MY SECRET NEWS

Thursday, June 25, 2026 2:32 pm

बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं को मिली नई सुविधा: राम दरबार के पास स्टेट बैंक ने लगाए दो एटीएम, जल्द खुलेगी बैंक शाखा

Devotees get new facility in Bageshwar Dham: State Bank installed two ATMs near Ram Darbar, bank branch will open soon

  • एटीएम का शुभारंभ करते धीरेंद्र शास्त्री एवं बैंक के अधिकारी।

छतरपुर। बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने दो एटीएम शुरू किए हैं। राम दरबार के पास लगाई गई इन मशीनों से अब श्रद्धालु आसानी से निकाल सकेंगे।

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने एटीएम का उद्घाटन फीता काटकर किया। भारतीय स्टेट बैंक के भोपाल वृत्त के महाप्रबंधक अजिताभ पारासर ने कहा कि बागेश्वर धाम की महिमा विश्वभर में फैली है। यहां दुनियाभर से लोग बालाजी और महाराजश्री के दर्शन के लिए आते हैं।

यूपीआई और ऑनलाइन लेनदेन के बावजूद कई बार नकद की जरूरत पड़ती है। खासकर धार्मिक स्थलों में यह आवश्यकता और भी अधिक होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

महाप्रबंधक ने यह भी बताया कि निकट भविष्य में बागेश्वर धाम में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा भी खोली जाएगी। इससे श्रद्धालुओं को बैंकिंग सेवाओं का और बेहतर लाभ मिल सकेगा।

Loading spinner

Leave a Comment