राजपूत महासभा का युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन

Rajput Mahasabha organized youth and girl introduction conference and Holi Milan function भोपाल (सुशील दामले) ! राजधानी भोपाल के करोंद स्थित सोलंकी गार्डन में राजपूत महासभा का युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रदेश से भी राजपूत समाज के पदाधिकारी एवं समस्त राजपूत समाज सम्मिलित हुए यहां पर लगभग 150 से अधिक युवक युवती ने अपना परिचय दिया जो की विवाह बंधन में बंध सकें समाज के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह कार्यक्रम बड़े हर्षोउल्लास के साथ आयोजित किया गया आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम इसलिए आयोजित किए जाते हैं ताकि समाज के नागरिकों का एक दूसरे से परिचय हो सके और समाज में एकता बनी रहे recent visitors 98

भोपाल में अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

All India Vijayvargiya Samaj organized a grand Holi Milan function in Bhopal भोपाल ( ब्यूरो रिपोर्ट )। राजधानी भोपाल के पीपल्स मॉल में अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समाज के अध्यक्ष राहुल विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखना है।   फूलों से खेली गई होली इस बार होली पारंपरिक रंगों की बजाय फूलों से खेली गई, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया। फूलों से होली खेलकर समाज ने पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। चारों ओर रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा से वातावरण उल्लासपूर्ण और मनमोहक बन गया।   समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों और परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने की भावना के साथ एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं। समारोह में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।   सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पारंपरिक संगीत कार्यक्रम के दौरान समाज के युवाओं और बच्चों ने संगीत, नृत्य और कविता पाठ जैसी प्रस्तुतियाँ दीं। पारंपरिक फाग गीतों ने होली के रंग में और अधिक उत्साह भर दिया।   समाज को एकजुट करने की पहल समाज के अध्यक्ष राहुल विजयवर्गीय ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज के लोगों को एक-दूसरे के करीब आने और अपने पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखने का अवसर मिलता है। विजयवर्गीय समाज समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जिससे समाज के सदस्यों में आपसी सौहार्द और सहयोग बढ़े।  अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज द्वारा आयोजित यह होली मिलन समारोह न केवल उत्सव का प्रतीक था बल्कि सामाजिक एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने की एक महत्वपूर्ण पहल भी थी। फूलों से खेली गई यह होली, पर्यावरण संरक्षण और समाज में प्रेम और भाईचारे का प्रतीक बनी। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में इसी तरह के आयोजन करने की प्रतिबद्धता जताई। recent visitors 90

उत्साह व उमंग के साथ दौड़ा भोपाल का सिंधी समाज, 2000 से अधिक लोग हुए शामिल

Bhopal’s Sindhi community ran with enthusiasm and excitement, more than 2000 people participated भोपाल (सुशील दामले)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पहली बार सिंधी समाज की सबसे अग्रणी संस्था सिंधी मेला समिति द्वारा सिंधी मैराथन का आयोजन किया गया। रविवार 23 मार्च को इस मैराथन में करीब 2000 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुये, लोगों का उत्साह सड़कों पर देखते ही बना, भोपाल के लालघाटी स्थित सन् सिटी  गार्डन से शुरू हुई सिंधी मैराथन लालघाटी चौराहे से लेकर वीआईपी रोड होते हुये रनर्स वापस सनसिटी गार्डन फिनिश लाइन तक पहुंचें। मैराथन में रनर्स को मार्गदर्शन देने के लिए साईकिल पर सवार वॉलेंटियर्स रास्ता गाइड करते हुए चल रहे थे। सनसिटी से सुबह 7 बजे मैराथन शुरू हुई जिसे भाजपा के विधायक भगवानदास सबनानी व विश्व विजेता व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पद्मश्री, पद्मभूषण प्राप्त पंकज आडवाणी, मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष मनोहर ममतानी जी ने भगवान झूलेलाल की पूजन करके इस सिंधी मैराथन को हरि झाड़ी दिखाकर किया रवाना किया। साथ ही भोपाल के सिन्धी समाज के वरिष्ठ जन जयकिशन लालचंदानी, किशोर तनवानी, जी सी केवलरामानी आदि उपस्थित हुए।  इस  अवसर पर सबनानी ने कहा कि सिंधी मेला समिति द्वारा आज शहीद हेमू कालानी जी के जन्म दिवस पर इस नई पहल को सिंधी मैराथन के नाम से शुरू किया यह अपने आप में सिंधी मेला समिति के लिए गौरव का विषय है, आज यहाँ इतनी बड़ी तादाद में सिंधी समाज के युवाओं, महिलाओं व बच्चों ने इतने उत्साह से भाग लिया है जो कबीले तारीफ़ है। इस अवसर पर पंकज आडवाणी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में खेल के प्रति जागरुकता बढ़ती है, साथ ही समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी, महासचिव नरेश तलरेजा और टीम को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। सिंधी मैराथन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले रनर्स को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जोश भर देने डी.जे कपिल सचदेवा के म्यूजिक से हुआ, इस दौरान विशाल फ़िटनेस व मुस्कान फिटनेस वर्कशॉप का भी फुल ऑन बॉडी में एनर्जी भर देना वाले जुम्बा सेशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जुम्बा वर्कशप को लेकर बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला। छोटे—छोटे बच्चे भी नाचते गाते इंजॉय करते दिखे। कार्यक्रम के संयोजक कपिल भाटिया और सह संयोजक राम आसुदानी के साथ समिति के  50 से ज्यादा वालंटियर्स सीमा सबनानी, माया पंजवानी, कविता इसरानी, भारती ठाकुर,शकुन देवरख्यानी, मीना भागचंदानी, किरण बत्रा, पूजा भाटिया, भावना जगवानी, सिया आसुदानी, दिव्या दरयानी, रेखा कमल, दीपक राजानी, मोहित शेवानी, रवि आनंद, कविता चांदवानी, कमलेश चांदवानी, सुनील किंगरानी, सुनील मंगवानी, करन भागचंदानी, परमवीर चावला, हरीश मेंघानी,मोहित शेवानी आदि की लगातार मेहनत के कारण कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। recent visitors 95

नवागत सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के निर्देश पर होटल ढाबों पर बड़ी कार्यवाही

Major action taken against hotels and dhabas on the instructions of newly arrived Assistant Excise Commissioner Virendra Dhakad भोपाल (ब्यूरो रिपोर्ट)। आज दिनांक 22/03/2025 को कलेक्टर भोपाल, कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर नवागत सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन में आबकारी कंट्रोलर एच. एस. गोयल के नेतृत्व में  पृथक पृथक 2 टीमें बना कर देर रात्रि तक  रायसेन रोड क्षेत्र एवं बैरागढ़ क्षेत्र के होटल, ढाबों पर दबिश दी गई । दौरान दबिश  आचमन ढाबा,समायरा रेस्टोरेंट,सम्राट रेस्टोरेंट,बनारसी ढाबा,लक्स रेस्टोरेंट,शिवहरे ढाबा,किंग्स ढाबा,श्रीहरि ढाबा,बिग डैडी आदि होटल/ ढाबों पर तलाशी ली गई। अवैध स्थल पर मदिरापान करने वालों पर एवं  इन होटल ढाबों के संचालकों/मालिकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए । आज की कार्यवाही में कुल  57 प्रकरण पंजीबद किए  आज की कार्यवाही में समस्त आबकारी अधिकारी/स्टाफ उपस्थित रहा । आबकारी कंट्रोलर एच. एस. गोयल ने बताया कि ऐसी कार्यवाहियां लगातार जारी रहेगी । recent visitors 127

ग्रीन सॉल्यूशंस से घरेलू बचत और बिजनेस के नए अवसर

Green solutions bring household savings and new business opportunities ग्रीन भारत एक्सपो का दूसरा दिन:  भोपाल (सुशील दामले)। भोपाल में आयोजित ग्रीन भारत एक्सपो के दूसरे दिन इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस ने बड़ी संख्या में आगंतुकों को आकर्षित किया। खासकर “शून्य निवेश पर सूर्यपति” योजना ने लोगों का विशेष ध्यान खींचा, जिससे बिना शुरुआती निवेश के घरों में सौर ऊर्जा से बिजली प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। 1. सौर ऊर्जा से बिजली बिल मुक्त भविष्य – सोलर सिस्टम अपनाने वालों को 30 साल तक बिजली बिल से छुटकारा। 2. सरकारी सब्सिडी के लाभ – सोलर पैनल और लाइट्स पर लाखों की सब्सिडी उपलब्ध। 3. ई-व्हीकल्स की बड़ी रेंज – घरेलू और कमर्शियल उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की विशेष प्रदर्शनी। डिक्की अध्यक्ष डॉ. अनिल सिरवैया ने कहा, “ग्रीन एनर्जी सेक्टर में अपार बिजनेस संभावनाएं हैं। सरकार की योजनाएं स्टार्टअप्स को बड़ा अवसर दे सकती हैं, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा से बुनियादी सुविधाएं सशक्त हो सकती हैं। दूसरे दिन सुबह से ही युवाओं और महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई। इमेजिन इवेंट्स के एमडी कल्याण कुशवाह ने भोपाल के युवाओं से अपील की कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में करियर और बिजनेस के नए रास्ते खोजें। तीन दिवसीय यह एक्सपो 23 मार्च को समाप्त होगा। यह आयोजन न केवल जागरूकता बढ़ा रहा है, बल्कि निवेश और व्यवसाय के नए अवसरों को भी खोल रहा है। ग्रीन भारत एक्सपो के मीडिया प्रभारी डॉ राजीव जैन ने बताया की बड़ी संख्या में कॉलेज स्टूडेंट और भोपाल वासी इस एक्सपो का भ्रमण कर रहे है और कई प्रकार की स्कीम का लाभ ले रहे है। हम सभी भोपाल वासियों से अपील करते है की आज समापन पर ज्यादा से ज्यादा से लोग एक्सपो की विजिट करे। recent visitors 392

ग्रीन भारत एक्सपो का भव्य शुभारंभ, महापौर मालती राय ने किया उद्घाटन

Green India Expo inaugurated by Mayor Malti Rai भोपाल (सुशील दामले)। पर्यावरण अनुकूल तकनीकों और हरित ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ग्रीन भारत एक्सपो का आज भव्य शुभारंभ हुआ। महापौर मालती राय ने फीता काटकर इस आयोजन की शुरुआत की। डिक्की (DICCI) और इमेजिन इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस एक्सपो में ईवी, सोलर और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी देशभर की अग्रणी कंपनियों ने भाग लिया है। 150 से अधिक स्टॉल्स, पवेलियन, फूड कोर्ट और कल्चरल पवेलियन से सजे इस एक्सपो में ग्रीन सॉल्यूशंस के साथ बिजनेस और स्व-रोजगार के अनगिनत अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। महापौर मालती राय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “भोपाल में ‘ग्रीन भारत एक्सपो’ का आयोजन गर्व की बात है। अब तक प्रॉपर्टी एक्सपो ज्यादा होते रहे हैं, लेकिन पर्यावरण संतुलन, स्वच्छता और ग्रीन एनर्जी के उपायों को प्रोत्साहित करने वाले आयोजन शहर की नई पहचान बना रहे हैं।” उन्होंने डिक्की और इमेजिन इवेंट को इस पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को उद्यमिता और स्व-रोजगार के बेहतरीन अवसर मिलते हैं। महापौर ने एक्सपो में लगे विभिन्न स्टालों और पवेलियन का अवलोकन किया और सोलर लाइटिंग, ई-व्हीकल्स, सोलर पंप, बायो-चार बायो पैलेट्स जैसी नवीनतम तकनीकों से बने उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने ई-कार्ट की सवारी कर एक्सपो का भ्रमण किया और बताया कि भोपाल नगर निगम भी सोलर एनर्जी को अपनाने की दिशा में सक्रिय है। सरकारी कार्यालयों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं और भविष्य में जनसुविधाओं के लिए भी ग्रीन एनर्जी के विकल्पों का उपयोग किया जाएगा। डिक्की के अध्यक्ष डॉ. अनिल सिरवैया ने कहा कि ग्रीन भारत एक्सपो का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में स्व-रोजगार और उद्यमिता के अवसरों से परिचित कराना है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की इस क्षेत्र में बेहतरीन नीतियां हैं, जिनका लाभ उठाकर युवा वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में अपने उद्योग स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप प्राकृतिक ऊर्जा संसाधनों के अधिकतम उपयोग और उद्यमिता को बढ़ावा देने की बात कही। इमेजिन इवेंट के एमडी कल्याण कुशवाह ने एक्सपो में भाग लेने वाली कंपनियों और उनके उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस एक्सपो में हर दिन विभिन्न कंपनियों के प्रेजेंटेशन होंगे, जिससे ग्रीन टेक्नोलॉजी और ऊर्जा समाधान के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ेगी।शुभारंभ समारोह में पार्षद श्रीमती पूजा अश्विनी शर्मा, शिखा मोनू गोहिल, विनीता सोनी, डिक्की के वाइस प्रेसिडेंट पंकज पाटिल, बिट्टन मार्केट के अध्यक्ष हरिओम खटीक, सर्च एंड रिसर्च डेवलपमेंट सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. मोनिका जैन और डॉ. राजीव जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।ग्रीन भारत एक्सपो न केवल ग्रीन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने का एक सशक्त मंच है, बल्कि युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित हो रहा है। एक्सपो के आगामी दिनों में भी बड़ी संख्या में आगंतुकों और उद्योग विशेषज्ञों के शामिल होने की उम्मीद है। recent visitors 106

सेंट जान्स चर्च गोविंदपुरा में विशेष प्रार्थना का आयोजन 

Special prayer organized at St. John’s Church Govindpura  भोपाल (सुशील दामले)। राजधानी में 40 दिवसीय उपवास की शुरुआत हो गई है,प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर दिए बलिदान के पवित्र दिनों का आरंभ हो चुका हैं ईसाई समाज के लोग 40 दिनों तक उपवास रखकर प्रभु यीशु की आराधना कर रहे हैं,इस दौरान जाने-अनजाने में जो भी पाप अथवा गलत कार्य किए गए हैं,और किसी के दिल को ठेस पहुंचाया है उनसे हृदय से क्षमा याचना करते हैं,अपनी क्षमता के अनुसार गरीब परिवारों की मदद करते हैं यह 40 दिन के उपवास में लोग प्रार्थना,परहेज और उपवास के रूप में मनाते हैं,वहीं गोविंदपुरा स्थित सेंट जॉन चर्च में भी प्रतिदिन संध्या कालीन प्रार्थना हो रही है इन दिनों में विशेष प्रार्थनाएं सभाएं हो रही है,जिसमें मसीह लोग उपवास रखकर प्रार्थनाएं कर रहे हैं,समाज के कल्याण के लिए और परमेश्वर के दुख भोग के रूप में स्मरण कर रहे हैं,यह प्रार्थना 5 मार्च से शुरू हुई है,लगातार चर्च में विशेष प्रार्थना की जा रही है,जिसका समापन गुड फ्राइडे को होगा recent visitors 120