MP के कईं शहरों में घना कोहरा: ग्वालियर-चंबल में 50 मीटर दूर देखना भी मुश्किल; 5 जिलों में आज कोल्ड-डे

Dense fog in many cities of MP: Difficult to see even 50 meters away in Gwalior-Chambal; Cold day today in 5 districts भोपाल । मध्यप्रदेश का आधा हिस्सा कोहरे से ढंक गया है। रविवार सुबह 20 से ज्यादा जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग ने आज शाजापुर, सीहोर, रायसेन, रतलाम और सिंगरौली में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शनिवार को प्रदेश के 23 जिलों में कोहरा रहा। ग्वालियर-चंबल में तो 50 मीटर दूर देखना भी मुश्किल था। जेट स्ट्रीम हवा 241 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बर्फीली हवा से प्रदेश ठिठुर रहा है। अगले 3 दिन कोहरे और कोल्ड-डे का अलर्ट है। स्कूलों में छुट्‌टी करने का सुझाव मौसम विभाग ने पहली बार स्कूलों में छुट्‌टी करने का सुझाव भी दिया है। वहीं, अस्पतालों में पर्याप्त इलाज और मजदूरों के रात और सुबह के समय काम करने पर रोक लगाने की बात भी कही है। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 20 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोहरा रहेगा। 21 जनवरी: ग्वालियर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में कोहरे का अलर्ट है। recent visitors 146

ग्लोबल जीनियस पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेलकूद दिवस सम्पन्न हुआ

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! Global Genius Public School का वार्षिक खेलकूद दिवस मनाया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निजामुद्दीन कॉलोनी के अध्यक्ष सैयद शाहिद अली,अखलाक अहमद स्वच्छ भारत अभियान एंबेसडर,दिलशेर खान समाज सेवी एवं एडवोकेट ए बी खान उपस्थित रहे,वहीं विद्यालय प्राचार्य एवं उप प्राचार्य के द्वारा मुख्य अतिथि का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया,मुख्य अतिथियों द्वारा वार्षिक खेल समारोह का विधिवत उद्घाटन किया इसके बाद बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पहले,दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया बच्चों के द्वारा अनेक खेल खेले गए,जैसे दौड़, कुर्सी रेस, बनाना रेस जैसे अनेक खेल खेले गए,वही विद्यालय के संचालक इदरीश खान ने विद्यालय के शिक्षकों की बच्चों के प्रति समर्पण भाव की प्रशंसा की,कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य शबाना खान द्वारा सभी प्रतिभागियों को,उत्साहवर्धन करने वाले दर्शक व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं Read more: https://mysecretnews.com/mp-shivered-again-due-to-icy-winds/ recent visitors 170

बर्फीली हवा से फिर ठिठुरा एमपी; भोपाल-सागर समेत 7 जिलों में आज कोल्ड-डे: इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल में कोहरा

MP shivered again due to icy winds; Cold day today in 7 districts including Bhopal-Sagar: Fog in Indore, Ujjain, Gwalior-Chambal भोपाल । मध्यप्रदेश एक बार फिर बर्फीली हवा से ठिठुर गया है। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के 18 शहरों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही। यहां दिन का पारा 23 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। शनिवार को भोपाल, सागर समेत 7 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट है। प्रदेश के आधे हिस्से में सुबह मध्यम से घना कोहरा रहा। प्रदेश में उत्तरी हवा आ रही है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है और तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, कड़ाके की ठंड का असर अब और भी बढ़ेगा क्योंकि बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ेगी। अगले 3 दिन प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा। इसलिए ठंड का असर शुक्रवार को जेट स्ट्रीम हवा 287 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती रही। हवा चलने और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) ने ठंड का असर बढ़ाया है। मौसम विभाग ने पूरे जनवरी महीने में तेज सर्दी पड़ने की संभावना भी जताई है। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 19 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा। 20 जनवरी: ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में कोहरा रहेगा। recent visitors 179

ग्वालियर-चंबल में कोहरा, भोपाल-इंदौर में बादल: एमपी में 2 दिन बदला रहेगा मौसम; 19 जनवरी से ठंड बढ़ेगी

Fog in Gwalior-Chambal, clouds in Bhopal-Indore: Weather will remain changed in MP for 2 days; Cold will increase from January 19 शुक्रवार को भोपाल में सुबह से कोहरा छाया रहा। भोपाल । मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल में अगले 2 दिन कोहरा रहेगा जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, 19-20 जनवरी से ठंड का असर फिर बढ़ेगा। इस बार जनवरी के आखिरी सप्ताह में भी तेज ठंड पड़ने का अनुमान है। शुक्रवार सुबह से भोपाल, इंदौर समेत अधिकतर जिलों में कोहरा छाया रहा। शाजापुर-सागर में तापमान में गिरावट आने से सर्दी बढ़ गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी की वजह से गुरुवार को श्योपुर, मुरैना में बारिश हुई जबकि भोपाल-इंदौर समेत प्रदेश के कई शहरों में बादल छाए रहे। इससे पहले 24 घंटे में भिंड, मुरैना, श्योपुर, आगर-मालवा, धार, नीमच, मंदसौर और ग्वालियर में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अब बारिश का दौर थमने और कोहरे का असर बढ़ने का अनुमान जताया है। एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा मौसम विभाग ने 18 जनवरी से अगले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की संभावना जताई है। यह उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसका असर हिमालय की तरफ भी रहेगा। जिससे बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी, जो मध्यप्रदेश में भी आकर ठिठुरन बढ़ा देगी। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 18 जनवरी:  ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा। 19 जनवरी: मौसम साफ रहेगा। सुबह कोहरा छाया रहेगा। कड़ाके की ठंड… नौगांव में दिन का पारा 15.5 डिग्री मध्यप्रदेश में गुरुवार को कड़ाके की ठंड रही। कई शहरों में दिन का तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। छतरपुर का नौगांव सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो में 16 डिग्री, शिवपुरी में 17 डिग्री, टीकमगढ़ में 17.5 डिग्री, रतलाम में 19.5 डिग्री, गुना में 19.6 डिग्री, रायसेन-सतना में 21.2 डिग्री, धार-रीवा में 21.4 डिग्री, सीधी में 22.2 डिग्री, नरसिंहपुर में 23.2 डिग्री, मलाजखंड में 23.5 डिग्री और सागर में 23.8 डिग्री तापमान रहा। recent visitors 174

मप्र : मंत्रालय में बड़ी विसंगति, उच्च वेतन में निम्न पद का काम कर रहे कर्मचारी

भोपाल। मंत्रालय में पदोन्नति के पदों पर सीधी भर्ती का प्रस्ताव निरस्त करवाने, 9 वर्ष से बंद पदोन्नतियां शुरू करवाने, समयमान के साथ उच्च पदनाम, सचिवालय भत्ता परिवहन भत्ता, मंहगाई भत्ता का पुनरीक्षण इत्यादि दीर्घलंबित मंत्रालयीन मांगों समस्याओं की ओर शासन का ध्यानाकर्षण करने मंत्रालय के कर्मचारी लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी उच्च स्तर पर कोई सुनवाई होती नहीं दिख रही है। इससे अब मंत्रालय के कर्मचारियों ने लड़ाई का तरीका बदलते जा रहे हैं। अब वे सीधे तौर पर शासन के खिलाफ कर्मचारियों को मानसिक रूप से तैयार कर रहे हैं। 16 जनवरी गुरुवार को वल्लभ भवन क्रमांक 01 मेन गेट के निकट लंच टाइम में शांतिपूर्ण गेट मीटिंग आयोजित की गयी है। इसमें बड़ी संख्या में मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारी अपनी ताकत दिखाएंगे। हालांकि वे सरकार का कोई नुकसान नहीं चाहते, इसीलिए उन्होंने मीटिंग के लिए लंच का टाइम चुना है। 9 वर्ष से पदोन्नतियां नहीं की गई। पूरे प्रदेश को चौथा समयमान दिया गया पर मंत्रालय को छोड़ दिया। शासन के अन्य विभागों ने पदोन्नति का कोई न कोई विकल्प खोज लिया, लेकिन मंत्रालय में कोई रास्ता नहीं निकाला गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने परिपत्र दिनांक 09 मार्च 2020 जारी कर सभी विभागों को निर्देश दिए कि क्रमोन्नति/समयमान के साथ उच्च पदनाम देने की व्यवस्था लागू की जाए। अनेक विभागों ने उक्त परिपत्र का पालन कर पदोन्नति का हल निकाल लिया लेकिन स्वयं सामान्य प्रशासन विभाग ने नहीं किया। आज उच्च पद का वेतन देकर निम्न पद का काम लिया जा रहा है जो कि एक तरह से लोकधन की हानि ही कही जाएगी। इन सब कारणों से मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारी स्थायीकर्मी आउटसोर्स कर्मचारी लंबे समय से खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। (1) 09 वर्ष से बंद पदोन्नतियों को शुरू करवाने(2)पदोन्नति के पदों पर सीधी भर्ती का प्रस्ताव निरस्त करवाने(3)मंत्रालय कर्मचारियों को चौथा समयमान वेतनमान दिलाने(4)सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र दिनांक 9 मार्च 2020 के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा की भांति समयमान वेतनमान के साथ साथ उच्च पदनाम दिलाने(5)सचिवालय भत्ते का वर्तमान मूल्य सूचकांक के अनुसार पुनरीक्षण(6)लंबित मंहगाई भत्ता एरियर सहित(7)कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए लंबित चिकित्सा बीमा योजना लागू करवाने(8)सहायक ग्रेड 3 और डाटा एंट्री ऑपरेटर की ग्रेड पे समान अर्थात् ₹ 2400 करवाने(9)अनुकंपा नियुक्ति से नियुक्त सहायक ग्रेड 3 के मामले सीपीसीटी उत्तीर्ण न करने पर सेवाएं समाप्त करने संबंधी प्रावधान निरस्त करवाने(10)मंत्रालय स्थापना और मंत्री स्थापना में वर्षों से कार्यरत आकस्मिकता निधि कर्मचारियों को भर्ती नियम के अनुसार विभागीय परीक्षा लेकर नियमित करवाने(11)सीधी भर्ती से नियुक्त होने वाले तृतीय श्रेणी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 70%,80% स्टाइपेंड देने संबंधी अन्यायपूर्ण एवं असमानतापूर्ण आदेश निरस्त करवाने(12)स्थायीकर्मियों को सातवां वेतनमान दिलवाने(13)आउटसोर्स कर्मचारियों को समकक्ष नियमित कर्मचारी की न्यूनतम वेतन के समतुल्य पारिश्रमिक,अवकाश,काम के घंटे निर्धारित करवाने(14) वर्ष 2012-13 में मंत्री स्थापना से मंत्रालय स्थापना में नियुक्त हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पे प्रोटेक्शन का लाभ देने(15) सेवानिवृत्ति के बाद 240 दिन के बजाय पूरे 300 दिन का अवकाश नकदीकरण करने(16) गृह भाड़ा भत्ता, परिवहन भत्ता एवं अन्य भत्ते सातवें वेतनमान के अनुरूप पुनरीक्षित करवाने आदि। recent visitors 188

परशुराम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष पंडित राजोरिया: ब्राह्मण समाज 4 बच्चे पैदा करे, मिलेंगे 1 लाख, अभा ब्राह्मण समाज संघ मप्र ने की घोर निंदा

भोपाल। परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया के 4 बच्चे पैदा करने वाले बयान से ब्राह्मण समाज में सियासी पर चढ़ गया है। इस बयान के बाद पंडित राजोरिया ब्राह्मण समाज के विरोध से घिरते हुए नजर आ रहे हैं। प्रदेश के चारों तरफ से उनके बयान की निंदा की खबरें आने लगी हैं। राजधानी भोपाल के ब्राह्मण समाज के नेताओं ने भी इस बयान पर विरोध दर्ज करा रहे हैं। अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा ने पंडित राजोरिया के बयान पर घोर आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि इस तरह के बयान देकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का माध्यम भले हो सकता है, लेकिन समाज को दिशा देने के लिए कतई नहीं। उन्हें इस तरह के बयान वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण वर्ग बुद्धिमत्ता वाला समाज है। वह हर काम अपने विवेक से करता है और अन्य समाज को भी दिशा देता है।पंडित राजोरिया ने जिस सनाढ्य ब्राह्मण समाज को 4 बच्चे पैदा करने पर बोर्ड की ओर से 1 लाख रूपये देने वाला जो संदेश दिया है, वह इस तरह के बयान कतई स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने मोहन सरकार से पूछा है कि आपकी सरकार सनाढ्य समाज के दम्पति द्वारा 4 बच्चे पैदा करने पर ₹1 लाख रुपये देने वाली ऐसी कौन सी योजना चल रही है, सरकार इसका जवाब दे? पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा ने पंडित विष्णु राजोरिया को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि बयान को तत्काल वापस लेते हुए खेद जतायें, अन्यथा अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ मध्य प्रदेश श्री राजोरिया के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगा और उन्हें परशुराम कल्याण बोर्ड से हटाने की सरकार से मांग भी करेगा। बयान के बाद सोशल मीडिया में शोर परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया ने गत दिवस इंदौर में ब्राह्मण समाज के ही एक कार्यक्रम में जब चार बच्चे पैदा करने पर ₹100000 इनाम देने की योजना शुरू कर अपने समाज के लोगों को बता रहे थे। इस बयान के समर्थन में उन्होंने कई ऐतिहासिक तर्क भी दिए थे। उन्होंने कहा कि समाज में लगातार जनसंख्या घट रही है, यह ब्राह्मण समाज के लिए चिंता का विषय है। ब्राह्मण समाज में एक बच्चे की संस्कृति बढ़ती गई तो एक दिन हमारा समाज मुट्ठी में सिमट जाएगा। बयान के दौरान समाज के लोग बजा रहे थे तालियां परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया ने इंदौर में एक ब्राह्मण समाज के एक कार्यक्रम में कहा कि सनाढ्य ब्राह्मण समाज के लोग 4 बच्चे पैदा करेंगे तो उन्हें परशुराम कल्याण बोर्ड ₹100000 का इनाम देगा, चाहे मैं रहूं या ना रहूं, लेकिन यह बोर्ड आपको प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराता रहेगा। पंडित राजोरिया जब यह बयान दे रहे थे, उस समय बड़ी संख्या में सनाढ्य ब्राह्मण समाज के लोग बैठे हुए थे, जिनकी तालियों से सभा स्थल गूंज रहा था। हालांकि विरोध की आग तब फैली, जब यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बयान ऐसा वायरल हुआ कि कुछ ही घंटों में पूरे सोशल मीडिया पर छा गया। लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी। कार्यक्रम के बाद इस बयान ने कुछ अलग ही रंग ले लिया। ब्राह्मण समाज के विभिन्न उपवर्गों के लोग खुलकर विरोध जता रहे हैं। विरोध की आग बड़ी तेजी से फैलती जा रही है। अब यह तो समय ही बताएगा कि पंडित राजोरिया अपने बयान से पलटी मारते हुए खेद प्रकट करेंगे या फिर विरोध करने वाले ही चुप रहने में अपनी भलाई समझेंगे! वैसे जिस तरह से विरोध के स्वर उबल रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि यह आवाज और उग्र रूप ले सकती है। देखा जाए तो इस बयान का सबसे ज्यादा विरोध अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा मध्य प्रदेश कर रहा है। recent visitors 567

बुंदेलखंड में सियासी घमासान, विधायक बोले मेरी जान को खतरा

DAMOH BJP INTERNAL POLITICS दमोह ! भाजपा का गढ़ माने जाने वाले बुंदेलखंड को मानो किसी की नजर लग गई है. दरअसल यहां पार्टी की गुटबाजी और आपसी खींचतान सतह पर आ गई है. सागर में दिग्गज नेताओं के बीच खींचतान और आरोप प्रत्यारोप लग रहे थे अब ये दमोह जिले में भी दिखाई दे रहा है. यहां अनुसूचित जाति की 3 बार की विधायक उमादेवी खटीक ने पार्टी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने पुलिस में शिकायत कर अपनी जान का खतरा बताया है. उन्होंने पार्टी और मुख्यमंत्री से भी शिकायत की है. जनपद अध्यक्ष पद के उपचुनाव से जुड़ा है मामलादरअसल पिछले हफ्ते हटा जनपद पंचायत अध्यक्ष पद का उपचुनाव हुआ था, क्योकिं हटा जनपद पंचायत के अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल को 2018 के देवेन्द्र चौरसिया हत्याकांड में अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. इस आधार पर उन्हें पद से हटा दिया गया था. जनपद अध्यक्ष पद के उपचुनाव के दौरान सत्ताधारी दल भाजपा दो धड़ में बंटा नजर आया. एक तरफ हटा से भाजपा की लगातार 3 बार से विधायक उमादेवी खटीक थी तो दूसरी तरफ भाजपा से दमोह के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल थे. दोनों प्रत्याशियों को मिले थे 8-8 वोटभाजपा विधायक उमादेवी खटीक ने अध्यक्ष पद के लिए शैलेष पटेल का समर्थन किया तो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल ने गंगाराम पटेल का समर्थन किया. दिन भर चली चुनाव प्रक्रिया में ऐसे कई मौके आए जब भाजपा के ही दोनों गुट एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. इस दौरान हटा विधायक उमादेवी खटीक के मुर्दाबाद के नारे लगे उधर उपचुनाव में हुई वोटिंग में दोनों प्रत्याशियों को 8-8 वोटें मिलने से मुकाबला बराबरी पर छूटा. ऐसे में पर्ची निकाली गई, तो गंगाराम पटेल को निर्वाचित घोषित किया गया, जो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के समर्थन से चुनाव लड़ रहे थे. हार के बाद फूटा विधायक का गुस्साउपचुनाव में भाजपा विधायक समर्थक की हार के बाद विधायक नाराज हो गईं और उन्होंने अपनी ही पार्टी के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. जो उनके खिलाफ थे और नारेबाजी कर रहे थे. इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में भी की और उनके खिलाफ हुई नारेबाजी के वीडियो फुटेज इकट्ठा कर वो मुख्यमंत्री और पार्टी संगठन से शिकायत करने भोपाल पहुंची. विधायक उमादेवी खटीक का कहना है कि “वो क्षेत्र में भ्रमण पर रहती हैं, ऐसी स्थिति में उनकी जान को खतरा हो सकता है. उन्होंने कहा कि मैं आरक्षित वर्ग से आती हूं, मेरा जो उपचुनाव के दौरान अपमान हुआ है उससे मैं बहुत ज्यादा आहत हूं.” दोनों नेताओं में पुराना झगड़ादरअसल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल और विधायक उमादेवी खटीक के बीच झगड़ा कोई नई बात नहीं है. इसके पहले विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, उमादेवी खटीक के खिलाफ बसपा प्रत्याशी के समर्थन में खड़े हो गए थे, हालांकि इसके बावजूद भी उमादेवी खटीक 55 हजार वोटों से चुनाव जीतने में कामयाब रही थीं. तभी से विधायक भी नाराज थीं और उन्होंने जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव में शैलेष पटेल का समर्थन किया. दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि “उन्हें विधायक उमादेवी खटीक की ओर से एक आवेदन मिला है. इस संबंध में जांच की जा रही है. जनपद अध्यक्ष का उपचुनाव टाई हो गया था इस कारण दोनों पक्ष के लोग उतावले हो रहे थे इस कारण धक्कामुक्की हुई थी लेकिन उपचुनाव में वैधानिक क्षति नहीं हुई थी.” recent visitors 231