मध्‍य प्रदेश में पैर पसार रही सर्दी:, रातों के साथ दिन भी हुए ठंडे, जानें आज के मौसम का हाल

Cold is spreading in Madhya Pradesh: Days have become cold along with nights, know today’s weather condition MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में गिरावट के चलते सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होने लगा है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों (Today Weather Update) में तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुँच गया है, हालांकि दिन के समय मौसम सामान्य (MP Weather Update Today) रहता है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है।आज उत्तर दिशा से चलने वाली ठंडी हवा का असर रहेगा। आइए आपको बताते हैं कि आपके शहर का मौसम कैसा रहेने वाला है। लगातार कम हो रहा तापमान (MP Weather Update Today) आपको बता दें कि तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। पिछली रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही, जिसमें प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 15 डिग्री (Today Weather Update) तक दर्ज किया गया।24 घंटे में तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान और कम होकर 11.2 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे वहां ठंड का असर और बढ़ गया है। प्रदेश में सिर्फ नरसिंहपुर ही ऐसा स्थान रहा जहां तापमान 20 डिग्री पर बना रहा।इन शहरों में इतना रहा तापमान प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी है। रीवा, मंडला और उमरिया में दिन का तापमान कम हो गया है, जबकि अमरकंटक और पचमढ़ी के साथ-साथ मंडला, रीवा और उमरिया सहित कई शहरों में रात के तापमान में भी गिरावट आई है।बैतूल और सतना में रात का तापमान 15.7 डिग्री, खजुराहो और टीकमगढ़ में 16 डिग्री, खंडवा में 17 डिग्री, गुना में 18 डिग्री और नर्मदापुरम में 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस वजह से है ऐसा मौसम (MP Weather Update Today) मध्य प्रदेश में इस समय ठंडक का असर इसलिए महसूस हो रहा है क्योंकि नवंबर की शुरुआत में आमतौर पर मौसम शुष्क रहता है और फिलहाल कोई नया सिस्टम सक्रिय नहीं है।उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही हैं, जिसके कारण पचमढ़ी, अमरकंटक, उमरिया और मंडला जैसे शहरों में (Weather Update ) रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे आ गया है, जबकि दिन में अधिकतर जगहों पर तापमान 30 डिग्री से ऊपर है।मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से नवंबर में इसी तरह का पैटर्न देखा जा रहा है। 15 नवंबर के बाद हवाओं का असर और बढ़ने की संभावना है, जिससे दिन और रात दोनों के तापमान में और गिरावट आ सकती है।भोपाल-जबलपुर में गिरा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी हवाओं के असर से ग्वालियर और चंबल संभाग सबसे ठंडा रहता है। अभी ठंड की शुरुआत है।आपको बता दें कि भोपाल-जबलपुर में (Weather Update ) तापमान 16 डिग्री, ग्वालियर में 16.3 डिग्री, उज्जैन में 16.3 डिग्री और इंदौर में 17.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। recent visitors 195

बीजेपी नेता की बहू पर गिर गई गाज , नौकरी का खेला मार्कशीट में झमेला

BJP leader’s daughter-in-law in trouble, job scam created problem in marksheet Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह धोखाधड़ी बीजेपी नेता और जनपद पंचायत अध्यक्ष की बहू ने किया है। नेता की बहू ने नौकरी की लालच में अपने मार्कसीट में बड़ा खेल कर दिया। अब बेरोजगार हो गए हैं। खरगोन । मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मार्कशीट से छेड़छाड़ कर 100 नंबर का हेर फेर करने के मामले में बीजेपी लीडर की बहू फंस गई हैं। फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने के मामले में गोगावां जनपद अध्यक्ष की बहू के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।गोगावा के थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी ने बताया कि महिला व बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी साधना शर्मा ने शिकायत आवेदन दिया था। इस पर मनीषा मौर्य के विरुद्ध धोखाधड़ी व कूट रचित दस्तावेज तैयार करने संबंधी धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया की जांच के बाद मार्कशीट में हेरा फेरी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया जाएगा। मार्कशीट से छेड़छाड़ की पुष्टि सोलंकी ने बताया कि 2022 में मेरिट के आधार पर मनीषा मौर्य को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति दी गयी थी। दो व्यक्तियों द्वारा आपत्ति दर्ज कराए जाने के चलते मनीषा की मार्कशीट की जांच करवाई गई। मार्कशीट को प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय पुनासा (खंडवा) भेजा गया। प्राचार्य ने अपने प्रतिवेदन में मार्कशीट से छेड़छाड़ किए जाने की पुष्टि की। दूसरे को दी गई नौकरी जांच में पाया गया कि नौकरी के आवेदन के दौरान मनीषा ने जो मार्कशीट दी थी, उसमें मूल मार्कशीट से 100 नंबर ज्यादा पाए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी साधना शर्मा ने बताया कि हेरा फेरी की गड़बड़ी के बाद द्वितीय स्थान पर आए अभ्यर्थी को नौकरी दे दी गई थी। मनीषा गोगावा जनपद पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता गंगाबाई मंडलोई की बहू हैं। इस मामले में 13 महीने पूर्व भी प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन किसी वजह से आपत्तिकर्ता द्वारा ढील दिए जाने के चलते मनीषा फिर से नौकरी करने लग गई थी। recent visitors 175

नेताओं के पेट में दर्द क्यों? रेत खदान के समर्थन में उतरे पंचायत सरपंच व ग्रामीण

Why do leaders have stomach pain? Panchayat sarpanch and villagers came out in support of sand mine शहडोल। आमतौर पर आपने रेत के उत्खनन और परिवहन का विरोध करते देखा या सुना होगा, लेकिन मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में ठीक इसके उलट हो रहा है। यहां रेत के कारोबार के समर्थन में तीन पंचायतों के सरपंच सहित ग्रामीण सड़क पर उतर कर रेत के कारोबार का समर्थन कर नेताओं का विरोध कर रहे हैं। जिले के जनपद पंचायत बुढ़ार के ग्राम पंचायत चंदपुर पंचायत के लुकामपुर कुनूक नदी में ग्लोबल सहकार कंपनी की रेत खदान ठेका है। इस खदान ने क्षेत्र के ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया है, जो कि क्षेत्र के कुछ नेताओं को यह नागवार गुजर रहा है। यहां कुछ कथित नेता विरोध करते हुए रेत की खदान को बंद कराने में आमादा है। इसी बात से नाराज ग्राम पंचायत कोलुहा सरपंच धन्नू कोल, भोगडा पंचायत सरपंच नागेश्वरी सिंह, चंदपुर पंचायत सरपंच शिव प्रसाद सहित ग्रामीणों ने रेत खदान के समीप नेताओं की इस हरकत का विरोध किया। आदिवासी सरपंचों ने बताया कि पेशा एक्ट के तहत प्रस्ताव पास कराकर खदान स्वीकृत के लिए भेजा था। अब जब खदान चालू हो गई पीएम आवास व अन्य विकास कार्यों के लिए रेत लगभग फ्री में मिल रही है, तो कथित नेताओं के पेट दर्द क्यों हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जो खदान संचालक क्षेत्र के बेरोजगारो को रोजगार दे रही, उस रेत खदान को किसी कीमत पर बंद नहीं होने देंगे, उसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े। recent visitors 160

सीएम मोहन यादव का एक्शन प्लान : हर जिले में साइबर थाना, हर थाने में हेल्प डेस्क… फ्रॉड करने वालों की खैर नहीं

CM Mohan Yadav’s action plan: Cyber ​​police station in every district, help desk in every police station… fraudsters are in trouble मध्य प्रदेश के हर जिले में अब साइबर पुलिस स्टेशन खुलेंगे और हर थाने में हेल्प डेस्क बनेगी। अब तक यह सुविधा सिर्फ भोपाल में थी। अन्य जिलों में पुलिस थानों में साइबर ठगी की शिकायतें लिखी जाती थीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश के बाद यह फैसला लिया गया है। भोपाल ! मध्य प्रदेश में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब हर जिले में एक साइबर थाना और हर थाने में एक साइबर हेल्प डेस्क होगी।यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि इस साल जनवरी से अब तक 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हो चुकी है। अभी तक सिर्फ भोपाल में ही एक साइबर थाना था, बाकी जिलों में साइबर क्राइम के मामले क्राइम ब्रांच में दर्ज होते थे। एक साल पहले आ गया था प्रपोजल साइबर हेल्प डेस्क बनाने का प्रस्ताव तो एक साल पहले ही आ गया था, लेकिन बजट नहीं होने की वजह से इस पर काम नहीं हो पाया था। अब राज्य साइबर मुख्यालय ने इसके लिए शासन से बजट की मांग की है और उम्मीद है कि जल्द ही यह सुविधा सभी जिलों में शुरू हो जाएगी। पुलिसकर्मियों को मिलेगी ट्रेनिंग पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि साइबर हेल्प डेस्क में एक पुलिसकर्मी को साइबर क्राइम की जांच के लिए ट्रेनिंग देकर तैनात किया जाएगा। यह पुलिसकर्मी लोगों की शिकायतें सुनेगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें साइबर थाने भेजेगा। इस साल में 250 करोड़ की ठगी साइबर क्राइम के मामलों में पिछले कुछ सालों में काफी तेजी आई है। पिछले पांच सालों में साइबर क्राइम की शिकायतें पांच हजार से बढ़कर तीन लाख से ज़्यादा हो गई हैं। साइबर पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, इस साल जनवरी से अब तक 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हो चुकी है। दूसरे देशों से ठगी कर लेते हैं लोग साइबर पुलिस के मुताबिक, दूसरे देशों में बैठे लोग भी इस तरह के अपराध में शामिल हैं। साइबर थाने बनने से साइबर कानून के जानकार पुलिसकर्मी तैनात किए जा सकेंगे। इससे अपराध की घटनाओं पर कार्यवाई में तेजी आएगी। जांच से लेकर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने तक का काम समय पर और अच्छी तरह से हो सकेगा। मध्य प्रदेश में बढ़े हैं ऐसे मामले मध्य प्रदेश में साइबर अपराध के मामलों में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है, इसलिए हर जिले में एक अलग साइबर थाने की सख्त ज़रूरत है। उम्मीद है कि इससे साइबर अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और लोग साइबर ठगी से बच सकेंगे। recent visitors 221

प्रदेश के मौसम में परिवर्तन, सुबह-शाम ठंड का अहसास, पड़ेगी कड़ाके की सर्दी ?

Change in the weather of the state, feeling of cold in the morning and evening, will there be severe cold? भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। तापमान में गिरावट की वजह से सुबह और शाम लोगों को ठंड महसूस होने लगी है। वहीं दिन का मौसम सामान्य बना हुआ है। IMD के मुताबिक, प्रदेश में अगले हफ्ते से ठंड बढ़ सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में उत्तरी हवा चलने से तापमान में गिरावट आएगी। पचमढ़ी, मलाजखंड, अमरकंटक समेत कई जिलों के मौसम में परिवर्तन होगा। आज प्रदेश में ठंडी हवाएं चलेंगी। जिसकी वजह से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई शहरों में ठंड बढ़ेगी।नवंबर महीने में उत्तर भारत में होने वाली बर्फबारी की वजह से प्रदेश के मौसम में परिवर्तन आता है, जिसकी वजह से ठंड भी बढ़ जाती है, पिछले लगभग 10 सालों से प्रदेश में यही ड्रेंड चल रहा है, इस बार भी नवंबर के दूसरे सप्ताह में उत्तर से ठंडी हवाएं आ सकती हैं, जिससे ठंड का असर और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।प्रदेश में नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड का असर बढ़ेगा। उत्तर भारत में होने वाली बर्फबारी की वजह से प्रदेश के तापमान में परिवर्तन होता है। जिससे ठंड भी बढ़ जाती है। बीते 10 सालों से यही ट्रेंड चल रहा है। बात करें पिछले पिछले 24 घंटों की तो प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं नर्मदापुरम में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। recent visitors 177

विधायक का अनोखा अंदाज: बुलडोजर पर सवार होकर मेला देखने पहुंचीं

 Unique style of female MLA: She reached the fair riding on a bulldozer  बुरहानपुर। विधायक अर्चना चिटनिस फोपनार में आयोजित मेले में पहुंची. जहां मेला स्थल पर पानी जमा होने के चलते विधायक जेसीबी पर सवार हो गईं. अपने समर्थकों के साथ विधायक ने जेसीबी पर सवार होकर नदी को पार कर मेला स्थल पर पहुंचीं और मेले का आनंद उठाया. गौरतलब है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली के बाद बुरहानपुर के फोपनार क्षेत्र में पाडो की टक्कर एवं मेला आयोजित किया जाता है. जिसे देखने के लिए बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस फोपनार पहुंची थीं.  लेकिन नदी में पानी होने के चलते वह जेसीबी पर सवार होकर मेला स्थल के मंच तक पहुंचीं. उनके इस अंदाज को देखकर लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जो अब जमकर वायरल भी हो रहा है recent visitors 168

भोपाल में लोकायुक्त की छापेमारी: नगर निगम कार्यालय में कर्मचारी 3 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Lokayukta raid in Bhopal: Municipal Corporation employee arrested red handed taking bribe of Rs 3 thousand भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) में लोकायुक्त (Lokayukta Raid) ने छापामार कार्रवाई की है। माता मंदिर स्थित नगर निगम (Municipal council) कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पेंशन प्रकरण में नाम ट्रांसफर करने के एवज में घूस मांगी थी। दरअसल, आवेदक के पिता की पिछले महीने मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उसने पेंशन विभाग में इसे मां के नाम ट्रांसफर करवाने के लिए आवेदन दिया था।काम करने के बदले में कर्मचारी दौलत कुमार घोसले ने 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद दोनों के बीच 3 हजार रुपए में सौदा तय हो गया। आवेदक ने 4 नंबर को इसकी शिकायत लोकायुक्त में कर दी। जिसके बाद प्लान बनाकर युवक को घूस के पैसे देने के लिए भेजा गया। जैसे ही उसने 3 हजार रुपए दिए, टीम ने दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। recent visitors 175