छतरपुर : पुलिस ने ग्राम ज्योराहा अंतर्गत मंदिर में चोरी का 12 घंटे के अंदर किया खुलासा- चोर को गिरफ्तार कर दान पेटी से चोरी की गई नगद राशि बरामद

Chhatarpur: Police solved the theft at a temple in Jyoraha village within 12 hours – arrested the thief and recovered the cash stolen from the donation box. छतरपुर । थाना जुझार नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ज्योराहा में मंदिर की दानपेटी से राशि चोरी संबंधी पुजारी वीरेंद्र दास सिंह की रिपोर्ट पर थाना जुझारनगर में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।  पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा द्वारा पुलिस टीम को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। थाना जुझारनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए। मुखबिर तंत्र सक्रिय कर क्षेत्र में भ्रमण करने वाले संदिग्ध की जानकारी एकत्र की गई। पुलिस टीम द्वारा एकत्रित साक्ष्य एवं सूचना के आधार पर संदेही से पूछताछ की गई, चोरी करना स्वीकार किया गया। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी बृजेंद्र अहिरवार पिता गजराज अहिरवार निवासी ग्राम सोसाइटी पुरवा, मिढ़का, थाना लवकुशनगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से मंदिर की दानपेटी से चोरी किए गए 6657 रुपए नगद राशि बरामद की गई। विधिवत कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी लवकुश नगर  नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जुझार नगर उप निरीक्षक राजकुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक विनोद, आरक्षक शुभम सेन, मंगल यादव, राहुल चौहान, समद खान, विनोद प्रजापति की भूमिका रही। recent visitors 19

गौरिहार में खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर का सख्त रवैया, लापरवाही पर निलंबन, वेतन कटौती और इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश

Collector takes a tough stand at the block-level review meeting in Gaurihar, orders suspension for negligence, salary cuts and withholding of increments. छतरपुर । कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने गौरिहार जनपद में ब्लॉकवार राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य ,महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की।  इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित पटवारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए फार्मर आईडी, नक्शा तरमीम एवं सीमांकन की टॉप -बॉटम हल्कों के पटवारियों से प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने फार्मर आईडी बनाने एवं खसरा लिंकिंग, तरमीम के कार्य में असंतोषजनक प्रगति  पर हल्का सरवई, कटरा, प्रकाश बम्हौरी पटवारी का 1-1 इंक्रीमेंट रोकने साथ ही शिशोलर, ठकुर्रा एवं गोयरा पटवारी को निलम्बित करने के निर्देश दिए और जुझारनगर पटवारी का एक दिवस, कितपुरा पटवारी का 3 दिवस, रेवना पटवारी का 7 दिवस एवं पहरा पटवारी का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। बारिश के मद्देनजर सतर्क रहने आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने बारिश के मौसम को देखते हुए सभी पटवारियों को अपने क्षेत्र की पुल, पुलिया एवं रास्तों जहां दुर्घटना की आशंका हो का स्थल निरीक्षण कर आवश्यक उपाय के लिए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करने को भी कहा। उन्होंने पटवारियों को अपने हल्के के अनुसार विद्युत सम्बंधित शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम का नम्बर जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बारिश के मद्देनजर सतर्क रहने के भी निर्देश दिए। कितपुरा सचिव को सस्पेंड करने एवं चंद्रपुरा सेक्टर अंतर्गत उपयंत्री की वेतन काटने और जनपद में अटैच करने के निर्देश आवास निर्माण कार्य में प्रगति बढ़ाने एवं पंचायतों के कार्य पूरे करने के निर्देश कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान जनपद सीईओ द्वारा अव्यवस्थित जानकारी देने पर गहरी नाराजगी जताते हुए भविष्य में ध्यान रखने की हिदायत दी। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास के निर्माण में कम प्रगति होने पर कितपुरा सचिव को निलंबित करने, जीआरएस का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों में कम प्रगति पर चंद्रपुरा सेक्टर अंतर्गत उपयंत्री का सात दिन का वेतन काटने और जनपद में अटैच करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम रेवना सचिव की एक वेतन वृद्धि और जीआरएस का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पंचायतों में लंबित अनुग्रह सहायता और संबल के प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करें।  कलेक्टर ने वीबी जी राम जी अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए हर पंचायत को 20-25 जीडब्ल्यू कार्य लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जब तक पूर्व के कार्यों की जानकारी अपलोड न हो तब तक नए काम स्वीकृत नहीं किए जाएं। कलेक्टर ने  आवास के कार्यों में प्रगति बढ़ाने एवं पंचायतों के निर्माण कार्य में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।  उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, उद्यानिकी, कृषि, मत्स्य पालन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की विस्तार से जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने निर्देशित किया की शासन की मंशानुरूप सभी लक्ष्यों की पूर्ति उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें। डिलेवरी प्वाइंट फंक्शनल करने के निर्देश आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य कार्य में भी सहयोग करने के निर्देश प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में कम प्रगति होने पर पर्यवेक्षक का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास की खंड स्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्रों में हितग्राही पंजीयन, केंद्रों में एचसीएम वितरण, प्री स्कूल एजुकेशन, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में सेक्टर गोयरा, खड़ेहा और गौरिहार की प्रगति कम होने पर सेक्टर पर्यवेक्षक सविता अहिरवार का 7 दिवस का वेतन काटने का निर्देश दिए। साथ ही सभी इंडिकेटर में सुधार के निर्देश दिए गए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग के कार्य में भी सहयोग करें। उन्होंने अपार और आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए बीएमओ को निर्देश दिए कि सभी डिलेवरी प्वाइंट को फंक्शनल करें और प्रयास करें कि शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव हो।  बैंकों में लंबित प्रकरणों के निराकरण कराने के निर्देश कलेक्टर ने पशुपालन विभाग अंतर्गत क्षीरधारा तथा कामधेनु योजना की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही उद्यानिकी विभाग को योजनाओं के बैंकों में लंबित प्रकरण के निराकरण कराने के निर्देश दिए।  उर्वरक की सैंपलिंग करने के निर्देश कलेक्टर ने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान प्रदर्शन बीज वितरण एसडीएम एवं तहसीलदार की निगरानी में करने के निर्देश दिए साथ ही उर्वरक की सैम्पलिंग सुनिश्चित करने को कहा। नामांकन बढ़ाने और बच्चों की अपार आईडी बनाने के निर्देश कलेक्टर ने मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री मत्स्य समृद्धि योजना की प्रगति पर और ध्यान देने को कहा। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग को शत् प्रतिशत नामांकन तथा सभी बच्चों की अपार आईडी शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। recent visitors 23

पुराने चेक बाउंस मामलों में बड़ी सफलता, ₹8000 का इनामी वारंटी गिरफ्तार

Major breakthrough in old cheque bounce cases, ₹8000 reward warrantee arrested छतरपुर ! पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे “न्याय पथ अभियान” के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए 4 से 3 साल पुराने चेक बाउंस के 5 अलग-अलग मामलों में वांछित ₹8000 के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में जिले में लंबे समय से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन पुलिस ने वर्ष 2022 के 2 और 2023 के 3 चेक बाउंस मामलों में फरार चल रहे आरोपी ऋषिकेश अत्रे को जिला बुरहानपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा 5 स्थाई वारंट जारी किए गए थे। नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। टीम में प्रधान आरक्षक कृष्ण वल्लभ सेन, आरक्षक भूपेंद्र सिंह और राम जी कुशवाहा की सक्रिय भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश कर आगे की कार्यवाही की गई है। छतरपुर पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि कानून से बचना संभव नहीं है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। recent visitors 53

छतरपुर- सभी गर्भवती महिलाओं की अनमोल पोर्टल में एंट्री हो : कलेक्टर पार्थ जैसवाल

Chhatarpur- All pregnant women should be entered in the Anmol portal: Collector Parth Jaiswal छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, सीएमएचओ डॉक्टर आर.पी. गुप्ता सहित डॉक्टर, बीएमओ बीपीएम, बीसीएम अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे। कलेक्टर  जैसवाल ने मैटरनल हेल्थ की समीक्षा करते हुए अनमोल पोर्टल में कुछ गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन समग्र आईडी नहीं होने की वजह से नहीं होने पर बक्सवाहा बीएमओ को कड़ी फटकार लगाई और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही बीसीएम की एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा सीईओ जनपद के निरंतर संपर्क में रहें और आशाओं को कार्य में लगाएं। उन्होंने कहा लापरवाही बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन की पोर्टल में कम एंट्री होने पर बड़ामलहरा बीएमओ की वेतन वृद्धि रोकने संबंधी कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं छतरपुर ग्रामीण एवं शहरी बीएमओ को हाई रिस्क महिलाओं का मैनेजमेंट नहीं होने पर 1 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी बीएमओ को हाई रिस्क महिलाओं के चिन्हांकन के विशेष निर्देश दिए।  कलेक्टर ने ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए बड़ामलहरा सहित अन्य ब्लॉकों को चतुर्थ एएनसी चैकअप बढ़ाने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने सरबई, बारीगढ़, गौरिहार, बाजना और बक्सवाहा में भी ज्यादा से ज्यादा एएनसी चैकअप कैम्प आयोजित करने एवं घुवारा पीएचसी पर भी कैम्प लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा डिलीवरी के संबंध में शासकीय एवं प्राइवेट अस्पतालों का डेटा एचआईएमएस एवं अनमोल पोर्टल में प्रमुख रूप से अपडेट हो। कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं की ईकेवायसी और डीबीटी शतप्रतिशत कराने के निर्देश दिए।  एएनएम की वेतन वृद्धि रोकने, आशा को हटाने एवं 108 एम्बुलेंस पर पेनाल्टी के निर्देश कलेक्टर ने दो गर्भवती महिलाओं की लापरवाही के कारण मृत्यु होने के संबंध में संबंधित पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। पहला प्रकरण भूरी आदिवासी ग्राम ब्रजपुरा किशनगढ़ दो घंटे विलंब से 108 पहुंचने के संबंध में एमडी को पेनाल्टी लगाने के संबंध में पत्र लिखने के निर्देश दिए। साथ ही एएनसी चैकअप नहीं करने पर एएनएम की वेतन वृद्धि रोकने एवं आशा कार्यकर्ता की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम चौपरा बक्सवाहा पूनम आदिवासी का प्लेसेंटा न निकलने से मृत्यु हो जाने के संबंध में सीएमएचओ को बीएमओ और बीसीएम की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसएनसीयू और पीआईसीयू और लो बर्थ एवं लिंगानुपात की समीक्षा करते हुए यूविन पोर्टल में एंट्री बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजनगर अंतर्गत टीकाकरण कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने एनसीडी स्क्रीनिंग में लवकुशनगर एवं राजनगर में खराब स्थिति होने पर प्रोग्रेस बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही लवकुशनगर बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने और सीएचओ पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा हाइपरटेंशन एवं डायबिटीज की स्क्रीनिंग बढ़ाएं।  कलेक्टर ने टीबी स्क्रीनिंग के संबंध में लापरवाही पर राजनगर बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही गौरिहार, लवकुशनगर एवं राजनगर के टीबी प्रभारी एवं डीटीओ की तीन दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने निक्षय पोषण योजना में गौरिहार, बिजावर और बक्सवाहा में डीबीटी की कम प्रोग्रेस होने पर बढ़ाने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने नो फंग्शनल डिलीवरी प्वाइंट की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि स्टाफ की पदस्थापना के संबंध में अन्य जगह के स्टाफ की ड्यूटी लगाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करें। साथ ही पदस्थापना होने के बाद भी कार्य में लापरवाही करने पर कर्री के डॉक्टर पर कार्यवाही का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।  कलेक्टर जैसवाल ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतकर्ता से स्वयं बात कर शिकायतों को संतुष्टि से बंद करने की निर्देश दिए।  कलेक्टर ने बड़ामलहरा, बिजावर,  लवकुशनगर बीएमओ को सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग के संबंध में जानकारी नहीं होने पर एक-एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जो बीएमओ पिछले 6 महीने से लगातार सी एवं डी ग्रेड में आ रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भेजें। recent visitors 103