मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर में पंडित सुधीर व्यास जी का लाइव संकीर्तन

Live Sankirtan by Pandit Sudhir Vyas ji at Mansarovareshwar Mahadev Temple सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर, मानसरोवर पब्लिक स्कूल प्रांगण में पंडित सुधीर व्यास की लाइव परफॉर्मेंस पर भक्तगण झूमते नाचते नज़र आए। ये चमक ये दमक फेम व्यास जी ने प्रभु संकट हर लो मेरा गाने के साथ संकीर्तन शुरू किया। जिसके साथ ही श्रद्धालुगण भावविभोर हो उठे। त्रिदेवों के देव महादेव का पर्व महाशिवरात्रि, मानसरोवर पब्लिक स्कूल प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। महाशिवरात्रि की सुबह मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक और शिव जी के भव्य श्रृंगार के साथ पर्व का आगाज़ हुआ। वहीं अखंड रामायण पाठ और भजन गायन में श्रृद्धालू शिव भक्ति में लीन होकर फूलों की होली खेलते नज़र आए। जिसके सुंदर कांड पाठ के बाद म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। वहीं शाम को आयो शरण तुम्हारी, ये चमक ये दमक, शिव कैलाशों के वासी, भोला नई माने, आदि गीतों की प्रस्तुति पर भक्तगण झूमते रहे। दिन में सुंदर कांड पाठ के बाद बाद शिव बारात की तैयारियों में श्रृद्धालु गुलाबी साफा पहने सजे धजे नजर आए। शिव बारात में श्रद्धालु झूमते नाचते नज़र आए। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त जनों ने प्रसादी ग्रहण किया। इस दौरान मानसरोवर समूह की कुलाधिपति मंजुला तिवारी, प्रति कुलाधिपति गौरव तिवारी और निदेशक दिशा तिवारी सहित बड़ी संख्या में शहर के नामचीन गणमान्य अतिथिगण और मानसरोवर परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। विशाल भंडारा आज  मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के महापर्व के समापन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दोपहर एक बजे भंडारे के शुभारंभ से पहले मानसरोवरेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार और पूजन अर्चन किया जाएगा। recent visitors 100

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु पहुंचीं बागेश्वर धाम, 251 बेटियों के विवाह समारोह में हुईं शामिल

President Draupadi Murmu reached Bageshwar Dham, attended the marriage ceremony of 251 daughters छतरपुर। बागेश्वर धाम पर आयोजित होने वाले कन्या विवाह समारोह की घड़ी आ गई है। आज महाशिवरात्रि पर्व पर 251 बेटियां परिणय सूत्र में बंधेंगी और उनको आशीर्वाद देने के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु पहुंचीं। समूचा बागेश्वर धाम आज जनकपुर जैसा लग रहा है। बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय परंपरा में संतों ने सदियों से अपने कर्म और वाणी से जनमानस को राह दिखाई है। उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वासों के बारे में लोगों को जागरूक किया है, छुआ-छूत और ऊंच-नीच के भेद-भाव को दूर करने की सीख दी है। आज जब हमारा देश वूमन डेवलपमेंट से वूमन लीड डेवलपमेंट की ओर अग्रसर है तब समाज के सभी लोगों का कर्तव्य बनता है कि वे बेटियों और बहनों को सबल और सक्षम बनाने में अपना योगदान दें। बेटियों के विवाह की खुशियां फैलीचारों तरफ बेटियों के विवाह की खुशियां फैली हैं। बागेश्वर धाम सज धज कर अपने 251 दूल्हों के स्वागत के लिए आतुर है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने सभी जमाइयों को घोड़े पर बैठाकर उनकी बरात निकलवाएंगे। महाराज श्री का संकल्प है कि किसी के बीच जाति पांति और ऊंच नीच का भेदभाव न हो। मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, महाराष्ट्र के मंत्री सतेन्द्र सिंह राठौर ने आकर महाराजश्री का आशीर्वाद लिया। फाइट कराकर ग्रेट खली ने दिया नशा न करने का संदेशअमेरिका की सुख सुविधा त्याग कर ग्रेट खली अपने देश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। ग्रेट खली का कहना है कि यदि युवा नशा त्यागेंगे और खेलों की ओर आकर्षित होंगे तो न केवल देश का मान बढ़ेगा बल्कि देश खेलों में सशक्त होगा। ग्रेट खली ने बीती रात अपने शागिर्दों से जो खलबली मचाई वह देखने लायक थी। बागेश्वर धाम के लिए यह एक अनोखा प्रदर्शन रहा। महिला पहलवानों में रुचिका,दया कौर, तानिया सहित सभी 6 महिलाए जालंधर पंजाब एकेडमी की स्टूडेंट हैं। वहीं पुरुष वर्ग में जेटी बाबा, माजा,सहित 14 पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए। राष्ट्र चेतना के उत्थान में आगे बढ़ें : ऋतंभरा22 फरवरी से 25 फरवरी तक बागेश्वर धाम में साध्वी ऋतंभरा दीदी मां के मंगल प्रवचन सुनने का लोगों को अवसर मिला। यहां आए लाखों लोगों को दीदी मां ने संदेश दिया कि राष्ट्र चेतना के उत्थान में हम सब अपना योगदान दें। दीदी मां ने कहा कि जब राष्ट्र का उत्थान होगा तभी हिन्दू राष्ट्र बनेगा। बीते दो दिनों से बागेश्वर धाम में देश के प्रख्यात संतों का आगमन जारी है। विगत रोज जगतगुरू स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के अलावा अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक चिन्मयानंद बापू जी, राज राजेश्वरानंद महाराज लंदन, डॉ. हनुमान ददरूआ सरकार, इंद्रेश उपाध्याय, राजूदास महाराज हनुमानगढ़ी अयोध्या, गीता मनीषी जी शामिल हैं। धाम के कार्यक्रमों को देखकर अभिभूत हूं : विष्णुदेव सायछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी के दर्शन करने के बाद बागेश्वर महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत पावन और पुनीत अवसर है कि हमें भी यहां आने का सौभाग्य मिला। उन्होंने बताया कि उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अन्य साथी रामप्रताप सिंह व उनके पुत्र दर्शन करने आए हैं। recent visitors 139

13 जीवनरक्षक दवाइयां निकली अमानक, मध्य प्रदेश में इनके उपयोग पर लगाई रोक

13 life saving medicines turned out to be substandard, their use banned in Madhya Pradesh इंदौर। भोपाल की ड्रग टेस्टिंग लैब में 13 जीवनरक्षक दवाइयां अमानक निकली हैं। इस कारण इनके उपयोग पर प्रदेश में रोक लगा दी गई है। इनमें से कुछ दवाइयों के सैंपल ड्रग विभाग ने एमवाय अस्पताल से भी सामान्य प्रक्रिया के अंतर्गत लिए थे। मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य सेवा निगम ने जीवनरक्षक दवाएं, सलाइन और सिरिंज अमानक पाए जाने पर तत्काल रोक लगाने के आदेश दिए हैं। यह आदेश प्रदेश के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग को भेजे हैं। इसमें गर्भवती महिलाओं में हार्मोन बढ़ाने वाली दवाइयों के साथ ही एनेस्थिसिया के इंजेक्शन भी शामिल हैं। आदेश के मुताबिक डेक्सट्रोस 5 प्रतिशत (बैच नंबर- एमपी230801055), नार्मल सलाइन 0.9 प्रतिशत (बैच नंबर-एमपी22063102), डिस्पोजेबल सिरिंज विथ निडल 2 एमएल (बैच नंबर- आर2203171), केटेमाइन हाइड्रोक्लोराइड 10 एमजी (बैच नंबर- वी22197), माइक्रोनाइज्ड प्रोगेस्ट्रोन 100 एमजी (बैच नंबर यूएचटी22004), सोडियम बिकार्बोनेट इंजेक्शन (बैच नंबर-1322038), नाइट्रोग्लिसरिन इंजेक्शन 25 एमजी (बैच नंबर-एआई22328), एस्प्रिन लो डोज 75 एमजी (बैच नंबर-एपीएसटी1012) आदि पर रोक लगाई है। डॉक्टरों पर एमवायएच में भर्ती मरीज से मारपीट का आरोपअक्सर शिकायत आती रहती हैं कि एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है। मंगलवार को ऐसी घटना सामने आई है। आरोप है कि वार्ड में भर्ती एक मरीज के साथ डॉक्टरों ने मारपीट की और बिना इलाज के उसे भगा दिया। मरीज 34 वर्षीय दीपक मोरे निवासी परदेशीपुरा की बस इतनी गलती थी कि वह पैर का पट्टा खोलकर शौचालय गया था। मरीज हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन डॉक्टर ने जिस पैर में चोट लगी, उसे ही मोड़ दिया। मारपीट का आरोप विभागाध्यक्ष डॉ. कुंदन कुशवाह की यूनिट में जूनियर डॉक्टरों पर लगाया गया है। मामले में अस्पताल अधीक्षक को मरीज की पत्नी ने लिखित शिकायत की है। recent visitors 146

कटनी ,शिवभक्तों का संगम: नीलकंठेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर विशेष आयोजन

Katni, Confluence of Shiva devotees: Special event on Mahashivratri at Neelkantheshwar Dham कटनी ! जिले से 35 किलोमीटर दूर स्थित भगवान शिव की नगरी नीलकंठेश्वर धाम में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हर साल की तरह इस वर्ष भी हजारों शिवभक्त यहां पहुंचेंगे और भगवान शिव-पार्वती के विवाह महोत्सव एवं भव्य बारात का हिस्सा बनेंगे। नीलकंठेश्वर धाम: आध्यात्मिक शांति का केंद्रनीलकंठेश्वर धाम मंदिर कटनी जिले के कैमोर क्षेत्र के पडखुंडी ग्राम में स्थित है। चारों ओर ऊँची पहाड़ियों से घिरा यह क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराता है। यहां आयोजित अखंड मानस पाठ और भक्तिमय कीर्तन दूर-दूर तक गूंजते हैं। मंदिर के पुजारी के अनुसार, इस भव्य मंदिर का निर्माण कटनी के प्रतिष्ठित व्यवसायी मदन लाल ग्रोवर द्वारा सन् 1991 में कराया गया था। मंदिर की सुंदरता और धार्मिक महत्व के कारण कटनी और आसपास के जिलों से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। इस बार भक्तिगीत गायिका शहनाज अख़्तर अपनी प्रस्तुति देंगी, जिससे श्रद्धालुओं की भक्ति भावना और प्रबल होगी। इसके अलावा, मंदिर में हर वर्ष विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं, जिसके उपरांत हजारों श्रद्धालुओं को भंडारे में प्रसाद वितरित किया जाता है। 35 वर्षों से हो रहा अखंड रामचरितमानस पाठनीलकंठेश्वर धाम में पिछले 35 वर्षों से अखंड रामचरितमानस पाठ और भगवान शिव के कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। महाशिवरात्रि से 42 दिन पूर्व शिवलिंग निर्माण प्रारंभ होता है, जिन्हें विधि-विधान से पूजन के बाद विसर्जित किया जाता है। महाशिवरात्रि पर निकलती है भव्य शिव बारातमहाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली जाती है, जिसमें कटनी सहित आसपास के जिलों से हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। भव्य बाजे-गाजे, झांकियां और कीर्तन मंडलियां इस शोभायात्रा का आकर्षण बढ़ाते हैं। 5 एकड़ में फैला विशाल मंदिर परिसरकरीब 5 एकड़ में फैले इस मंदिर परिसर में मां जगदंबा, भगवान गणेश, श्रीहरि विष्णु-मां लक्ष्मी सहित कई देवी-देवताओं के मंदिर स्थित हैं। हालांकि, श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र तीन मंजिला ऊँचा भगवान शिव और गौरी माता का भव्य मंदिर है। इस पावन धाम में हर वर्ष महाशिवरात्रि पर होने वाले धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं को एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करते हैं। [/more] recent visitors 260

छतरपुर अस्पताल की OPD से डॉक्टर नदारद: 2 घंटे तक लाइन में खड़े रहे मरीज; एसडीएम ने कही जांच की बात

Doctors absent from OPD of Chhatarpur Hospital छतरपुर । जिला अस्पताल में सोमवार सुबह 10 बजे तक ओपीडी में कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। इस दौरान मरीजों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा, जिससे वह परेशान दिखे। एसडीएम ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है। लेकिन, सोमवार को डॉक्टरों की गैरमौजूदगी में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज 100 किलोमीटर दूर से इलाज के लिए पहुंचे थे। परेशान होते दिखे मरीज बकस्वाहा से आए छन्नूलाल पीठ दर्द का इलाज कराने आए थे। इमलिया गांव के सीताराम अनुरागी अपनी बच्ची के टूटे हुए हाथ का इलाज कराने पहुंचे थे। धमोरा की राजकुमारी अहिरवार सुबह 8:30 बजे से लाइन में खड़ी थीं। सिलावट की विमल पटेल हाथ दर्द की शिकायत लेकर सुबह 9 बजे से प्रतीक्षा कर रही थीं। कलेक्टर ने दिए थे नाेटिस इससे पहले भी कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान अनुपस्थित मिले तीन डॉक्टरों को उन्होंने नोटिस जारी किए थे। इसके बावजूद अस्पताल की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। मरीजों ने बताया कि उन्हें मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जहां उन्हें महंगी दरों पर इलाज कराना पड़ता है। एसडीएम ने कही जांच की बात एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि इस मामले में जांच कर जिम्मेदारों को नोटिस जारी करेंगे। recent visitors 114

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पीएम पर कसा तंज कहा कि- मोदी निवेश और रोजगार के आंकड़े जनता को बताएं

Former CM Digvijay Singh took a dig at PM and said- Modi should tell the investment and employment figures to the public भोपाल ! पूर्व मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिल्ली फ्लाइट में एयर इंडिया के प्लेन में सामने आई टूटी कुर्सी को लेकर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उनका समर्थन करने के साथ ही कटाक्ष भी किया। सोमवार को इंदौर दौरे पर आए सिंह ने हंसते हुए कहा कि वह भी उसी विमान में सवार थे, परंतु उनकी कुर्सी में कोई खामी नहीं थी। भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के संदर्भ में, सिंह ने आरोप लगाया कि कमलनाथ के कार्यकाल के बाद, पीएम मोदी को अपने भाषण में अन्य सभी ग्लोबल समिट्स का पूरा विवरण देना चाहिए। उन्होंने यह भी पूछा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल के दौरान कितनी मीटिंग्स हुईं, कितने निवेश समझौते किए गए और कितने लोगों को रोजगार के अवसर मिले इन सभी आंकड़ों का हिसाब क्यों नहीं रखा गया। टूटी कुर्सी की शिकायत करने का कोई मतलब नहींदिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय मंत्री को विमान में फर्स्ट रो की सीट आवंटित की जाती है, और यदि ऐसा नहीं हुआ तो यह एयर इंडिया की त्रुटि है तथा उन्हें उचित सीट प्रदान की जानी चाहिए थी। जहां तक टूटी कुर्सी का सवाल है, उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं कभी-कभार हो ही जाती हैं और शिकायत करने का कोई मतलब नहीं बनता, खासकर एक-डेढ़ घंटे की उड़ान के संदर्भ में। महाकुंभ में पानी को साफ नहीं किया गयाप्रयागराज के महाकुंभ में पानी की गुणवत्ता को लेकर सिंह ने बताया कि यह मामला अब एनजीटी के पास भेजा जा चुका है। हालांकि, विभिन्न लैब रिपोर्ट्स में पानी में मल-मूत्र के अंशों का पता चला है। मुद्दे का मूल यह है कि जब साढ़े सात हजार करोड़ सफाई के लिए खर्च हुए, तो केमिकल डालकर पानी को सुधारने का प्रयास क्यों नहीं किया गया। ट्रंप भारत का अपमान कर रहेसिंह ने आगे आरोप लगाया कि एक ओर पीएम मोदी ट्रंप को अपना मित्र बताते हैं और प्रशंसा भरी बातें करते हैं, वहीं दूसरी ओर वे निरंतर भारत का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि भारत जैसा टैरिफ लगाता है और अमेरिका भी समान कदम उठाने लगे, तो इससे हमारे दुग्ध उत्पादक, किसान और अमूल को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। पीएम मोदी के अमेरिका में रहते समय, जहाँ अवैध निवास करने वालों को मिलिट्री एयरक्राफ्ट में बेड़ियां बांधकर भेजा गया था, वहीं कई छोटे देशों ने तो अपना विमान भेजने की व्यवस्था भी की थी। ऐसी स्थिति में पीएम मोदी को कड़ी आपत्ति जतानी चाहिए थी। ईवीएम में गड़बड़ी की बात उठाईसिंह ने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी है, जैसा कि मस्क और ट्रंप समेत कई इस बात पर जोर दे रहे हैं, पर पीएम मोदी अपने मित्र की बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उनका मानना है कि चुनाव आयोग अब निरंकुश बन चुका है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए आवश्यक नियंत्रण लागू किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि महाराष्ट्र में चुनाव से पहले चार वर्षों में 38 लाख मतदाता जोड़े गए, जबकि चुनाव से पूर्व केवल छह महीनों में 42 लाख मतदाताओं की संख्या में वृद्धि देखी गई। यह स्थिति कैसे संभव हुई, यह सवाल उठता है। कांग्रेस के मतदाताओं को निशाना बनाकर वोटरों की संख्या में कटौती की जा रही है, और इसमें कांग्रेस की भी अपनी कमियाँ हैं क्योंकि अब तक बूथ स्तर पर एजेंट नियुक्त नहीं किए गए। बागेश्वर धाम पर बोले धर्म का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए उपयोग न होबागेश्वर धाम में अस्पताल के भूमिपूजन के अवसर पर, सिंह ने पीएम मोदी तथा बागेश्वर बाबा की सराहना करते हुए कहा कि नर ही नारायण हैं – यही सम्पूर्ण सनातन धर्म का सार भी है। उनका कहना था कि धर्म का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। यदि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में गरीबों की सहायता करते हुए संस्थागत सुधार किए जाएं, तो इसका प्रभाव कहीं अधिक सकारात्मक होगा। recent visitors 112

सिंधी मेला समिति की बैठक, आगामी कार्यक्रमों को लेकर की चर्चा

Meeting of Sindhi Mela Committee, discussion on upcoming programs सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा रविवार को कबीर कुटिया में मेला समिति के सदस्यों के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समिति द्वारा आने वाले समय में आयोजित होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार करना था। इस बैठक में समिति द्वारा 16 मार्च को होली मिलन समारोह एवं पारिवारिक पिकनिक, 23 मार्च को शहीद हेमू कलानी की जन्मदिन एवं भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेतीचांद पर युवाओं के लिए 5 किलोमीटर तक की सिंधी मैराथान एवं 12 व 13 अप्रैल को दो दिवसीय पारिवारिक सिन्धी मेले एवं सिंधी स्पोर्ट्स मेनिया जो कि मई में होने के विषय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सिंधी मेला समिति के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए समाज के सभी वरिष्ठ जानों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए और अपनी अपनी राय दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी, महासचिव नरेश तलरेजा, सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष किशोर तनवानी, राजकुमार वाधवानी, राम आसुदानी, कपिल भाटिया, अमर दावानी, दीपक राजानी, महेश बजाज. नरेश गांगुली, हीरो हिंदू, सुनील मंगवानी, अशोक माता,श्रीमती माया पंजवानी, श्रीमती सीमा सबनानी, भावना जगवानी, सिया आसुदानी, पूजा भाटिया, चेतना वाधवानी सहित समाज के गणमान्य नागरिक सहित सिंधी मेला समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। recent visitors 107