अप्रैल में वाहन और प्रॉपर्टी क्रय के लिए शुभ तिथियां

इंदौर अप्रैल माह 2025 में कई महत्वपूर्ण और शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं, जो कई धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए हैं। इस माह में विवाह, नामकरण, मुंडन, अन्नप्राशन, वाहन क्रय, प्रॉपर्टी क्रय, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों के लिए विशेष मुहूर्त हैं। इन शुभ तिथियों का ध्यान रखते हुए लोग अपने महत्वपूर्ण कार्यों को शुभ समय पर संपन्न कर सकते हैं। इस आर्टिकल में विस्तार से उन तिथियों के बारे में आपको बताएंगे।   अप्रैल माह, 2025 में आने वाले शुभ मुहूर्त उक्त तिथि देखते हुए धार्मिक आयोजन कर सकते है: शुभ विवाह के लिए मुहूर्त शुभ विवाह के लिए अप्रैल माह में 16, 18, 19, 20, 21, 29, 30 की तारीख काफी शुभ हैं। नामकरण के लिए शुभ मुहूर्त नामकरण के लिए अप्रैल माह में 02, 03, 06, 10, 13, 14, 16, 20, 21, 23, 24, 25, 30 की तारीख काफी शुभ हैं। इन तारीखों में अपने बच्चों का नामकरण जरूर करें।   मुंडन के लिए मुहूर्त मुंडन के लिए अप्रैल माह में 14, 17, 23, 24 की तारीख काफी शुभ रहेगी। ऐसे में आप अपने बच्चों के मुंडन के लिए ये तारीखें चुन सकते हैं।   अन्नप्राशन के लिए शुभ मुहूर्त अन्नप्राशन के लिए अप्रैल माह में 02, 10, 14, 25, 30 की तारीख काफी शुभ है। कर्णवेध के लिए शुभ मुहूर्त कर्णवेध के लिए अप्रैल माह में 03, 5, 13, 21, 26 की तारीखें काफी शुभ हैं। उपनयन के लिए शुभ मुहूर्त उपनयन के लिए आप अप्रैल माह की 02, 07, 09, 13, 14, 18, 30 ये तारीखें चुन सकते हैं।   गृह प्रवेश के लिए मुहूर्त आप नए घर में गृह प्रवेश करना चाहते हैं, लेकिन किस शुभ तारीख को यह कार्य करें समझ नहीं आ रहा है। ऐसे में गृह प्रवेश के लिए 30 अप्रैल की तारीख शुभ है। वाहन क्रय के लिए शुभ मुहूर्त आप नया वाहन खरीदना चाहते हैं, लेकिन शुभ तारीख के बारे में जानना चाहते हैं। आप चिंता न करें। आप अप्रैल माह की 02, 03, 06, 13, 16, 21, 23, 24, 30 इन तारीखों में वाहन खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी क्रय के लिए शुभ मुहूर्त प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अप्रैल माह की 03, 7, 8, 18, 19 ये तारीखें काफी शुभ रहेंगी। सर्वार्थ सिद्धि के लिए योग सर्वार्थ सिद्धि के लिए अप्रैल माह की 01, 02, 04, 06, 07, 08, 16, 17, 20, 21, 27, 29, 30 ये तारीखें काफी शुभ हैं। अमृत सिद्धि के लिए योग अमृत सिद्धि के लिए आप अप्रैल माह की 16 तारीख को चुन सकते हैं। recent visitors 53

मरीजों को झटका ! 1 अप्रैल से इतनी बढ़ जाएगी जरूरी दवाइयों की कीमत

cancer and diabetes and other essential medicines drugs to get costlier from 1apri अगर आप रोजाना दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, तो 1 अप्रैल से आपका दवा का खर्च बढ़ने वाला है. राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने आवश्यक दवाओं की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है, जिससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा. 4 दिन बाद मरीजों को करोड़ों का झटका लगने वाला है. अगर आप नियमित रूप से दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, तो 1 अप्रैल से आपकी दवा की लागत बढ़ने वाली है. राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने आवश्यक दवाओं की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है, जिससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा. दरअसल,सरकार ने दवाओं की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए कई महत्वपूर्ण दवाओं को प्राइस कंट्रोल लिस्ट में शामिल किया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस पहल से मरीजों को हर साल लगभग 3,788 करोड़ रुपये की बचत होती है. हालांकि, अब इन नियंत्रित दवाओं के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. कितनी बढ़ सकती है कीमतरिपोर्ट्स के मुताबिक, कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोग और एंटीबायोटिक्स जैसी आवश्यक दवाओं की कीमतों में 1.7% तक की वृद्धि हो सकती है. यह बढ़ोतरी नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) द्वारा तय की जाती है, जो देश में दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करने का काम करती है. इस कदम से दवा कंपनियों को राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें उत्पादन लागत में हो रही बढ़ोतरी से जूझना पड़ रहा था. हालांकि, मरीजों के लिए यह अतिरिक्त वित्तीय बोझ बन सकता है, जिससे उनकी दवाओं पर होने वाला खर्च बढ़ जाएगा. आइए जानते हैं किन दवाईयों की कीमतें बढ़ जाएंगी. क्यों बढ़ रही हैं दवाओं की कीमतें?NPPA के अनुसार, दवाओं की कीमतों में यह बढ़ोतरी मुद्रास्फीति आधारित मूल्य संशोधन के कारण की जा रही है. हर साल सरकार आवश्यक दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए एक संशोधन करती है. इस बार थोक मूल्य सूचकांक (WPI) में वृद्धि के चलते दवा कंपनियों को कीमतें बढ़ाने की अनुमति दी गई है. किन दवाओं के दाम बढ़ेंगे?जो दवाएं राष्ट्रीय आवश्यक औषधि सूची (NLEM) में शामिल हैं, उनकी कीमतें बढ़ेंगी. इसमें एंटीबायोटिक्स, पेन किलर, हृदय रोग, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं शामिल हैं. सरकार के इस फैसले से जिन लोगों को नियमित रूप से दवाओं की जरूरत होती है, उनके मासिक खर्च में वृद्धि होगी. बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए मुश्किलें. कई वरिष्ठ नागरिक और क्रॉनिक बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे.हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे प्रीमियम दरें बढ़ने की संभावना है. पिछले साल भी बढ़े थे दामयह पहली बार नहीं है जब दवाओं की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं. 2023 में भी NPPA ने 12% तक की वृद्धि की थी, जिससे पहले से ही महंगाई से जूझ रहे लोगों को अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ा था. recent visitors 121

800 करोड़ रुपये के बजट से बनेगा भारत का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, दर्शक क्षमता 1.32 लाख होगी

अमरावती अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम भारत का सबसे बड़ा क्रिकेट स्‍टेडियम है, जिसकी दर्शक क्षमता करीब एक लाख है। लेकिन अब देश में इससे भी बड़ा स्‍टेडियम बनने जा रहा है। ये स्‍टेडियम आंध्र प्रदेश के अमरावती में बनेगा। इसकी दर्शक क्षमता 1.32 लाख होगी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अमरावती में सबसे बड़ा क्रिकेट स्‍टेडियम बनाने को अपनी मंजूरी दे दी है। बता दें कि आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने लगभग 800 करोड़ रुपये के बजट से स्टेडियम बनाने की अपनी योजना का खुलासा जनवरी में ही कर दिया था। आईसीसी ने अमरावती में स्टेडियम को दी हरी झंडी दरअसल, माईखेल की ए‍क रिपोर्ट के अनुसार, ये क्रिकेट स्टेडियम 200 एकड़ के खेल शहर का केंद्र बिंदु होगा। उम्मीद है कि ये वेन्‍यू 2029 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए समय पर तैयार हो जाएगा। इस स्‍टेडियम को एक टिकाऊ डिजाइन के साथ सौर ऊर्जा का इस्‍तेमाल किया जाएगा। पहले किया गया था ये दावा बता दें कि इससे पहले रिपोर्टों में दावा किया गया था कि आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने इस परियोजना के लिए राज्य सरकार से 60 एकड़ ज़मीन का अनुरोध किया है। निर्माण के लिए स्थानीय स्तर पर जुटाए गए धन के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से भी सहायता मांगी जाएगी। सभी बुनियादी सुविधाएं मौजूद बता दें कि करीब 9 लाख की आबादी वाले अमरावती शहर का बुनियादी ढांचा काफी आधुनिक है। अमरावती में सैकड़ों होटल्‍स हैं और सबसे जरूरी बात यहां एयरपोर्ट भी बनकर तैयार हो चुका है, जो जल्‍द ही शुरू होने वाला है। इसी वजह से एसीए ने अमरावती में सबसे बड़ा स्‍टेडियम बनाने का अहम कदम उठाया है। recent visitors 59

आज सागर में नजर आएंगे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय: संविधान चौक का करेंगे लोकार्पण

Urban Administration Minister Kailash Vijayvargiya will be seen in Sagar today: will inaugurate Samvidhan Chowk सागर । नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज (शुक्रवार) सागर के दौरे पर आ रहे हैं। वे भोपाल से रवाना होकर सुबह 10 बजे सागर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक वे सागर में आयोजित संभाग की विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में विकास योजनाओं समेत शहरी आवास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही शाम 4 बजे मंत्री विजयवर्गीय अम्बेडकर वार्ड स्थित संविधान चौक का लोकार्पण करेंगे। नगर निगम ने अम्बेडकर वार्ड में चौराहे का सौंदर्यीकरण कर संविधान चौक बनाया है। कार्यक्रम में सांसद डॉ.लता वानखेड़े, विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर संगीता तिवारी आदि मौजूद रहेंगे। recent visitors 125

त्यौहारों से पूर्व नगर निगम के कर्मचारियों को दी जाए वेतन : तजीन अहमद

Salary should be given to municipal corporation employees before festivals: Tajin Ahmed भोपाल (ब्यूरो चीफ सुशील दामले)। नगर निगम कर्मचारी कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम के कर्मचारियों को ईद और नवरात्रि पर्व के पूर्व वेतन देने की मांग की है। इसको लेकर प्रतिनिधि मंडल ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।  कर्मचारी नेता डॉ. तजीन अहमद ने बताया कि इस वर्ष ईद और नवरात्रि को विशेष संयोग बना है। ऐसे अवसर बहुत कम आते हैं, जब ईद और नवरात्रि का पर्व साथ-साथ हिंदू-मुस्लिम भाई मनाते हैं। इस दौरान सभी के घरों में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। घरों में विशेष पकवान बनाकर मेहमानों का स्वागत करने का रिवाज है। इसमें भारी खर्च होता है. परिवार के लोग भी अपने लिए जरूरतोंं का सामान भी खरीदारी करते हैं।  उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगर सरकार के आयुक्त से मांग है कि निगम के नियमित, विनियमित, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को जल्द से जल्द वेतन का भुगतान किया जाए, जिससे सभी भाई अपने-अपने मेहमानों के साथ त्यौहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व में कई बार नगर सरकार ने त्यौहारों के मद्देनजर समय से वेतन वितरित किया गया है। recent visitors 105

छतरपुर: जमीन पर बैठकर घंटों इंतजार करते मरीज: जिला अस्पताल में समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर; परिजन प्राइवेट क्लीनिकों में ले जाने को मजबूर 

Chhatarpur: Patients wait for hours sitting on the ground: Doctors did not reach the district hospital on time; relatives forced to take them to private clinics  छतरपुर। जिला अस्पताल में गुरुवार को मरीजों को परेशान होना पड़ा। बताया गया कि डॉक्टर समय पर नहीं आए जिसकी वजह से उन्हें घंटे भर तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में ओपीडी के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे का समय है लेकिन सुबह 10 बजे तक कोई भी डॉक्टर नहीं पहुंचा। महिला ओपीडी, बाल एवं शिशु रोग, नेत्र रोग और मेडिसिन विभाग में डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा। कई मरीज 100 किलोमीटर दूर से इलाज के लिए आए थे। गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और बुजुर्ग मरीजों को जमीन पर बैठना पड़ा। फोन पर सूचना मिलने के बाद नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.एल. अहिरवार 10 बजे ओपीडी में पहुंचे और इलाज शुरू किया। मरीजों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर सरकारी अस्पताल की ओपीडी में समय पर नहीं आते, लेकिन अपने प्राइवेट क्लीनिकों पर महंगी दरों पर इलाज करते हैं। सीएमएचओ आर.पी. गुप्ता ने जांच का आश्वासन दिया है। एसडीएम अखिल राठौर ने कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी इसी तरह की शिकायतों पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने चार डॉक्टरों को नोटिस जारी किया था और एक डॉक्टर आर.के. धमनियों को निलंबित किया था। recent visitors 114

प्रदेश में 150 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी, सोलर-प्लांट भी मुफ्त: स्मार्ट मीटर के लिए हर महीने पैसे वसूलेगी सरकार

150 units of free electricity will be available in the state, solar plant will also be free: Government will charge money every month for smart meter जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में रजिस्टर्ड 150 यूनिट तक बिजली उपभोग वाले उपभोक्ताओं के लिए सरकार मुफ्त में सोलर प्लांट लगाएगी। वहीं, इससे ज्यादा बिजली उपभोग करने वालों को सरकार 17 हजार रुपए अतिरिक्त सब्सिडी देगी। ऊर्जा विभाग द्वारा गुरुवार को जारी प्रतिमाह 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना की गाइडलाइन में यह जानकारी दी गई है। इसके तहत जिन उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन नहीं करवा रखा है, उन्हें सोलर प्लांट लगाने पर उपभोग के अतिरिक्त ग्रिड में दी जाने वाली बिजली पर सरकार प्रति यूनिट 15 पैसे ज्यादा देगी। साथ ही, इन्हें निशुल्क इंडक्शन कुकटॉप भी दिया जाएगा। सीएम भजनलाल शर्मा ने योजना की मार्गदर्शिका जारी की है। राजस्थान डिस्कॉम की चेयरमैन आरती डोगरा ने उपभोक्ताओं व इंजीनियरों के लिए दिशानिर्देश जारी किए। प्रदेश में मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के तहत करीब 1.04 करोड़ परिवारों को प्रतिमाह 100 यूनिट निशुल्क बिजली का फायदा मिल रहा है। निशुल्क बिजली के 3 मॉडल: सोलर लगाए तो अनरजिस्टर्ड को भी कई फायदे पहला: व्यक्तिगत रूफटॉप सोलर सिस्टम सीएम निशुल्क बिजली योजना में रजिस्टर्ड हैं और बिजली उपभोग 150 यूनिट से ज्यादा है तो सरकार सोलर प्लांट लगाने के लिए 17 हजार रु. अतिरिक्त सब्सिडी देगी। साथ ही, इन्हें पहले की तरह केंद्र सरकार से एक किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने पर 33 हजार व दो किलोवाट पर 60 हजार व तीन किलोवॉट पर 78 हजार की सब्सिडी भी मिलेगी। यानी एक किलोवॉट के सोलर प्लांट पर कुल 50 हजार सब्सिडी मिलेगी। सोलर प्लांट फ्री में लग जाएगा। स्मार्ट मीटर लगाने के बदले उपभोक्ता से हर माह 75 रुपए लिए जाएंगे। दूसरा: 150 यूनिट से कम उपभोग करने वाले इसमें 150 यूनिट से कम बिजली उपभोग वाले रजिस्टर्ड 77 लाख उपभोक्ता इसमें होंगे। इसमें जिनके घरों की छत पर सोलर नहीं लग सकता, उनके लिए सामूहिक सोलर प्लांट लगा कर 150 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। यदि उपभोक्ता खुद के स्तर पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाना चाहते हैं तो केंद्र सरकार की 33 हजार रु. सब्सिडी के साथ ही राज्य सरकार की ओर से 17 हजार रुपए अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। इसके साथ ही नेट मीटरिंग के लिए स्मार्ट मीटर भी फ्री में उपलब्ध कराएगा, जिसकी लागत करीब 8 हजार रुपए है। सामूहिक सोलर प्लांट हेम मॉडल में लगेंगे। तीसरा: अनरजिस्टर्ड रूफटॉप सोलर तो 15 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा भुगतान जिन घरेलू उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं करवा रखा है, उन्हें केवल पीएम सूर्य घर योजना के तहत तय केंद्र की सब्सिडी दी जाएगी।ऐसे उपभोक्ताओं को अपने सोलर से ग्रिड में सौर ऊर्जा देने पर वर्तमान दर (2.71 रु. प्रति यूनिट) से 15 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही एक निशुल्क इंडक्शन कुक टॉप भी उपहार स्वरूप मिलेगा। recent visitors 126