छतरपुर जिले में काले बादल छाए, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज: पिछले सप्ताह की तुलना में दो डिग्री बढ़ा

Dark clouds covered Chhatarpur, minimum temperature recorded at 16 degrees: increased by two degrees compared to last week छतरपुर । शनिवार शाम से मौसम में अचानक बदलाव आया है। रविवार सुबह 9 बजे से आकाश में काले बादल छाए हुए हैं। सुबह धूप नहीं निकली, हालांकि दोपहर बाद मौसम के साफ होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 16.31 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया है। हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। एक सप्ताह पहले न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री था। फसलों की नियमित सिंचाई करने की सलाह किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए नियमित सिंचाई करने की सलाह दी गई है। स्प्रिंकलर का उपयोग करें और रात में सिंचाई करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, तेज धूप से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीना चाहिए। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखना आवश्यक है। खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म इलाके जिले में खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म इलाके हैं, जहां तापमान 48 डिग्री से ऊपर जाता है। बिजावर की जटाशंकर में यह 43 डिग्री तक सीमित रहता है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 अप्रैल से 21 जून तक सबसे अधिक गर्मी पड़ेगी और इस दौरान तापमान 38 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है। recent visitors 159

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ने छतरपुर में की बैठक

Youth Congress National Secretary held a meeting in Chhatarpur छतरपुर । युवा कांग्रेस ने 2028 के चुनाव की तैयारियों का आगाज कर दिया है। शनिवार शाम को छत्रसाल चौराहे स्थित राजीव भवन में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश सह प्रभारी प्रियंका पटेल ने जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रियंका पटेल ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने जिला अध्यक्ष को कमेटी का विस्तार करने के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी बल दिया। प्रियंका पटेल ने कहा कि पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि 2028 के चुनाव की तैयारियां अभी से ग्राउंड लेवल पर शुरू की जा रही हैं। बैठक में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। recent visitors 195

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु पहुंचीं बागेश्वर धाम, 251 बेटियों के विवाह समारोह में हुईं शामिल

President Draupadi Murmu reached Bageshwar Dham, attended the marriage ceremony of 251 daughters छतरपुर। बागेश्वर धाम पर आयोजित होने वाले कन्या विवाह समारोह की घड़ी आ गई है। आज महाशिवरात्रि पर्व पर 251 बेटियां परिणय सूत्र में बंधेंगी और उनको आशीर्वाद देने के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु पहुंचीं। समूचा बागेश्वर धाम आज जनकपुर जैसा लग रहा है। बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय परंपरा में संतों ने सदियों से अपने कर्म और वाणी से जनमानस को राह दिखाई है। उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वासों के बारे में लोगों को जागरूक किया है, छुआ-छूत और ऊंच-नीच के भेद-भाव को दूर करने की सीख दी है। आज जब हमारा देश वूमन डेवलपमेंट से वूमन लीड डेवलपमेंट की ओर अग्रसर है तब समाज के सभी लोगों का कर्तव्य बनता है कि वे बेटियों और बहनों को सबल और सक्षम बनाने में अपना योगदान दें। बेटियों के विवाह की खुशियां फैलीचारों तरफ बेटियों के विवाह की खुशियां फैली हैं। बागेश्वर धाम सज धज कर अपने 251 दूल्हों के स्वागत के लिए आतुर है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने सभी जमाइयों को घोड़े पर बैठाकर उनकी बरात निकलवाएंगे। महाराज श्री का संकल्प है कि किसी के बीच जाति पांति और ऊंच नीच का भेदभाव न हो। मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, महाराष्ट्र के मंत्री सतेन्द्र सिंह राठौर ने आकर महाराजश्री का आशीर्वाद लिया। फाइट कराकर ग्रेट खली ने दिया नशा न करने का संदेशअमेरिका की सुख सुविधा त्याग कर ग्रेट खली अपने देश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। ग्रेट खली का कहना है कि यदि युवा नशा त्यागेंगे और खेलों की ओर आकर्षित होंगे तो न केवल देश का मान बढ़ेगा बल्कि देश खेलों में सशक्त होगा। ग्रेट खली ने बीती रात अपने शागिर्दों से जो खलबली मचाई वह देखने लायक थी। बागेश्वर धाम के लिए यह एक अनोखा प्रदर्शन रहा। महिला पहलवानों में रुचिका,दया कौर, तानिया सहित सभी 6 महिलाए जालंधर पंजाब एकेडमी की स्टूडेंट हैं। वहीं पुरुष वर्ग में जेटी बाबा, माजा,सहित 14 पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए। राष्ट्र चेतना के उत्थान में आगे बढ़ें : ऋतंभरा22 फरवरी से 25 फरवरी तक बागेश्वर धाम में साध्वी ऋतंभरा दीदी मां के मंगल प्रवचन सुनने का लोगों को अवसर मिला। यहां आए लाखों लोगों को दीदी मां ने संदेश दिया कि राष्ट्र चेतना के उत्थान में हम सब अपना योगदान दें। दीदी मां ने कहा कि जब राष्ट्र का उत्थान होगा तभी हिन्दू राष्ट्र बनेगा। बीते दो दिनों से बागेश्वर धाम में देश के प्रख्यात संतों का आगमन जारी है। विगत रोज जगतगुरू स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के अलावा अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक चिन्मयानंद बापू जी, राज राजेश्वरानंद महाराज लंदन, डॉ. हनुमान ददरूआ सरकार, इंद्रेश उपाध्याय, राजूदास महाराज हनुमानगढ़ी अयोध्या, गीता मनीषी जी शामिल हैं। धाम के कार्यक्रमों को देखकर अभिभूत हूं : विष्णुदेव सायछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी के दर्शन करने के बाद बागेश्वर महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत पावन और पुनीत अवसर है कि हमें भी यहां आने का सौभाग्य मिला। उन्होंने बताया कि उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अन्य साथी रामप्रताप सिंह व उनके पुत्र दर्शन करने आए हैं। recent visitors 151

बड़ामलहरा : सचिव और रोजगार सहायक द्वारा अवैध वसूली के खिलाफ सरपंच और ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

Badamalhara: Sarpanch and villagers gheraoed the collectorate against illegal recovery by the secretary and employment assistant सरपंच बोलीं- जो पैसे नहीं देते, उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिलता सरपंच ने पंचायत सचिव और रोजगार सहायक पर अवैध वसूली के आरोप लगाए। छतरपुर । बड़ामलहरा जनपद की ग्राम पंचायत भोजपुरा में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। महिला सरपंच राजकुमारी अहिरवार ने मंगलवार को दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के साथ कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर पंचायत सचिव अभिषेक जैन और रोजगार सहायक अजेंद्र सिंह परमार पर अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। सरपंच प्रतिनिधि लखन लाल अहिरवार के अनुसार, दोनों अधिकारी सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ग्रामीणों से अवैध वसूली करते हैं। राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, आवास योजना और मृत्यु प्रमाण-पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों के लिए पैसों की मांग की जाती है। जो लोग पैसे नहीं दे पाते, उन्हें योजनाओं से वंचित कर दिया जाता है। वहीं,रोजगार सहायक अजेंद्र सिंह परमार पर आरोप है कि वह पिछले 15 वर्षों से अपनी दबंग छवि का दुरुपयोग कर रहे हैं। आवास योजना में पात्र लोगों की अनदेखी कर संपन्न परिवारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। एक ग्रामीण रमेश आदिवासी का मामला सामने आया है, जिनका नाम 2017 की आवास योजना सूची से बिना किसी कारण के काट दिया गया। व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण की जा रही शिकायतें हालांकि, बड़ामलहरा जनपद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसके मिश्रा का कहना है कि इस तरह की शिकायत पहले भी आई थी। इंस्पेक्टर से कराई गई जांच में रिश्वत के आरोप निराधार पाए गए थे। उनका मानना है कि यह शिकायतें व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण की जा रही हैं। अधिकारियों को हटाने की मांग सरपंच और ग्रामीणों ने कलेक्टर से दोनों अधिकारियों को तत्काल हटाकर नई नियुक्तियां करने की मांग की है। recent visitors 254

छतरपुर : मुआवजे को लेकर किसानों का कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन : लेकिन कलेक्टर किसानों मिलने नहीं पहुंचे

Chhatarpur: Farmers’ protest for compensation: Hundreds of farmers sat outside the collectorate for three hours, but the collector did not reach the farmers छतरपुर । सिंचाई परियोजना के लिए अधिग्रहीत की गई जमीनों का उचित मुआवजा मांगने के लिए सोमवार को करीब 100 किसानों ने कलेक्टर कार्यालय में धरना दिया। सटई तहसील के 6 गांवों के किसान दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में डटे रहे। जिसके बाद 5:45 बजे एडीएम मिलिंद नागदेवे ने किसानों से ज्ञापन लिया और जांच करवाने की बात कही। नैगुवां तालाब और छापर के पास लघु सिंचाई परियोजना के तहत बन रहे तालाब के लिए सिलावट, सटई, बछरौनियां, नैगुवां, पड़रिया और कदवां गांव के 500 किसानों की जमीनें अधिग्रहीत की गई हैं। सरकार इन जमीनों का मुआवजा 3 लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से दे रही है, जिसे किसान कम बता रहे हैं। किसान प्रति एकड़ 10 लाख की मांग कर रहे किसान नेता राजेंद्र पटेल के अनुसार, प्रभावित किसान या तो 3 लाख रुपए में उतनी ही जमीन किसी अन्य स्थान पर चाहते हैं या फिर 10 लाख रुपए प्रति एकड़ का मुआवजा मांग रहे हैं। किसानों का कहना है कि पिछले तीन सप्ताह में वे कई बार कलेक्टर को आवेदन दे चुके हैं। अपर कलेक्टर जीएस पटेल और राजनगर एसडीएम बलवीर रमण ने किसानों से बातचीत की कोशिश की, लेकिन किसान सीधे कलेक्टर से मिलने पर अड़े रहे। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया कि वे मीटिंग में व्यस्त हैं और शाम में 5 बजे के बाद किसानों से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद एडीएम ने किसानों से ज्ञापन लिया। recent visitors 181

छतरपुर: आयुष्मान कार्ड फिर भी देना होगा पैसा : जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के लिए मांगे पैसे, कलेक्टर से शिकायत

Even if you have Ayushman card, you will still have to pay money: Money demanded for CT scan in district hospital, complaint to collector छतरपुर। जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सीटी स्कैन के लिए अवैध वसूली का प्रयास किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मियों ने दिनभर दस्तावेजों की फोटोकॉपी के नाम पर उन्हें परेशान किया और फिर पैसों की मांग की। बुजुर्ग महिला आशा देवी शर्मा को किडनी इन्फेक्शन के कारण आईसीयू में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की सलाह पर बुधवार को वह सीटी स्कैन कराने पहुंचीं। महिला के परिजनों को कर्मचारियों ने सुबह से शाम तक परेशान किया। कर्मचारियों ने बार-बार दस्तावेजों की फोटोकॉपी मांगी और फिर पैसों की मांग शुरू कर दी। शाम 4:30 बजे महिला का बेटा रामजी शर्मा मां को व्हीलचेयर पर लेकर सीटी स्कैन के लिए पहुंचा, लेकिन अस्पताल कर्मियों ने उनके बेटे रामजी शर्मा को अंदर जाने से रोक दिया। इस दौरान तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रामजी शर्मा ने कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता और एसडीएम अखिल राठौर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। recent visitors 184

छतरपुर : रिश्वतखोर पटवारी  गिरफ्तार: घुवारा पटवारी देवेंद्र राजपूत को EOW ने 5 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा, चौकीदार फरार

Ghuwara: Bribe-taking Patwari arrested: EOW caught Patwari Devendra Rajput red-handed taking 5 thousand rupees, watchman absconded छतरपुर । बुधवार को एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया है। घुवारा के सदर पटवारी देवेंद्र राजपूत को जमीन की तरमीम के एवज में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। मामले के अनुसार, पटवारी देवेंद्र राजपूत ने प्रकाश सिंह से जमीन की तरमीम के लिए 7 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसमें से वह पहले ही 2 हजार रुपए ले चुका था। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जब पटवारी तहसील परिसर में बचे हुए 5 हजार रुपए ले रहा था, तभी ईओडब्ल्यू की विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इस मामले में शामिल चौकीदार मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने ईओडब्ल्यू से की थी शिकायत शिकायतकर्ता प्रकाश सिंह ने पटवारी की शिकायत ईओडब्ल्यू से की थी। इसके बाद ईओडब्ल्यू की डीएसपी उमा नवल आर्या और निरीक्षक संजय बेदिया के नेतृत्व में टीम ने पटवारी को गिरफ्तार किया। ईओडब्ल्यू ने सभी पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। recent visitors 229