भाजपा-कांग्रेस नेताओं में विवाद, चलीं गोलियां, भारी पुलिस बल तैनात

Dispute between BJP-Congress leaders, bullets fired, heavy police force deployed MP NEWS ! मध्यप्रदेश के भिंड के गोहद मे भाजपा-कांग्रेस नेताओं के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर गोलियां चलीं। दोनों पक्षों की ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद शहर में सनसनी फैल गई और माहौल तनाव पूर्ण हो गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को देखते हुए चार थानों का पुलिस बल बुलाकर मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही कई लोगों के हथियार भी जब्त किए हैं। भाजपा-कांग्रेस नेताओं में विवादघटना गोहद चौराहे की जहां बुधवार की सुबह कांग्रेस नेता विश्वनाथ प्रताप सिंह अपने खेतों की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी भाजपा नेता सत्येन्द्र गुर्जर व उसके साथियों ने विश्वनाथ प्रताप सिंह को घेर लिया। इस दौरान भाजपा नेता सत्येन्द्र गुर्जर के साथियों ने फायरिंग भी की जिससे बचते हुए किसी तरह विश्वनाथ प्रताप सिंह घर पहुंचे और अपनी बंदूक निकाल कर वापस घटना स्थल पर लौटे। दोनों तरफ से चलीं गोलियांकांग्रेस नेता विश्वनाथ प्रताप सिंह जब बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे तो एक बार फिर भाजपा नेता सत्येन्द्र गुर्जर के साथियों ने गोलियां चलाईं जिसके जवाब में विश्वनाथ प्रताप सिंह के पक्ष की ओर से भी गोलियां चलाई गईं। सुबह-सुबह चौराहे पर हुई फायरिंग की इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है और ये घटना उसी का परिणाम है। हालात बिगड़ते देख चार थानों का पुलिस बल इलाके में तैनात किया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। recent visitors 160

महू में हुआ अंबेडकर समर्थकों का महाकुंभ, लाखों कि संख्या में संविधान रक्षक हुए शामिल

Maha Kumbh of Ambedkar supporters took place in Mhow, lakhs of constitution protectors participated मध्य प्रदेश कांग्रेस के जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम के लिए महू पहुंचने के आव्हान पर 3 लाख से अधिक लोगों ने महू पहुंचकर मध्यप्रदेश की राजनीतिक दशा और दिशा बदलकर रख दी है। कार्यक्रम में शामिल जनता का जोश प्रदेश में कांग्रेस के नवोदय की ओर इशारा कर रहा था, वहीं पूरे कार्यक्रम की सफलता का श्रेय राहुल गांधी के उस निर्णय को जाता है जिसके तहत मध्यप्रदेश को जीतू पटवारी के रूप में एक युवा और ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष देने की पहल हुई। ऐतिहासिक जनसैलाब महू में आयोजित जय बापू, जय भीम जय संविधान कार्यक्रम के दौरान केवल मंच और ग्राउंड ही नहीं, बल्कि पूरा महू खचाखच भरा हुआ था। जनसैलाब को रोकने के सरकार के सभी षड्यंत्र फेल नज़र आ रहे थे, धरती से लेकर आसमान तक तिरंगे और नीले ध्वज नज़र आ रहे थे, जय भीम और जय बापू का उद्घोष इतना तेज था कि कंपन राज्य और केंद्र सरकार की कुर्सी हिला रहा था। पूरा इंदौर शहर अंबेडकर और बापू मय नज़र आ रहा था। हर तरफ़ संविधान की रक्षा के संकल्प की गूंज थी। जीतू पटवारी का बेहतरीन प्रबंधन मध्यप्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल रहे जीतू पटवारी के बेहतरीन प्रबंधन की बदौलत पूरा कार्यक्रम निर्विरोध संपन्न हुआ। दूरस्थ क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं के लिए भोजन, पानी और बैठने की व्यवस्था ने सबका दिल जीत लिया। पार्किंग से लेकर भोजन वितरण की व्यवस्था भी आखरी पलों तक समुचित चलती रही। पास वितरण इतना व्यवस्थित था, कि कहीं कोई विवाद की गुंजाइश ही नहीं थी। जीतू पटवारी ने व्यवस्था की मुख्य बागडोर हमेशा अपने नियंत्रण में रखी, जिससे पूरा कार्यक्रम बेहतरीन प्रबंधन का प्रतीक बना। नेताओं का समन्वय इंदौर में नेताओं के बीच समन्वय भी हमेशा से चुनौती रही है, लेकिन जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम में तालमेल और समन्वय की कहीं कोई कमी नहीं नज़र आई। कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने वाली सभी कमेटियों के सदस्यों ने अपनी ज़िम्मेदारी को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।  बीजेपी का तिकड़म फेल बीजेपी ने कांग्रेस के कार्यक्रम को फेल करने के लिए इसी समय इंदौर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रखा और बसों का अधिग्रहण कर महू पहुंचने के सभी रास्ते बंद कर दिये। हैरानी की बात है कि बीजेपी के इस षड्यंत्र का जवाब जनता ने खुद दे दिया। जनता बसों को छोड़कर पैदल ही पहुंचने लगी, कई कोसों तक जनता का हुजूम नारे लगाते चलता नज़र आया। बीजेपी का कार्यक्रम पिट गया, कुर्सियाँ ख़ाली रही, वहीं कांग्रेस के कार्यक्रम की सफलता की गवाह लाखों जनता बनी। जीतू पटवारी ने दिया संदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पिछले 15 दिनों से अलग अलग स्थानों पर सभा कर जनता से महू पहुंचने की अपील की, लोगों से व्यक्तिगत संपर्क किया। नतीजतन महू कार्यक्रम सबके लिए खुद का कार्यक्रम बन गया और लोगों ने जी जान लगाकर कार्यक्रम की सफलता में अपनी भूमिका निभाई। सोशल मीडिया जय बापू, जय भीम और जय संविधान के आमंत्रण से पटा रहा, हर तरफ़ संविधान की चर्चा होती रही। जीतू पटवारी कार्यकर्ताओं को मेहनत करने का संदेश देने में सफल रहे। मध्यप्रदेश कांग्रेस के जोश और लगातार बढ़ते जनाधार ने बीजेपी को संकट में डाल दिया है। कांग्रेस अब सड़क, गली और मोहल्लों में लड़ती दिख रही है। राहुल गांधी की वह सोच कामयाब होती दिख रही है, जिसके मद्देनजर प्रदेश की कमान जीतू पटवारी को सौंपी गई थी। जीतू पटवारी अब मेहनत और संघर्ष का प्रतीक बनते नज़र आ रहे हैं। recent visitors 144

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले महू पहुंचे CM मोहन यादव, कांग्रेस बोली- ‘खुद नहीं आए, उनका डर लाया है’

Jitu Patwari on Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गणतंत्र दिवस के अवसर पर महू पहुंचे जहां उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतीक स्थली के दर्शन किए. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम मोहन यादव के महू आने पर जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि सीएम मोहन यादव अपने आप यहां नहीं आए, बल्कि उनका डर उन्हें महू खींच कर लाया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जीतू पटवारी ने लिखा, “मुख्यमंत्री जी, सच यह है कि बाबा साहब की जन्म भूमि और संविधान की प्रतीक स्थली डॉ. अंबेडकर नगर (महू) आप नहीं आए, आपका ‘डर’ आपको यहां लेकर आया है. डर जनता का, डर लोकतंत्र की शक्ति का, डर संवैधानिक मूल्यों/मान्यताओं का. याद रखें कि संविधान के अस्तित्व को ही नकारने वाले आप जैसे कितने ही बीजेपी वाले आएंगे और चले भी जाएंगे, लेकिन बाबा साहब के पवित्र संविधान को छू भी नहीं पाएंगे.” राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पहुंचेंगे महूकांग्रेस ने कहा है कि सोमवार को मध्य प्रदेश के महू में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी संबोधित करेंगे. इंदौर से करीब 25 किलोमीटर दूर महू भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जन्मस्थली है. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि रैली में 2 लाख से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे. संविधान की रक्षा का लेंगे संकल्पकांग्रेस ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी रैली को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम के दौरान नेता और कार्यकर्ता संविधान की रक्षा का संकल्प लेंगे. भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार पर संविधान का ‘बार-बार अपमान’ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान बदलने के लिए लोकसभा में 400 सीटें चाहती है. जीतू पटवारी ने दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और सत्तारूढ़ पार्टी के नेता आरक्षण को चुनौती दे रहे हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में आंबेडकर का अपमान किया था. पटवारी ने कहा, ‘‘ये सभी मुद्दे कांग्रेस के लिए चिंता का विषय हैं. कांग्रेस ने संविधान की रक्षा के लिए काम किया है, जिसके लिए पार्टी देश भर में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान चलाएगी.” recent visitors 134

‘बड़े मियां तो हैं ही छोटे मियां सुभानल्लाह’, पप्पू यादव ने BJP-AAP पर कसा तंज

Delhi Elections: निर्दलीय सांसद और कांग्रेस समर्थक पप्पू यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठ बोलते देखा है, लेकिन केजरीवाल उनसे भी आगे निकल गए हैं। पप्पू यादव पटपड़गंज विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अनिल कुमार के लिए प्रचार कर रहे थे। इस दौरान निर्दलीय सांसद यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का पूर्वांचल से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा के पास चार मुख्य मुद्दे हैं- पहला, हिंदू-मुस्लिम, दूसरा, अडानी का पैसा, तीसरा, चुनाव आयोग और चौथा, ईडी और सीबीआई। उन्हें देश की कोई परवाह नहीं है। भाजपा भ्रष्ट है, लेकिन आप से ज्यादा भ्रष्ट कोई नहींपूर्णिया के सांसद ने कहा कि बड़े मियां तो हैं ही छोटे मियां सुभानअल्लाह। मैंने अपने जीवन में नरेंद्र मोदी को झूठ बोलते देखा है, लेकिन केजरीवाल उनसे आगे निकल गए हैं। उन्होंने कहा था कि वह वीआईपी नहीं बनेंगे, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े वीआईपी बन गए। पेरिस की सड़कें, यमुना, मोहल्ला क्लीनिक इनमें से कोई भी मायने नहीं रखता। अगर किसी ने सबसे कम समय में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार किया है, तो वह वही हैं। भाजपा भ्रष्ट है, लेकिन आप से ज्यादा भ्रष्ट कोई नहीं है। लोगों को याद आ रहा है शील दीक्षित का समयसांसद पप्पू यादव ने कहा कि अब लोगों को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का समय याद आ गया है। इसलिए लोग शीला दीक्षित के समय को याद करते हैं, चाहे वह मेट्रो हो, ग्रीन दिल्ली हो या कानून-व्यवस्था। recent visitors 218

महू पहुंचे CM सुक्खू और प्रतिभा सिंह: ‘जय भीम, जय बापू, जय संविधान’ में शामिल होंगे

CM Sukhu and Pratibha Singh reached Mhow: will join the Congress’s constitution campaign कल से 3 दिन दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन्दौर। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज मध्यप्रदेश के महू पहुंच गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस महू संविधान अभियान शुरू करने जा रही है। कुछ देर में इंदौर के पास बाबा साहेब की जन्मस्थली महू में ‘जय भीम, जय बापू, जय संविधान’ रैली में शामिल होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी इसमें शामिल होने महू पहुंच गई हैं। महू में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। मुख्यमंत्री सुक्खू आज शाम को वापस दिल्ली लौट आएंगे और कल से अगले तीन दिन दिल्ली में चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री सुक्खू को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। लिहाजा वह दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए नजर आएंगे। recent visitors 197

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 11.30 इंदौर आकर महू जाएंगे

Congress leader Rahul Gandhi will arrive in Indore today at 11.30 and go to Mhow  इन्दौर। देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह करीब 11.30 बजे चार्टर्ड प्लेन से इंदौर आएंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से महू के लिए रवाना होंगे। वे महू में दशहरा मैदान स्थित हेलीपेड पर उतरेंगे। वहां आधे घंटे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। इसके बाद वेटरनरी कॉलेज के पास स्थित हेलीपेड पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित सभी पूर्व और कांग्रेस शासित राज्यों के वर्तमान और मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और संविधान को मानने वाले अनुयायी शामिल होंगे। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू से ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान’ रैली के आगाज किया जाएगा। recent visitors 110

महापुरूषों की प्रतिमाओं पर ना विधुत सज्जा और ना तिरंगा ध्वज क्यों।

Why are there no electrical decorations or tricolour flags on the statues of great men? कल गणतंत्र दिवस पर विशेष समारोह आयोजित किया गया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आदमकद बेनर होर्डिंग पोस्टर्स लगाऐं गये। इन्दौर। तिरंगा ध्वज उससे छोटा रखा गया मुख्य आयोजन जगह पर क्यों सवाल, साथ ही गणतंत्र दिवस था क्या नगरनिगम, मप्र शासन इन राष्ट्रीय नेताओं, महापुरूषों की, शहीदों की, बलिदानीयों की प्रतिमाओं के आसपास रोशनी नहीं करवा सकती थी। तिरंगा ध्वज खातिर जहां जहां स्टैंड बना हुआ है वहां वहां ध्वज नहीं फहराया जा सकता था। हालात यह है कि राजमोहल्ला स्थित भगतसिंह प्रतिमा पर गंदा कटा फटा राष्ट्रीय ध्वज लगा हुआ है,, और स्टैंड पर अन्य ध्वज,,, राष्ट्रीय संपतियों, शासकीय कार्यालयों पर, नगरनिगम कार्यालय पर आदि जगहों पर रोशनी की गई इन प्रतिमाओं पर क्यों नहीं कि। मप्र कांग्रेस कमेटी ने सीधे सीधे भाजपा सरकार और जिला प्रशासन तथा नगरनिगम परिषद् पर आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का महिमा मंडन करने में सरकारी धन खैरात की तरह खर्च किए गए परंतु महापुरूषों, बलिदानी शहीदों ,, स्वतंत्रता संग्रामके नायकों को भूला दिया  क्योंकि ये सब संघ की विचारधारा से जुड़े हुए नहीं थे,संघ और भाजपा का चरित्र इससे स्पष्ट होता है। लेख  प्रमोद कुमार व्दिवेदी एड्वोकेट प्रवक्ता मप्र कांग्रेस कमेटी मप्र  recent visitors 111