छतरपुर : फर्जी डॉक्टरों पर गिरी गाज: बिना डिग्री चला रहे क्लीनिक सील, मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत FIR दर्ज

Chhatarpur: Action taken against fake doctors: Clinics running without degrees sealed, FIR lodged under Medical Council Act छतरपुर : जिले में फर्जी और अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर गौरीहार में बिना डिग्री चल रहे पाल क्लीनिक को एसडीएम ने सील कर दिया। वहीं, जिलेभर में 10 अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई की गई है। गौरीहार में पाल क्लीनिक का संचालन बिना किसी वैध मेडिकल डिग्री के किया जा रहा था। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर क्लीनिक को सील कर दिया। यह कार्रवाई स्वास्थ्य, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। क्लीनिक संचालक के खिलाफ मेडिकल काउंसिल एक्ट 1987 की धारा 24 के तहत FIR दर्ज की गई है। सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता ने बताया कि जिलेभर में लगातार फर्जी डॉक्टरों और अवैध चिकित्सा सेवाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अब तक इन स्थानों पर हुई कार्रवाई- छतरपुर शहर: सिंह क्लीनिक और सकील क्लीनिक सील राजनगर: भपका का पटेल क्लीनिक और बसारी का शिवशक्ति क्लीनिक बंद नौगांव (हरपालपुर): लाइफ हेल्थ केयर क्लीनिक सील लवकुशनगर: बसंतपुर चौराहे का एक अवैध क्लीनिक बंद बकस्वाहा: चांदसी और खान क्लीनिक पर भी कार्रवाई जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। recent visitors 150

छतरपुर: प्रशासन ने अंबेडकर मूर्ति हटाई: नाराज समाज ने नहीं मनाई जयंती; भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट पर धरने की चेतावनी दी

Chhatarpur: Administration removed Ambedkar statue: Angry community did not celebrate birth anniversary; Bhim Army warned of sit-in at Collectorate कार्यकर्ता बोले- मूर्ति को स्थापित करने तक धरना प्रदर्शन बंद नहीं होगा। छतरपुर । हरपालपुर में रविवार रात प्रशासन ने बिना अनुमति स्थापित की गई अंबेडकर की मूर्ति हटा दी। इससे नाराज बहुजन समाज और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बाबा साहेब की जयंती नहीं मनाई। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरने की चेतावनी दी है। दरअसल रविवार दोपहर करीब 2 बजे बहुजन समाज और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने स्थित पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी थी। पूर्व जनपद सदस्य गीता अहिरवार के नेतृत्व में करीब दो सौ महिला-पुरुष इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यकर्ता मूर्ति हटाने को नहीं हुए तैयार करणी सेना और बजरंग दल की सूचना पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। तहसीलदार रंजना यादव, नगर परिषद सीएमओ महादेव अवस्थी और नगर निरीक्षक पुष्पक शर्मा ने बिना अनुमति मूर्ति स्थापना पर आपत्ति जताई। बसपा जिलाध्यक्ष डीडी अहिरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष केडी अहिरवार, अजाक्स छतरपुर और भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र अहिरवार मूर्ति हटाने को तैयार नहीं हुए। नाराज लोगों ने बाबा साहेब की जयंती नहीं मनाई एसडीएम और नौगांव एसडीओपी अमित मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल वर्मा ने जयंती मनाने के लिए एक दिन की मोहलत मांगी। लेकिन रविवार की देर रात प्रशासन ने मूर्ति हटवा दी। इस कार्रवाई से नाराज होकर समाज के लोगों ने सोमवार को बाबा साहेब की जयंती नहीं मनाई। कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन जारी  भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र अहिरवार ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। बहुजन समाज और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर गुस्से में हैं। उन्होंने आने वाले दिनों में कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बिना अनुमति की थी मूर्ति की स्थापना  हरपालपुर टीआई पुष्पक शर्मा ने बताया कि शनिवार को बिना अनुमति के कुछ लोगों ने थाने के सामने बाबा साहब की मूर्ति स्थापित की थी देर रात एसडीएम की समझइस के बाद मूर्ति को हटा दिया था मैं जरूरी काम से फील्ड में था। अभी कोई विवाद की स्थिति नहीं है मामला शांत है। पुलिस सभी लोगों पर नजर बनाए हुए हैं। SDM बोले- राष्ट्र के गौरव की मूर्ति ऐसे स्थापित करना गलत  नौगांव एसडीएम जीएस पटेल ने बताया कि समाज के लोगों को समझाएं दी जा रही है कि बाबा साहब राष्ट्र के गौरव हैं। इस प्रकार से उनकी मूर्ति को स्थापित करना उचित नहीं है। नगर परिषद से इनका प्रस्ताव पास हो चुका है महिला कलेक्टर साहब से बात की है 2 महीने के अंदर प्रकिया फॉलो करके ससम्मान बाबा साहब की मूर्ति स्थापित की जाएगी। ‘इन लोगों पर FIR होनी चाहिए’ वहीं पूर्व जिला मंत्री और भाजपा पूर्व पार्षद मातादीन अहिरवार ने कहा कि बिना परमिशन की मूर्ति स्थापित करना गलत है। उन्होंने कहा कि 70 प्रतिशत लोग उत्तरप्रदेश से हैं, मध्यप्रदेश के लोग यहां नजर नहीं आ रहे। जानबूझकर प्रोग्राम को विवादित बनाने के लिए षड्यंत्र रचा है। ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज होना चाहिए नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। recent visitors 129

छतरपुर :क्या भीमकुंड नष्ट होने की कगार पर, इतिहास में पहली बार छतरपुर की धरोहर भीमकुंड के पानी का जलस्तर बहुत तेजी से नीचे गिर रहा 

Chhatarpur: Is Bhimkund on the verge of destruction? For the first time in history, the water level of Chhatarpur’s heritage Bhimkund is falling very fast  छतरपुर। धरोहर भीमकुंड इन दिनों खाली होता जा रहा है। भीमकुंड के इतिहास में यह पहली घटना है। कुंड में पानी 12 फीट नीचे पहुंच गया है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि उनकी जानकारी में आज तक भीमकुंड इतना खाली कभी नहीं हुआ। इसके अलावा भीमकुंड आश्रम में रहने वाले सभी साधु संतों ने भी यही बात कही। बाजना सहित आस पास के गांवों में कुओं का जलस्तर भी गिर गया है। छतरपुर जिले के बाजना गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र में प्राचीन धार्मिक स्थल भीमकुंड स्थित है। स्थानीय लोगों की मानें तो गुफा के अंदर स्थित भीमकुंड बुंदेलखंड के ऋषियों, मुनियों, तपस्वियों एवं साधकों की तपोस्थली रही है। इस स्थल पर अथाह जलकुंड वैज्ञानिक शोध का केंद्र भी बना हुआ है। आश्चर्य की बात तो यह है कि वैज्ञानिक इस जल कुंड में कई बार गोताखोरी करवा चुके हैं, लेकिन इस जल कुंड की थाह अभी तक कोई नहीं पा सका। गोताखोर 100 फीट तक नीचे ही जा पाए थे। तेज लहरों के कारण उन्हें वापस आना पड़ा था। यहां विष्णु-लक्ष्मीजी के मंदिर के समीप एक और प्राचीन मंदिर स्थित है। recent visitors 132

बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं को मिली नई सुविधा: राम दरबार के पास स्टेट बैंक ने लगाए दो एटीएम, जल्द खुलेगी बैंक शाखा

Devotees get new facility in Bageshwar Dham: State Bank installed two ATMs near Ram Darbar, bank branch will open soon छतरपुर। बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने दो एटीएम शुरू किए हैं। राम दरबार के पास लगाई गई इन मशीनों से अब श्रद्धालु आसानी से निकाल सकेंगे। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने एटीएम का उद्घाटन फीता काटकर किया। भारतीय स्टेट बैंक के भोपाल वृत्त के महाप्रबंधक अजिताभ पारासर ने कहा कि बागेश्वर धाम की महिमा विश्वभर में फैली है। यहां दुनियाभर से लोग बालाजी और महाराजश्री के दर्शन के लिए आते हैं। यूपीआई और ऑनलाइन लेनदेन के बावजूद कई बार नकद की जरूरत पड़ती है। खासकर धार्मिक स्थलों में यह आवश्यकता और भी अधिक होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। महाप्रबंधक ने यह भी बताया कि निकट भविष्य में बागेश्वर धाम में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा भी खोली जाएगी। इससे श्रद्धालुओं को बैंकिंग सेवाओं का और बेहतर लाभ मिल सकेगा। recent visitors 119

छतरपुर: अंबेडकर की मूर्ति चोरी: तीन दिन पहले ही हुई थी स्थापना; ग्रामीण बोले- गांव के दबंग जमीन कब्जाना चाहते हैं

Chhatarpur: Ambedkar’s statue stolen: It was installed just three days ago; Villagers said that the village bullies want to occupy the land छतरपुर । बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की चोरी हो गई। घटना गढ़ीमलहरा के बारी गांव में बुधवार रात की है। आज सुबह मूर्ति नहीं दिखने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। एएसपी विदिता डांगर ने बताया कि ग्रामीणों ने कुछ संदिग्धों के नाम बताए हैं। पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। रहवासी जयप्रकाश ने बताया, कुछ लोग पहले से ही मूर्ति स्थापना का विरोध कर रहे थे। ओमप्रकाश अहिरवार ने खुलासा किया कि कुछ लोग जमीन पर अतिक्रमण करना चाहते थे। इस मामले में पहले कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत भी की गई थी मूर्ति चोरी होने पर अहिरवार समाज के लोग आक्रोशित हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जमीन का कुछ हिस्सा अंबेडकर के नाम जमीन से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार, विवादित भूखंड का कुल रकबा 3.237 हेक्टेयर है, जिसमें से 0.650 हेक्टेयर जमीन डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम दर्ज है। वर्तमान में गांव के कुछ दबंग लोग इस जमीन पर कब्जा करना चाहते थे, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे थे। 10 मार्च को अहिरवार समाज ने गांव के स्कूल के पास हर्रई रोड पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी। स्थापना के दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में आसपास और जिले के लोग मौजूद थे। recent visitors 125

छतरपुर जिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मियों को 5 माह से मानदेय नहीं, काम बंद होने से जरूरी सेवाएं होंगी प्रभावित

Outsourced workers have not received their remuneration for the last 5 months, essential services will be affected due to the shutdown छतरपुर। जिला अस्पताल में अति आवश्यक सेवाएं देने वाले 65 आउटसोर्स कर्मचारियों को बीते 5 माह से ठेकेदार ने मानदेय नहीं दिया है। इसलिए इन कर्मचारियों की माली हालत बिगड़ती जा रही है। यदि आउटसोर्स कर्मचारी मानदेय न मिलने के विरोध में काम बंद करने की चेतावनी दी है। कर्मचारी यदि काम देते हैं, तो जिला अस्पताल की अतिआवश्यक सेवाएं प्रभावित हो जाएंगी। बता दें कि इंदौर की कामथेन सिक्योरिटी संस्था ने जिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारी रखने के लिए मार्च 2023 में ठेका लिया। इसके बाद संस्था ने विद्युत पंप ऑपरेटर, लिफ्ट मैन, कंप्यूटर ऑपरेटर, ऑक्सीजन गौस प्लाट, एक्सरे और लैब टेक्नीशियन सहित 65 कर्मचारी आउटसोर्स पर रखे। जिन्हें संस्था ने समय- समय पर मानदेय का भुगतान किया। लेकिन बीते 5 माह से संस्था ने मानदेय का भुगतान नहीं किया है। इसलिए जिला अस्पताल में अतिआवश्यक सेवाएं देने वाले कर्मचारियों की माली हालत बिगड़ गई है। इसमें से कई कर्मचारी शहर के बाहर के हैं। इसलिए उन्हें किराए के मकान में रहना पड़ रहा है। जो समय पर किराया नहीं चुका पा रहे। वहीं कुछ कर्मचारी कर्ज लेकर अपना परिवार चला रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी टेंडर के अनुसार जो भी संस्था आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने का कार्य लेती है। वह 6 माह तक सभी कर्मचारियों को अपनी ओर से भुगतान करती है। यदि संबंधित विभाग 6 माह से अधिक समय निकल जाने के बाद भी बजट जारी नहीं करता, तो संबंधित संस्था इस कर्मचारियों का मानदेय रोक करती है। लेकिन जिला अस्पताल में कार्य कर रही संस्था को जनवरी 2025 तक का भुगतान होने के बाद भी कर्मचारियों का मानदेय नहीं दिया जा रहा। सीएस डॉ. जीएल अहिरवार का कहना है आउटसोर्स कर्मचारियों का बजट संस्था को जारी करने बीते 5 माह से स्वास्थ्य कमिश्नर को 11 पत्र लिख चुके हैं। इसके साथ ही कलेक्टर के माध्यम से 5 रिमांइडर भेज चुके हैं। लेकिन वहां से अब तक बजट का आवंटन नहीं हुआ है। इसलिए ठेकेदार आउटसोर्स कर्मचारियों का भुगतान नहीं कर रहा। इसके बाद भी कर्मचारियों का मानदेय देने के लिए संस्था को नोटिस जारी किया है। विभाग पर संस्था का सवा करोड़ रुपए बकाया संस्था ने मार्च 2023 में आउटसोर्स कर्मचारियों को रखने का टेंडर लिया। तब से अब तक लिफ्ट मैन, इलेक्ट्रीशियन, हैल्पर और पंप ऑपरेटरों के मानदेय का विभाग ने भुगतान नहीं किया है। इसलिए संस्था का स्वास्थ्य विभाग पर सवा करोड़ बकाया हो गया है। जिसके चलते संस्था कर्मचारियों का भुगतान नहीं कर पा रही। – लोकेंद्र गोस्वामी, सुपरवाइजर कामथेन सिक्योरिटी इंदौर recent visitors 153

छतरपुर: पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का मामला: एडीईओ पर रिश्वत का आरोप; कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

Chhatarpur: Case of corruption in PM Awas Yojana: ADEO accused of taking bribe; Demand for action from Collector छतरपुर । ग्राम पंचायत बगौता में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। मंगलवार को जनसुनवाई में ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि एडीईओ रागिनी पटेल प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के सर्वे में गड़बड़ी कर रही हैं। पात्र लोगों को लाभार्थी सूची में शामिल करने के लिए पैसों की मांग की जा रही है। ग्रामीण अमर रैकवार के अनुसार, एडीईओ का भाई भी इस काम में शामिल है। जो लोग पैसे देते हैं, केवल उन्हीं के नाम लिस्ट में जोड़े जा रहे हैं। शिकायत में बताया गया कि गांव में करीब 500 परिवार आवास योजना के पात्र हैं। लेकिन एडीईओ ने कई ऐसे लोगों के नाम सूची में जोड़ दिए हैं, जो सरकारी नौकरी करते हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर एडीईओ के भाई द्वारा धमकी दी जाती है। एडीईओ लोगों के फोन तक नहीं उठातीं। ग्रामीणों ने कलेक्टर से एडीईओ को हटाने और मामले की जांच कराने की मांग की है। वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना का सर्वे किया जा रहा है और इसकी जांच प्रक्रिया चल रही है। recent visitors 95