एमपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त: पुलिस के सामने महिला सरपंच प्रत्याशी का नामांकन फार्म छीनकर भागे दबंग, लिपिक को कुचलने की कोशिश

Law and order collapses in MP: thugs snatch nomination form from female Sarpanch candidate in front of police, attempt to crush clerk छतरपुर। जिले में जनपद पंचायत राजनगर की ग्राम पंचायत सीलोन में सरपंच पद के उपचुनाव के लिए नामांकन जमा करने के अंतिम दिन मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिटर्निंग आफिसर के सामने से कुछ युवक छीनकर कार से फरार हो गए। आरोप है कि फार्म लेकर भाग रही कार को रोकने का प्रयास करने पर जनपद पंचायत के लिपिक को वाहन से कुचलने की कोशिश भी की गई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। रिटर्निंग ऑफिसर के सामने से नामांकन पत्र लेकर भागे जानकारी के अनुसार, भूसौर निवासी दशोदा यादव सरपंच पद के लिए नामांकन जमा करने जनपद पंचायत राजनगर पहुंची थीं। दोपहर बाद नामांकन पत्र जांच के लिए रिटर्निंग आफिसर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और नामांकन पत्र छीनकर बाहर निकल गए। इसके बाद वे सफेद रंग की कार में बैठकर भागने लगे। कार रोकने की कोशिश, लिपिक भी पीछे दौड़ा प्रत्याशी के पुत्र राजेश यादव के अनुसार, उनके स्वजन ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वाहन सवारों ने उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इसी बीच जनपद पंचायत के लिपिक हरिनारायण कोरी युवकों के पीछे दौड़े, लेकिन आरोपित कार लेकर फरार हो गए। राजेश ने बताया कि उन्हें कुछ दिनों से धमकी मिल रहीं थी कि नामांकन दाखिल न करें। दो दर्जन से ज्यादा लोग धरने पर बैठे घटना के बाद जनपद पंचायत परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्याशी के पक्ष से करीब दो दर्जन लोग शाम तक जनपद पंचायत में धरने पर बैठे रहे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। उनका कहना था कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नामांकन पत्र छीनकर ले जाना गंभीर मामला है। दोबारा भरवाया नामांकन फार्म राजनगर के रिटर्निंग ऑफिसर एवं तहसीलदार धीरज गौतम ने बताया कि महिला प्रत्याशी का नामांकन फार्म दोबारा भरवा दिया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं और संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बहुप्रसारित वीडियो और उपलब्ध जानकारी के आधार पर घटना में शामिल लोगों तथा वाहन की पहचान में जुटी है। गौरतलब है कि जनवरी में ग्राम पंचायत सीलोन की तत्कालीन सरपंच सोना रैकवार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था। इसके बाद पिंकी रैकवार कार्यवाहक सरपंच के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही थीं। recent visitors 20

किसान को मारी गोली, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर लगाए आरोप

Farmer shot; allegations leveled against Shaligram Garg, brother of Bageshwar Dham’s Dhirendra Shastri. छतरपुर। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कोड़ा में मंगलवार को गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने उन्हें गोली मारी। घटना के बाद घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जमीन बेचने का दबाव बनाने का लगाया आरोपघायल किसान मोतीलाल कुशवाहा का आरोप है कि क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि जो किसान अपनी जमीन बेचने से इनकार करते हैं, उनके साथ मारपीट और धमकी दी जाती है। किसान के मुताबिक, इसी विवाद के दौरान उन पर गोली चलाई गई, जिससे वे घायल हो गए। जिला अस्पताल में चल रहा उपचारघटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस हर पहलू से कर रही जांचछतरपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि घायल किसान को गोली लगी है या घटना की प्रकृति कुछ और है। उन्होंने कहा कि घायल किसान ने शालिग्राम गर्ग पर गोली मारने के आरोप लगाए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। उल्लेखनीय है कि शालिग्राम गर्ग पहले भी मारपीट से जुड़े मामलों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। हालांकि इस मामले में वास्तविक स्थिति पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। recent visitors 34

गौरिहार में खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर का सख्त रवैया, लापरवाही पर निलंबन, वेतन कटौती और इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश

Collector takes a tough stand at the block-level review meeting in Gaurihar, orders suspension for negligence, salary cuts and withholding of increments. छतरपुर । कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने गौरिहार जनपद में ब्लॉकवार राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य ,महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की।  इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित पटवारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए फार्मर आईडी, नक्शा तरमीम एवं सीमांकन की टॉप -बॉटम हल्कों के पटवारियों से प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने फार्मर आईडी बनाने एवं खसरा लिंकिंग, तरमीम के कार्य में असंतोषजनक प्रगति  पर हल्का सरवई, कटरा, प्रकाश बम्हौरी पटवारी का 1-1 इंक्रीमेंट रोकने साथ ही शिशोलर, ठकुर्रा एवं गोयरा पटवारी को निलम्बित करने के निर्देश दिए और जुझारनगर पटवारी का एक दिवस, कितपुरा पटवारी का 3 दिवस, रेवना पटवारी का 7 दिवस एवं पहरा पटवारी का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। बारिश के मद्देनजर सतर्क रहने आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने बारिश के मौसम को देखते हुए सभी पटवारियों को अपने क्षेत्र की पुल, पुलिया एवं रास्तों जहां दुर्घटना की आशंका हो का स्थल निरीक्षण कर आवश्यक उपाय के लिए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करने को भी कहा। उन्होंने पटवारियों को अपने हल्के के अनुसार विद्युत सम्बंधित शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम का नम्बर जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बारिश के मद्देनजर सतर्क रहने के भी निर्देश दिए। कितपुरा सचिव को सस्पेंड करने एवं चंद्रपुरा सेक्टर अंतर्गत उपयंत्री की वेतन काटने और जनपद में अटैच करने के निर्देश आवास निर्माण कार्य में प्रगति बढ़ाने एवं पंचायतों के कार्य पूरे करने के निर्देश कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान जनपद सीईओ द्वारा अव्यवस्थित जानकारी देने पर गहरी नाराजगी जताते हुए भविष्य में ध्यान रखने की हिदायत दी। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास के निर्माण में कम प्रगति होने पर कितपुरा सचिव को निलंबित करने, जीआरएस का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों में कम प्रगति पर चंद्रपुरा सेक्टर अंतर्गत उपयंत्री का सात दिन का वेतन काटने और जनपद में अटैच करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम रेवना सचिव की एक वेतन वृद्धि और जीआरएस का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पंचायतों में लंबित अनुग्रह सहायता और संबल के प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करें।  कलेक्टर ने वीबी जी राम जी अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए हर पंचायत को 20-25 जीडब्ल्यू कार्य लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जब तक पूर्व के कार्यों की जानकारी अपलोड न हो तब तक नए काम स्वीकृत नहीं किए जाएं। कलेक्टर ने  आवास के कार्यों में प्रगति बढ़ाने एवं पंचायतों के निर्माण कार्य में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।  उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, उद्यानिकी, कृषि, मत्स्य पालन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की विस्तार से जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने निर्देशित किया की शासन की मंशानुरूप सभी लक्ष्यों की पूर्ति उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें। डिलेवरी प्वाइंट फंक्शनल करने के निर्देश आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य कार्य में भी सहयोग करने के निर्देश प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में कम प्रगति होने पर पर्यवेक्षक का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास की खंड स्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्रों में हितग्राही पंजीयन, केंद्रों में एचसीएम वितरण, प्री स्कूल एजुकेशन, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में सेक्टर गोयरा, खड़ेहा और गौरिहार की प्रगति कम होने पर सेक्टर पर्यवेक्षक सविता अहिरवार का 7 दिवस का वेतन काटने का निर्देश दिए। साथ ही सभी इंडिकेटर में सुधार के निर्देश दिए गए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग के कार्य में भी सहयोग करें। उन्होंने अपार और आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए बीएमओ को निर्देश दिए कि सभी डिलेवरी प्वाइंट को फंक्शनल करें और प्रयास करें कि शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव हो।  बैंकों में लंबित प्रकरणों के निराकरण कराने के निर्देश कलेक्टर ने पशुपालन विभाग अंतर्गत क्षीरधारा तथा कामधेनु योजना की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही उद्यानिकी विभाग को योजनाओं के बैंकों में लंबित प्रकरण के निराकरण कराने के निर्देश दिए।  उर्वरक की सैंपलिंग करने के निर्देश कलेक्टर ने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान प्रदर्शन बीज वितरण एसडीएम एवं तहसीलदार की निगरानी में करने के निर्देश दिए साथ ही उर्वरक की सैम्पलिंग सुनिश्चित करने को कहा। नामांकन बढ़ाने और बच्चों की अपार आईडी बनाने के निर्देश कलेक्टर ने मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री मत्स्य समृद्धि योजना की प्रगति पर और ध्यान देने को कहा। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग को शत् प्रतिशत नामांकन तथा सभी बच्चों की अपार आईडी शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। recent visitors 33