पीएम मोदी ने किया बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन

छतरपुर(PM Modi Bageshwar Dham Visit)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का भूमि पूजन किया। इसके पहले उन्होंने बालाजी मंदिर में पूजन किया। इस दौरान आयोजित सभा में बुंदेलखंड के छतरपुर-टीकमगढ़ के अलावा निवाड़ी, सागर, झांसी आदि जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। पीएम बोले- इस बार बालाजी का बुलावा आया हैप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा में बुंदेली में सभी को राम-राम कर अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बहुत ही कम दिनों में मुझे वीरों की इस धरती पर आने का सौभाग्य मिला। इस बार तो बालाजी का बुलावा आया है। यह हनुमान जी की कृपा है कि आस्था का यह केंद्र आरोग्य का केंद्र भी बनने जा रहा है। कुछ नेता धर्म का मजाक उड़ाते हैंउन्होंने कहा कि नेताओं का एक वर्ग ऐसा है जो धर्म का मजाक उड़ाता है। बहुत बार विदेशी ताकतें भी इन लोगों का साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती दिखती है। हिंदू आस्था से नफरत करने वाले ये लोग सदियों से किसी ना किसी वेश में रहते रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने एकता का मंत्र दियाये लोग हमारे मत, मान्यताओं और मंदिर पर, हमारे संत और संस्कृति पर हमला करते रहते हैं। ये लोग हमारी परंपराओं और प्रथाओं को गाली देते हैं। हमारे समाज को बांटना, उसकी एकता को तोड़ना ही इनका एजेंडा है। इस माहौल में मेरे छोटे भाई धीरेंद्र शास्त्री एकता के मंत्र को लेकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि अब उन्होंने मानवता को लेकर एक और संकल्प लिया है। अब बागेश्वर धाम में भजन, भोजन और निरोगी जीवन तीनों का आशीर्वाद मिलेगा। हमारे मंदिर, हमारे मठ ये एक ओर पूजन और साधना के केंद्र रहे हैं। तो दूसरी ओर विज्ञान और सामाजिक चेतना के केंद्र रहे हैं। महाकुंभ की हर तरफ चर्चापीएम ने कहा कि महाकुंभ की हर तरफ चर्चा हो रही है। अब तक करोड़ों लोग वहां पहुंच चुके हैं। उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई है और संतों के दर्शन किए हैं। यह एकता का महाकुंभ है। आने वाली सदियों तक 144 वर्ष के बाद हुआ महाकुंभ, एकता के महाकुंभ के रूप से प्रेरणा देता रहेगा। recent visitors 127

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए 100 करोड़ में सजा भोपाल: 17Km हिस्से में लाइटिंग-पेंटिंग, मेहमानों का वेलकम करने के लिए भोपाल तैयार 

Bhopal is being awarded with 100 crore rupees for Global Investors Summit VIP रोड, गौहर महल-बोट क्लब की तस्वीर ही बदली कमलेश ( सम्पादकीय लेख ) भोपाल। भोपाल में 24 और 25 फरवरी को Global Investors Summit from Bhopal (GIS) होगी। देश के शीर्ष 50 समेत 25 हजार उद्योगपति आएंगे। समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम और मेहमानों के स्वागत के लिए कुल 33 करोड़ रुपए की लागत से भोपाल सज गया है। कुल 17 किमी हिस्से में लाइटिंग, पेंटिंग की गई है। VIP रोड, गौहर महल, बोट क्लब, एयरपोर्ट रोड, स्मार्ट सड़क की तो तस्वीर ही बदल गई है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी और नगर निगम ने सड़कों के लिए 70 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। उद्योगपति 23 फरवरी यानी, रविवार को ही भोपाल आ जाएंगे। ऐसे में एक दिन पहले सुबह से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सबसे ज्यादा फोकस राजा भोज एयरपोर्ट से लेकर मानव संग्रहालय के 17 किलोमीटर रूट पर है, लेकिन न्यू मार्केट, लिंक रोड नंबर-1, 2 और 3, होशंगाबाद रोड, एमपी नगर, भदभदा रोड, सैर सपाटा, वन विहार, पॉलिटेक्निक चौराहा, राजभवन, लाल परेड ग्राउंड की सड़क भी सज चुकी है। समिट श्यामला हिल्स स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में होगी। माइ सीक्रेट न्यूज़ ने एक दिन पहले शनिवार को 17 किलोमीटर के रूट को देखा। मानो ये रास्ते मेहमानों को ‘वेलकम’ कह रहे हो। सजावट का जिम्मा नगर निगम को समिट से पहले तीन एजेंसियों को अलग-अलग काम सौंपे गए। नगर निगम को सजावट का काम दिया गया, जबकि पीडब्ल्यूडी और स्मार्ट सिटी को सड़क निर्माण का। नगर निगम : एयरपोर्ट से लेकर मानव संग्रहालय, बोट क्लब, एमपी नगर, चार इमली, श्यामला हिल्स समेत कई इलाकों में पेंटिंग और फाउंटेन का काम निगम ने किया है। इसमें 5 करोड़ 76 लाख रुपए खर्च किए गए। लाखों पौधे लगाने के साथ लेक से जुड़े काम में 17.25 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। वहीं, पूरे शहर में करीब 10 करोड़ रुपए में लाइटिंग की गई है। इस तरह कुल 32.74 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। पीडब्ल्यूडी : एयरपोर्ट रोड, वीआईपी रोड, स्मार्ट सड़क, श्यामला हिल्स, बोट क्लब, लिंक रोड नंबर 1, 2 और 3, एमपी नगर, रोशनपुरा, रंग महल, श्यामला हिल्स की प्रमुख सड़कें बनाई गई है। कुछ सड़कों के गड्‌ढे भी भरे गए। इन पर 65 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। स्मार्ट सिटी : स्मार्ट सड़क पर डामरीकरण और सजावट पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 10 हजार मजदूर काम में जुटे जीआईएस के दो दिन पहले यानी, शनिवार को करीब 10 हजार कर्मचारी सुबह से कामों को अंतिम रूप देने में लगे रहे। नगर निगम के सफाईकर्मी सफाई में लगे रहे। वहीं, सड़क, पेवर ब्लॉक, सौंदर्यीकरण का काम भी हुआ। पेंटिंग में एमपी की संस्कृति और धार्मिक झलक मालवा का मांडना हो या महाकाल, भोजपुर मंदिर की प्रतिकृति..। हर पेंटिंग मध्यप्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक की कहानी बयां कर रही है। एयरपोर्ट रोड से ही पेंटिंग्स बनाई गई है। इनमें प्रदेश की संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। लालघाटी, एयरपोर्ट रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे छत वाले हिस्से को कई रंगों से सजाया गया है। वीआईपी रोड के एक हिस्से में मांडना समेत सांस्कृतिक और धार्मिक चित्र बनाए गए हैं। सेल्फी पॉइंट से राजा भोज की प्रतिमा, गौहर महल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, स्मार्ट रोड, सीएम हाउस, बोट क्लब, लेक व्यू पर भी तरह-तरह की आकृतियां उकेरी गई है। इनमें आदिवासियों से जुड़े चित्र भी शामिल हैं। recent visitors 212

छतरपुर: स्वास्थ्य विभाग कि बड़ी लापरवाही: नवजात का शव को मुंह में दबाए घूम रहा था कुत्ता: लोगों ने पत्थर मारा तो छोड़कर भागा

Big negligence of the health department: Dog was roaming around with the dead body of a newborn in its mouth: When people threw stones at it, it left it and ran away छतरपुर । शनिवार को एक कुत्ता नवजात बच्ची का शव मुंह में दबाकर घूम रहा था, लोगों ने देखा तो कुत्ते को पत्थर मारा। इसके बाद वह शव को छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां शाम करीब 4 बजे सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर स्थित विराज मंडपम के पास एक कुत्ता 6 माह की बच्ची के शव को मुंह में दबाकर ले जा रहा था। स्थानीय लोगों ने कुत्ते को पत्थर मारकर भगा दिया। नवजात बच्ची के शव से सिर गायब था। राहगीरों की सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। वहीं, शव पर मक्खियां बैठी हुई थीं, जिसे लोगों ने बोरी से ढक दिया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। recent visitors 112

किसानों की दुर्दशा पर जीतू पटवारी का तंज: ‘मंत्रीजी को सिर्फ टूटी कुर्सी दिखती है, किसान की तकलीफ नहीं!

Jeetu Patwari's sarcasm on the farmers

भोपाल ! जीतू पटवारी ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए किसानों की समस्याओं को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सहित पूरे देश के किसान अपनी जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन कृषि मंत्री टूटे हुए कुर्सी पर ध्यान दे रहे हैं। पटवारी ने आरोप लगाया कि किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पूरे नहीं हुए, बल्कि वे दोगुना नुकसान झेल रहे हैं। एमएसपी को लेकर सरकारी दावे झूठे साबित हो रहे हैं, वहीं खाद, बीज और बिजली की कमी किसानों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मंत्रीजी का लग्जरी जीवन उन्हें किसानों की तकलीफों से दूर रखता है, जिससे उन्हें किसानों का परिश्रम और पसीना नहीं दिखता। एयर इंडिया की हालिया घटना का संदर्भ देते हुए जीतू पटवारी ने कटाक्ष किया कि एयरलाइन ने कोई गलती नहीं की, बल्कि केवल कुर्सी बदली है। उनका इशारा इस ओर था कि जब कुर्सी बदलती है, तो शायद उस पर बैठने वाले व्यक्ति को किसानों की असली तकलीफों का अहसास हो सकता है। किसान हितों के मुद्दे पर गर्मागरम बहस छिड़ गई है। हाल ही में जीतू पटवारी ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि देशभर के किसान, खासकर मध्य प्रदेश के, अपनी ही जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पटवारी ने आरोप लगाया कि जबकि किसान अपनी जीविका और भविष्य के लिए जूझ रहे हैं, कृषि मंत्री जी सिर्फ “टूटी कुर्सी” को ही निशाना बना रहे हैं। read more: पेपर पर आ रहे इन्वेस्टमेंट… कांग्रेस ने निवेश के दावों पर उठाए सवाल, एमपी जीआईएस को लेकर गरमाई सियासत किसानों की दुविधा पर आलोक:Jeetu Patwari’s sarcasm on the farmers, किसानों की आय में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि उन्हें दुगना घाटा उठाना पड़ रहा है। MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे झूठे वादों और वास्तविकता में दिख रही असुविधाओं पर भी उन्होंने कटाक्ष किया। खाद, बीज और बिजली की कमी जैसी समस्याएँ किसानों के दैनिक संघर्ष को और भी कठिन बना रही हैं। विचारधारा में अंतर:पटवारी ने यह भी कहा कि जहाँ एक ओर देश के किसान कड़ी मेहनत से अपना भविष्य संवारने में जुटे हैं, वहीं कृषि मंत्री की लक्जरी लाइफस्टाइल उन्हें समझ नहीं आती। किसान का पसीना, उनके संघर्ष और परिश्रम की कोई कद्र नहीं की जा रही। इस बयान के जरिए पटवारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि सिर्फ कुर्सी बदलने से समस्या का समाधान नहीं होगा। इस वक्त राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर किसानों के हितों के मुद्दे पर बहस तेज है। जीतू पटवारी का यह बयान सरकार की नीतियों और निर्णय प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाता है। किसान समुदाय के दुख-दर्द और उनकी चुनौतियों को यदि गंभीरता से नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में उनका संघर्ष और भी बढ़ सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कृषि मंत्री और सरकार किस प्रकार से इन आलोचनाओं का सामना करते हैं और किसानों के लिए ठोस कदम उठाते हैं या नहीं। recent visitors 116

पेपर पर आ रहे इन्वेस्टमेंट… कांग्रेस ने निवेश के दावों पर उठाए सवाल, एमपी जीआईएस को लेकर गरमाई सियासत

Congress raises questions on investment

भोपाल ! कांग्रेस ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा आयोजित छह ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) पर सवाल उठाए हैं। Congress raises questions on investment कांग्रेस का आरोप है कि इन आयोजनों में बड़ी-बड़ी घोषणाएं तो हुईं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कांग्रेस ने दावा किया कि इन समिट में राज्य का पैसा पानी की तरह बहाया गया, लेकिन निवेश नाममात्र का ही आया। भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनकी सरकार में ही मध्य प्रदेश ने बीमारू राज्य का ठप्पा छोड़ा है और अब सभी क्षेत्रों में तरक्की कर रहा है। यह बहस मोहन यादव सरकार के पहले जीआईएस के ठीक पहले छिड़ी है, जिसका उद्घाटन 24 और 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कांग्रेस ने जारी किए आंकड़ेकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘मध्य प्रदेश निवेश सम्मेलन: वादे, दावे और हकीकत’ नामक एक दस्तावेज भी जारी किया। इस दस्तावेज में कांग्रेस ने आंकड़ों के साथ अपने दावों को पुख्ता करने की कोशिश की है। Read More : आज हमीदिया अस्पताल में रहेगी OPD बंद: डॉक्टर्स लंबित मांगों को लेकर कर रहे आंदोलन क्या बोले जीतू पटवारीजीतू पटवारी ने कहा कि मोहन यादव की सरकार में खूब खर्चा हो रहा है। पिछले छह सम्मेलनों की तरह इस बार भी करोड़ों रुपये खर्च करके उद्योगपतियों और निवेशकों की मेहमाननवाजी की जा रही है। सरकारी खजाना ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर खाली किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने भी साधा निशानाउमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार हर महीने 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज लेती है। Congress raises questions on investment जीआईएस पर बेतहाशा पैसा खर्च कर रही है। सिंघार ने कहा कि लेकिन अगर हम 2003 से अब तक के 6 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का रिकॉर्ड देखें, तो जमीनी स्तर पर सफलता दर शून्य प्रतीत होती है। उन्होंने आगे कहा कि 2003 से 2016 तक पहले पांच निवेशक सम्मेलनों में 17.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों का दावा किया गया था। इसके बाद 2023 में इंदौर में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शिवराज सिंह चौहान सरकार ने लगभग 15.40 लाख करोड़ रुपये के निवेश का दावा किया। यानी लगभग 32 लाख करोड़ रुपये का निवेश मध्य प्रदेश की धरती पर आने का दावा किया गया। जबकि हकीकत यह है कि 2003 से 2023 तक केवल 3.47 लाख करोड़ रुपये ही आए, जो सरकार द्वारा प्राप्त कुल निवेश प्रस्तावों का केवल 10% है। recent visitors 122

आज हमीदिया अस्पताल में रहेगी OPD बंद: डॉक्टर्स लंबित मांगों को लेकर कर रहे आंदोलन

OPD will remain closed in Hamidia Hospital today: Doctors are protesting over pending demands भोपाल । प्रदेशभर में सरकारी डॉक्टरों का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। गुरुवार को जहां डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया था, वहीं शुक्रवार को इन डॉक्टर्स ने अमानक दवाईयों का सांकेतिक दहन किया। अब डॉक्टर अपने आंदोलन को और तेज करने की तैयारी में हैं। राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में विरोध-प्रदर्शन की शुरुआत के बाद अब डॉक्टरों ने शनिवार को सामूहिक उपवास करने का निर्णय लिया है। शनिवार दोपहर 1 से 2 बजे तक हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर सामूहिक उपवास रखेंगे। इस दौरान अस्पताल की ओपीडी पूरी तरह से बंद रहेगी, जबकि इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। इससे पहले शुक्रवार को प्रदेशभर के सरकारी डॉक्टर अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इसी क्रम में प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में डॉक्टर्स ने प्रतीकात्मक रूप से अमानक दवाइयों की होली जलाकर विरोध दर्ज कराया। राजधानी भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में भी डॉक्टर्स ने अमानक दवाईयों की सांकेतिक होली जलाई। इधर, सरकार ने चिकित्सकों की मांगों पर बनाई हाई लेवल कमेटी प्रदेशभर में सरकारी डॉक्टरों के आंदोलन के बाद सरकार ने उनकी मांगों पर विचार करते हुए उच्च स्तरीय समिति के गठन की घोषणा की है। यह समिति चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मांगों और सुधारों पर काम करेगी और जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। इसमें प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, म.प्र. भोपाल को अध्यक्ष बनाया गया है। यह हैं सदस्य आयुक्त, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, म.प्र. भोपाल संचालक (वित्त), लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, म.प्र. भोपाल संचालक, चिकित्सा शिक्षा, म.प्र. भोपाल (सदस्य सचिव) डॉ. राजेश मालवीय, मुख्य संरक्षक, चिकित्सा महासंघ मध्यप्रदेश डॉ. गगन हाजरी, संरक्षक, चिकित्सा महासंघ मध्यप्रदेश डॉ. आशुतोष ठाकुर, महासचिव एवं प्रतिनिधि, प्राइवेट मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन, मध्यप्रदेश डॉ. आर.सी.सोनी, उपाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि, मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन, मध्यप्रदेश डॉ. निखिल मखीजा, सचिव, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, म.प्र. डॉ. विजय मंडलोई, सचिव, एसोसिएशन ऑफ हेल्थ एडमिनिस्ट्रेटर्स, म.प्र. डॉ. आदित्य सिंघल, प्रतिनिधि मेडिकल ऑफिसर्स, गृह विभाग, म.प्र. इसके अलावा वरिष्ठ सर्जन डॉ. अभिजीत देशमुख को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसी तरह, डॉ. वैभव जैन, जो कि चिकित्सा शिक्षा के प्रमोशन उप-संचालक हैं, को भी सदस्य बनाया गया है। संविदा मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन, म.प्र. के प्रतिनिधि और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लोकेश रघुवंशी को भी सदस्यता प्रदान की गई है। इसके अलावा, मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन, मेडिकल प्रोटेक्शन, म.प्र. के प्रतिनिधि डॉ. सचिन खाचरिया भी सूची में शामिल हैं। इसके साथ ही, जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन, म.प्र. के प्रतिनिधि डॉ. कुलदीप गुप्ता को भी सदस्य बनाया गया है। recent visitors 166

भिंड में कानून व्यवस्था चौपट ,टोल प्लाजा पर दनादन फायरिंग, कर्मचारियों पर टूट पड़े बदमाश: कर्मचारी के पैर में लगी गोली; VIDEO आया सामने

Law and order in Bhind is in shambles, continuous firing at toll plaza भिंड । नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक टोल प्लाजा पर हमला कर दिया। बाइक से आए बदमाशों ने टोल प्लाजा पर बैठे कर्मचारियों पर गोलियां चलाई। एक कर्मचारी को कुर्सियों और अधिया (बंदूक) के बट से पीटा। घटना उमरी टोल प्लाजा पर रविवार रात को 7.50 मिनट पर हुई, जो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले में दो कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आते ही टोल कर्मचारियों पर की फायरिंग टोल प्लाजा पर हुए हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में टोल प्लाजा के दो कर्मचारी कुर्सी पर तो एक कर्मचारी बाइक पर बैठा नजर आ रहा है। तभी वहां तीन बाइक पर सवार होकर करीब 8 बदमाश पहुंचते हैं। वे आते ही कर्मचारियों पर हमला करते हैं। उन्हें घेरकर गोली चलाते हैं। अचानक हुए हमले के बाद दो कर्मचारी वहां से भाग जाते हैं, जबकि एक कर्मचारी वहीं गिर पड़ता है। जिसके बाद सभी बदमाश उसे कुर्सी और अधिया (बंदूक) के बट से मारते हैं। टोल के दूसरी ओर भी बदमाश कर्मचारी से मारपीट करते हैं। टोल पर लगे कलेक्शन बूथ और वहां रखी बाइक में भी तोड़फोड़ करते हैं। फिर फरार हो जाते हैं। एक के पैर में लगी गोली, दूसरे के सिर में गंभीर चोट हमले में दो टोल कर्मचारी गंभीर घायल हो गए। एक कर्मचारी रमेश यादव के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे कर्मचारी बल्लू पंडित के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद टोल प्लाजा पर भगदड़ मच गई। लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन बाइक से आए बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। आधा दर्जन से ज्यादा फायर किए। जिससे दो कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। लूट की साजिश होने की आशंका घटना की सूचना मिलते ही उमरी थाना पुलिस हरकत में आ गई और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश या लूट की साजिश की आशंका जता रही है। टीआई शिवप्रताप सिंह राजावत ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। recent visitors 269