मैहर मां शारदा मंदिर के मन्नत वाले पेड़ में लगी आग, सामने आ रही भक्तों की लापरवाही

maihar fire broke out in maa sharda temple wishing tree burned मैहर ! देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शुमार मां शारदा देवी मंदिर के कैंपस में अचानक आग लग गई. मां शारदा देवी के मंदिर परिसर में स्थित मान्यता वाले पेड़ में के पास ये आग लेगी, जो देखते-देखते मंदिर के घंटे तक पहुंच गई. आग की वजह से पेड़ के पास रखे मान्यता के नारियल भी जलकर खाक हो गए. मंदिर प्रबंध समिति ने तत्काल आग पर काबू पाया जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई. इस दौरान भारी संख्या में लोग मंदिर परिसर में मौजूद थे. भक्तों की लापरवाही से लगी आग? संभावना जताई जा रही है कि दर्शनार्थी द्वारा अगरबत्ती या दीपक जलाने के दौरान वहां बांधी गई मन्ना वाली चुनरी ने आग पकड़ ली, जिससे आग पेड़ के आसपास विकराल रूप धारण कर लिया. गनीमत रही कि हादसे के वक्त मंदिर परिसर में श्रद्धालु और मंदिर समिति के लोग मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. समय रहते समिति के लोगों ने दर्शनार्थियों की मदद से आग पर काबू पा लिया. समय रहते पा लिया गया आग पर काबू इस मामले में मैहर एसडीएम विकास सिंह ने बताया,” रविवार की शाम मंदिर परिसर में लगे वृक्ष के नीचे लोग दीपक जलाकर रखते हैं. ऐसे में अचानक पेड़ में लगे रक्षा सूत्र व छोटे-छोटे चुनर में आग लग गई. आग पर तुरंत ही काबू पा लिया गया था, जिससे किसी भी प्रकार की कोई बड़ी घटना या दुर्घटना नहीं हुई है. समय रहते दर्शनार्थियों को मौके से हटा दिया गया, जिससे जानमाल की हानि नहीं हुई.” recent visitors 109

अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजन

Holi Milan celebration organized by All India Vijayvargiya Samaj भोपाल (ब्यूरो रिपोर्ट) ! राजधानी स्थित पीपल्स मॉल में अखिल भारतीय विजयवर्गीय ( वैश्य) महासभा नवयुवक मंडल के द्वारा,होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी गणमान्य नागरिक एवं परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे,वहीं नव युवक मंडल के अध्यक्ष राहुल विजयवर्गीय ने हमें बताया कि,प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमने होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया,जिसमें विशेष रूप से समाज के सभी लोगों ने फूलों के द्वारा होली खेली,महिलाओं एवं बच्चों के द्वारा अनेकों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए,वहीं उन्होंने बताया कि,समय-समय पर हम लोग इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते हैं, ताकि समाज के लोग एक दूसरे से मिल सकें,और समाज में एकता तथा भाईचारा बना रहे recent visitors 108

पति ने लगाई फांसी, पत्नी और सास ऑनलाइन देखती रहीं… पुलिस ने किया गिरफ्तार

man hanged himself on social media live streams wife and mother in law arrested रीवा । मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र के मेहरा गांव में 30 वर्षीय युवक शिव प्रकाश तिवारी ने इंटरनेट मीडिया पर लाइव आकर फांसी लगा ली। घटना के लिए उसने पत्नी और सास को जिम्मेदार बताया। दोनों ने पूरा घटनाक्रम लाइव देखा, परंतु उसे नहीं रोका। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रिया तिवारी व उसकी सास गीता पत्नी विनायक दुबे के विरुद्ध आत्महत्या करने के लिए उकसाने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 16 मार्च की है। पत्नी किसी ओर से बात करने लगीसिरमौर के एसडीओपी उमेश प्रजापति ने बताया कि सेल्समैन का काम करने वाले शिव प्रकाश की शादी दो साल पहले बैकुंठपुर के रिमारी की प्रिया तिवारी से हुई थी। कुछ महीनों बाद पत्नी छिप-छिपकर किसी और से बात करने लगी, जिससे दोनों में विवाद बढ़ता गया। लगभग दो माह पहले एक दुर्घटना में पैर टूटने पर शिव प्रकाश बैसाखियों पर आ गया। इसके बाद पत्नी नवजात बच्चे को लेकर मायके चली गई और लौटने से इन्कार कर दिया। दुर्घटना के बाद मृतक अपने गांव में रह रहा था। घटना को 44 मिनट तक सास व पत्नी ने देखा ऑनलाइनयुवक पति के लाइव आकर अपनी पीड़ा सुनाने से लेकर सुसाइड करने तक का 44 मिनट का घटनाक्रम पत्नी एवं उसकी मां ऑनलाइन देखती रही। उसने पति को रोकने की कोशिश नहीं की। घटना वाले दिन युवक पत्नी को मनाने के लिए ससुराल गया था, लेकिन वहां भी उसकी बेइज्जती और मारपीट की गई। इसके बाद वह अपने घर लौट आया और फांसी लगा ली। मामले की जांच अभी जारी है। इंटरनेट मीडिया वीडियो को सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा गया है। recent visitors 133

डुकरसता बीट के जंगल में भीषण आग, वन विभाग की मशीनें खराब, कर्मचारियों ने गीली टहनियों से बुझाई

the forest fire spread over one hectare दमोह ! जिले में तेंदूखेड़ा से 20 किलोमीटर दूर वन परिक्षेत्र की झलौन की डुकरसता बीट के जंगल में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग एक हेक्टेयर तक फैल गई। मशीन खराब होने के कारण वनकर्मी गीली झाड़ियों से आग बुझाते रहे। तेज हवाओं और जंगलों में सूखे घास-फूस और पत्तों के कारण आग कुछ ही देर में बड़े क्षेत्र में फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के द्वारा चौकीदारों की टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने पेड़ की टहनियों से कुछ समय आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तेज हवाओं में आग फैलती चली गई, जिसे बुझाना संभव नहीं था। आग बुझाने की मशीन खराब होने से कर्मचारी बेबस नजर आए और गीली पेड़ों की टहनियों से आग बुझाने का प्रयास करते रहे। चौकीदार ब्रजेश ठाकुर ने बताया चार महीने पहले आग बुझाने वाली मशीन विभाग द्वारा खरीदी थी, जो खराब हो गई है। इसलिए गीली टहनियों से आग बुझा रहे हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी सतीश मसीही ने बताया आग लगने का कारण अज्ञात है। आग बुझाने के लिए 15 कर्मचारी प्रयास करते रहे, लेकिन आग बुझाने वाली मशीन खराब हो गई थी। करीब एक हेक्टेयर क्षेत्र में आग लगी है। आग से पेड़ों को नुकसान नहीं हुआ है। सूखी घास की पत्तियों में आग तेजी फैल गई थी, जिसे सोमवार की सुबह तक काबू कर लिया गया है। वन विभाग के पास नहीं संसाधनबता दें गर्मी शुरू होते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। खेतों में फसल कटाई के बाद किसान आग लगा रहे हैं, जिससे भी जंगल में आग लग रही है। जिस पर काबू पाने के लिए वन विभाग और शासन प्रशासन के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। आगजनी की घटनाओं से जंगलों का भारी विनाश हो रहा है। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचता है। बड़े इलाके में आग लग चुकी होती है। recent visitors 142

परिवहन घोटाले को लेकर विपक्ष जाएगा सुप्रीम कोर्ट, नेता प्रतिपक्ष बोले- जद में हैं कई अधिकारी और नेता

opposition will go to supreme court regarding transport scam भोपाल ! मध्य प्रदेश में परिवहन घोटाले को लेकर विपक्ष ने अब सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार इस मामले में लीपापोती कर रही है। कई बड़े अधिकारी और नेता इसकी जद में आ रहे थे, इसी कारण लोकायुक्त डीजी जयदीप प्रसाद का तबादला किया गया। उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार इस घोटाले को दबाने का प्रयास कर रही है। जब बड़े अधिकारी और नेता जांच के दायरे में आने लगे तो लोकायुक्त डीजी को हटा दिया गया। हम इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे और दोषियों को बेनकाब करेंगे। https://twitter.com/UmangSinghar/status/1904050039611359234 सत्र संचालन पर भी उठाए सवाल विधानसभा सत्र को लेकर भी उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी मुद्दे पर सही जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि विधायकों द्वारा उठाए गए मामलों का भी जवाब नहीं दिया गया। हमने मांग की थी कि सदन की कार्यवाही का लाइव प्रसारण होना चाहिए, लेकिन सरकार ने इसे नजरअंदाज कर दिया। विश्वास सारंग बोले- बिना जांच पूरी हुए निष्कर्ष न निकालें विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट जाने के फैसले पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं और विपक्ष को जांच के निष्कर्ष तक रुकना चाहिए। सारंग ने कहा कि हर स्तर पर जांच हो रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई भी की जा रही है। विपक्ष को बिना जांच पूरी हुए निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। recent visitors 114

विधायक कमलेश्वर ने दी आमरण अनशन की चेतावनी डॉक्टर पर कार्रवाई को लेकर

भोपाल ! (MLA Kamleshwar warned of strike) मध्य प्रदेश विधानसभा में भारत आदिवासी पार्टी के एकमात्र विधायक कमलेश्वर डोडियार ने रतलाम जिला अस्पताल के डॉक्टर चंद्र प्रताप सिंह राठौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की मांग की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने उन्हें जातिसूचक गालियां देकर न केवल उनका बल्कि संपूर्ण आदिवासी समाज का अपमान किया है। विधायक ने चार महीने से डॉक्टर के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होने पर आक्रोश व्यक्त किया है। अन्याय के खिलाफ MLA Kamleshwar warned of strike विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर बताया कि अगर 24 मार्च 2025 को सदन में उनकी सुनवाई नहीं होती है, तो वे विधानसभा परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक डॉक्टर को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक वे न भोजन करेंगे और न ही पानी ग्रहण करेंगे। चार महीने से न्याय की लड़ाई MLA Kamleshwar warned of strike विधायक डोडियार ने बताया कि यह घटना 5 दिसंबर 2024 की है, जब वे खुद की तबीयत खराब होने के कारण रतलाम जिला अस्पताल पहुंचे थे। वहां इमरजेंसी वार्ड में एक व्यक्ति से डॉक्टर की उपलब्धता के बारे में पूछने पर उसने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं। बाद में पता चला कि वह व्यक्ति डॉक्टर चंद्र प्रताप सिंह राठौर थे। इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आदिवासी समाज में आक्रोश विधायक ने कहा कि इस मामले को उन्होंने विधानसभा के पिछले सत्र में भी उठाया था, लेकिन सरकार ने अब तक डॉक्टर को निलंबित करने या अभियोजन की स्वीकृति देने का निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अब तक मामले की जांच पूरी नहीं की और न ही न्यायालय में चालान पेश किया। इससे न सिर्फ उनका बल्कि संपूर्ण आदिवासी समाज का अपमान हुआ है। सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग डोडियार ने कहा कि यह सिर्फ उनका व्यक्तिगत मामला नहीं है, बल्कि संपूर्ण भीलप्रदेश (मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र) के आदिवासियों की भावनाओं से जुड़ा विषय है। उन्होंने सरकार से तत्काल डॉक्टर के निलंबन की मांग की और कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो वे अपना आमरण अनशन जारी रखेंगे। Read More: https://mysecretnews.com/pensioners-held-a-meeting/ recent visitors 138

पेंशनरों ने की बैठक : मांगे नहीं मानी तो आगामी माह में करेंगे प्रांतव्यापी आंदोलन।

Pensioners held a meeting: If demands are not met, we will launch a statewide agitation in the coming month. भोपाल (सुशील दामले) । पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की जिला शाखा भोपाल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया भोपाल जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आमोद सक्सेना ने उपस्थित पेंशनरों को पुष्पगुच्छ एवं गुलाल लगाकर स्वागत किया । होली मिलन के बाद की गई बैठक में उपस्थित पेंशनरों ने मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में आने वाले माह में प्रांतव्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया । प्रदेश अध्यक्ष आमोद सक्सेना ने समय पर महंगाई राहत नहीं देने पर प्रदेश शासन पर भेदभाव का आरोप लगाया वहीं उपाध्यक्ष शंभूनाथ मुखर्जी ने सरकार को पेंशनर विरोधी बताया । भोपाल जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने प्रदेश के पेंशनरों को एकजुट होकर भोपाल में विशाल आंदोलन प्रदर्शन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया । संगठन के संरक्षक गणेश दत्त जोशी ने फोन पर पेंशनरों को संबोधित कर होली की शुभकामनाएं दी एवं संगठित रहने का संदेश दिया । सक्सेना के अनुसार महंगाई राहत, कैशलेस चिकित्सा, वेतनमान का बकाया सहित पेंशनरों की सभी मांगों को लेकर आगामी माह में प्रांतव्यापी आंदोलन किया जाएगा बैठक में संगठन के मीडिया प्रभारी एस.के. शुक्ला, जिला शाखा के संरक्षक प्रमोद सिंगल, सर्वैश तिवारी उपाध्यक्ष हरेंद्र तिवारी,  बैरसिया के अध्यक्ष हरि बल्लभ शर्मा भेल के अध्यक्ष पी.एन. उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी ने सभा को संबोधित किया । मंच संचालन अनिल पांडे एवं राजेंद्र नायक ने किया ।    recent visitors 177