रिश्वत नहीं मिली तो लेखपाल को आया गुस्सा, शिक्षक के बेटे को दी जान से मारने की धमकी

the drunk clerk misbehaved with the complainant जब एमपी का गजब कटनी…. ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं, क्योंकि जिस विभाग में व्यक्ति जीवनभर नौकरी किया अब उनकी मौत के बाद परिजनों से अर्जित अवकाश की राशि जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। पैसे न देने पर अभद्रता, गाली गलौच सहित जान से मारने की धमकी तक दे दी गई। पूरा मामला संकुल बसाड़ी का बताया गया। यहां प्राथमिक स्कूल में कई दशक तक शिक्षक रहते हुए स्वर्गीय कुशल सिंह ने बच्चों को शिक्षा दीक्षा दी। अब उन्हीं की मौत के बाद विभाग के बाबू द्वारा उनके अर्जित अवकाश की राशि जारी करने के एवज में 80 हजार की रिश्वत की मांग की जा रही है। बड़ी बात ये है, जब बेटे राघवेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया तो ऑन ड्यूटी नशे में धुत लेखपाल राजकमल वंशकार ने गाली गलौच करते हुए अभद्रता करने लगा यहां तक कि जान से मारने की धमकी तक दे डाली। घटना का एक छोटा सा वीडियो भी समाने आया है। लेखपाल के साथ खड़े प्राचार्य के समक्ष फरियादी राघवेंद्र सिंह बोलता नजर आ रहा है कि एक तो ऑन ड्यूटी नशे में है और गाली गलौच कर रहे हैं इसका मेडिकल करवाया जाए। खुद को मिली जान से मारने की धमकी पर राघवेंद्र सिंह ने बड़वारा थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया है। यही नहीं जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह के समक्ष पहुंचकर पिता कुशल सिंह के अर्जित अवकाश राशि जारी करने के नाम पर मांगी गई। 80 हजार की रिश्वत के साथ हुई अभद्रता की शिकायत दर्ज कराई है। जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि संकुल बसाड़ी में पदस्थ लेखपाल राजकमल वंशकार के विरुद्ध मुझे शिकायत मिली है। स्वर्गीय कुशल सिंह जो बेड़ीकलां स्कूल में शिक्षक थे। उनके अर्जित अवकाश की राशि जारी करवाने गए बेटे से रिश्वत की मांग रखने और अभद्रता करने का आरोप शामिल है। इसकी हम जांच करवाते हुए कार्रवाई करेंगे, ताकि ऐसे अधिकारी जो अनुशासनहीनता करते हैं उनमें सुधार आ सके। recent visitors 96

समृद्धि कृषि यंत्र एमएस इंटरप्राइजेज के प्रयास से कृषि करना हुआ और आसान

Samriddhi Krishi Yantra Agriculture made easier with the efforts of MS Enterprises भोपाल (ब्यूरो चीफ)। राजधानी भोपाल के बायपास रोड मीणा चौराहा साहू मार्केट के सामने एमएस एंटरप्राइजेज किसानों के लिए बड़ा तोहफा लाया है। एमएस इंटरप्राइजेज के समृद्धि किसान यंत्र से अब कृषि करना और आसान हो गया है। एमएस एंटरप्राइजेज किसान भाइयों के लिए ऐसे कृषि यंत्र बना रही है, जो क्वालिटी में दमदार और मजबूत हैं। जो कृषि के लिए बड़े फायदेमंद साबित हो रहे हैं। एमएस एंटरप्राइजेज का खुद का कारखाना हेै, जिसको आईएसओ ने मान्यता दी है। जहां प्रशिक्षित कारीगर आधुनिक तकनीकि आधारित अंतराष्ट्रीय स्तर के ब्रांड अपोलो और सेल आयरन से कृषि तैयार करते हैं। कंपनी के संचालक शिवम विश्वकर्मा ने बताया कि जब से कंपनी ने कृषि यंत्र बनाने की दिशा में कदम रखा, तब से अभी तक कोई शिकायत नहीं आई। सभी किसान कृषि यंत्र से अपनी कृषि को समृद्ध कर अपने आपको आत्मनिर्भर और सशक्त बना रहे हैं। सभी इंप्लीमेंट किसानों की जरूरत के मुताबिक बनाए जाते हैं। शिवम विश्वकर्मा ने बताया कि एमएस एंटरप्राइजेज किसानों के लिए मुख्य रूप से कल्टीवेटर, बलराम कल्टीवेटर, रोटो कल्टीवेटर, ट्रिजर, ट्रॉली्र डोजर, बंड फारमर आदि यह सभी इंप्लीमेंट एमपी और पंजाप पैटर्न पर बनाए जाते हैं। अभी एमएस एंटरप्राइजेज कृषि के लिए जमीन तैयार करने यानि मिट्टी की खोक वैज्ञानिक रूप से तैयार करते हैं। जब कृषि समृद्ध होगी तो किसान भी आर्थिक रूप से सशक्त बनेगा। कंपनी ने किसानों से वादा किया है कि हम ऐसे कृषि यंत्र बनाएंगे कि खेती को लाभ का धंधा बनाने से कोई रोक नहीं सकता है। आगे भी एमएस एंटरप्राइजेज अपने स्वयं के बनाए सीड्रिल की टेस्टिंग कर रहा है, जो जल्द ही किसानों को उपलब्ध हो जाएगा। कंपनी ने अभी तक जितने भी यंत्र बनाए हैं, उन सभी की कम से कम 3 सीजन टेस्टिंग हैं, उसके बाद भी किसानों को विक्रय के लिए देते हैं। किसानों का जबरदस्त हमारे कृषि यंत्रों की ओर दिखाई दे रहा है। शिवम विश्वकर्मा ने किसान भाइयों से आग्रह है कि आप थोड़े से पैसे बचाकर कच्चे लोहे के यंत्र मत घर ले जाइए। आप एमएस एंटरप्राइजेज से समृद्धि किसान यंत्र खरीदिए, आपको 90 दिनों की फुल गारंटी मिलेगी। हमारा उद्देश्य धंधा करना नहीं, बल्कि किसान को समृद्धि कृषि यंत्र से समृद्ध बनाना है। जब किसान समृद्ध होगा, तो हम खुशहाल होंगे और हमारा देश भी आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगा। recent visitors 130

आज सागर में नजर आएंगे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय: संविधान चौक का करेंगे लोकार्पण

Urban Administration Minister Kailash Vijayvargiya will be seen in Sagar today: will inaugurate Samvidhan Chowk सागर । नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज (शुक्रवार) सागर के दौरे पर आ रहे हैं। वे भोपाल से रवाना होकर सुबह 10 बजे सागर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक वे सागर में आयोजित संभाग की विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में विकास योजनाओं समेत शहरी आवास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही शाम 4 बजे मंत्री विजयवर्गीय अम्बेडकर वार्ड स्थित संविधान चौक का लोकार्पण करेंगे। नगर निगम ने अम्बेडकर वार्ड में चौराहे का सौंदर्यीकरण कर संविधान चौक बनाया है। कार्यक्रम में सांसद डॉ.लता वानखेड़े, विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर संगीता तिवारी आदि मौजूद रहेंगे। recent visitors 114

त्यौहारों से पूर्व नगर निगम के कर्मचारियों को दी जाए वेतन : तजीन अहमद

Salary should be given to municipal corporation employees before festivals: Tajin Ahmed भोपाल (ब्यूरो चीफ सुशील दामले)। नगर निगम कर्मचारी कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम के कर्मचारियों को ईद और नवरात्रि पर्व के पूर्व वेतन देने की मांग की है। इसको लेकर प्रतिनिधि मंडल ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।  कर्मचारी नेता डॉ. तजीन अहमद ने बताया कि इस वर्ष ईद और नवरात्रि को विशेष संयोग बना है। ऐसे अवसर बहुत कम आते हैं, जब ईद और नवरात्रि का पर्व साथ-साथ हिंदू-मुस्लिम भाई मनाते हैं। इस दौरान सभी के घरों में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। घरों में विशेष पकवान बनाकर मेहमानों का स्वागत करने का रिवाज है। इसमें भारी खर्च होता है. परिवार के लोग भी अपने लिए जरूरतोंं का सामान भी खरीदारी करते हैं।  उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगर सरकार के आयुक्त से मांग है कि निगम के नियमित, विनियमित, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को जल्द से जल्द वेतन का भुगतान किया जाए, जिससे सभी भाई अपने-अपने मेहमानों के साथ त्यौहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व में कई बार नगर सरकार ने त्यौहारों के मद्देनजर समय से वेतन वितरित किया गया है। recent visitors 89

छतरपुर: जमीन पर बैठकर घंटों इंतजार करते मरीज: जिला अस्पताल में समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर; परिजन प्राइवेट क्लीनिकों में ले जाने को मजबूर 

Chhatarpur: Patients wait for hours sitting on the ground: Doctors did not reach the district hospital on time; relatives forced to take them to private clinics  छतरपुर। जिला अस्पताल में गुरुवार को मरीजों को परेशान होना पड़ा। बताया गया कि डॉक्टर समय पर नहीं आए जिसकी वजह से उन्हें घंटे भर तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में ओपीडी के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे का समय है लेकिन सुबह 10 बजे तक कोई भी डॉक्टर नहीं पहुंचा। महिला ओपीडी, बाल एवं शिशु रोग, नेत्र रोग और मेडिसिन विभाग में डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा। कई मरीज 100 किलोमीटर दूर से इलाज के लिए आए थे। गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और बुजुर्ग मरीजों को जमीन पर बैठना पड़ा। फोन पर सूचना मिलने के बाद नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.एल. अहिरवार 10 बजे ओपीडी में पहुंचे और इलाज शुरू किया। मरीजों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर सरकारी अस्पताल की ओपीडी में समय पर नहीं आते, लेकिन अपने प्राइवेट क्लीनिकों पर महंगी दरों पर इलाज करते हैं। सीएमएचओ आर.पी. गुप्ता ने जांच का आश्वासन दिया है। एसडीएम अखिल राठौर ने कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी इसी तरह की शिकायतों पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने चार डॉक्टरों को नोटिस जारी किया था और एक डॉक्टर आर.के. धमनियों को निलंबित किया था। recent visitors 102

मप्र में 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम आज: दोपहर 1 बजे बाद क्यू आर कोड स्कैन कर देख सकेंगे रिजल्ट

Result of 5th and 8th in MP today: Result can be seen by scanning QR code after 1 pm भोपाल। मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न की परीक्षाओं के परिणाम 28 मार्च 2025 को घोषित किए जाएंगे। राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यह परिणाम शुक्रवार को दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह के अनुसार, विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक पोर्टल (www.rskmp.in/result.aspx) पर अपने रोल नंबर/समग्र आईडी के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे। शिक्षकों और संस्था प्रमुखों के लिए शाला-स्तरीय परिणाम भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा, परिणाम की लिंक एक QR कोड के माध्यम से भी उपलब्ध कराई जा रही है। दोनों कक्षा की परीक्षा 24 फरवरी से 5 मार्च के बीच हुआ था। जिनमें प्रदेश के प्राइवेट और सरकारी स्कूल, पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं में 11 लाख 17 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। कुल 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्‍तर पुस्तिकाओं के मूल्‍यांकन के लिए कुल 322 केंद्र बनाए गए थे। जहां 1 लाख 19 हजार से अधिक मूल्‍यांकनकर्ताओं ने अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की है। recent visitors 242

भोपाल का ऐशबाग थाना एक बार फिर सुर्खियों में

Bhopal’s Aishbagh police station is once again in the headlines भोपाल (ब्यूरो रिपोर्ट) । राजधानी भोपाल का ऐशबाग थाना एक बार फिर सुर्खियों में है,पुलिस कर्मचारियों की साजिश के अनुसार सट्टा खिलाने वाले फरहान को मादक पदार्थ रखकर,एन डी पी एस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद फरहान ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि,पहले उन्हें सट्टा खिलाने के लिए उधारी में रकम देकर यह कार्य कराया गया, यह कार्य करते वक्त थाना प्रभारी और पुलिस कर्मचारी के द्वारा अधिक राशि की मांग की गई, तब मैंने यह कार्य को करने से मना किया, तो पुलिस कर्मचारियों ने एक साजिश के तहत मादक पदार्थ रखकर,एन डी पी एस एक्ट के तहत मुझ पर कार्रवाई कर मुझे जेल भेज दिया गया,वहीं हम आपको बतादे की,कुछ दिन पूर्व ही पुलिस महानिदेशक के द्वारा एक आदेश जारी किया गया था,जिसमें कहा गया था कि, 10 वर्षों से जो कर्मचारी एक ही थाने पर जमे हैं,उनका स्थानांतरण किया जाएगा,लेकिन ऐसा नहीं हुआ, आज भी कुछ कर्मचारी ऐशबाग थाना में कार्यरत हैं,वहीं फरहान ने पुलिस महानिदेशक से मांग की,,मेरे ऊपर की गई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की जाए,और जो पुलिस कर्मचारियों हैं,उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया जाए recent visitors 161