन कॉलेजों को मान्यता दी चाहे वह अधिकारी हो मंत्री हो या कर्मचारी हो सब पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं एक बार फिर इन सब पर कार्रवाई की मांग करता हूं और मंत्री को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। बीजेपी विजयपुर में लूट के जरिए जीत दर्ज करना चाहती है विजयपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पटवारी ने कहा कि बीजेपी विजयपुर में लूट के जरिए जीत दर्ज करना चाहती है। लेकिन कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस लूट के खिलाफ शासन प्रशासन और बीजेपी नेताओं से लड़ने के लिए तैयार खड़ा है। उन्होंने कहा मैं खुद 11 तारीख तक विजयपुर में रहूंगा उसके बाद विजयपुर के आसपास सबलगढ़ शिवपुरी और श्योपुर में डेरा डालूंगा। ताकि विजयपुर में जनमत के साथ लूट ना हो सके। उमंग सिंगार के आरोपों पर पटवारी ने कहा उमंग सिंगार के आरोपों पर जीतू पटवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एक जिम्मेदार पद पर है। यदि उन्होंने कोई बात कही है तो बिल्कुल प्रमाणिक होगी। रही बात बीजेपी को प्रमाण देने की तो बीजेपी बताएं कि रामनिवास रावत क्या फ्री फोकट में बीजेपी गए हैं। 2020 में जो बड़ी संख्या में विधायक जॉइन कराए, क्या वह मुफ्त में बीजेपी ज्वाइन किया और समय आने पर प्रमाण भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे। बीजेपी के नेता तो खुद ही इस बात को स्वीकारते हैं कि भाजपा नेता खरीद फरोख्त करते हैं। लाड़ली बहनों से की वादाखिलाफी लाड़ली बहन की किस्त जारी करने पर जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को 3000 रुपए देने का वादा किया था। लेकिन केवल 1250 रुपए दे रहे हैं। यह सीधे तौर पर महिलाओं के साथ छलावा है। महिलाएं भी अपने आप को छला हुआ महसूस कर रही है। इन दोनों उप चुनाव में महिलाएं इसका जवाब देंगी। पीएम मोदी के “एक रहोगे सेफ रहोगे” के बयान पर किया पलटवार पीएम मोदी के एक रहोगे सेफ रहोगे वाले बयान पर भी पटवारी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान की भी यही भावना है कि सब भारत के लोग एक साथ मिलजुल कर रहे। लेकिन बीजेपी के लोग मंच से तो सबके एकजुटता होने की बात करते हैं। लेकिन पीछे के रास्ते समाज में बांटने का काम करते हैं। काम, संविधान को कमजोर करने का मोदी प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा राहुल गांधी भी यही कहते हैं कि भारत की अखंडता बनी रहनी चाहिए। प्रधानमंत्री को यह नारा भी लगाना चाहिए कि हिंदू मुस्लिम सिख इसाई हम आपस में भाई-भाई। भारत की संस्कृति में सबको एकजुट रहने की बात कही गई है। recent visitors 154

ठंड के आगमन के साथ मध्यप्रदेश में मेलों की रौनक, भोपाल में भोजपाल महोत्सव 15 नवंबर से शुरू

With the arrival of cold, the fairs in Madhya Pradesh brighten up, Bhojpal Mahotsav starts from November 15 in Bhopal. Bhojpal Mela 2024 ठंड का मौसम आते ही मध्यप्रदेश में मेलों का दौर भी शुरु हो रहा है। अगले 4-5 महीनों में प्रदेशभर में कई बड़े मेले लगेंगे जिनमें लाखों लोग शामिल होंगे। ठंड का मौसम आते ही मध्यप्रदेश में मेलों का दौर भी शुरु हो रहा है। अगले 4-5 महीनों में प्रदेशभर में कई बड़े मेले लगेंगे जिनमें लाखों लोग शामिल होंगे। प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी बड़ा मेला लगेगा। राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेला का आयोजन किया जाएगा। 15 नवंबर से प्रारंभ होनेवाला भोजपाल मेला सस्ते सामानों के लिए विख्यात है। मेले में इस बार अत्याधुनिक झूलों के साथ द ग्रेट जैमिनी सर्कस भी लोगों को लुभाएगा। भोजपाल महोत्सव मेले में इस बार शहरवासियों को बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। एक ओर द ग्रेट इंडियन सर्कस में रशियन और अफ्रीकन कलाकारों के रोमांचक करतब देख सकेंगे वहीं दूसरी ओर यहां देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टावर, रेंजर, आक्टोपस और ब्रेक डांस भी आ रहे हैं। भेल जनसेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भोजपाल महोत्सव मेला की शुरुआत 15 नवंबर को शाम 7 बजे से भजन संध्या के साथ की जाएगी। भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि यहां आनेवाले लाखों लोगों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की जा रहीं हैं। मनोरंजन के अलावा भोजपाल महोत्सव मेले में हर प्रकार के सस्ते सामान मिलते हैं। पूरे इलाके में यह मेला सस्ते सामानों के लिए जाना जाता है। 12 एकड़ क्षेत्र में फैले मेले में लगी दुकानों में सभी प्रकार का सामान बहुत कम दरों पर मिलता है। यही कारण है कि मेले में राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों, जिलों और नगरों से करीब 20 लाख लोग शिरकत करते हैं। इस बार भी भोजपाल मेले में कपड़ों से लेकर घरेलू जरूरतों की सैंकड़ों दुकानें लगाई जा रही हैं।भोजपाल महोत्सव मेले का विगत 8 सालों से आयोजन किया जा रहा है। मेले का यह 9 वां साल है। 15 नवंबर से शुरु होनेवाला मेला इस बार 29 नवंबर तक चलेगा। संयोजक विकास विरानी के अनुसार पूरे 45 दिनों तक लोग यहां अपना मनोरंजन कर सकेंगे। recent visitors 441

सचिन पायलट : भोपाल सचिवालय में जमे है माफिया, 400 पार के अहंकार को जनता ने दिया करारा जवाब

Sachin Pilot: Mafia is established in Bhopal Secretariat, public gave a befitting reply to the arrogance of Rs 400 भोपाल। MP by election 2024: मध्यप्रदेश पहुंचे कांग्रेसी नेता सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि- हम सब आज उपचुनाव में प्रचार करेंगे। जनता ने जिन उम्मीदों को लेकर वोट डाले थे उस पर सरकार खरा नहीं उतरी। हर क्षेत्र में सिर्फ प्रचार, प्रसार, फोटो छप रही हैं। भोपाल सचिवालय में माफिया जमे है। 400 पार के अहंकार को जनता ने करारा जवाब दिया है। भाजपा ने दो बैसाखियों पर सरकार बनाई है। राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद सरकार की जवाबदारी तय की है।केंद्र की सरकार आज भी कांग्रेस को दोष दे रही है। चिन्हित लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए नीतियां बन रही हैं। बीजेपी का ग्राफ देशभर में डाउन हो रहा है। झारखंड और महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की हवा चल रही है। हर मुद्दे पर सार्थक चर्चा करेंगे एमपी में मजबूत विपक्ष के रूप में सरकार काम कर रही है। उपचुनाव में हम अच्छा करेंगे, एक नए बदलाव की शुरुआत होगी। प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ रही हैं, सुखद परिणाम हर जगह कांग्रेस के लिए है।भारत की सीमाओं का संरक्षण किसकी जिम्मेदारी है। गौ माता, भगवान राम के नाम पर वोट बटोरते हैं, विपक्षी सरकारों को बजट नहीं देते, बहुत सारे नेता पार्टी छोड़ते हैं, हमारे यहां पूरी पार्टी चुनाव लड़ती है। फ्री बीज को लेकर बोले – कांग्रेस सरकार अगर गरीबों को मदद करना चाहे तो उसे फ्री बीज कहते हैं, हमने जहां जो कहा वह करके दिखाया है। झूठ बोलना, कांग्रेस को कोसना कब तक करेंगे। शिवराज की योजना इतनी अच्छी थी तो उन्हें हटाया क्यों। हमारा संख्या बल अब बहुत बेहतर है, हम हर मुद्दे पर सार्थक चर्चा करेंगे। जम्मू कश्मीर को फुल स्टेट का दर्जा मिले यह हम चाहते हैं। पढ़ेंगे और बढ़ेंगे अभियान पायलट ने कहा कि- बाटेंगे और काटेंगे के खिलाफ कांग्रेस का नया प्लान। पढ़ेंगे और बढ़ेंगे अभियान पर कांग्रेस काम करेगी।लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कहा था कि कांग्रेस अगर आई तो मंगलसूत्र छीन ले जाएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री काटेंगे की बात करते हैं। हम सकारात्मक राजनीति करेंगे। पढ़ेंगे और बढ़ेंगे। बीजेपी का काम है कि ध्रुवीकरण करना, धार्मिक भावना राजनीतिक आक्रमण करना, विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करना। अब एक तरफा हवा चल रही है गठबंधन की सरकार बनाने के लिए लोग उठ चुके हैं। नेताओं की बयानबाजी और नाराजगी बहुत सारे नेता छोड़ते हैं तो आते हैं। कांग्रेस पार्टी अपने-अपने संगठन अपने विचारधारा पर काम कर रही है। हम एकजुटता से काम कर रहे हैं। शिवराज के बयान पर कहा कि वे कितने साल से काम कर रहे थे। मजबूरन उन्होंने जाना क्यों पड़ा, इसका जवाब दें। रेवाड़ी की राजनीति करते हैं। हम लोग काम करते हैं तो दिक्कत और हम अगर अनुदान देना चाहे तो समस्या, और खुद 80 करोड लोगों को फ्री भोजन कर रहे हैं. आप अन्नदाता है हम कोई घोषणा करें तो हम पाप कर रहे हैं.. सीजी में उपराष्ट्रपति के बयान पर छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट बोल- कानून के बारे में रहकर कानून का काम करना चाहिए। चुनाव से पहले इस प्रकार की बातें करना और धार्मिक बातें बोलकर वोट बटोरना ठीक बात नहीं है। विकास की बात करनी चाहिए। कभी गौ माता, कभी नागरिक संहिता, कभी मंदिर की बात सिर्फ चुनाव के लिए करते हैं। ऐसी राजनीति को जनता भी स्वीकार नहीं कर रही है recent visitors 317