कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का सरकार पर हमला, शिक्षकों की कमी समेत ये मुद्दे उठाए

Congress MLA Jaivardhan Singh attacked the government, raised these issues including shortage of teachers विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने प्रदेश के स्कूलों में 70000 शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि विधायक अभिभाषण से हटकर वक्तव्य दे रहे हैं। सत्ता पक्ष के दूसरे सदस्य भी सारंग का समर्थन करने लगे। इससे शोर शराबे की स्थिति बन गई। जवाब में कांग्रेस विधायक भी शोर-शराबा करने लगे। बाद में विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि जो आंकड़े उन्होंने पेश किए हैं, वह स्कूल शिक्षा विभाग के आंकड़े हैं। वे गलत जानकारी नहीं दे रहे हैं। उनके वक्तव्य के दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने भी टोका। इसके बाद कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि यह उम्मीद जताई जा रही थी कि राज्यपाल के अभिभाषण में कुछ नया देखने को मिलेगा। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ। पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में जो योजनाएं चल रही थीं, उनको भी आगे बढ़ाने में सरकार पीछे रही है। जयवर्धन सिंह ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वादा किया था कि अगर, उनकी सरकार फिर बनेगी तो हर परिवार को 450 रुपए में एलपीजी सिलेंडर देंगे। लेकिन, सरकार बनने के बाद ऐसा नहीं हुआ है। सीखो कमाओ योजना को लेकरजयवर्धन सिंह कांग्रेस विधायक ने कहा कि योजना का बजट 300 करोड़ है, लेकिन इसमें से केवल 30 करोड़ खर्च किए गए हैं। Gi सम्मिट को लेकर उन्होंने कहा कि मोहन सरकार में 1 साल में ये सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। मध्य प्रदेश में जो बड़े-बड़े उद्योग हैं, वह कांग्रेस की देन हैं। सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। एक भी किसान का गेहूं 2700 रुपए क्विंटल और धान 3100 रुपये क्विंटल में धान नहीं खरीदा गया। सहकारिता विभाग में हर 5 वर्ष में चुनाव होते थे। भाजपा राज्य में चुनाव क्यों नहीं हो रहे। मंडियों के चुनाव होते थे, लेकिन अब क्यों नहीं हो रहे। recent visitors 118

राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का हमला, कहा- पीएम की तारीफ के अलावा कुछ समझ नहीं आया

MP Vidhan Sabha Budget Session 2025-26 : मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। आज आर्थिक सर्वेक्षण और द्वितीय अनुपूरक बजट पटल पर रखा जाएगा। आज विपक्ष घोटालों और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। अभिभाषण पर लगाए गए कांग्रेस के आरोप पर मंत्री सारंग का बयानअभिभाषण आने से पहले ही उस पर टिप्पणी करना कांग्रेस की आदत है। कांग्रेस के नेता अपनी कुर्सी बचाने के लिए कुछ तो बोलेंगे ही। इसीलिए अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस का एक विधायक बता दे कि उन्होंने अभिभाषण को पूरा सुना या पढ़ा है। हमारी सरकार विकास और कल्याण मूलक सरकार है। डबल इंजन की सरकार की जो परिभाषा है उसको प्रतिपादित करते हुए हमारी सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) के माध्यम से हर वर्ग का कल्याण हमारी प्राथमिकता है। राज्यपाल के अभिभाषण से सरकार की विकास और कल्याण की जो पॉलिसी है वो परिलक्षित हुई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पहुंचे विधानसभाउमंग सिंघार ने कहा कि जनता से किए गए बीजेपी के वादों को विपक्ष सदन में उठाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण में कुछ भी नया नहीं था। सब पुराना है गिनाया जा रहा है। किसी के लिए भी कुछ भी नया नहीं है। बस सरकार के पुराने आंकड़े पढ़वाए गए हैं। recent visitors 119

हीलिंग होम ट्रस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वीर नारियों को सम्मानित किया

Healing Home Trust honoured Veer Naris on International Women’s Day भोपाल (सुशील दामले)। हीलिंग होम ट्रस्ट ने होटल लेक व्यू अशोक, भोपाल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें वीर नारियों (युद्ध विधवाओं) को सिलाई मशीनें और आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 20 वीर नारियों को स्थायी आजीविका के अवसर प्रदान करना था, जिससे वे अपने परिवारों का समर्थन कर सकें। हीलिंग होम ट्रस्ट के संस्थापक और अध्यक्ष, विंग कमांडर डॉ. राजीव चोपड़ा ने वीर नारियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और उनके सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया।  विश्वास सराग और श्रीमती मालती राय जैसे प्रतिष्ठित अतिथियों ने इस अवसर को संबोधित किया, जिसमें वीर नारियों के साहस और बलिदान को स्वीकार किया गया। स्थायी विकास के लिए व्यापक प्रशिक्षण सिलाई मशीनों के वितरण के अलावा, इस कार्यक्रम में सिलाई कौशल, उद्यमिता और वित्तीय साक्षरता पर केंद्रित एक इंटरैक्टिव प्रशिक्षण सत्र शामिल था। विशेषज्ञों ने कार्यशालाएं आयोजित कीं, जिसमें व्यवसाय शुरू करने और प्रबंधित करने के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। हीलिंग होम ट्रस्ट ने युद्ध विधवाओं और वंचित महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई पहल की हैं। संगठन ने लगातार स्थायी आजीविका के अवसर पैदा करने, कौशल विकास को बढ़ावा देने और महिलाओं के बीच वित्तीय साक्षरता में सुधार करने के लिए काम किया है। आशा और कृतज्ञता की आवाजें हीलिंग होम ट्रस्ट के प्रति अपनी हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, जिन वीर नारियों ने सिलाई मशीनें और प्रशिक्षण प्राप्त किया, उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। एक लाभार्थी, ममता जी ने कहा: “यह सिलाई मशीन मेरे लिए एक नयी शुरुआत है। आज मुझे मिले प्रशिक्षण से मुझे अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने और अपने परिवार का समर्थन करने में सक्षम महसूस हो रहा है। मैं हीलिंग होम ट्रस्ट के प्रति बहुत आभारी हूँ। आगे की यात्रा हीलिंग होम ट्रस्ट भविष्य में और भी पहल शुरू करने की योजना बना रहा है, जिसमें एक समर्पित कौशल विकास केंद्र स्थापित करना और स्वयं सहायता समूह बनाना शामिल है। संगठन व्यक्तियों, कॉर्पोरेट इकाइयों और परोपकारी संगठनों से आगे आने और इस नेक काम में योगदान करने का आग्रह करता है। हीलिंग होम ट्रस्ट द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम एक बड़ी सफलता थी, जिसने वीर नारियों क recent visitors 98

एमपी विधानसभा का बजट सत्र, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

MP Budget 2025 live updates मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो गई है। सबसे पहले सदन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल का अभिभाषण हुआ। 12 मार्च का मध्य प्रदेश सरकार राज्य का बजट पेश करेगी। 24 मार्च तक चलने वाले विधानसभा के सत्र में कुल 9 बैठकें होंगी। वहीं, इस बार कांग्रेस सदन में जमकर हंगामा करने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत आज विधानसभा के पहले दिन किसान कांग्रेस ने विधानसभा घेराव करके कर दी है। देखें सत्र के पहले दिन के पल-पल का अपडेट..। https://twitter.com/JansamparkMP/status/1898973445364252673 MP Budget 2025 live updates : कांग्रेस के विधानसभा घेराव के मुद्दें मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अभिभाषण दिया। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए संकल्पित है। किसानों को सस्ती दरों पर बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए उन्हें मात्र 5 रुपए में स्थाई बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा, युवाओं के समग्र सामाजिक विकास और महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक उन्नति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। https://twitter.com/MPVidhanSabha/status/1898985548154339672 हरदा से कांग्रेस विधायक रामकिशोर दोगने सिर पर काली टोपी लगाकर विधानसभा पहुंचे। उनके हाथ में एक तख्ती भी थी, जिसपर लिखा है ‘विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाई जाए’। पत्रिका से खास बातचीत के दौरान कांग्रेस विधायक ने कहा कि, सरकार जनता के मुद्दों पर जवाब देने से बचना चाहती है। इसलिए सदन की कार्यवाही इतनी कम अवधि की रखी गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष से लिखित मांग कर चुके हैं। इसपर उन्हें आश्वासन तो दिया गया, पर अबतक सदन की कार्यवाही की अवधि नहीं बढ़ाई गई। यही कारण है कि हमें कार्यवाही में शामिल होने के बजाए, बाहर विरोध करना पड़ रहा है। Read more: https://mysecretnews.com/gwalior-city-residents-protested-against-handing-over-gwalior-fort-to-private-hands/ recent visitors 115

प्रभात चौराहे में फिर लगा एक पोस्टर बना चर्चा का विषय

A poster put up at Prabhat Chowk once again became a topic of discussion भोपाल (सुशील दामले)! एक पोस्टर पिछले दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है,यह पोस्टर प्रभात चौराहे में लगा हुआ है जहां मिली-जुली हिंदू मुस्लिम आबादी रहती है पोस्टर लगाने का उद्देश्य राजधानी मे एकता भाईचारा बना रहे,जिसमे सभी धर्म के लोग त्यौहार मिलकर मनाये, हिन्दू,मुस्लिम,सिख,ईसाई सब मिलकर सभी से सामान ख़रीदे और होली ईद मिलकर मनाये वही समाजसेवी मोहम्मद शावर ने बताया कि,कुछ लोग शहर की फ़िज़ा को ख़राब करने की कोशिश कर रहे है,सोशल मिडिया पर भी भड़काऊ सन्देश प्रसारित कर रहे है,हमारा काम सांप्रदायिक त्यौहारों को बनाए रखना है,जो लोग इस तरह के भड़काऊ पोस्टर बैनर लगा रहे हैं,या सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित कर रहे है,ऐसे लोगो पर कार्यवाही होनी चाहिए, recent visitors 197

मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा अमर्यादित भाषा प्रयोग के संबंध में मुख्यमंत्री को शिवसेना प्रमुख ने लिखा पत्र

Shivsena chief wrote a letter to the Chief Minister regarding the use of indecent language by Minister Prahlad Patel भोपाल (सुशील दामले)! 1.माननीय जैसा कि समाचार के माध्यम से विदित है की प्रहलाद पटेल द्वारा जनता को भिखारी जैसे अपशब्द का उपयोग किया गया जी की निंदनीय है शिवसेना मध्यप्रदेश इसका कड़ा विरोध करती,एक तरफ आप जनता को भगवान कहते है वही दूसरी तरफ आपके मंत्री गलत भाषा का उपयोग करते है ,आप से आशा करते है कि आप प्रहलाद पटेल का स्तीफा जरूर लेंगे।अन्यथा शिवसेना सभी जिलों में प्रह्लाद पटेल का विरोध करेगी।2.माननीय सरकार द्वारा शराब अहाते तो बंद कर दिए गए,लेकिन शराब माफिया द्वारा रोड पर ही खुले आम अहाते जैसा माहौल बना दिया गया है।प्रभात पेट्रोल पंप के पास वाली शराब दुकान की बात करे तो बगल में ही सेम गर्ल्स कॉलेज है जंहा से महिलाओं बच्चियों के आना जाना दूभर हो गया है,ऐसा ही हाल DIG बंगला के पास स्थित शराब दुकान का वही अस्पताल है जिससे लोग परेशान है,शिवसेना किसी एक या दो शराब दुकान की बात नही करती ये सिर्फ उदाहरण दिए गए ऐसा हाल भोपाल सहित पूरे प्रदेश में है।3.माननीय आपसे आग्रह की महिला शक्ति का देश और प्रदेश के विकास में सराहनीय योगदान है लेकिन बाहर से पड़ने आये हुए छात्राएं असामाजिक तत्त्वों के बहकावे में आकर बार मे शराब सिगरेट का सेवन करती हुई पाई जाती है जिसको बिल्कुल प्रतिबंधित कर देना चाहिए।4.माननीय जिम सेंटर में महिला जिम ट्रेनर अनिवार्य कर देना चाहिए,जिन जिम सेंटर में महिला ट्रेनर नही है उन्हें प्रतिबंध कर देना चाहिए क्योंकि जिम में लव जिहाद जैसे मामले होते है। 5.माननीय बिगत कुछ दिनों में युवा बेरोजगारी के बजह से क्राइम के तरफ रुझान ज्यादा हो रहा है 16 से 25 साल तक के युवा सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए पोस्ट डाल रहे है,कई जगह तो दहशत फैलाने के उद्देश्य से खुले आम हथियार लहराते है छुरी तलवार से बिना बजह हमला कर देते है।आये दिन रात में चार पहिया वाहनों में तोड़ फोड़ आग जनी जैसी बारदात को अंजाम देते है ऐसे लोगो को सोशल मीडिया पर चिन्हित करके कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।6.माननीय किसानों द्वारा आत्महत्या के मुद्दे पर गहन चिंतन किया जाना चाहिए,भारत हमारा कृषि प्रधान देश है यदि किसानों के लेकर चिंता ब्यक्त नही की गई तो आने वाले समय मे किसानों की हालत दायनी हो जाएगी,किसानों को कर्ज मुक्त करना चाहिए साथ ही किसानों के बिजली के बिल माफ करने का कष्ट करें।7.माननीय मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सरकारी संस्कृत विद्यालय जो कक्षा 1 से शुरू हो उनकी शुरुआत करने का कष्ट करें।8.माननीय जगह जगह वफ्फ बोर्ड के नाम पर जमीनों पर अबैध कब्जा किया जा रहा उन पर तुरंत कार्यवाही की जानी चाहिए जैसा कि ताजा मामला अभी रायसेन का है। 9.माननीय मीट की दुकानें जो कालोनियों के अंदर है उन्हें तुरंत बंद करने के आदेश देने चाहिए ,मीट की दुकानों के लिए सब्जी मंडी की तर्ज पर अलग जगह नियुक्त की जाए।पिछले दिनों सरकार द्वारा मीट की दुकानों को कवर करने के आदेश दिए गए कुछ दिन आदेश के पालन हुआ लेकिन अब फिर वही हाल हो गया खुले आम मीट बेंचा जा रहा।10.मेट्रो शहरों या महानगरों में हॉस्पिटल गली गली खोले जा रहे एक MBBS डॉक्टर की डिग्री कई हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन लेने में लगी है,साथ ही हॉस्पिटल में नर्सिंग के छात्रों द्वारा इलाज किया जाता ,कई अस्पतालों में रात में झोला छाप डॉक्टर इलाज कर रहे इन पर जल्द कार्यवाही की जानी चाहिए। 11.स्कूल का नया वर्ष शुरू होने वाला है ऐसे में स्कूल वाले अपनी मनमानी के हिसाब से फीस लेते है,साथ ही स्कूल ड्रेस स्कूल किताब अपने बेंडर से लेने के लिए माता पिता पर दबाब बनाते है ऐसे में स्कूल की सुविधाओं के मापदंड अनुसार फीस लिस्ट तैयार होनी चाहिए।12.माननीय आपसे अपेक्षा है कि बाला साहेब को ही हिन्दुहृदय सम्राट का तमगा मिला ,हिन्दुतत्व की विचारधारा लोगो तक पवाहित कि इसलिए बाला साहेब ठाकरे जी को भारत रत्न दिया जाए।13.माननीय गौ माता को राज्य पशु का दर्जा मिलना चाहिए। recent visitors 122

प्रहलाद पटेल के बयान पर बवाल: कांग्रेस ने किया पुतला दहन

Ruckus over Prahlad Patel’s statement: Congress burns effigy भोपाल (सुशील दामले) ! आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साकेत नगर के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन गोविंदपुरा विधानसभा के वार्ड 57 कस्तूरबा हॉस्पिटल के सामने किया गया जिसमें कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रविंद्र साहू झूमरवालाजी में कहां कि भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रहलाद पटेल के द्वारा जनता जनार्दन को भिखारी जैसे शब्दों से उल्लेखित किया है यह ना सिर्फ लोकतंत्र का अपमान है अपितु भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और मंत्रियों के अहंकार को भी प्रदर्शित करता है भारतीय जनता पार्टी जब अपने किए गए वादों को पूरा नहीं करती है और जनता मंत्री को याद दिलाती है तो मंत्री को जनता भिखारी नजर आती है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साकेत नगर के अध्यक्ष राहुल दहिया ने इस उपलक्ष्य में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रहलाद पटेल के अमर्यादित बयान का विरोध करते हुए सभी ब्लॉकों में पुतला दहन का आयोजन रखा गया है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भी प्रह्लाद पटेल के बयान की घोर निंदा करती है और आक्रोष स्वरूप आज उनका पुतला दहन किया गया प्रशिक्षण प्रभारी नरेश सिंह जादौन ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद जनता का सम्मान है और जब वादे पूरे नहीं होगे तो जनता उसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से ही करेंगी लेकिन भारतीय जनता पार्टी में तो यह परंपरा हो गई है जो जितना लोकतंत्र विरोधी बयान देगा उसकी तरक्की होती है यदि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अपने मंत्री के बयान का समर्थन नहीं करता है तो उसे तुरंत कार्रवाई करना चाहिए आज के कार्यक्रम में आकाश खरें , अभिषेक जी ,प्रशांत वागले , पीएन उपाध्याय , योगेन्द्र नाथ कौशल, अजय यादव, किशन भाटी, दुलीचंद जांगड़ा ,गिरीश साहू, रितेश सोनी, महेश दुबे , परितोष नंदी ,ओंकार सिंह ,वीरू लाहौरी ,उपेंद्र सिंह , अनिल पवार, अनिल मेहर , सुमित भूरी, देवेंद्र साहू मनोज साहू मनीष पाल कनुपाल राजपाल रितिक साहू रिंकू साहू मथुरा साहू मनोज साहू गोलू विश्वकर्मा गोलू पांडे अजय सूरज साहू पप्पू सेन गुड्डू कुशवाहा अशोक गढ़वाल मथुरा साहू रमेश साहू जी ऋतिक पाल वीरू अहिरवार सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए recent visitors 86