दिल्ली में बीजेपी गवर्नमेंट आते ही शुरू हुई बिजली समस्या, लोगों का धरना प्रदर्शन, आप ने दिल्ली सरकार को घेरा

Electricity problem started in Delhi as soon as BJP government came नई दिल्ली ! बुराड़ी के पास इलाकों में बिजली कटौती की समस्या लंबे समय तक देखी गई, ऐसे में वहां के लोग विरोध के लिए सड़कों पर उतर आए. बिजली कटौती को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने डेढ़ महीने में दिल्ली की व्यवस्था खराब कर दी. मनीष सिसोदिया ने कहा कि मई-जून के महीने में क्या होगा? दिल्ली में पावर कट को लेकर आप नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा है. पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में मार्च में बिजली का ये हाल है कि पॉवर-कट के कारण लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, तो मई-जून की तपती गर्मी में पीक डिमांड बढ़ने के समय क्या हाल होगा? उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार में 10 सालों तक लगातार दिल्लीवालों को 24 घंटे बिजली दी गई, लेकिन ‘विपदा’ सरकार ने 1 महीने में ही साबित कर दिया कि 24 घंटे बिजली देना उनके बस की बात नहीं है. डेढ़ महीने में दिल्ली का बुरा हाल कर दियावहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमनें बड़ी मुश्किल से दिल्ली में बिजली की व्यवस्था को ठीक किया था, बहुत मेहनत की थी और रोज उस पर नज़र रखते थे. दस साल कभी कहीं पॉवर कट नहीं हुए. इन लोगों ने मात्र डेढ़ महीने में बिजली का बुरा हाल कर दिया. पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के रहते हमेशा चौबीस घंटे बिजली आती थी, लेकिन बीजेपी सरकार आते ही हालात देखिए. बिजली को लेकर लोग सड़क पर उतरने लगे हैं. अभी ये हाल है तो मई-जून की भयंकर गर्मियों में क्या हाल होने वाला है? बीजेपी की डबल इंजन सरकार का मतलब है बिजली मिलेगी नहीं और अगर बिजली कटौती के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरोगे तो पुलिस का इंजन है ही. थाने में रात गुजारिये. बिजली विभाग के खिलाफ किया विरोधबुराड़ी के जगतपुर गांव के रहने वाले लोगों ने ज्यादा समय से बिजली कटौती के कारण दिल्ली रिंग रोड को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. लोग गर्मी से परेशान होकर सड़कों पर उतर आए. उन्होंने विरोध में जमकर नारे भी लगाए. recent visitors 207

माफी नहीं मांगूंगा… BJP विधायक चिंतामणि मालवीय का पार्टी के खिलाफ मोर्चा, कांग्रेस का भी मिल गया साथ

ujjain kumbh land acquisition controversy chintamani malviya उज्जैन ! बीजेपी विधायक चिंतामणि को राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने नोटिस भेजा है. इस पर चिंतामणि ने कहा है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिली है. अगर मिलती भी है तो मैंने कुछ भी ग़लत नहीं कहा है. मैं माफ़ी नहीं मांगूंगा.उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को लेकर बवाल मचा हुआ है. बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय ने विधानसभा में मुद्दा उठाया और कहा कि उज्जैन के किसान परेशान हैं और डरे हुए है. उनकी ज़मीन जबरदस्ती अधिग्रहण की जा रही है. इस बयान के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने उन्हें नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया है कि आज सार्वजनिक जगह पर बयानबाजी कर पार्टी की छवि धूमिल कर रहे हैं. बीजेपी की ओर से भेजे गए नोटिस में चिंतामणि को 7 दिनों जवाब देने के लिए कहा गया है. मुझे नोटिस नहीं मिलाइस मामले पर आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय ने कहा कि मैं बीजेपी का प्रतिबद्ध कार्यकर्ता हूं. मैंने जो कुछ कहा, वो सदन के अंदर का विषय है. मैंने कुछ भी ग़लत नहीं कहा है. मैं माफ़ी नहीं मांगूंगा. पार्टी का नोटिस अभी मुझे प्राप्त नहीं हुआ है. अगर मुझे मिलेगा तो मैं उसके तथ्यानुरूप जवाब से पार्टी को अवगत कराऊंगा. उन्होंने कहा था कि भू-माफियाओं की साजिश की वजह से किसानों को अपनी ही जमीन से बेदखल किया जा रहा है. सालों से यहां भूमि का अधिग्रहण कुछ ही महीनों के लिए होता था, लेकिन स्थाई तौर पर कब्जा सही नहीं है. दूसरे नेताओं को क्यों नहीं जारी किया नोटिस?वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी में कोई आवाज़ उठाता है तो उसकी आवाज़ दबा दी जाती है. किसानों के मुद्दे पर हम उनके साथ है. कांग्रेस पार्टी भी उज्जैन जाकर किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल होगी.नोटिस जारी करना ही थे बीजेपी को तो आख़िर क्यों गोविंद राजपूत ,प्रहलाद पटेल और विश्वास सारंग को नहीं किए. दूसरी तरफ़ बीजेपी इस मामले पर चुप है. सिंहस्थ क्या है?सिंहस्थ उज्जैन मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाला महाकुंभ मेला है, जो हर 12 साल में एक बार शिप्रा नदी के तट पर होता है. इसे ‘सिंहस्थ कुंभ महापर्व’ भी कहा जाता है. यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें संत, महात्मा, अखाड़े, श्रद्धालु और तीर्थयात्री बड़ी संख्या में शामिल होते हैं. recent visitors 134

परिवहन घोटाले को लेकर विपक्ष जाएगा सुप्रीम कोर्ट, नेता प्रतिपक्ष बोले- जद में हैं कई अधिकारी और नेता

opposition will go to supreme court regarding transport scam भोपाल ! मध्य प्रदेश में परिवहन घोटाले को लेकर विपक्ष ने अब सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार इस मामले में लीपापोती कर रही है। कई बड़े अधिकारी और नेता इसकी जद में आ रहे थे, इसी कारण लोकायुक्त डीजी जयदीप प्रसाद का तबादला किया गया। उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार इस घोटाले को दबाने का प्रयास कर रही है। जब बड़े अधिकारी और नेता जांच के दायरे में आने लगे तो लोकायुक्त डीजी को हटा दिया गया। हम इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे और दोषियों को बेनकाब करेंगे। https://twitter.com/UmangSinghar/status/1904050039611359234 सत्र संचालन पर भी उठाए सवाल विधानसभा सत्र को लेकर भी उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी मुद्दे पर सही जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि विधायकों द्वारा उठाए गए मामलों का भी जवाब नहीं दिया गया। हमने मांग की थी कि सदन की कार्यवाही का लाइव प्रसारण होना चाहिए, लेकिन सरकार ने इसे नजरअंदाज कर दिया। विश्वास सारंग बोले- बिना जांच पूरी हुए निष्कर्ष न निकालें विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट जाने के फैसले पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं और विपक्ष को जांच के निष्कर्ष तक रुकना चाहिए। सारंग ने कहा कि हर स्तर पर जांच हो रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई भी की जा रही है। विपक्ष को बिना जांच पूरी हुए निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। recent visitors 114

ग्रीन भारत एक्सपो का भव्य शुभारंभ, महापौर मालती राय ने किया उद्घाटन

Green India Expo inaugurated by Mayor Malti Rai भोपाल (सुशील दामले)। पर्यावरण अनुकूल तकनीकों और हरित ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ग्रीन भारत एक्सपो का आज भव्य शुभारंभ हुआ। महापौर मालती राय ने फीता काटकर इस आयोजन की शुरुआत की। डिक्की (DICCI) और इमेजिन इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस एक्सपो में ईवी, सोलर और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी देशभर की अग्रणी कंपनियों ने भाग लिया है। 150 से अधिक स्टॉल्स, पवेलियन, फूड कोर्ट और कल्चरल पवेलियन से सजे इस एक्सपो में ग्रीन सॉल्यूशंस के साथ बिजनेस और स्व-रोजगार के अनगिनत अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। महापौर मालती राय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “भोपाल में ‘ग्रीन भारत एक्सपो’ का आयोजन गर्व की बात है। अब तक प्रॉपर्टी एक्सपो ज्यादा होते रहे हैं, लेकिन पर्यावरण संतुलन, स्वच्छता और ग्रीन एनर्जी के उपायों को प्रोत्साहित करने वाले आयोजन शहर की नई पहचान बना रहे हैं।” उन्होंने डिक्की और इमेजिन इवेंट को इस पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को उद्यमिता और स्व-रोजगार के बेहतरीन अवसर मिलते हैं। महापौर ने एक्सपो में लगे विभिन्न स्टालों और पवेलियन का अवलोकन किया और सोलर लाइटिंग, ई-व्हीकल्स, सोलर पंप, बायो-चार बायो पैलेट्स जैसी नवीनतम तकनीकों से बने उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने ई-कार्ट की सवारी कर एक्सपो का भ्रमण किया और बताया कि भोपाल नगर निगम भी सोलर एनर्जी को अपनाने की दिशा में सक्रिय है। सरकारी कार्यालयों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं और भविष्य में जनसुविधाओं के लिए भी ग्रीन एनर्जी के विकल्पों का उपयोग किया जाएगा। डिक्की के अध्यक्ष डॉ. अनिल सिरवैया ने कहा कि ग्रीन भारत एक्सपो का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में स्व-रोजगार और उद्यमिता के अवसरों से परिचित कराना है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की इस क्षेत्र में बेहतरीन नीतियां हैं, जिनका लाभ उठाकर युवा वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में अपने उद्योग स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप प्राकृतिक ऊर्जा संसाधनों के अधिकतम उपयोग और उद्यमिता को बढ़ावा देने की बात कही। इमेजिन इवेंट के एमडी कल्याण कुशवाह ने एक्सपो में भाग लेने वाली कंपनियों और उनके उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस एक्सपो में हर दिन विभिन्न कंपनियों के प्रेजेंटेशन होंगे, जिससे ग्रीन टेक्नोलॉजी और ऊर्जा समाधान के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ेगी।शुभारंभ समारोह में पार्षद श्रीमती पूजा अश्विनी शर्मा, शिखा मोनू गोहिल, विनीता सोनी, डिक्की के वाइस प्रेसिडेंट पंकज पाटिल, बिट्टन मार्केट के अध्यक्ष हरिओम खटीक, सर्च एंड रिसर्च डेवलपमेंट सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. मोनिका जैन और डॉ. राजीव जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।ग्रीन भारत एक्सपो न केवल ग्रीन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने का एक सशक्त मंच है, बल्कि युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित हो रहा है। एक्सपो के आगामी दिनों में भी बड़ी संख्या में आगंतुकों और उद्योग विशेषज्ञों के शामिल होने की उम्मीद है। recent visitors 105

लोकायुक्त से मिलने पहुंचे कांग्रेसी, सौरभ शर्मा और गोविंद सिंह राजपूत से जुड़े सौंपे दस्तावेज

Congressmen reached to meet Lokayukta, submitted documents related to Saurabh Sharma and Govind Singh Rajput भोपाल ! राजधानी भोपाल में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार प्रतिनिधिमंडल के साथ मध्य प्रदेश के लोकायुक्त से मिलने पहुंचे. उमंग सिंघार अपने साथ सौरभ शर्मा और उसके साथियों से जुड़े दस्तावेजों के साथ-साथ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जो की पूर्व में परिवहन विभाग के मंत्री थे, उनकी कई संपत्तियों की जानकारी व उनकी रजिस्ट्री लेकर लोकायुक्त के पास पहुंचे. जहां उन्होंने लोकायुक्त से निवेदन किया है कि इस पूरे मामले की जांच करवाकर इस पर कार्रवाई की जाए. लोकायुक्त को सौंपे दस्तावेजभोपाल में लोकायुक्त से मिलने के बाद उमंग सिंघार ने बताया कि “हमने परिवहन विभाग के पूरे घोटाले के संपूर्ण दस्तावेज और उन घोटाले के पैसों से खरीदी गई संपत्तियों की जानकारी लोकायुक्त को दे दी है. सौरभ शर्मा जो अभी जेल में बंद है. तीनों जांच एजेंसियां उससे उसकी कार में मिले 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश के बारे में कुछ भी नहीं उगलवा सकी. सौरभ शर्मा के मामले में अभी मध्य प्रदेश विधानसभा में भी चर्चा होना बाकी है. उमंग सिंघार को गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ आरोपलोकायुक्त से मुलाकात के बाद उमंग सिंघार ने बताया कि “किस तरह जनता के पैसों से यह लोग सोना-चांदी खरीद रहे थे. इस पूरे प्रकरण में तीन-तीन जांच एजेंसियों ने जांच करी, लेकिन अभी तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आए हैं. इसको लेकर भी हमने लोकायुक्त से बात की है कि इस पूरे मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही पूर्व में परिवहन मंत्री रहे गोविंद सिंह राजपूत और अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी हमने लोकायुक्त को विस्तृत दस्तावेज दिए हैं. जिसमें हमने सभी प्रकार के दस्तावेज जैसे कि किस समय कौन सी जमीन गोविंद सिंह राजपूत या उनके परिजनों के नाम पर कहां-कहां खरीदी गई है. इसका विस्तृत उल्लेख किया है लोकायुक्त ने मामले में जांच करवाने के साथ-साथ कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है. recent visitors 214

भाजपा ने यूपी में बनाए 72 नए जिलाध्यक्ष: अमेठी में स्मृति के करीबी सुधांशु शुक्ला को मिली कमान

BJP appoints 72 new district presidents in UP: Smriti’s close aide Sudhanshu Shukla gets command in Amethi लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने रविवार को 72 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। अमेठी में पार्टी ने युवा नेता सुधांशु शुक्ला को जिलाध्यक्ष बनाया है। शुक्ला पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के करीबी माने जाते हैं। सुधांशु शुक्ला पेशे से अधिवक्ता हैं और इससे पहले भाजपा के जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और एक्स पर बधाई संदेश साझा किया। ईरानी ने अपने संदेश में न केवल सुधांशु शुक्ला को, बल्कि रायबरेली से नियुक्त किए गए बुद्धिलाल पासी समेत प्रदेश के सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि 2024 का चुनाव हारने के बाद से स्मृति ईरानी अमेठी नहीं आई हैं। जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि दिल्ली का आशीर्वाद प्राप्त व्यक्ति ही इस पद पर नियुक्त होगा। सुधांशु शुक्ला की नियुक्ति से यह अनुमान सही साबित हुआ है। recent visitors 106

सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित होली मिलन एवं पारिवारिक पिकनिक का आयोजन

Holi Milan and Family Picnic organized by Sindhi Mela Samiti  भोपाल (सुशील दामले)। सिंधी मेला समिति द्वारा रतिबड स्थित नक्षत्र रिसोर्ट में होली मिलन समारोह एवं पारिवारिक पिकनिक का आयोजन किया गया।इस मौके पर सिंधी समाज के सभी लोगों ने जमकर फूलो की होली खेली, समारोह में उपस्थित सभी लोगों को सिंधी मिठाई (गिहर) से मुह मीठा करवाया इस आयोजन को लेकर सभी लोगों में काफ़ी उत्साह देखा गया। साथ ही पारिवारिक वातावरण में लोगों ने पिकनिक का भी भरपूर आनंद लिया। इस दौरान महिलाओं के लिए चम्मच रेस, तंबोला, फन क्विज़, चेयर रेस, पुल पार्टी, डांस म्यूजिक, इत्यादि गेम्स खेले गये, सभी लोगों ने इस पल को खूब एंज्याय किया एवं इस पल की यादो को अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया गया साथ ही लज़ीज व्यंजन का भी लोगों ने भरपूर लुफ्त उठाया। इस अवसर पर सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि सिंधी मेला परिवार की और से आयोजन आयोजित किया गया है इस पारिवारिक होली मिलन समारोह में उज्जैन के सर्वोत्तम नृत्य अकादमी के कलाकार द्वारा माथुरा के गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का समाबांध दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक भगवानदास सबनानी, नरेश तलरेजा, के. एल. दलवानी, प्रदीप आर्त्तवानी,महेश बजाज, दीपक राजानी, नरेश गिदवानी, रवि आनंद, पंडित रवि शर्मा, ठाकुर पंजवानी, पिकनिक संयोजक सुनील किंगरानी, हरीश मेंघानी महिला संयोजक सिया आसुदानी, सीमा सबनानी. दिव्या दरयानी, पूजा भाटिया, भावना जगवानी, सुनील मंगवानी, चंदन डुलानी, कपिल भाटिया, राम आसुदानी, मोहित शेवानी, हरकिशन निहालानी, सहित समाज के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित हुए थे। सिन्धी मेला समिति भोपाल की नई पहल, सिन्धी मैराथान,  समाज के हर आयु वर्ग को फिजिकल फिटनेस की ओर आकर्षित करने हेतु सिंधी मेला समिति द्वारा शहीद हेमू कालानी जी के जन्म दिवस रविवार 23 मार्च 2025 को सुबह 06 बजे भोपाल में पहली बार सिन्धी मैराथन आयोजित की जा रही है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पद्मश्री, पद्मभूषण प्राप्त पंकज आडवाणी भाग ले रहे है। recent visitors 120