मप्र में 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम आज: दोपहर 1 बजे बाद क्यू आर कोड स्कैन कर देख सकेंगे रिजल्ट

Result of 5th and 8th in MP today: Result can be seen by scanning QR code after 1 pm भोपाल। मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न की परीक्षाओं के परिणाम 28 मार्च 2025 को घोषित किए जाएंगे। राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यह परिणाम शुक्रवार को दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह के अनुसार, विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक पोर्टल (www.rskmp.in/result.aspx) पर अपने रोल नंबर/समग्र आईडी के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे। शिक्षकों और संस्था प्रमुखों के लिए शाला-स्तरीय परिणाम भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा, परिणाम की लिंक एक QR कोड के माध्यम से भी उपलब्ध कराई जा रही है। दोनों कक्षा की परीक्षा 24 फरवरी से 5 मार्च के बीच हुआ था। जिनमें प्रदेश के प्राइवेट और सरकारी स्कूल, पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं में 11 लाख 17 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। कुल 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्‍तर पुस्तिकाओं के मूल्‍यांकन के लिए कुल 322 केंद्र बनाए गए थे। जहां 1 लाख 19 हजार से अधिक मूल्‍यांकनकर्ताओं ने अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की है। recent visitors 256

इंग्लैंड दौरे से बाहर रह सकते हैं रोहित, विराट कोहली को मिल सकती है स्क्वाड में जगह, क्‍या है वजह?

नई दिल्ली टेस्ट में खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का इंग्लैंड दौरे पर जाना संदिग्ध है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा ने खुद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हटने का फैसला किया है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि विराट कोहली की स्क्वाड में जगह बन सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा टेस्ट में अपने खराब प्रदर्शन के कारण इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने पहले ही यह फैसला ले लिया है। स्क्वाड में शामिल रहेंगे विराट सूत्रों ने कहा कि विराट कोहली की टीम में जगह बन सकी है। बता दें कि रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान 3 मैच में सिर्फ 31 रन बनाए और उन्होंने सिडनी में अंतिम मैच के लिए खुद को बाहर भी कर लिया था। इस बीच, भारत के कुछ स्टार खिलाड़ियों के इंडिया 'ए' टीम का हिस्सा बनने की संभावना है, जो टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए मई-जून के दौरान दो, चार दिवसीय मैचों में लायंस का सामना करेगी। 45 दिन का है भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा भारत अपने 45 दिनों के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 20 जून को हेडिंग्ले में पहले टेस्ट मैच के साथ करेगा, जिसमें वह 2007 के बाद से ओल्ड ब्लाइटी में पहली सीरीज जीतने का प्रयास करेगा। ईसीबी ने की पुष्टि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान में कहा, पहला चार दिवसीय मैच 30 मई से कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस स्थित स्पिटफायर ग्राउंड पर खेला जाएगा। दूसरा मैच एक सप्ताह बाद 6 जून को नॉर्थम्पटन के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा। चयनकर्ताओं के पास काफी समय गौरतलब हो कि सभी प्रमुख भारतीय क्रिकेटर इस समय अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ टूर्नामेंट में विजी हैं। लीग के नॉकआउट मैच 20, 21 और 23 मई को खेले जाएंगे और फाइनल 25 मई को होगा। इससे चयनकर्ताओं को इंग्लैंड दौरे से पहले इंडिया ए टीम की घोषणा करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि करुण नायर की इंडिया ए टीम में वापसी हो सकती है। करुण ने 2024-25 के घरेलू सत्र में काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में नौ मैचों में 54 की औसत से चार शतक और दो अर्द्धशतक के साथ 863 रन बनाकर चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके शानदार फॉर्म की बदौलत विदर्भ ने फाइनल में केरल को हराकर अपना तीसरा रणजी खिताब जीता। recent visitors 81

नवरात्र और ईद पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इन रूटों पर चलाईं विशेष ट्रेनें, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष

नई दिल्ली नवरात्र व ईद के कारण भीड़ और बढ़ने की संभावना है। इसे ध्यान में रखकर रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाने के साथ ही विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के साथ ही पांच अन्य स्थानों के लिए ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष (04085/04086) नवरात्र के समय दिल्ली व आसपास के शहरों से बड़ी संख्या में लोग श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाते हैं। इस कारण कटड़ा व जम्मू जाने वाली ट्रेनों में जगह नहीं है। यात्रियों की सुविधा के लिए 28 से 31 मार्च तक नई दिल्ली से दोपहर 12.30 बजे विशेष ट्रेन चलेगी। वापसी में 29 मार्च से एक अप्रैल तक कटड़ा से सुबह साढ़े सात बजे यह ट्रेन चलेगी। रास्ते में इसका ठहराव सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, ढंढारी कलां, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मू तवी, बलिदानी कैप्टन तुषार महाजन ऊधमपुर रेलवे स्टेशन पर होगा। जनरल, स्लीपर व एसी श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। पुरानी दिल्ली-वाराणसी विशेष (04024/04023) पुरानी दिल्ली से यह विशेष ट्रेन 28 से 30 मार्च तक शाम साढ़े सात बजे और वापसी में वाराणसी से 29 से 31 मार्च तक शाम 6.35 पर चलेगी। रास्ते में गाजियाबाद, मुरादाबाद, आलमनगर, लखनऊ,राय बरेली और मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी। जनरल, स्लीपर व एसी श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। नई दिल्ली-पटना विशेष (04088/04097) नई दिल्ली से 28 मार्च से एक अप्रैल तक शाम 3.50 बजे रवाना होगी। वापसी में 29 मार्च से दो अप्रैल तक पटना से दोपहर 12 बजे चलेगी। रास्ते में गोविंदपुरी, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा व दानापुर रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी। इसमें सिर्फ एसी श्रेणी के कोच होंगे। नई दिल्ली-सहरसा विशेष (04090/04089) 28 व31 मार्च को नई दिल्ली से दोपहर सवा दो बजे रवाना होगी। वापसी में सहरसा से 29 मार्च व एक अप्रैल को शाम पौने सात बजे चलेगी। स्लीपर व जनरल कोच वाली यह ट्रेन रास्ते में गोविंदपुरी, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया व मानसी रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। नई दिल्ली-इंदौर विशेष (04092/04091) नई दिल्ली से यह विशेष ट्रेन 28 व30 मार्च को शाम साढ़े तीन बजे और वापसी में इंदौर से 29 व31 मार्च को पूर्वाह्न 11.30 बजे चलेगी। जनरल, स्लीपर व एसी श्रेणी वाली इस ट्रेन का ठहराव मथुरा, कोटा, नागदा और रतलाम रेलवे स्टेशन पर होगा। recent visitors 81

जन्म से लेकर मृत्यु तक सरकार नागरिकों की मदद करने के बजाय उन पर टैक्स लगाती है: सांसद राघव चड्ढा

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को राज्यसभा में भारत की कर प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने जीवन के हर चरण में करों के बोझ को स्पष्ट करते हुए कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक सरकार नागरिकों की मदद करने के बजाय उन पर टैक्स लगाती है। चड्ढा ने यह भी पूछा कि क्या नागरिकों को उनके द्वारा दिए गए करों के बदले विश्व स्तरीय स्वास्थ्य, शिक्षा या बुनियादी ढांचा मिलता है? चड्ढा ने कहा, "जीवन में दो चीजें निश्चित हैं- मृत्यु और कर। जैसे ही बच्चा जन्म लेता है, उसे दी जाने वाली वैक्सीन पर 5% जीएसटी लगता है। अगर अस्पताल का कमरा 5,000 रुपये से अधिक का है, तो उस पर भी 5% जीएसटी देना पड़ता है। शिशु देखभाल उत्पादों और मिठाइयों पर भी 5% जीएसटी लागू होता है।" राज्यसभा सांसद ने कहा कि विश्व गुरु बनने आए थे लेकिन टैक्स गुरु बनकर रह गए हैं। जनता इतना टैक्स सरकार को देती है लेकिन टैक्स के बदले जनता को क्या मिलता है?   बचपन में कई चीजों पर देना होता है टैक्स उन्होंने बचपन के चरण का जिक्र करते हुए कहा कि बेबी फूड पर 12-18%, डायपर और खिलौनों पर 12%, और मुंडन जैसी सेवाओं पर 18% जीएसटी लगता है। स्कूल यूनिफॉर्म, जूते, नोटबुक (12% जीएसटी) और स्टेशनरी (18% जीएसटी) भी कर के दायरे में आते हैं। किशोरावस्था में हर चीजों पर देना होता है टैक्स किशोरावस्था में स्मार्टफोन, रिचार्ज, इंटरनेट, नेटफ्लिक्स, और मूवी टिकट पर जीएसटी लागू होता है। पहली बाइक या स्कूटर पर भी कर देना पड़ता है। उच्च शिक्षा में निजी कॉलेज की फीस, हॉस्टल, और छात्र ऋण पर जीएसटी लगता है। करियर शुरू होने पर टीडीएस और आयकर कटता है, रेस्तरां बिल और बीमा प्रीमियम पर भी कर लागू होता है। रिटायरमेंट में पेंशन और दवाइयों पर कर का भार मध्यम आयु में आय बढ़ने के साथ आयकर, कार पर जीएसटी, ईंधन पर वैट, और संपत्ति कर का बोझ बढ़ता है। रिटायरमेंट में पेंशन, ब्याज आय, स्वास्थ्य बिल, दवाइयों, और वसीयत के कानूनी शुल्क पर भी कर लगता है। चड्ढा ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार हर कदम पर कर वसूलती है, लेकिन नागरिकों को उसके बदले क्या मिलता है, यह सवाल अभी भी बना हुआ है। recent visitors 77

अब दूध पीना पड़ेगा महंगा!, राज्य सरकार ने बढ़ाये 4 रुपये प्रति लीटर दाम, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली महंगाई के इस दौर में अब दूध भी आम आदमी की जेब ढीली करने जा रहा है। अब एक लीटर दूध के पैकेट की कीमत 4 रुपये बढ़ गई है। ये नई कीमतें एक अप्रैल से लागू होंगी। ये फैसला कर्नाटक सरकार ने लिया है। राज्य सरकार में मंत्री केएन रंजना ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में दूध की कीमतें 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ जाएंगी। डेयरी किसान और कर्नाटक मिल्क फेडरेशन लंबे समय से कीमतें बढ़ाने की मांग कर रहे थे। दही भी हो गई महंगी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगठन की मांग थी कि दूध की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई जाए। हालांकि सरकार ने 4 रुपये की बढ़ोतरी का ही फैसला किया है। इतना ही नहीं, नंदिनी दही की कीमत भी 4 रुपये प्रति किलो बढ़ गई है। इसके पहले जून 2024 में भी नंदिनी दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। मंत्री केएन रंजना ने कहा कि मूल्य संशोधन की राशि सीधे राज्य के दूध उत्पादकों तक पहुंचे, इसके लिए कदम उठाए जाएंगे। कितनी हो जाएगी दूध की कीमत? यहां गौर करना जरूरी है कि कर्नाटक सरकार ने जून में हुई 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला वापस ले लिया है। इसका अर्थ ये हुआ कि कीमतों में महज 2 रुपये प्रति लीटर का ही फर्क आएगा। अब नंदिनी दूध के एक लीटर वाले नीले पैकेट की कीमत 44 रुपये से बढ़कर 48 रुपये हो जाएगी। बता दें कि नंदिनी दूध अब हरियाणा में अभी लॉन्च हो सकता है। कर्नाटक को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर फेडरेशन ने बताया कि जल्द ही हरियाणा में इसकी लॉन्चिंग होगी। हाल ही में नंदिनी ने यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान और दिल्ली में विस्तार किया है।   recent visitors 75

भोपाल का ऐशबाग थाना एक बार फिर सुर्खियों में

Bhopal’s Aishbagh police station is once again in the headlines भोपाल (ब्यूरो रिपोर्ट) । राजधानी भोपाल का ऐशबाग थाना एक बार फिर सुर्खियों में है,पुलिस कर्मचारियों की साजिश के अनुसार सट्टा खिलाने वाले फरहान को मादक पदार्थ रखकर,एन डी पी एस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद फरहान ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि,पहले उन्हें सट्टा खिलाने के लिए उधारी में रकम देकर यह कार्य कराया गया, यह कार्य करते वक्त थाना प्रभारी और पुलिस कर्मचारी के द्वारा अधिक राशि की मांग की गई, तब मैंने यह कार्य को करने से मना किया, तो पुलिस कर्मचारियों ने एक साजिश के तहत मादक पदार्थ रखकर,एन डी पी एस एक्ट के तहत मुझ पर कार्रवाई कर मुझे जेल भेज दिया गया,वहीं हम आपको बतादे की,कुछ दिन पूर्व ही पुलिस महानिदेशक के द्वारा एक आदेश जारी किया गया था,जिसमें कहा गया था कि, 10 वर्षों से जो कर्मचारी एक ही थाने पर जमे हैं,उनका स्थानांतरण किया जाएगा,लेकिन ऐसा नहीं हुआ, आज भी कुछ कर्मचारी ऐशबाग थाना में कार्यरत हैं,वहीं फरहान ने पुलिस महानिदेशक से मांग की,,मेरे ऊपर की गई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की जाए,और जो पुलिस कर्मचारियों हैं,उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया जाए recent visitors 174

सी एम राइस स्कूल मैं दाखिले को लेकर भारी भ्रष्टाचार

There is huge corruption in admission in CM Rice School  भोपाल (ब्यूरो रिपोर्ट) । सन 2025 का नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हो चुका हैं,जिसको लेकर अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के लिए परेशान हो रहे हैं,परंतु राजधानी भोपाल में सी एम राइस स्कूल मैं भारी भ्रष्टाचार हो रहा हैं,वहीं समाज सेविका मृणालिनी सिंह सेंगर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि,स्कूल में अभिभावकों को एक फॉर्म ₹30 में बेचा गया है,ऐसे कई फॉर्म स्कूल के द्वारा बेचे गए हैं,लेकिन अब नए-नए नियम बता कर,जैसे जाति प्रमाण पत्र या फिर लॉटरी के द्वारा स्कूल में बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा, इस तरीके से अभिभावकों को लगातार परेशान किया जा रहा है,जबकि शासन के नियम है,शिक्षा का अधिकार सब को हैं,इसके बावजूद भी देखा जा रहा है कि,जिले में शिक्षा से कई बच्चे वंचित हैं,शासन प्रशासन की योजनाओं की शिक्षा विभाग धज्जियां उड़ा रहा है,इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह हैं कि, जब एक स्कूल के अंदर 100 सीट हैं,तो फिर 2000 फॉर्म कैसे वितरण कर दिए गए,क्या इन फार्म के वितरण के बाद इस काली कमाई का बटवारा कौन करेगा, एक और तो प्रदेश सरकार स्कूल चलो अभियान जैसे नारे लगाकर,शिक्षा का अलख जगाने का प्रयास कर रही है,वहीं दूसरी और स्कूल शिक्षा विभाग में कई ऐसे अधिकारी कर्मचारी और स्कूल के प्राचार्य हैं,जो अपनी मनमानी करते हुए,कई छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं recent visitors 84