हरियाणा विधानसभा चुनाव: ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने युवाओं से ‘बाहर निकलकर मतदान करने’ का आग्रह किया

Haryana assembly elections: Olympic medallist Manu Bhaker urges youth to 'come out and vote'

Haryana assembly elections: Olympic medallist Manu Bhaker urges youth to ‘come out and vote’ हरियाणा ! दोहरी ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने शनिवार को युवाओं से बाहर निकलकर Haryana assembly elections में अपना वोट डालने का आग्रह किया।हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट और महिलाओं की व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में दो कांस्य पदक जीतेअपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भाकर ने कहा कि एक ‘जिम्मेदार नागरिक’ के तौर पर उन्होंने Haryana assembly elections में अपना वोट डाला।भाकर ने एक्स पर लिखा, “मुझे स्याही लगी है! एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में, मैंने आज सुबह हरियाणा विधानसभा चुनाव में गर्व के साथ अपना वोट डाला। मैं सभी युवा मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे बाहर निकलें और बड़ी संख्या में मतदान करें। आपका वोट मायने रखता है।”हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान शुरू हुआ और सुबह 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत मतदान हुआ, भारतीय चुनाव आयोग ने कहा। चुनाव आयोग ने कहा कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 36.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। Read More : https://mysecretnews.com/sophie-shows-her-utility/ दोपहर 1 बजे तक अंबाला में 39.47 प्रतिशत, भिवानी में 38.27 प्रतिशत, फतेहाबाद में 40 प्रतिशत, हिसार में 38.34 प्रतिशत, करनाल में 39.74 प्रतिशत, रोहतक में 36.19 प्रतिशत, सोनीपत में 33.64 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान पंचकूला में हुआ, जहां दोपहर 1 बजे तक 25.89 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला। यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भाजपा राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी सत्ता विरोधी लहर और किसान आंदोलन तथा पहलवानों के विरोध के मुद्दों पर सत्ता वापस लेने की कोशिश कर रही है। Haryana assembly elections में मुख्य चुनाव लड़ने वाली पार्टियों में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के साथ-साथ इंडियन नेशनल लोकदल-बहुजन समाज पार्टी (आईएनएलडी-बीएसपी) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी)-आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन शामिल है। Haryana assembly elections अधिकारी पंकज अग्रवाल के अनुसार, 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में 2,03,54,350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1,07,75,957 पुरुष, 95,77,926 महिलाएं और 467 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल, 1,031 उम्मीदवारों के साथ 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 20,632 मतदान केंद्र स्थापित recent visitors 188

बड़ामलहरा अस्पताल में महिला वार्ड का उद्घाटन” गांधी जयंती पर बड़ामलहरा एमएलए रामसिया भारती कि एक खास पहल”

Inauguration of women’s ward in the hospital “A special initiative of Badamalhara MLA Ramsia Bharti on Gandhi Jayanti” छतरपुर ! 2 अक्टूबर, 2024 को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बड़ामलहरा के विधायक रामसिया भारती ने स्थानीय अस्पताल में एक नए महिला वार्ड का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और उन्हें एक सुरक्षित और समर्पित स्थान प्रदान करना है। उद्घाटन समारोह में “एमएलए रामसिया भारती” ने कहा, “महात्मा गांधी का जीवन हमें सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है। आज हम उनके सिद्धांतों का पालन करते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यह वार्ड महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान होगा, जहां उन्हें बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।” इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन ने वार्ड की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। नए महिला वार्ड में आधुनिक चिकित्सा उपकरण और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अस्पताल के मुख्य चिकित्सक ने कहा, “हमारा उद्देश्य महिलाओं को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस वार्ड के माध्यम से हम उनके इलाज और देखभाल में सुधार लाने का प्रयास करेंगे।” https://www.facebook.com/100095277861256/posts/477679952084596/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v समारोह में स्थानीय नेताओं, स्वास्थ्य अधिकारियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। सभी ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति एक सकारात्मक कदम है। एमएलए रामसिया भारती” महात्मा गांधी की जयंती पर इस तरह के उद्घाटन समारोह न केवल उनके विचारों को आगे बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम भी उठाते हैं। उम्मीद है कि यह नया महिला वार्ड स्थानीय महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जनता का उत्साह इस पहल के चलते स्थानीय जनता में खासा उत्साह देखा गया। विधायक रामसिया भारती की सक्रियता और समाज कल्याण की दिशा में उनके प्रयासों को जनता ने सराहा। लोग इस बात से प्रभावित हुए कि उन्होंने न केवल गांधी जयंती को मनाने का एक खास तरीका निकाला, बल्कि इसके जरिये समाज में वास्तविक बदलाव लाने का संकल्प भी दिखाया। recent visitors 260

कमल नाथ के गढ़ रहे छिंदवाड़ा में नगर निगम अध्यक्ष का तख्ता पलट करने की तैयारी में जुटी भाजपा

BJP is preparing to overthrow the Municipal Corporation President in Chhindwara

BJP is preparing to overthrow the Municipal Corporation President in Chhindwara, the stronghold of Kamal Nath. छिंदवाड़ा (Chhindwara News)। नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू बाबू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। कभी कमल नाथ के गढ़ रहे छिंदवाड़ा में बड़ा उलटफेर होने वाला है। नियमों के मुताबिक 48 पार्षद और एक वोट महापौर का है। ऐसे में 25 पार्षद के समर्थन के आधार पर अध्यक्ष के लाभ पर विश्वास प्रस्ताव पारित हो सकता है। 48 पार्षदों के सदन में बहुमत का आंकड़ा 25पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के गढ़ में भाजपा अंतिम किला फतह करने की तैयारी में है। भाजपा अब नगर निगम में सभापति का पद अपने कब्जे में लेना चाह रही है। इसी को लेकर बीती देर रात एक होटल में भाजपा के सभी पदाधिकारी और भाजपा समर्थित पार्षदों के बीच मंत्रणा हुई। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की संभावनाएं प्रबलइस दौरान जहां भाजपा के नाराज पार्षदों को समझाइश दी गई, वहीं सभापति पद के लिए तय नाम (जो कि अभी तय नहीं हुआ है) का समर्थन करने के लिए कहा गया। इससे पहले सभी भाजपा समर्थित पार्षदों को अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमत किया गया। बता दें कि सदन में संख्या बल के आधार पर अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की संभावनाएं प्रबल हैं। 2022 के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने कब्जा किया था2022 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने छिंदवाड़ा नगर निगम में महापौर पद पर कब्जा किया था। यहां उसके पार्षदों की संख्या भी अधिक रही, लिहाजा बिना किसी अड़चन के कांग्रेस के धर्मेंद्र सोनू बाबू को नगर निगम अध्यक्ष चुन लिया गया था। बदले राजनीतिक परिवेश में जहां महापौर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। कुछ कांग्रेसी व निर्दलीय पार्षद भी भाजपा के पक्ष मेंकुछ कांग्रेसी व निर्दलीय पार्षद भी भाजपा के पक्ष में आ गए हैं। ऐसे में अंकगणित मौजूदा सभापति के प्रतिकूल हो चुका है। इसलिए भाजपा जल्द ही उनके विरोध में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। गुरुवार की देररात इसे लेकर वरिष्ठ भाजपा के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ भाजपा-समर्थक पार्षदों की बैठक हुई। इस बैठक में 32 पार्षद शामिल हुए। ये है सदन का अंकगणितछिंदवाड़ा में कुल 48 पार्षद हैं और एक वोट महापौर का है। मौजूदा परिस्थिति में 32 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अपनी सहमति दे दी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने नाराज चल रहे सात पार्षदों को भी समझाइश देकर मना लिया गया है कि नया निगम अध्यक्ष सभी की सहमति से बनाया जाएगा। दो ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था2022 में हुए नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस के 26, भाजपा के 18 और चार निर्दलीय पार्षद जीते थे। दो निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा तो दो ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसके बाद विधानसभा और लोकसभा चुनाव के समय महापौर विक्रम अहाके सहित कुछ अन्य पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया। recent visitors 217

Haryana News: नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के युवाओं के रास्ते बंद कर दिए , राहुल गांधी

Haryana News: Narendra Modi has closed the way for the youth of Haryana, Rahul Gandhi

Haryana News: Narendra Modi has closed the way for the youth of Haryana, Rahul Gandhi recent visitors 165

MP NEWS : सिंधिया बोले- ‘चप्पा-चप्पा बीजेपी’, कांग्रेस बोली, ‘ये पब्लिक है सब जानती है…’

Union Minister Scindia said - 'BJP, no matter what', Congress said, 'This is public, it knows everything…'

Union Minister Scindia said – ‘BJP, no matter what’, Congress said, ‘This is public, it knows everything…’ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश में चल रहे भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को “चप्पा-चप्पा बीजेपी” का नारा दिया है. दूसरी तरफ कांग्रेस ने एक बार फिर सदस्यता अभियान को लेकर सवाल खड़े करते हुए सरकारी कर्मचारियों और आउटसोर्स के कर्मचारियों के जरिए जबरन बीजेपी का सदस्य बनाने का आरोप लगाया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बढ़ाया हौंसला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में बढ़ रहे सदस्यों को लेकर कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया है. उन्होंने नारा दिया है कि चप्पा चप्पा बीजेपी. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह भी लिखा है कि 22 दिनों में कार्यकर्ताओं और नेताओं की मेहनत से भारतीय जनता पार्टी के एक करोड़ से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं. इस तरह मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी काफी कम दिनों में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाली पार्टी बन गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निशाना साधा वहीं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने चर्चा के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल आंकड़ों पर चल रही है, मगर आंकड़े कैसे बढ़ाए जा रहे हैं, यह मध्य प्रदेश की जनता को अच्छी तरह पता है. उन्होंने कहा कि आउट सोर्स के कर्मचारियों को सदस्यता अभियान में लगा दिया गया है. सिंघार ने आरोप लगाया कि पीडीएस की दुकान पर राशन लेने आने वाले और सरकारी कर्मचारियों को भी बीजेपी का सदस्य बनाया जा रहा है. डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी ने इस साल डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी घूम रहे हैं. अभी तक एक करोड़ 14,429 सदस्य बना लिए गए हैं. पहले चरण में एक करोड़ का आंकड़ा पार हो जाने से भारतीय जनता पार्टी के नेता उत्साहित है. recent visitors 184

नाराजगी के बीच पहली बार एक मंच पर दिखे भूपेंद्र सिंह हुड्डा-कुमारी सैलजा

Bhupendra Singh Hooda-Kumari Selja seen on stage for the first time amidst resentment

Bhupendra Singh Hooda-Kumari Selja seen on stage for the first time amidst resentment हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने करनाल के असंध में रैली को संबोधित किया. इस दौरान भूपिंदर सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा भी साथ नजर आए. हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले नाराजगी के बीच पहली बार एक मंच पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा नजर आए. राहुल गांधी बारी बारी से दोनों को वक्त देते दिखे. करनाल में रैली के मंच से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी का परचम इतना ऊंचा लहरा दिया है कि इनके सामने कोई और नेता टिक नहीं पा रहा है. कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों पर बीजेपी का कुशासन थोपा गया है. बीजेपी ने लोगों को धोखा देकर यहां राज किया. आज बदला लेने का समय आ गया है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है. हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के लोग सिर्फ कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं. लोगों ने बीजेपी और कांग्रेस के 10-10 सालों के कार्यकाल को तौल लिया है. कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने हरियाणा को पीछे ले जाने का काम किया है. ये सिर्फ बातें बड़ी बड़ी करते हैं. हुड्डा ने किसानों की MSP को लेकर भी सैनी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है. कांग्रेस आ रही है और बीजेपी जा रही है. हरियाणा में चुनावी रैली में राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर प्रदेश को बर्बाद करने का आरोप लगाया. हरियाणा में बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में रोजगार व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से खत्म कर दिया है. recent visitors 189

जातिगत जनगणना पर राहुल गांधी ने बताया RSS का प्लान

Rahul Gandhi told RSS's plan on caste

Rahul Gandhi told RSS’s plan on caste census हरियाणा के असंध में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने किसानों और युवाओं के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूछा कि हरियाणा के युवा अमेरिका क्यों जा रहे हैं? जातिगत जनगणना को लेकर बीजेपी को घेरा कांग्रेस नेत राहुल गांधी ने अपने भाषण में जातिजग जनगणा पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, “इलेक्शन कमीशन में बीजेपी के लोग, ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं में बीजेपी के लोग. यहां आपको गरीब और दूसरी जाति के लोग नहीं मिलेंगे. इसलिए हम जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं.” कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “बीजेपी वाले संविधान पर हमला कर रहे हैं. हिंदुस्तान में किसकी कितनी आबादी है, हम उसे चेक करने के लिए कहते हैं. आरएसएस कहती है कि जाति जनगणना करना चाहिए, लेकिन अंदर से मना कर देती है. गरीब पिछड़ा आपको कहीं बड़े पोस्ट पर नहीं मिलेगा.” ‘अमेरिका जाने के लिए जमीन बेचे’ कांग्रेस सांसद ने कहा, “जब मैं अमेरिका गया था, तो मैंने देखा कि एक कमरे में 15-20 लोग सो रहे थे. एक युवा ने मुझे बताया कि उनमें से कई ने अमेरिका आने के लिए 30-50 लाख रुपये का कर्ज लिया या अपनी जमीन बेची. जब मैंने उन्हें बताया कि वे उसी पैसे से हरियाणा में बिजनेस शुरू कर सकते हैं, तो उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसा करना संभव नहीं है.” लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “जब मैं करनाल गया, तो मैंने एक बच्चे को कंप्यूटर पर चिल्लाते हुए अपने पिता से वीडियो कॉल के दौरान (अमेरिका से) वापस आने के लिए कहते देखा…हरियाणा सरकार ने राज्य और उसके युवाओं को खत्म कर दिया है.” रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “ये लड़ाई हरियाणा नहीं, हिंदुस्तान को बचाने की है. देश की सारी संस्थाओं को आरएसएस के हवाले कर दिया गया है, जिस पर पूरा कंट्रोल नागपुर का है. उसमें हिंदुस्तान के 90 फीसदी लोगों के लिए कोई जगह नहीं है.” recent visitors 192