मोहन सरकार की दुविधा इन दिनों बढ़ी, किसको-किसको बचाएं, एक के बाद एक ऐसे मामले सामने आ रहे हैं

भोपाल मोहन सरकार की दुविधा इन दिनों बढ़ी हुई है। तत्कालीन शिवराज सरकार के समय के एक के बाद एक ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें अधिकारियों के विरुद्ध सीधी कार्रवाई होनी चाहिए, पर ठोस कदम अब तक नहीं उठाए गए हैं। ग्रामीण आजीविका मिशन में नियुक्तियों का घोटाला सामने है। इसमें तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी एलएम बेलवाल और तत्कालीन अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास इकबाल सिंह बैंस की भूमिका पर सवाल उठे हैं। वहीं, पूरक पोषण आहार घोटाले को लेकर महिला एवं बाल विकास के साथ एमपी एग्रो घेरे में आया पर किसी अधिकारी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। यही स्थिति ऊर्जा विभाग को लेकर भी रही। भारत सरकार की सौभाग्य योजना में गलत आंकड़े प्रस्तुत करके केंद्र सरकार से पुरस्कार तक ले लिया। जांच पर जांच, नतीजा कुछ नहीं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में तत्कालीन शिवराज सरकार के समय संविदा नियुक्तियों के नाम पर जमकर खेल हुआ। तत्कालीन मंत्री गोपाल भार्गव के निर्देशों को दरकिनार कर तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी एलएम बेलवाल ने मनमाने तरीके से नियुक्तियां कीं। हाई कोर्ट भी मामला पहुंचा। तीन बार जांच हुई। इसमें गड़बड़ियों की पुष्टि भी हुई पर तत्कालीन अपर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के सिरपरस्ती के चलते कार्रवाई कुछ नहीं हुई। उधर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने एक और जांच यह कहते हुए शुरू कर दी कि संबंधितों का पक्ष भी आना चाहिए। कुल मिलाकर नौ वर्ष से चला आ रहा मामला जहां का तहां है। इसमें इतना अवश्य हुआ कि राज्य आर्थिक अपराध इकाई ने प्रकरण दर्ज कर लिया। इसके पहले कांग्रेस ने लोकायुक्त में शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।    यह प्रदेश में अपनी तरह का पहला मामला था। यह किसी और ने नहीं बल्कि भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक ने पकड़ा। जिन ट्रकों से टेक होम राशन का परिवहन बताया गया जांच में वह नंबर मोटरसाइकिल, टैंकर, कार, आटो के निकले। 62 करोड़ 72 लाख रुपये का 10,176 टन पोषण आहार न गोदाम में पाया गया, न परिवहन के प्रमाण मिले। बिजली और कच्चे माल की खपत में अंतर मिला, इस अंतर के हिसाब से 58 करोड़ रुपये का फर्जी उत्पादन बताया गया। महालेखाकार ने मुख्य सचिव से कहा कि स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराकर दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए लेकिन कुछ नहीं हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग ने पहले तो रिपोर्ट को ही त्रूटिपूर्ण बताकर किनारा करने का प्रयास किया पर जब विधानसभा की लोक लेखा समिति ने सवाल उठाए तो रस्मी तौर पर कुछ अधिकारियों को नोटिस देकर जवाब तलब कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इसमें एमपी एग्रो की भूमिका पर भी सवाल उठे क्योंकि पूरक पोषण आहार तैयार करने वाले संयंत्रों का जिम्मा इसके पास था। उल्लेखनीय है कि पूरक पोषण आहार का खेल प्रदेश में लंबे समय से चला आ रहा है और एग्रो में जो अधिकारी पदस्थ रहे हैं, वे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में भी पदस्थ रहते थे। यही कारण है कि किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।   गलत आंकड़े देकर पुरस्कार तक ले लिया ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू विद्युत कनेक्शन देने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री हर घर सहज बिजली योजना (सौभाग्य) 2017 में लागू की थी। इसमें 30 नवंबर 2018 तक विद्युत वितरण कंपनी ने घरेलू कनेक्शन देने का लक्ष्य पूरा करने का प्रमाण पत्र भारत सरकार को भेज दिया। इसके आधार पर मध्य क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनियों को 100-100 करोड़ रुपये का पुरस्कार भी मिल गया। कैग की जांच में राजफाश हुआ कि मध्य क्षेत्र कंपनी ने तो टेंडर ही दिसंबर 2018 में जारी किए। अक्टूबर 2019 में काम पूरा किया गया। recent visitors 36

बीसीसीआई ने रेड अलर्ट किया जारी, IPL 2025 पर मैच फिक्सिंग का साया, इस बिजनेसमैन से रहे सचेत

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 की सभी 10 टीमों को चेतावनी दी है. चेतावनी में बताया गया कि हैदराबाद का एक बिजनेसमैन गैरकानूनी काम करवाने के लिए लोगों से संपर्क साध रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार बीसीसीआई ने सभी क्रिकेटर, कोच, कमेंटेटर और सपोर्ट स्टाफ को भी इस बिजनेसमैन से सचेत रहने के लिए कहा है. बताया गया है कि यह बिजनेसमैन कई सारे बुकी के संपर्क में है. यह व्यक्ति टूर्नामेंट में लोगों को महंगे-महंगे गिफ्ट देकर अपनी बात मनवाता है. क्रिकबज में छपी एक रिपोर्ट अनुसार यह बिजनेसमैन आमतौर पर सबसे पहले टीम मालिक, खिलाड़ी, कोच, सपोर्ट स्टाफ और यहां तक कि कमेंटेटरों के परिवार के सदस्यों के संपर्क में आने का प्रयास करता है. एंटी-करप्शन यूनिट का मानना है कि यह व्यक्ति पहले भी गैरकानूनी गतिविधियों में सम्मिलित रहा है. फैन बनकर देता है झांसा इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हैदराबाद का यह बिजनेसमैन मैदानों में फैन बनकर IPL में भाग ले रहे खिलाड़ियों, कोच और कमेंटेटर्स से संपर्क साधने का प्रयास कर रहा है. उसे टीमों के होटल, मैदान में भी देखा जा चुका है. वो खिलाड़ियों और स्टाफ को प्राइवेट पार्टी में आमंत्रित करता है और ज्वेलरी समेत कई महंगे-महंगे गिफ्ट देता है. BCCI ने इस संदर्भ में IPL 2025 में भाग ले रही सभी टीमों और उनके लिए खेल रहे खिलाड़ियों से साथ मांगा है. बीसीसीआई मैच फिक्सिंग जैसी घटनाओं के बिल्कुल खिलाफ है और क्रिकेट की अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. IPL में पहले भी हो चुकी है मैच फिक्सिंग 2013 में हुई मैच फिक्सिंग घटना को इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कैंडल माना जाता है. मैच फिक्सिंग मामले में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी, एस श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चौहान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इस मामले में आगे चलकर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के टीम प्रिंसिपल की गिरफ्तारी भी हुई थी. recent visitors 51

प्रदेश के 25 किलों को हेरिटेज होटल बनाया जाएगा, पहले चरण में 11 किले विकसित होंगे, कार्य को पीपीपी मोड में किया जाएगा

भोपाल  मध्यप्रदेश के पर्यटन विभाग(MP Tourism) द्वारा शुरू किया गया हेरिटेज होटल का कॉन्सेप्ट अब भोपाल के सदर मंजिल से शुरू होकर प्रदेश के अन्य जिलों में मूर्तरूप ले रहा है। प्रदेश के 25 किलों की पहचान की गई है, जिन्हें हेरिटेज होटल बनाया जाएगा। पहले चरण में 11 किले विकसित होंगे। इस कार्य को पीपीपी मोड में किया जाएगा।  इसके लिए जल्द ही बोली प्रक्रिया शुरू होगी। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इन साइट्स को 90 सालों के लिए हेरिटेज होटल में बदलने पट्टे पर दिया जाएगा है। राजस्थान में कई किलों को हेरिटेज होटल में बदलने में पर्यटन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। इससे वहां के पर्यटन उद्योग में बढ़ोतरी देखी गई। प्रदेश सरकार इसी तर्ज पर काम कर रही है। पर्यटन विभाग की पहल से विरासतों को संजोया जाएगा। इससे लोगों को रियासतकाल के दौर का अनुभव होगा।-बिदिशा मुखर्जी, अपर प्रबंध संचालक, टूरिज्म बोर्ड नहीं बदलेगा मूल रूप हेरिटेज साइट्स(Heritage Hotel) के नवीनीकरण में कुछ विशेष प्रकार की कठिनाइयां होती हैं। मसलन यदि कोई पेंटिंग धुंधली हो गई है, तो उसे ही मूल रूप में लाने का प्रयास किया जाएगा। इस योजना का मकसद विरासत का उपयोग करना है। ये विरासत बनेंगी होटल     रॉयल होटल, जबलपुर     माधवगढ़ किला, सतना,     महेंद्र भवन, पन्ना,     क्योटी फोर्ट, रीवा     राजगढ़ पैलेस, छतरपुर     लुनेरा सराय, धार     गोविंदगढ़ फोर्ट, रीवा     ताजमहल पैलेस, भोपाल     श्योपुर फोर्ट, श्योपुर इनकी रजिस्ट्री नहीं हुई     राजा रानी महल, अशोकनगर     सिंहपुर महल, अशोकनगर recent visitors 50

आज गुरुवार 17 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष-सज नए विचारों को अपनाने की आपकी क्षमता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कॉन्फिडेंस के साथ महत्वपूर्ण डिसीजन लेना फायदेमंद होगा क्योंकि ये आपके फ्यूचर को प्रभावित कर सकते हैं। वृषभ-आज तनाव दूर रखने के लिए मेडिटेशन ट्राई करें। चाहे करियर हो, पैसों का मामला हो, या फिर लव लाइफ हो, आज आपको कई रोमांचक अवसर मिल सकते हैं। सिंगल लोगों की मुलाकात उनके क्रश से होने की संभावना है। मिथुन-आज के दिन जरूरत पड़ने पर दोस्त या अपने जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस के कुछ रिलेशन टूटने की कगार पर आ सकते हैं। अपनी सेहत पर गौर करें। आज का दिन सरप्राइज से भरपूर रहने वाला है। कर्क-आज कुछ लोगों की सेहत गड़बड़ हो सकती है। सोडा ड्रिंक्स और जंक फूड्स से दूर रहने की सलाह दी जाती है। करियर में बहुत ज्यादा तनाव लेने से आपकी मेंटल हेल्थ पर प्रभाव पड़ सकता है। सिंह-17 अप्रैल का आज का दिन काफी प्रोडक्टिव रहने वाला है। किसी प्रोजेक्ट या डील से आपको अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और मैनेजमेंट का ध्यान भी अपनी ओर खींचेगी। तुला- 17 अप्रैल का आज का दिन उथल-पुथल से भरपूर रहने वाला है। आज आपका क्लाइंट आपके काम से नखुश हो सकता है। व्यापारियों को आज पैसे कमाने में थोड़ी बहुत दिक्कत आ सकती है। बाहर के खाने से परहेज करें। धनु-17 अप्रैल के दिन धन का आगमन तो होगा लेकिन आपके खर्च में भी वृद्धि होगी। ऑफिस के रोमांस से दूरी बनाना आपके लिए बेहतर रहेगा। बहुत ज्यादा काम का प्रेशर न लें। लाइफ में बैलेंस मेंटेन करें। मकर-17 अप्रैल के दिन जीवन में खूब हलचल रहने वाली है। ऑफिस की पॉलिटिक्स आपके खिलाफ हो सकती है। डिप्लोमेटिक और पॉजिटिव सोच आपकी प्रॉब्लम्स को सॉल्व कर सकती है। कुम्भ-17 अप्रैल का आज का दिन उथल-पुथल से भरपूर रहने वाला है। ऑफिस की गॉसिप आपको परेशानी में डाल सकती है। बेहतर यही रहेगा कि आप अपने काम पर फोकस रखें। बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। कन्या-17 अप्रैल का दिन रोमांटिक साबित हो सकता है। शादीशुदा कपल्स आज क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए डेट पर जा सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए प्रपोज करने के लिए दिन शुभ नहीं माना जा रहा है। आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन पहले से बेहतर होगी। वृश्चिक-17 अप्रैल का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। आज आपका मनी फ्लो अच्छा रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति आपको खर्चों को कंट्रोल करने की सलाह देती है। लव के मामले में अपने पार्टनर को जरूरी स्पेस दें और बेफिजूल की बहस से बचें। मीन-17 अप्रैल का दिन बेहद ही शानदार साबित हो सकता है। अपनी बॉडी को हेल्दी रखने के लिए नया फिटनेस रूटीन चालू करें। पैसों के मामले में भाग्य आपके साथ है। कोई बड़ा जोखिम आज न लें। recent visitors 98

पार्टी कार्यकर्ता भले ही हतोत्साहित, लेकिन केवल उनकी पार्टी ही आरएसएस और भाजपा को हरा सकती है: राहुल गांधी

अहमदाबाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि गुजरात में पार्टी कार्यकर्ता भले ही हतोत्साहित दिख रहे हैं, लेकिन केवल उनकी पार्टी ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा को हरा सकती है। गांधी ने अपनी ही पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि सीनियर नेता बने घूम रहे हैं, लेकिन कई बूथ नहीं जितवा पाते। कई ऐसे भी लोग हैं, जो बीजेपी के साथ मिले हुए हैं, उनको हमें पहचान कर प्यार से परे करना है। हिंसा से नहीं, नफरत से नहीं, प्यार से। उनसे कहना है कि- भैया.. साइड हो जाइए, दूसरों को आगे जाने दीजिए। एक सप्ताह में गुजरात की अपनी दूसरी यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद ने राज्य में संगठन को नया रूप देने के लिए रोडमैप पेश किया और पार्टी के उन नेताओं को हटाने का वादा किया जो या तो निष्क्रिय हैं या भाजपा के लिए काम करते हैं। राहुल गांधी ने कहा, ''बैठक में एक अच्छी बात मुझसे कही गई कि अलग-अलग सीनियर नेता आते हैं तो जादू से हर जिले में लोग दो-तीन दिन के लिए बाहर आ जाते हैं और फिर जाने पर वापस गायब हो जाते हैं। लेकिन इनके पास कोई पकड़ नहीं होती।'' राहुल ने सवाल उठाते हुए कहा कि सीनियर नेता बने घूम रहे हैं, लेकिन बूथ नहीं जिता पाते। हम उन लोगों को ताकत देना चाहते हैं, जिनकी पकड़ बूथ से है और लोकल हैं। जो जनता की समस्याओं को उठाते हैं, उन्हें हम ताकत देना और आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा, ''गुजरात में आप कांग्रेस के लिए लड़ते हो, मैं समझता हूं यह आसान नहीं है। शायद पूरे देश में आपको सबसे ज्यादा सहना पड़ता है। आप धमकियां खाते हैं, लाठी खाते हैं, लेकिन कांग्रेस का झंडा नहीं छोड़ते हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि जहां भी जरूरत होगी मेरी, मैं वहां हाजिर होऊंगा। नई जेनरेशन को हमें कांग्रेस पार्टी में लाना है। जो जनता से जुड़े लोग हैं, उन्हें आगे बढ़ाना है।'' गुजरात में 2027 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। एक एआईसीसी पर्यवेक्षक और चार राज्य पर्यवेक्षकों समेत पांच सदस्यों वाली एक समिति गुजरात में पार्टी की 41 जिला इकाइयों (आठ शहरों समेत) में से प्रत्येक के लिए नए प्रमुखों की नियुक्ति की प्रक्रिया की देखरेख करेगी, जिसकी शुरुआत अरवल्ली जिले से होगी। अपने संबोधन में गांधी ने कार्यकर्ताओं से कई वादे किए जैसे कि जिला इकाइयों को अधिक शक्ति एवं धन उपलब्ध कराना, वरिष्ठ नेताओं-कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का आकलन करना, जमीनी स्तर पर सक्रिय पदाधिकारियों को बढ़ावा देना और उन नेताओं को हटाना जो या तो निष्क्रिय हैं या भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। recent visitors 77

फर्जी डॉक्टर के कारनामों से चर्चा में आए मिशन अस्पताल का लाइसेंस निलंबित, इन कारणों से अस्पताल का लाइसेंस हुआ निरस्त

दमोह दिल के ऑपरेशन के दौरान सात लोगों की मौत का जिम्मेदार फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जान केम मिशन अस्पताल में काम कर रहा था। इस अस्पताल के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। जांच में यह बात सामने आई कि अस्पताल के लाइसेंस की अवधि तो 31 मार्च को ही समाप्त हो गई थी। कैथलैब का संचालन भी बिना लाइसेंस के किया जा रहा था। सीएमएचओ डॉ मुकेश जैन ने बुधवार को मिशन अस्पताल के लाइसेंस को आगामी आदेश तक निलंबित करते हुए मरीजों को जिला अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।   इन कारणों से अस्पताल का लाइसेंस हुआ निरस्त डॉ जैन ने बताया कि मिशन अस्पताल का लाइसेंस 31 मार्च को खत्म हो चुका था। अस्पताल प्रबंधन ने लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था, लेकिन उसमें कुछ कमियां पाए जाने के कारण उनका आवेदन वापस कर दिया गया था। सात दिन के अंदर फिर से आवेदन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन मिशन अस्पताल प्रबंधन ने आवेदन प्रस्तुत नहीं किया। किसी नर्सिंग होम में जो सुविधाएं होनी चाहिए, वह अस्पताल में नहीं थीं। डॉक्टरों की पदस्थापना की कमी भी पाई गई। इन कारणों से आगामी आदेश तक मिशन अस्पताल का लाइसेंस निलंबित किया है। आवेदन किया तो परीक्षण करेगी टीम सीएमएचओ डॉ जैन ने बताया कि यदि अस्पताल प्रबंधन द्वारा लाइसेंस के लिए पुनः आवेदन किया जाता है, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम आवेदन का परीक्षण करेगी। इसके बाद समूची शर्तें पूर्ण करने पर उनके लाइसेंस का नवीनीकरण किया जा सकता है, लेकिन तब तक उनका लाइसेंस निलंबित ही रहेगा। अस्पताल का संचालन नहीं हो पाएगा। recent visitors 61

नीमच में जैन संतों से मारपीट, पथराव को निंदनीय बताते हुए कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि संतों पर हमले किए जा रहे हैं: धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री

रतलाम बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं से जातिगत भेदभाव और छुआछूत की भावना खत्म करके हिंदुत्व के नाम पर एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा प्रायोजित है। इसे हिंदुओं को डराने के लिए अंजाम दिया गया है, लेकिन ऐसी साजिशों से हिंदुओं का डरने की जरूरत नहीं है बल्कि ऐसी ताकतों को सबक सिखाना चाहिए। हिंदू डरे नहीं, छुआछूत खत्म हो और हिंदू एक हों, इसके लिए वह अक्टूबर-नवंबर में दिल्ली से वृंदावन तक पैदल यात्रा निकालेंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने यह बात मध्य प्रदेश के रतलाम में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। आशीर्वचन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शास्त्री ने कहा कि विभिन्न धार्मिक यात्राओं पर पथराव हिंदुओं और सनातन को डराने के लिए किया जा रहा है। लेकिन ऐसे लोग जान लें, हिंदू न तो झुकेगा, न ही डरेगा और न कभी पीछे हटेगा। अगर तुम्हें पत्थर फेंकना हो तो देशद्रोहियों पर फेंको। बोले- हरे रंग से कोई परेशानी नहीं है लेकिन हम उन लोगों को यह संदेश जरूर देना चाहते हैं कि कायदे में रहोंगे तो ही फायदे में रहोगे। अगर भारत को पाकिस्तान बनाने की कोशिश की गई तो ठठरी और गठरी दोनों बांध दी जाएगी।    मंदिर जाओ, तिलक लगाओ धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं को निडर होने की जरूरत है। वरना जो बंगाल में हुआ है, वह मध्य प्रदेश या किसी और प्रदेश में होगा। किसी जिले में और किसी मोहल्ले में भी होगा, इसलिए गांठ बांध लो। जो इस देश में रहकर राम का नहीं होगा, उसकी भी लंका लगेगी। अभी से एक हो जाओ। कलेक्टर, एसपी, मंत्री सब बनो, लेकिन कट्टर हिंदू जरूर बनो। मंदिर जाओ, तिलक लगाओ।    नीमच में जैन संतों से मारपीट, पथराव को निंदनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि संतों पर हमले किए जा रहे हैं।   recent visitors 51